August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

    दुर्ग। शौर्यपथ । कांग्रेस संगठन ने इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश में प्रत्याशियों के चयन में कही सफलता हासिल की तो कही निराशा का सामना करना पड़ रहा है। राजनांदगांव, महासमुंद,कोरबा,बिलासपुर, बस्तर में जहा कांग्रेस से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है ।

      परंतु अगर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस संगठन ने मुख्यमंत्री के करीबी राजेंद्र साहू को चुनावी मैदान में उतारा है । वर्तमान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से साहु समाज की बहुलता को देखते हुए भले ही साहू समाज के राजेन्द्र साहू को चुनावी मैदान में उतारा है किंतु जमीनी स्थिती देखे तो साहू समाज के लोगो द्वारा लगातार भाजपा में शामिल होना राजेन्द्र साहू के लिए परेशानी का सबब बन सकता है वहीं मुस्लिम समाज के युवाओं का भी रुख भारतीय जनता पार्टी की तरफ हो रहा है कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र साहू की यह दो मजबूत वोट बैंक साहू समाज और मुस्लिम समाज लगातार भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर रही है ।

       बता दें कि राजेंद्र साहू की राजनैतिक पहचान पिछले 5 साल में जो बढ़ी वह सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी होने का ही नतीजा है । परंतु सामाजिक स्तर पर उनकी सक्रियता उतनी नहीं रही जितनी की पूर्व गृह मंत्री साहू की थी वही बेमेतरा और साजा क्षेत्र में साहू समाज विधायक ईश्वर साहू और प्रदीप साहू के समर्थन में भाजपा की ओर किए हुए हैं । नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दयाल दास बघेल खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का वर्चस्व है वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र सदा से ही भाजपा के पक्ष में खड़ा रहता है वही भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो इस विधानसभा क्षेत्र में देवेंद्र यादव का वर्चस्व है किंतु देवेंद्र यादव बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं जिनके कारण उनकी युवा वर्ग की टीम बिलासपुर की ओर रुख कर रही है दुर्ग ग्रामीण में पूर्व गृह मंत्री साहू का वर्चस्व था परंतु ताम्रध्वज साहू की टीम चुनावी सीजन में महासमुंद की ओर रुख करेगी और दुर्ग ग्रामीण से विधायक ललित चंद्राकर जो पिछले 30 सालों से संगठन में सक्रीय रहे और पिछले विधानसभा चुनाव में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का हाल तो सभी को मालूम है ।

       दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार से आरोप प्रत्यारोप का दौरा अभी तक चल रहा है और जिला अध्यक्ष गया पटेल की निष्क्रियता एवं मनमानी फैसले लेने के कारण दुर्ग कांग्रेस में संगठन शून्य की हालत में है दुर्ग कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता अब झंडा उठाने के कार्य से टूट चुके हैं तरक्की के रास्ते दुर्ग कांग्रेस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कहीं नजर नहीं आ रहे हैं कुछ लोगों का ही दुर्ग कांग्रेस में वर्चस्व रहना दुर्ग कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। 

    ऐसे में दुर्ग लोकसभा से लगभग 4 लाख की बड़ी खाई को पाटना लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के लिए दूर की कौड़ी ही साबित होगी । 9 विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई विधानसभा क्षेत्र नही है जहा कांग्रेस मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं। 

    तीसरे चरण में मतदान...

    हालांकि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मतदान तीसरे चरण में है और अभी भी काफी समय है ऐसे में अपनी पहचान एवम कांग्रेस के घोषणा पत्र का जन जन तक पहुंच के साथ रूठो को मनाना आपसी मतभेद को खत्म करते हुए कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए मजबूत रणनीति बनाने में कितने सफल होते है यह आने वाला वक्त ही निर्धारित करेगा ।

    रिसाली / शौर्यपथ /  लोकसभा आम चुनाव में शांति पूर्ण मतदान कराने केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। अलग अलग राज्यों से आए सुरक्षा बल मोर्चा सम्हालेंगे। गर्मी को देखते हुए जवानों के अस्थाई विश्राम के लिए
    रिसाली निगम ने मरोदा रेलवे स्टेशन के निकट टैंट लगवाया है। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने टैंट का न केवल निरीक्षण की, बल्कि आवश्यक निर्देश भी दिए।
    नगर पालिक निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने कहा है कि गर्मी तेज है। सैकड़ों किलोमीटर सफर कर दुर्ग पहुंचने वाले सुरक्षा जवानों को गंतव्य स्थान पहुंचने से पहले सुविधाएं मिलनी चाहिए। पानी व बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सी अथवा दरी की व्यवस्था और रात में पर्याप्त रोशनी हर हाल में करने कहा है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में सुरक्षा बल की टुकड़ी बाहर राज्यों से आकर दुर्ग में आमद दे रही है। स्पेशल ट्रेन। सीधे मरोदा रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। यहां पर निगम ने विशाल टैंट , कुर्सी, पेयजल, दरी और कैंटीन संचालन के लिए अलग से पंडाल की व्यवस्था की है।
    पेय जल व्यवस्था का ली जायजा

       निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने शुक्रवार को स्टेशन मरोदा, मौहारी, नेवई समेत श्रमिक बाहुल्य वाले आधा दर्जन वार्डो का भ्रमण की। इस दौरान उन्होंने शौचालय, पेयजल, साफ सफाई का निरक्षण की। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी पूर्ण कर ले।
    निस्तारी वाले तालाबों को देखा
    आयुक्त ने नेवई के तालाबों को भी देखा। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जल्द ही निस्तारी के लिए तालाबों में पानी भरा जाएगा।छूटे हुए पानी आने के संसाधन बड़ी व छोटी नहर की सफाई अच्छे से कर लिया जाए। जिससे तालाब में गंदगी न पहुंचे।

    निरीक्षण के दौरान आयुक्त का निर्देश नहर एवं नालियों की सफाई कार्य बेहतर ढंग से हो

         दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम!भीषण गर्मी के मौसम में शहर नगरवासियों को निस्तारी जल संकट दूर करने के उद्देश्य से नहर नाली के माध्यम से  शहर के तालाबों में पानी भरने का कार्य नगर के मध्य से गुजरने वाली प्रमुख नहर नालियों की सफाई कार्य निगम द्वारा प्रारंभ किया गया है। नगर पालिक निगम क्षेत्र अन्तर्गत बोरसी क्षेत्र में स्थित नहर नाली की सफाई  प्रगति पर है एवं रायपुर नाका बीआईटी कॉलेज के सामने से होते हुए वार्ड क्रमांक 23 आत्मानंद स्कूल होते हुए वार्ड 22 एवं शीतला तालाब तक जाने वाले नहर की सफाई का कार्य जारी है। नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर द्वारा नहर नाली सफाई कार्य का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा 9 अप्रैल से निस्तारी तालाबों के लिए पानी छोड़े जाने के पूर्व नहर एवम नालियों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाए नहर नाली के माध्यम से नगर निगम द्वारा शहर के निस्तारित तालाबों में जलभराव किए जाने से नगर वासियों को राहत मिलेगी। साथ ही भूमिगत जल स्तर में बढ़ोतरी होने से लोगों के घरों में पेयजल हेतु प्रयुक्त बोर में पानी बढने से लोगों को पेयजल संकट से भी राहत मिलेगी।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप सफाई विभाग के कर्मियों के माध्यम से नहर नाली की सफाई कार्य जारी है। नहर नाली के माध्यम से तालाबों में पानी भरे जाने हेतु किए जा रहे कार्यों का स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा निगरानी करते हुए नहर नाली का सफाई कार्य बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है व निगम के स्वच्छता कार्य में लगे कर्मचारियों के माध्यम से नाली में जमा मलमा एवं कचरे को सफाई करवाकर मलमा हटाया जा रहा है।नहर नाली की सफाई कार्य कराए जाने से ग्रीष्म ऋतु में तालाबों को भरे जाने के लिए नहर की सफाई का कार्य निरंतर जारी है। आज आयुक्त द्वारा नहर सफाई कार्यो का निरीक्षण किया गया।बता दे कि उन्होंने रायपुर नाका बीआईटी कॉलेज के सामने वार्ड क्रमांक 23 आत्मानंद स्कूल से वार्ड 22 एवं शीतला तालाब तक जाने वाले नहर की सफाई का कार्य मुआयना किया।

    भक्त माता कर्मा को नमन कर साहू समाज को जयंती की पर्व की बधाई दी - विधायक ललित चंद्राकर ने 

      दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इकाई साहू समाज मोहरी मरोदा,डुंडेरा,नागपुरा द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती के समारोह में विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए आयोजित कार्यक्रम में भक्त माता कर्मा को नमन करते हुए माता कर्मा के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और साहू समाज को जयंती पर्व की बधाई दी इस अवसर पर उनके साथ अध्यक्ष राजेन्द्र साहू,मण्डल अध्यक्ष गिरेश साहू , महा मंत्री राजू जंघेल, ग्राम डूंडेरा साहू समाज से  अध्यक्ष  छंगा लाल साहू ,महापौर रिसाली शशि सिन्हा ,उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू, महिला अध्यक्ष श्रीमति अन्नू साहू,उपाध्यक्ष नारायणी साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |
        इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि परम आराध्य साध्वी भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई देश विदेश में आवासित करोड़ करोड़ सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी मां कर्मा बाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षों से अंकित चली आ रही है इतिहास के पन्नों पर उनकी पावन गाथा तथा उनसे संबंधित लोकगीत की किवंदतिया और आख्यान इस बात के प्रमाण है की मां कर्मा बाई कोई काल्पनिक पात्र नहीं है माता कर्मा के द्वारा किए गए कार्य आज भी आम जनमानस को दिखाई पड़ता है आज उपस्थित साहू समाज के समस्त माता बहनों भाइयों और बुजुर्गों को भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जन्म जयंती की बधाई देता हूं और आह्वान करता हूं की माता कर्मा के बताए हुए मार्ग पर चले और उनके उपदेश को आत्मसात करें |

    इस अवसर पर  नागेश साहू ,बालमुकुंद साहू ,दीपक साहू रामकुमार साहू भूपेंद्र साहू गैंद लाल साहू प्रदीप साहू, रामू लाल साहू,भूषण लाल साहू, खेमू साहू,बसंत साहू होमलाल साहू, अध्यक्ष निर्माल साहू कीर्ति साहू  पार्षद ईश्वरी साहू ,सुनीता साहू, तामेश्वरी साहू किशोरी साहू,परमेश्वरी साहू, यामनी साहू,किशोरी साहू,सकुंतला साहू यागेश साहू जी दिलेश्वर साहू    सचिव जानकी साहू ,जानकी देवी साहू,पूर्व अध्यक्ष सावित्री देवी साहू ,लक्ष्मी साहू टामिन साहू धनकुवर साहू ,अनिता साहू, माहेश्वरी साहू पूर्णिमा साहू रिद्धि साहू,गीता साहू ,देहूती साहू  मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू महा मंत्री राजू जंघेल जी सचिव श्री खेमलाल साहू कोषाध्यक्ष मनहर साहू , ,गंगू राम  श्यामलाल साहू ,दीनदयाल साहू, श्याम लाल साहू ,अगरसन साहू ,कार्तिक साहू,फगुवा साहू सुरेन्द्र साहू गोविंद साहू दुर्गेश साहू छाया पार्षद ,युवा अध्यक्ष संजय साहू जी  युवा उपाध्यक्ष गीरिश  साहू  व बड़ी संख्या में समाज गंगा के लोग उपस्थित रहे |

       भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की सतत आपूर्ति को बनाये रखने तथा दल्ली यंत्रीकृत खदान की उत्पादकता बनाये रखने के उद्देश्य से 04 अप्रैल को दो नए बीईएमएल शोवेल तथा एक नए ड्रिल मशीन की सौगात दल्ली यंत्रीकृत खदान को प्राप्त हुई।  दल्ली यंत्रीकृत खदान के एचईएमई गैरेज में मशीनों के उद्घाटन समारोह के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता उपस्थित थे। दासगुप्ता ने 04 अप्रैल की संध्या मशीनों की पूजा अर्चना कर इन्हें खदान को समर्पित किया।
    इस अवसर पर अनिर्बान दासगुप्ता ने लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा एवं दल्ली यंत्रीकृत खदान को वित्त वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए लौह अयस्क समूह द्वारा किये जा रहे सामूहिक प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने खदान में नये मशीनों के शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि खदान में इन मशीनों का उपयोग सुरक्षित ढंग से किया जाए, जिससे सुरक्षा के साथ हम अपनी उत्पादकता को बढ़ा सके।
       इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक रावघाट समीर स्वरुप, मुख्य महाप्रबंधक रावघाट अरुण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक खदान-आईओसी आर बी गहरवार, महाप्रबंधक दल्ली पी एम शिरपूरकर, महाप्रबंधक खदान बिपिन कुमार, महाप्रबंधक खदान सुकांतो मंडल, उप महाप्रबंधक आनंद, प्रबंधक खदान  पंकज कुमार सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा बीईएमएल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / विगत 28 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के मध्य एमओयू किया गया। जिसमें सीएसवीटीयू भिलाई के कुलपति डॉ. एम. के. वर्मा एवं आयुष विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. पी.के. पात्रा उपस्थित रहे। इस अनुबंध का उद्देश्य अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों के विकास पर दोनों संस्थानों द्वारा सयुंक्त प्रयास करना है। इस एमओयू के तहत फैकल्टी एवं छात्र दोनों संस्थानों में रिसर्च एक्टिविटी हेतु आवागमन कर शैक्षणिक एवं शोध कार्य कर सकते है। इस अनुबंध का उद्देश्य दोनां संस्थान एक दूसरे के साथ मिलकर शैक्षणिक गुणवत्ता में इम्प्रूवमेंट, नये टेक्नोलॉजी आईडिया फॉर इनोवेशन एवं स्टार्ट-अप सेल की स्थापना कर छात्रों को अध्ययन हेतु प्रोत्साहित करना है। प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना करना एवं एक दूसरे के लिये इनोवेटिव रिसर्च को बढ़ावा देना भी इसका अहम उद्देश्य है, साथ ही अल्पकालिक शैक्षणिक गतिविधि और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। दोनां संस्थान संयुक्त रूप से कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और कार्यशाला का आयोजन  करा सकते है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो संजय अग्रवाल, प्रभारी कुलसचिव डॉ. अंकित अरोरा, आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश हिशीकर, उपकुलसचिव डॉ. एस.के. चटर्जी एवं सहायक कुलसचिव डॉ. मनीष राठोड़ उपस्थित थे।

     दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शहर के विभिन्न छोटे बड़े नाले एवं नालियों से होकर पुलगांव नाला एवं शंकर नाला से होते हुए शिवनाथ नदी में मिलने वाले गंदा पानी को एनजीटी ( NGT ) के दिशा निर्देश अनुसार नदी में मिलने से पूर्व पानी का उपचार कर पानी का पुनः उपयोग किया जाना है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने से शहर के घरों से निकलने वाले गंदे पानी को जो नालियों के माध्यम से नाले में चला जाता है. फिर नाले से वही प्रदुषित पानी नदी में मिल जाता है जिससे जनस्वाथ्य पर बुरा असर होता है।नगर निगम दुर्ग द्वारा शिवनाथ नदी के मुहाने पर स्थित इंटेकवेल से लगकर शासकीय भूमि तथा उरला स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 94 की भूमि को चिन्हांकित कर सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु भूमि मांग की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके लिए दावा आपत्ति का प्रकाशन भी किया गया है, भूमि आबंटन पश्चात् इसका सीमांकन कराया जाएगा। डीपीआर अनुसार इस प्रस्ताव हेतु अमृत मिशन 2.0 योजनांतर्गत 147.93 करोड़ रुपये लागत राशि प्रस्तावित है। पुष्पवाटिका के समीप बनने वाली एसटीपी 24 एमएलडी और उरला में बनने वाली एसटीपी की क्षमता 47 एमएलडी की होगी। नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने भवन अधिकारी एवं सहायक अभियंता गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व उपअभियंता मोहित मरकाम के साथ शिवनाथ नदी पुलगांव व उरला स्थित ख.नं0 94 जमीन का मौका मुआयना किया है। सहायक अभियंता व भवन अधिकारी गिरीश दीवान ने बताया, कि निगम प्रशासन द्वारा उरला स्थित प्रस्तावित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को सोलर पैनल के माध्यम से संचालित किया जायेगा, जिससे विद्युत व्यय से मुक्ति मिलेगी तथा अतिरिक्त उत्पादन को ग्रिड के माध्यम से पुलगांव एसटीपी में समयोजित किया जाना जाएगा, जिससे एसटीपी संचालन की विद्युत लागत लगभग नगण्य रहेगी। आपको बता दे कि एसटीपी प्लांट के माध्यम से नालों के गंदे पानी को ट्रीटमेंट प्लान्ट में शुद्धिकरण पश्चात् नदी में, कृषि एवं उधोगो में उपयोग किया जायेगा। चिन्हित स्थल पर निर्माण कार्य हेतु भूमि आबंटन पश्चात निर्माण संबंधी आवश्यक कार्रवाही की जाएगी, निर्माण कार्य होने से नदी का पानी की शुद्धता एवं शहर को मिलने वाला पीने का पानी और भी शुद्ध व गुणवत्ता को बनाये रखने में सुविधा होगी साथ ही कृषि व औद्योगिक क्षेत्र में उपयोग किया जाएगा, जिससे निगम के आय में वृद्धि के साथ एनजीटी ( NGT ) के नियमों का पालन करते हुए शहर के नालों से निकलने वाले गंदे पानी को प्राकृतिक जल स्त्रोत में मिलने से पहले उसका उपचार किया जाना संभव हो जायेगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम उतई में आगामी चुनाव के संदर्भ में आयोजित मण्डल स्तरीय बैठक में सम्मिलित हुआ और चुनाव पुर्व की संपूर्ण तैयारियों की समीक्षा, चुनाव कार्यालय की व्यवस्था, अभियान की समीक्षा आदि विषयों पर चर्चा की। देवतुल्य कार्यकर्ता को प्रणाम किया और उनको अपने दायित्व को निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया।
      इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद व दुर्ग लोक सभा प्रभारी चंदू लाल साहू जी, दिलीप साहू जी, मंडल अध्यक्ष उतई फत्तेलाल वर्मा जी, खेमलाल चंद्राकर जी, टीकाराम साहू जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर बंजारे जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अजीत चंद्राकर जी, किसान मोर्चा जिला मंत्री श्री सतीश चंद्राकर जी, पार्षद श्री लक्ष्मी नारायण साहू जी, उतई नगर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण यदु जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र साहू जी, नवाब खान जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंदू देवांगन जी, बुद्ध अध्यक्ष भीमसेन सिंह जी, पार्षद नरेंद्र साहू जी, पार्षद वामन साहू जी, सरपंच राजू देशमुख जी, सरपंच सोहर रिंगरी जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लेखु दास साहू जी, शत्रुघ्न साहू जी,महिला मोर्चा मण्डल विमला कामड़े जी, महा मंत्री राजेश साहू जी, खिलावन साहू जी व बड़ी संख्या में देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए समस्त प्रवर्तन एजेंसियों से समुचित समन्वय स्थापित करने एवं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों में विधिवत अग्रिम कार्यवाही करने हेतु समन्वय स्थापित करने नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार नोडल अधिकारी के कार्योंं के संपादन हेतु श्री हिमांशु देशमुख कार्यपालन अभियंता, श्री सिद्धार्थ साहू उप अभियंता एवं श्री बालकृष्ण नायडू सहायक राजस्व अधिकारी की ड्यूटी सहायक के रूप में लगाई गई है। आदेशानुसार उक्त अधिकारी /कर्मचारी नोडल अधिकारी श्री देवेश ध्रुव (आई.ए.एस.) आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई के निर्देशानुसार कार्य संपादित करेंगे। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision