August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने धमधा विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत नारधा, मुरमंुदा तथा अहिवारा में धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री महेश राजपूत, खाद्य अधिकारी  सी.पी. दिपांकर के साथ विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान उपार्जन संबंधी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम पंचायत नारधा में सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान उपार्जन केन्द्र में निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक शेखर सिंह कश्यप ने बताया कि कुल 1619 किसान पंजीकृत है जिसमें कुल किसान 1491 किसान लाभान्वित हो रहे। मोटा, पतला तथा सरना मिलाकर कुल 76882.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।  जिसमें 59980 क्विंटल धान उठाव हो चुका है शेष धान 16902.40 क्विंटल का डीओ जारी किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मुरमुंदा में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को समिति प्रबंधक प्रमोद रामटेके ने बताया कि कुल पंजीकृत किसान 699 में से 663 किसानों ने धान बेचा है। शेष 36 किसानों का टोकन जारी किया जा चुका है। उक्त धान खरीदी केन्द्र में कुल 34529.20 क्विंटल धान बेचा गया शेष 9859.20 क्विंटल धाान का डीओ जारी किया गया है। अहिवारा स्थित धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक देवेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि इस केन्द्र मे  1108 पंजीकृत किसान है जिसमें 1033 किसानों का धान उठाव हो चुका है। शेष 75 किसानों का डीओ जारी किया गया है। कुल 64542 क्विंटल धान खरीदा गया। जिसमें 51980 क्विंटल उठाव हो चुका है। तथा शेष 12562.40 क्विंटल धान का डीओ जारी किया गया है। 1-2 दिन के भीतर धान उठ जाएगा। कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर श्री महेश राजपूत को कहा कि डीओ जारी करने के उपरांत जांच करे तत्पश्चात् धान उठाव का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला अस्पताल के नवजात गहन शिशु चिकित्सा इकाई वार्ड में मिलने लगी है मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू जैसी सुविधा। जिला अस्पताल में हाल ही में 2 अति गंभीर  नवजात शिशु का इलाज कर डिस्चार्ज किया गया। सिविल सर्जन डॉ. ए.के. साहू से मिली जानकारी अनुसार श्रीमती मेनका साहू के बेटे का  जन्म 7 दिसम्बर 2023 को हुआ था। जन्म के समय बच्चें का वजन 800 ग्राम था। बच्चे की स्थिति देख लगा बच्चा शायद ही जीवित रहेगा किन्तु यहाँ के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आर. के. मल्होत्रा, डॉक्टर हेमंत साहू, डॉक्टर सीमा जैन, डॉक्टर वाय किरण कुमार एवं चिकित्सा अधिकारीयों एवं स्टाफ नर्स ने कठिन मेहनत कर बच्चे के संकमण को ठीक कर एवं बच्चे का वजन बढ़ाया गया।
            इसी प्रकार श्रीमती निशा टंडन की बेटी का जन्म 08 जनवरी 2024 को हुआ था। जन्म के बाद बच्चा रोया नही व गंदा पानी पी लिया था जिससे सॉस लेने में तकलीफ हो रहा था। जिसके वजह से फेफड़े सिकुड़ गया एवं सॉस की तकलीफ बढ़ गई बच्चे को तुरंत वेंटिलेटर में रखा गया, एक्सरे से पता चला कि फेफड़े में निमोनिया का संकमण चालु हो गया है। बच्चे को जीवन रक्षक दवाई देकर (सरफेक्टेट) वेंटिलेटर में रखा गया। 6 दिन तक वेंटिलेटर में रखने के बाद, बच्चा स्वयं सॉस लेना शुरू कर दिया व स्वस्थ बच्चे एसएनसीयू से डिस्चार्ज किया गया।  साथ ही पिछले एक साल में  जिला अस्पताल एसएनसीयू में रिफर रेट एवम डेथ रेट में कमी हुई है। नवजात शिशुओं के सफल इलाज हेतु डॉक्टर अरुण कुमार साहू सिविल सर्जन ने नवजात गहन शिशु चिकित्सा इकाई के विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी  एवं स्टाफ नर्स को शुभकामनाएं दी।

     दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले में ऑनलाईन राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य एफ.पी.एस माडयूल एवं सिटीजन-एप के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक 1,77,312 राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आनलाईन आवेदन किया है। 2,97,304 कार्डधारियों द्वारा अब तक आवेदन नही किया गया है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन 15 फरवरी 2024 तक ही किये जानें का प्रावधान है। अतः ऐसे शेष राशनकार्डधारी निर्धारित समय के पूर्व नवीनीकरण आवेदन पूर्ण करा लें। खाद्य नियंत्रक दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राशनकार्डों पर खाद्यान्न वितरण हेतु नया वर्जन सीजी पीडीएस-वी 3.3 आज से लागू किया गया है।
      नवीनीकरण एवं माह केे प्रथम सप्ताह में राशन वितरण दोनों कार्य पूरे प्रदेश में एक साथ संचालित होने से विभागीय सर्वर पर अधिक लोड बढ़ने के कारण दोनों ही प्रक्रिया में अधिक समय लगने की संभावना है। अतः समस्त राशनकार्डधारियों से अपील की जाती है कि ऐेसे समय में अपना धैर्य बनाये रखें। शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशनकार्डधारियों की अधिक भीड़ होने की स्थिति में नवीनीकरण का कार्य सिटीजन एप केे माध्यम से भी किया जा सकता है।

    दुर्ग/शौर्यपथ / दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव १६ फरवरी को होना है . चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार अपनी अपनी तैयारियों में लगे हुए है . न्यायालीन कार्य के सात चुनावी तयारी मेल मिलाप का दौर जिला न्यायालयाल परिसर में आम देखने को मिल रहा है . जिला अधिवक्ता संघ के 8 पदाधिकारियों व 6 कार्यकारिणी सदस्यों का द्विवार्षिक चुनाव 16 फरवरी को सम्पन्न होना है जिसको लेकर संघ के चुनाव कार्यालय में  मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार गुप्ता व सहायक चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार 2 फरवरी को  मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर सूची चस्पा कर दी गई है.जिसमे  कुल 1539 पुरुष व महिला अधिवक्ता मतदाता चुनाव में भाग ले सकेंगे उसी के साथ शुक्रवार 2 फरवरी से सभी पदों के प्रत्याशियों का नामांकन फार्म का वितरण भी शुरू हो गया है .
      संघ के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दिन सभी 8 पदाधिकारी पद हेतु 34 व 5 सामान्य कार्यकारणी सदस्य पद हेतु 8 व महिला कार्यकारणी के 1 पद हेतु 3 प्रत्यशियो ने नामांकन फार्म प्राप्त किया है जिसमे अध्यक्ष पद हेतु नीता जैन,चेतन तिवारी,शिव शंकर सिंह,कमल नयन चतुर्वेदी,गुलाब सिंह पटेल,उपाध्यक्ष पद हेतु प्रशान्त जोशी,कृष्णराज चंदेल,अनिल मसीह,महिला उपाध्यक्ष पद हेतु कु.सुनीता कसार, कु.नीशा गौड़,श्रीमती पूजा मोंगरी,मोनिका सिंह,ललिता जोशी,उमा भारती साहू,सचिव पद हेतु रविशंकर सिंह,सुखदेव सिंह भोगल,कु.रेखा राय,सह सचिव पद हेतु राकेश कुमार यादव,राकेश यादव,कविता गिरी गोस्वामी,दिनेश सिंह राजपूत,राजेश मिश्रा,हेमन्त कुमार मिश्रा,कोषाध्यक्ष पद हेतु मनोज कुमार मिश्रा,अनिल जायसवाल, तारकेश्वर प्रसाद साहू,विजय कुमार बांधे,संतोष कुमार देवांगन,मनोज कुमार मून,ग्रंथालय सचिव पद हेतु बजरंग श्रीवास्तव,शुभम जैन,सांस्क्रतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद हेतु रविशंकर मानिकपुरी, अभिलाषा वर्मा,संजय विश्वकर्मा,कार्यकारणी सदस्य हेतु अजय शर्मा, जीवन लाल कोटले,नितेश कुमार साहू,कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव,शिव कुमार उके,विक्रम पारख,गणेश कुमार ध्रुववंशी,गोविंद प्रसाद शर्मा,महिला कार्यकारणी सदस्य पद हेतु अनामिका सरकार,उषा भारती,दमयन्ती चंद्राकर ने नामांकन फार्म खरीदे है ,शनिवार 3 व सोमवार 5 फरवरी को समय 2:30 से शाम 5 बजे तक नामांकन फार्म प्रदाय किया जाएगा,व प्रस्तुत भी किया जाएगा,सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार गुप्ता,उप मुख्य चुनाव अधिकारी मुरली मनोहर देवांगन, इसराइल शरीफ,राजेश महाडिक,असीम सिंह,श्याम मिश्रा,हरेन्द्र प्रसाद शाह,प्रकाश शर्मा,सहित सहायक चुनाव अधिकारी की निगरानी में चुनाव कार्य सम्पन्न होंगे।

      दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाथखोज पारा, उतई, उमरपोटी, बोरई, बोरीगारका, रसमडा मे  आयोजित रामायण, लोक कला, रामायण प्रतियोगिता, मानस गान एवं रामधुनी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक ललित चंद्राकर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं लोक कला को सहजने एवं उसे आम जन मानस के बीच दिखाने का प्रयास किया गया
    इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमने हमेशा से देखा है कि छत्तीसगढ़ विविध संस्कृति का प्रदेश है पर सबसे बड़ी चीज हमारे प्रदेश की संस्कृति लोक कला जो पूरे हिंदुस्तान में हमें अलग पहचान दिलाती है और इसे  सहेज कर रखना हम सब का प्रमुख दायित्व है ग्रामीण क्षेत्रों में जैसे ही ठंड का समय आता है और अन्य मौसम में भी रामायण रामधुनी लोक कला महोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है जिस पर आम जनमानस अपनी संस्कृति और धरोहर को आत्म सात करने का प्रयास करते हैं हम सबका दायित्व है उसे हमें बचाना है
           आयोजित कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सोनू राजपूत डॉक्टर सुनील साहू सतीश चंद्राकर लक्ष्मी नारायण साहू एवं समस्त समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ ग्रामवासी उपस्थित हुए

       दुर्ग / शौर्यपथ / प्रयाग नगर धनोरा निवासी डॉ आर सी किरार ने अपनी पत्नी श्रीमती मधु किरार के साथ अपने देहदान की घोषणा कर देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,पीयूष मालवीय को सौंपी .डॉ आर सी किरार के पुत्र संजीव कुमार दास,बहु संध्या दास व् पोती निकिता व नायशा ने देहदान हेतु सहमति  दी .डॉ आर सी किरार ने कहा आज उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूर्ण हुई और आज अपनी पत्नी सहित  देहदान की घोषणा कर उन्हें संतुष्टि हो रही हैं कि अब उनके जाने के बाद उनकी व उनकी पत्नी की आँखों से चार लोगों को नई रौशनी मिलेगी  व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो हम पति पत्नी का जीवन सार्थक होगा.
    सुरेश जैन ने कहा किरार दम्पति के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे,नवदृष्टि फाउंडेशन के रितेश जैन ने कहा  हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान , त्वचादान हेतु  सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है  .
    नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पीयूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,जितेंद्र कारिया , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने किरार दम्पति  के निर्णय की तारीफ़ की व् किरार दम्पति को साधुवाद दिया.

      दुर्ग / शौर्यपथ / विधानसभा निर्वाचन-2023 में निर्वाचन कार्य में संलग्न/अधिग्रहित किये गये यात्री वाहन सहित अन्य श्रेणी के वाहनों के प्रस्तुत देयकों के परीक्षण उपरांत अंतिम रूप से भुगतान की कार्यवाही किया जाना है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं यातायात प्रभारी (निर्वाचन) से प्राप्त जानकारी अनुसार देयक भुगतान पूर्व किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर तथ्यात्मक रूप से लिखित आवेदन 08 फरवरी को सायं 5.00 बजे तक जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, दुर्ग के यातायात शाखा में श्री विनय देवांगन, राजस्व निरीक्षक, मो.नं. 8889618596 के पास जमा करना होगा। निर्धारित तिथि उपरांत भेजे जाने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला चिकित्सालय दुर्ग में 27 जनवरी 2024 को स्त्री रोग विभाग में कुल 23 सिजेरियन प्रसव (सीजर डिलीवरी) एवं 15 नार्मल डिलीवरी संपादित की गई है। इस प्रकार एक दिवस (24 घण्टे में) कुल 38 डिलीवरी कराई गई है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में डिलीवरी की संख्या अब मेडिकल कॉलेज स्तर के डिलीवरी की संख्या के समकक्ष है तथा अत्यधिक डिलीवरी से यह प्रदर्शित होता है कि लोग जिला चिकित्सालय दुर्ग के स्त्री रोग विभाग के सेवाओं से संतृष्ट है।
       सिविल सर्जन डॉ ए.के. साहू से मिली जानकारी के अनुसार 23 सिजेरियन डिलीवरी कराने में डॉ स्मिता सिन्हा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ बसंत चौरसिया निःश्चेतना विशेषज्ञ एवं उनकी टीम एवं स्टॉफ नर्स बिन्दू, रजनी एवं श्रीमती यशोदा तथा नार्मल प्रसव हेतु लेबर कक्ष में कार्यरत चिकित्सक एवं स्टॉफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अहम भूमिका रहीं।

      दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आज कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने योजना अंतर्गत आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी रखने कहा। उन्होंने धमधा, अमलेश्वर और पाटन नगर पंचायत में योजना अंतर्गत प्रगति लाने संबंधित सीएमओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी नगर निगम आयुक्त, नगर पंचायत के सीएमओ और जनपद सी.ई.ओ. को योजना अंतर्गत साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। समिति के सदस्य/सचिव जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री हरिश कुमार सक्सेना द्वारा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं योजना से संबंधित नियमों तथा प्राप्त आवेदनों के कार्यवाही संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्टेज-02 में प्राप्त 2185 (2096 शहरी एवं 89 ग्रामीण ) लंबित प्रकरणों को अनुमोदन उपरांत संबंधित बैंकों को प्रेषित की गई है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने जिले के सभी बैंकों के साथ योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु 18 जनवरी 2024 को जिला पंचायत में बैठक आयोजित कर प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु बैंक शाखाओं को निर्देशित किया है। अधिकारियों द्वारा प्रकरणों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया है। बैंक के आईएफएससी कोड पोर्टल में परिलक्षित न होने के संबंध में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं एनआईसी/सीएससी की बैठक में निराकरण किया गया है।  योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की चयनित सूची प्राप्त होने पश्चात् प्रशिक्षण की कार्यवाही संबंधित संस्थाओं द्वारा प्रारंभ की जाएगी। बैठक में नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत और जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision