
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पहुंचे 8 हजार हितग्राही
रिसाली /शौर्यपथ /पाॅश काॅलोनी समेत श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में लगे शिविर में महिला हितग्राहियों की संख्या अधीक थी। आमतौर पर महतारी योजना के तहत एक हजार , आवास और राशन कार्ड व सिलेण्डर के लिए आवेदन जमा करने वालों की संख्या अधिक रही। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में 8 हजार से अधिक लोग पहुंचे और योजना का लाभ लेने जानकारी ली। आवेदन भी प्रस्तुत किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के द्वितीय चरण में नगर पालिक निगम रिसाली के रूआबांधा और हिंद नगर तालाब के सामने शिविर लगाया गया। शिविर स्थल पर वार्ड पार्षद और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पहले केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला और भारत को विकसित बनाने संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर शिविर स्थल पर पहुंचे हितग्राहियों को केन्द्र सरकार द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर पार्षद टिकम साहू, सारिका साहू, ममता यादव, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे, राजू जंघेल, दशरथ साहू व निगम के अधिकारी मौजूद थे।
बेहतर कार्य करने वालों का सम्मान
केन्द्र सरकार की योजनाओं का बेहतर प्रचार प्रसार करने और क्रियान्वयन करने वाली सीआरपी योजना के तहत बेहतर कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूह की सद्स्यों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले समूह में ख्याती स्व सहायता समूह, तेजल स्व सहायता समूह, कुमकुम स्व सहायता समूह, श्री स्व सहायता समूह, शिव शक्ति समूह, एएलएफ एकता क्षेत्रीय स्तरीय संघ, राष्ट्रीय क्षेत्रीय स्तरीय संघ, सीआरपी ललिता सिंह, बसंती साहू, रेवती तांडी, अर्पणा देशमुख, हेमीन डौंडे, रंभा पटेल, पूनम बाघ, चंद्रकांती, हेमतला सिंह, पिंकी सिंह, प्रीति साहू, निका पांडे, मिथलेश खरे, इन्द्रकला गायकवाड़ शामिल है।
उज्जवला के तहत मिला सिलेण्डर
शिविर में उज्जवला योजना के तहत स्वाती साहू, समिष्ठा प्रधान, इन्द्रानी बाई, आरती, सुमनराज, पुष्पराज, प्रमिला देशमुख, नेहा, संगीता व सुमित्रा यादव को सिलेण्डर प्रदान किया गया।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / निगम क्षेत्र में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के 229 आवासो का आबंटन लाॅटरी निकालकर किया गया। हितग्राही अपने स्वंय का मकान पाकर खुशी से झूम उठे और उन्होंने शासन प्रशासन की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। नगर पालिक निगम भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (ए.एच.पी.) मकान को किराएदारी में निवास करने वाले लोगों को शुक्रवार को आवास आबंटन के लिए महापौर नीरज पाल, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर उत्तर ध्रुव की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई। इसमें 229 हितग्राहियों को आवास आबंटित किया गया, जिससे उनका खुद के आवास का सपना पूरा हुआ। मोर मकान मोर आस के अंतर्गत सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया में 218 इसी प्रकार मोर आस मोर चिन्हारी के अंतर्गत सूर्या विहार में 4 तथा माइल स्टोन में 7 हितग्राहियों को लाॅटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लॉटरी में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे से ही हितग्राही आवास पाने के इंतजार में निगम में उपस्थित हो गए थे। जिन्होंने अंशदान की राशि जमा की थी, उन्हें ही लॉटरी में शामिल किया गया था।
महापौर व आयुक्त ने आवास आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतल में आवास पाने के लिए दिव्यांग आवेदक एवं वरिष्ठजन को प्रमाण पत्र लॉटरी में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज के रूप में चिन्हित था। जिन्हे प्राथमिकता के आधार पर भूतल की लाॅटरी में शामिल किया गया। आवास आबंटन के दौरान पार्षद हरिओम तिवारी, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, कार्यपालन अभियंता बी.के.वर्मा, सहायक अभियंता अजय गौर, योजना के प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन, उपअभियंता दीपक देवांगन, सहित लाॅटरी में शामिल होने आये हितग्राही शामिल थे।
आवागमन बाधित कर रहे दुकानदारों पर राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, सड़क तक दुकान बढ़ा चुके लोगों का अतिक्रमण हटवाकर दी गई अंतिम समझाइश:
तहसील कार्यालय क्षेत्र में लगाए गए 25 ठेले, खोमचो को हटवाया गया:
दुर्ग/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत एसडीएम मुकेश रावटे एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर पटेल चौक से कचहरी चौक एवं तहसील कार्यालय के आस पास सडक़ क्षेत्र में अवैध कब्जो के खिलाफ अभियान तेज किया गया।आज शुक्रवार को ताबड़तोड़ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पटेल चौक से कचहरी क्षेत्र में की गई।अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ,नायब तहसीलदार किशोर वर्मा, ज्योत्सना कलिहारी, नगर निगम तोडूदस्ता व यातायात पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया गया।मौके पर दुर्ग थाना पुलिस बल की मौजूदगी में तोडूदस्ता ने सडक़ आवागमन बाधित कर ठेलों में सामग्री विक्रय करने वालों पर भी कार्रवाई की और दुकानदारों द्वारा बाहर समान व ठेलों को हटवाया गया। जिस पर निगम के तोडूदस्ता ने सख्ती से कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार,प्रफुल्ल कुमार गुप्ता के संयुक्त टीम ने, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता की उपस्थिति में दुकान के प्रचार-प्रसार के बोर्ड को हटाया गया। कहचरी चौक क्षेत्र रोड पर विक्रय के लिए खड़े ठेलों को किनारे तरफ करवाया गया।प्रचार-प्रसार का बोर्ड डालकर सडक़ में आवागमन में बाधा कर उत्पन्न करने वाले लगभग 20 से अधिक अवैध सामग्री रास्ते से हटाया गया। पटेल चौक से तहसील कार्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग किनारे लगाए जा रहे अवैध अतिक्रमण को नगर निगम और पुलिस बल यातायात के सहयोग से हटवाकर मार्ग सुगम बनवाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान 25 अवैध अतिक्रमण ठेले लगाने वाले दुकानों को सड़क किनारे से हटवाया गया।नगर निगम तोडूदस्ता व यातायात पुलिस ने कार्रवाही अभियान चलाया गया। तोडूदस्ता ने सडक़ आवागमन बाधित कर ठेलों में विक्रय करने वालों पर भी कार्रवाई की। जिस पर निगम के तोडूदस्ता ने सख्ती से कार्रवाई की। कार्रवाही के दौरान दुकान के बाहर प्रचार-प्रसार का बोर्ड डालकर सडक़ आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले लगभग 20 से अधिक अवैध सामग्री रास्ते से हटवाया गया। सडक़ किनारे बाधा उत्पन्न हो रही थी, साथ ही चौक चौराहों के किनारे ठेला,
फल और सब्जी बेचने वालों को दुकान नहीं लगाने की अंतिम हिदायत दी गई।अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में अवैध कब्जाधारी पर निरन्तर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभियान जारी रहेगी। शहर के व्यस्ततम मार्ग पटेल चौक, तहसील कार्यालय, जिला कार्यालय, जिला न्यायालय के सामने मार्ग बाधा उत्पन्न किए जाने वाले अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते हुए हटवाने की कार्रवाई किया गया। राजस्व विभाग द्वारा तहसील कार्यालय के आस-पास मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वालो को पूर्व में नोटिस दिया जा चुका है। अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने चेताया की अब इस व्यस्तम मार्ग में अघोषित अतिक्रमण कर मार्ग बाधित करने की पुनरावृति दुकानदारों द्वारा की गई तो उनके विरुद्ध दंडात्मक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
आयुक्त की बैठक का दिखा असर करदाताओं से संपर्क कर एक ही दिन में की गयी 15 लाख रूपये से ऊपर की गयी वसूली:
आयुक्त ने करदाताओं से की अपील समय के पूर्व करो की राशि की भूगतान कर बचे पेनाल्टी एव अधिभार की राशि जमा करने से:
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा करो की वसूली हेतु ली गयी समीक्षा बैठक का असर दिखने लगा है।वसूली कर्मचारियों ने कल और आज मिलाकर 25,00,000/-पच्चीस लाख रूपये करो की वसूली की जिसके तहत बडे बकायादार अभिनंदन पैलेस मैरिज हाल के संचालक अभिनंदन जैन के द्वारा मैरिज हाल की राशि का उनसे संपर्क करने पर तत्काल भूगतान किया गया एवं नगर निगम के द्वारा उन्हे जागरूक करदाता होने के कारण गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद दिया गया।नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा समस्त नगर निगम, दुर्ग में निवासरत करदाताओं से अपील की है, कि वह समयावधि के पूर्व अपने-अपने भवनों के करों की राशि का भूगतान कर जागरूक करदाता होने का परिचय देवे।नगर निगम का राजस्व वसूली के अमल में राजस्व अधिकारी,दुर्गेश गुप्ता, राजस्व उपनिरीक्षक निशांत यादव,योगेश सुरे स्पेरो मैनेजर अंकुर एवं टी.एल.सुयश एवं सुयांशु शर्मा के द्वारा लगातार बडे बकायादारो के घर पहुंचकर करो की राशि की भूगतान किये जाने हेतु निवेदन किया जा रहा है, एवं साथ ही साथ समस्त सहायक राजस्व निरीक्षणो के द्वारा टीएल एवं टीसी के साथ मिलकर करदाताओं के घर-घर पहुंचकर टैक्स की राशि वसूल की जा रही हैं।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी
भिलाईनगर / शौर्यपथ / शासन द्वारा जारी सभी तरह के राशन कार्ड का नवीनीकरण किया जाना आवश्यक है। नवीनीकरण का कार्य 15 फरवरी तक किया जायेगा, जिसके लिए हितग्राही को उचित मूल्य दुकान में अथवा खाद्य विभाग के वेबसाईट में उपलब्ध राशन कार्ड नवीनीकरण एप को अपने एंड्रायड मोबाईल में डाउनलोड कर नवीनीकरण का कार्य कर सकते है।
नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र में जारी ए.पी.एल. राशन कार्ड 43062, सामान्य परिवार तथा बी.पी.एल. श्रेणी के कुल 83746 राशन कार्डधारी परिवार है। जिसमें अंत्योदय कार्ड, निराश्रित कार्ड, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता निःशक्तजन के कार्डधारी शामिल है। इसमेें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 59828 परिवार भी शामिल है। इन सभी राशन कार्डधारी हितग्राहियों को अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण करना होगा। कुल 126868 राशन कार्ड में से अभी तक 46200 कार्ड का नवीनीकरण किया जा चुका है तथा 80606 अभी भी शेष है। जिसे 15 फरवरी तक पूर्ण करना होगा। जिसके लिए निगम भिलाई द्वारा मुनादी करा कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
कैसे होगा नवीनीकरण
राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए हितग्राही 2 विकल्प के माध्यम से आवेदन कर सकते है। हितग्राही द्वारा सीधे आवेदन करने के लिए खाद्य विभाग के वेबसाईट https://khadya.cg.nic.in में उपलब्ध राशन कार्ड नवीनीकरण के नाम एप को अपने एंड्रायड मोबाईल फोन में डाउनलोड कर राशनकार्ड में उपलब्ध क्यूआरकोड को स्कैन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है अथवा उचित मूल्य दुकान संचालक के टेबलेट में एप के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही हितग्राही संचालक खाद्य के नाम पर लिखित आवेदन भी उचित मूल्य दुकान में प्रस्तुत करेगें। राशन कार्ड के नवीनीकरण हेतु प्रस्तुत करने के 30 दिवस के भीतर निकाय के माध्यम से राशन कार्ड प्राप्त होगा। ए.पी.एल. कार्ड के लिए 10 रूपया शुल्क निर्धारित किया गया है। शेष सभी राशन कार्ड का नवीनीकरण निःशुल्क किया जायेगा। नये राशन कार्ड प्राप्त करते समय पुराने राशन कार्ड को जमा करना होगा। शासन के निर्देश को उचित मूल्य दुकान के संचालको द्वारा पालन करवाने के लिए जिला खाद्य नियंत्रक ने निगम सभागार में बैठक आहूत कर दुकानदारो का सक्त हिदायत दी है कि सम्पूर्ण राशन कार्ड का नवीनीकरण समय सीमा में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे की शिकायत पर घर घर जल पहुंचाने के लिए शुरु की गई जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले दर्जन भर से अधिक ठेकेदारों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए विभाग ने ठेका निरस्त कर दिया है तथा साठ से अधिक एजेंसियों को अंतिम नोटिस भी जारी किया गया है।पूर्व एल्डरमैन डॉ.प्रतीक उमरे ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल का काम दुर्ग जिले में कछुए की गति से चलने की शिकायत किया था तथा जल जीवन मिशन में भर्राशाही करने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही करने का आग्रह जिला कलेक्टर से किया था।
उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन का कार्य दुर्ग जिले में 385 ग्रामों में 362 करोड़ रूपए की लागत से प्रोजेक्ट संचालित है।योजना 2019 से 2023 तक पूर्ण कर लिया जाना था।लेकिन ठेकेदारों की लापरवाह कार्यप्रणाली से प्रोजेक्ट अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / महतारी वंदन योजना का आवेदन निगम द्वारा बनाये गये 6 काउंटर में तेजगति से जमा किया जा रहा है। जिसकी प्रगति एवं व्यवस्था को देखने महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव शम्मी आबदी, एवं संचालक तुबिका प्रजापति शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन-4 कार्यालय में लगे काउंटर का निरीक्षण करने पहुॅची और व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आवेदन जमा करने में कोई असुविधा न हो। उन्होने आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव से कहा कि जमा किये जा रहे फार्म की नम्बरिंग एवं पंजीकरण करना आवश्यक होगा तथा आवेदनो की आनलाईन प्रविष्टि का कार्य भी साथ साथ प्रारंभ हो। 20 फरवरी तक प्राप्त आवेदनो का प्रविष्टि कर दावा आपत्ति का प्रकाशन पश्चात अनंतिम सूची जारी किया जायेगा। सचिव ने इस बाद का विशेष ध्यान रखने को कहा कि आवेदन के साथ बैंक खाते की छायाप्रति जमा कि जा रही है वह अनिवार्य रूप से आधार से लिंक हो, आवेदन के साथ प्राप्त हितग्राहियो के सभी दस्तावेज सुरक्षित रहे यह भी सुनिश्चित कर लिया जाये। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि योजना का आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है। आवेदनो का आनलाईन अपलोड करने के लिए फर्जी वेबसाईट की भी शिकायत सोशल मिडिया के माध्यम से प्रचारित हो रही है महिलाओं को इस तरह के धोखाधडी से बचना होगा।
निरीक्षण के दौरान योजना के नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा परियोजना अधिकारी शिल्पा तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
सदियों की प्रतीक्षा के बाद आए ऐतिहासिक क्षणों से रामभक्तों का मन होगा प्रफुल्लित- श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री
जन आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम के दर्शन कर जीवन को सार्थक बनायेंगे श्रद्धालु- दयाल दास बघेल खाद्य मंत्री
अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुगण का उत्साह देखकर मन आनंदित - धरमलाल कौशिक
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग संभाग के 20 विधानसभाओं के रामभक्तों को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:20 पर रवाना हुई। ट्रेन को कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दयाल दास बघेल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदेश अमित चिमनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महेश वर्मा उपस्थित रहे। यात्रा करने वाले राम भक्त ढोल मंजीरे लेकर जय श्री राम के घोष के साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुए। पूरा दुर्ग रेलवे स्टेशन राममय बन गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजना और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से प्रदेश में आस्था स्पेशल ट्रेन की यात्री ट्रेन आज राम भक्तों को लेकर दुर्ग से रवाना हुई। 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह अविस्मरणीय पल है। कई पीढ़ियां गुजर गई मंदिर निर्माण और राम लला की स्थापना के इंतजार में लेकिन दर्शन का सौभाग्य तो प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इच्छा शक्ति के कारण मिला। किरण सिंह देव ने ट्रेन के सभी कोचों के अंदर जाकर राम भक्तों स्वागत अभिनंदन किया।
कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ श्री राम के ननिहाल से दर्शनार्थी अपने भांचा के दर्शन को लालायित है। सबके मन में उनके प्रत्यक्ष दर्शन को लेकर उत्सुकता है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में आस्था स्पेशल ट्रेन अन्य यात्रियों को भी लेकर जाएगी। भाजपा ने चुनाव के पूर्व ही स्पष्ट कर दिया था कि भारतीय जनता पार्टी अपने भांचा श्री राम के दर्शन करवाएगी।
कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टिया हमेशा हमसे कहती थी मंदिर कब बनवाओगे, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर प्रभु श्री राम की मूर्ति की स्थापना हो चुकी है। प्रभु श्री राम की मनोहर प्रतिमा देखकर मन प्रफुल्लित एवं आनंदित हो जाता है।
राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा के 1344 श्रद्धालु आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। आगामी दिनों में प्रदेश के अन्य स्टेशनों से राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रवाना होंगे। उनके आने जाने और रहने और खाने की व्यवस्था ट्रेन मे आईआरसीटीसी के द्वारा की जाएगी और अयोध्या में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सारी व्यवस्थाएं होगी।
स्टेशन में राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश सह संयोजक वीरेंद्र श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये, नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, विनायक नातु, अलका बाघमार, कांतिलाल जैन, मंत्री रोहित साहू, आशीष निंमजे, दीपक चोपड़ा, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, कार्यालय मंत्री हेमंत नेमा सहित समस्त दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
स्पैरो कंपनी को दिये शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश,वसूली में सहायक राजस्व निरीक्षकों की लगाई ड्यूटी
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज 7 फरवरी को डाटा सेंटर में राजस्व अधिकारी सहित राजस्व उप निरीक्षक,सहायक राजस्व निरीक्षक एवं स्पैरो कंपनी के मैनेजर एवं स्पैरो के समस्त टैक्स कलेक्टरों के द्वारा की जा रही करो कि राशि की वसूली की समीक्षा की।जिसमे उनके द्वारा स्पैरो कंम्पनी को सख्त निर्देश दिया गया कि कंपनी के द्वारा करो कि वसूली लक्ष्य अनुरूप नही की जा रही है जिससे कि नगर निगम के कार्य प्रभावित हो रहे है।उन्होंने कहा कि करो की वसूली में तेजी लाने के लिए सहायक राजस्व निरीक्षको को भी वसूली कार्य मे सलंग्न किया जावे। उन्होंने फरवरी माह में वसूली हेतु 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया एवं उनको वसूलने हेतु कार्य योजना भी बतायी। उक्त कार्य योजना में बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस एवं प्रत्येक टैक्स वसूलने वाले कर्मचारियो को 50 घरों में जाकर टैक्स हेतु संपर्क करने एवं प्रतिदिन टैक्स कर्मचारियो को प्रति कर्मचारी टैक्स वसूलने एक-एक लाख रुपए एवं सहायक राजस्व निरीक्षक एवं स्पैरो मैनेजर एवं राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को बड़े बकायादारों से टैक्स राशि वसूलने हेतु संपर्क कर राशि जमा करने के निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को टैक्स कलेक्शन की समीक्षा करने हेतु एवं आयुक्त को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया है।बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, राजस्व उप निरीक्षक निशांत यादव,,योगेश सूरे एवं स्पैरो कंपनी के मैनेजर अंकुर राहुल आदि मौजूद रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
