August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छ तीर्थ योजना के तहत लगातार पूरे शहर के समस्त मंदिरों व धार्मिक स्थलों में साफ सफाई की जा रही है।गुरुवार आज सुबह महापौर धीरज बाकलीवाल ने पार्षदों व आम नागरिकों के साथ हाथ मे झाड़ू लेकर साफ सफाई कर पूरे मंदिर परिसर के अंदर और मंदिरों के बाहर सीढ़ियों में पोझा लगाया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने श्री जलाराम सांस्कृतिक भवन परिसर के ऊपर  मंदिर व माँ शीतला सतरूपा मंदिर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर मंदिर परिसर में पोझा लगाकर साफ किया।पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी तक सभी मंदिरों देवालयों की सफाई का आह्वान किया है।
       बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।पूरे देश में उत्साह का माहौल है।उसी तरह दुर्ग शहर में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है।सभी लोग एक जुट होकर शहर के मंदिरों की साफ सफाई व्यवस्था में लगे हुए है।महापौर धीरज बाकलीवाल,एमआईसी सदस्य भोला महोविया,सत्यवती वर्मा,प्रकाश जोशी,पूर्व एल्डरमेन जगमोहन ढीमर,उषा ठाकुर,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,पप्पू श्रीवास्तव,संगीता बघेला राजा भाई,पूनम राजा,लीलाबेन लखानी के साथ मंदिरों की साफ- सफाई कर मंदिर परिसर में झाड़ू लगाया।
      स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और रामलला के आगमन से पहले शहर के मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रो को स्वच्छ किया जा रहा है।इसी तारतम्य में स्वच्छ तीर्थ योजना के अंतर्गत लगातार पूरे शहर के समस्त मंदिरों व धार्मिक स्थलों में साफ सफाई का आज चौथा दिन भी जारी रहा।बता दे कि शहर के मंदिरों में पूरे एक हफ्ते तक अलग-अलग सफाई किया जावेगा।अपील अयोध्या में रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त मंदिरों व धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान।

    दुर्ग/शौर्यपथ / राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय सरोज पांडेय जी के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला भिलाई के होनहार प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण किया । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के कल्पना के अनुरूप विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय जी ने बधाई व  शुभकामनाएं दी  । उन्होनें कहा उन्हें भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अभाव न रहे जैसा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि भारत के प्रत्येक बेटे एवं बेटियों को उच्च तकनीकी शिक्षा मिले तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर विश्व में देश का मान बढ़ाएं तथा अपने पैरों पर मजबूती के साथ खड़े हो सके । इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक गण तथा कर्मचारी गण भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे  ।

    दुर्ग में विधायक धरमलाल कौशिक और प्रदेश के दिग्गज नेता लेंगे बैठक- जितेन्द्र वर्मा

          दुर्ग / शौर्यपथ / 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु रामलला की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से प्राण प्रतिष्ठा उपरांत 25 जनवरी से 25 मार्च 2024 के बीच स्पेशल ट्रेन के माध्यम से राम भक्तों का जत्था राम मंदिर दर्शन के लिए जाएगा।
      जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि रामलला के दर्शन के इच्छुक भक्तगण छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है और इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार 19 जनवरी को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 1:00 बजे संभाग स्तरीय बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई है, जिसमें राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक और संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे साथ ही प्रदेश भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उक्त बैठक में अपेक्षित श्रेणी अंतर्गत प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, सांसदगण, विधायकगण, विधायक प्रत्याशी 2023, जिला भाजपा प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, राम मंदिर दर्शन समिति के जिला संयोजक और सह संयोजक, तथा मंडल भाजपा अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त मंदिरों व धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान,एक हफ्ते तक अलग-अलग मंदिरों में करेंगे साफ- सफाई - महापौर
    दुर्ग/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल पार्षदों व निगम अधिकारी व कर्मचारियो के साथ आज बुधवार को माँ चंडी देवी मंदिर,चंडी चौक स्थित श्रीराम मंदिर व श्रीराधाकृष्ण मंदिर में झाडू और पोछा व मंदिर परिसर के बाहर झाड़ू लगाकर श्रमदान किया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहाँ भगवान श्रीराम हम सबके भगवान श्रीराम है।उन्होंने कहा मंदिरों को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है,मंदिरों में सफाई अभियान के दौरान कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त मंदिरों व धार्मिक स्थलों में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है जिसका आज दूसरा दिन है आगे भी मंदिरों में विशेष साफ सफाई अभियान जारी रहेगा।महापौर ने विभागीय अधिकारी को धार्मिक स्थलों की निरंतर सफाई के निर्देश दिए।सफाई अभियान के दौरान एमआईसी भोला महोविया,सत्यवती वर्मा,पार्षद शशिद्वारिका साहू,सतीश देवांगन,काशीराम रात्रे,बृजलाल पटेल,जगमोहन ढीमर,पप्पू श्रीवास्तव,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहें।इस अवसर पर महापौर श्री बाकलीवाल ने सभी नगरवासियों को आग्रह किया किया कि आइए, इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और रामलला के आगमन से पहले देशभर के मंदिरों व तीर्थक्षेत्रों को स्वच्छ बनाएं।अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले एक हफ्ते तक देश के मंदिरों में सफाई अभियान छेडने का आह्वान किया था। इसी तारतम्य में आज शहर के मंदिरों में साफ सफाई अभियान का दूसरा दिन भी जारी रहा।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में यूनिसेफ प्रोग्राम के तहत जिला स्तरीय गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि युवोदय प्रशासन और युवा के बीच की कड़ी है। युवोदय युवा को साथ जोड़ कर बदलाव का कार्यक्रम है। जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में युवोदय दुर्ग के दूत द्वारा जिले के स्वास्थ्य व्यवहारों के प्रति जागरूक करना एवं पोषण, एनीमिया, प्रसव पूर्व देखभाल और नशा मुक्ति, किशोर-किशोरी संपूर्ण स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य के समाधान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, नगर निगम आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
          युवोदय द्वारा शासन की योजनाओं को लोगों तक पहंुचाया जा रहा है। पोषण एवं स्वास्थ्य के साथ साथ जरूरी है कि आने वाली पीढ़ी को युवा नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे हिंसा, नशे एवं किसी भी मादक पदार्थ के सेवन को समाप्त किया जा सके। मानसिक विषय को चर्चा में लाना एवं स्वयंसेवा की भावना को बढ़ावा देने से समाज स्वस्थ एवं सुरक्षित व्यवहारों को अपना सकता है। उन्होंने नगर निगम आयुक्तों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तिथिवार कैलेण्डर बनाकर यूनिसेफ के सहयोग से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर यूनिसेफ के विशेषज्ञ अभिषेक सिंह ने कहा कि युवोदय युवाओं के समर्पण और प्रभाव ने सकारात्मक परिवर्तन लाया है। यूनिसेफ इस प्रेरणादायक पहल को समर्थन और पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समस्त विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वीकृत अप्रारंभ कार्याें, मतदाता सूची संक्षप्ति पुनरीक्षण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, विकसित भारत संकल्प यात्रा, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास आदि के अद्यतन प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागवार समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा भी की। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले स्वीकृत कार्य जो वर्तमान में प्रारंभ नहीं हुए है, ऐसे कार्यों के लिए शासन से अनुमति जरूरी है। निर्माण एजेंसी विभाग शीघ्र स्वीकृति हेतु फाईल प्रस्तुत करें। इसी प्रकार नये कार्य जो प्रस्तावित है, अनुमति के लिए शासन को भेजना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सांसद, विधायक निधि के कार्य टी.एस. के लिए लंबित न रहे। निर्माण कार्य एजेंसी विभाग समय-सीमा में जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों के प्रोसेसिंग में किसी प्रकार का डीले न हो, समय पर कार्य पूर्ण करना है।
        उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को हाईस्कूल का सभी प्राचार्यों का बैठक लेकर एक जनवरी की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों का मतदाता सूची में नाम जोड़वाने आवश्यक पहल करने कहा। उन्होंने अवगत कराया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 को ध्यान में रखते हुए जिले में विधानसभावार सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण 17 जनवरी को आयोजित की गई है। नियुक्त अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लेवें। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीदी को सुव्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अधिकारी दिए गए निर्देशों के अनुसार गंभीरतापूर्वक खरीदी केन्द्रों में मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने लिंकिंग व उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव पर जोर देते हुए डी.एम.ओ. को जीपीएस सिस्टम वाहनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि कलेक्टर जनदर्शन में राजस्व से संबंधित आवेदन नहीं आना चाहिए, अधिकारी संबंधित क्षेत्र में अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। प्रकरणों के निराकरण में साप्ताहिक प्रगति दिखने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शासन की फ्लेगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लेगशिप योजनाओं पर अधिकारी विशेष ध्यान देवें। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत कार्य प्रारंभ कराये। साथ ही कार्यों की साप्ताहिक प्रगति से अवगत कराये। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत निर्मित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को यू.सी.सी.सी. शिक्षा विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराने कहा।
       उन्होंने कहा कि विभागीय समय-सीमा के प्रकरण लंबित न रखे, 31 अक्टूबर की स्थिति में सभी लंबित प्रकरण निराकृत किया जाए। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री अन्य पत्र से संबंधित 4063 आवेदन निराकृत किए गए हैं। इसी प्रकार कलेक्टर जनचौपाल अंतर्गत 4995 आवेदन, वेब द्वारा प्राप्त 1920 शिकायतों का निराकरण तथा पोस्ट द्वारा प्राप्त 6088 शिकायतों का निराकरण किया गया है। बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश धु्रव, जिला पंचायत के सीईओ  अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे, श्रीमती योगिता देवांगन एवं  बी.के. दुबे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश्वर चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन, नगर निगम भिलााई चरोदा के आयुक्त ए.के. त्रिपाठी, सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार, जनपद सीईओ और समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

     दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्यादित दुर्ग के पदाधिकारियों ने गत दिवस आप्र्धिक तत्वों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत दुर्ग जिलाधीश महोदया से की . मत्स्योद्योग सहकारी संस्था ने अपनी शिकायत में बताया की अज्ञात असामजिक तत्वों द्वारा मछली पालन के एवज में रकम की मांग की जा रही है . संस्था के अध्यक्ष पूर्व एल्डरमैन जगमोहन ढीमर ने जिलाधीश से शिकायत करते हुए बताया कि  हमारी समिति दुर्ग मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्यादित (पंजीयन 1559) दुर्ग द्वारा रायपुर नाका तालाब खसरा नंबर 145/2 एवं रकबा 23.44 मछली पालन हेतु 10 वर्षीय लीज पर मछुवानीति छ.ग. शासन के द्वारा लिया गया है ।
       अध्यक्ष जगमोहन ने बताया कि पहले यह तालाब कई वर्षों से गंदा कचरा से भरा हुआ था, बंदबू आती जिससे वार्ड वासियों को बहुत परेशानी तथा बीमारियों फैलने का भी खतरा था जिसे हमारी समिति द्वारा अपने स्वयं के खर्च से साफ सुथरा किया गया उस पर अनेक लोगो की जीविका चलाने के लिए मछली पालन करने की सोची और शासन के नियम के तहत उसे 10 वर्षों के लिए लीज पर लिया गया, जिसमें मछली पालन किया जाता है।
      किन्तु विगत लगभग एक वर्ष से कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वो के द्वारा वहां पर मछली पालन करने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी देकर डराया धमकाया जा रहा है, कहा जाता है कि मछली दो या पैसा दो कहकर अवैध वसूली की मांग की जा रही एवम वहां लगे सी.सी. कैमरा को भी तोड़ने की धमकी देते हैं। जिसमें मछुवारा समिति के कृषक को हमेशा डर एवं भय बना रहता कि कही कोई अप्रिय घटना घटित ना हो जाए ।
        अध्यक्ष जगमोहन ने जिलाधीश महोदय से निवेदन करते हुए कहा कि उक्त घटना को ध्यान में रखकर उक्त अज्ञात असामाजिक तत्वों के उपर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की कृपा करें ताकि समिति के कृषक निर्भय होकर अपना कार्य कर सकें।

    रिसाली / शौर्यपथ / अयोध्या में अनुष्ठान शुरू होने से पहले पूरे देश भर के देव स्थलों और मंदिरों की विशेष सफाई की जा रही है। नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के मंदिरों के आस पास सफाई किया जा रहा है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भी दो दिनों तक श्रम दान किया।
    इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि अपने शहर की सफाई और स्वच्छता के लिए कार्य करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वही अगर आस्था से जुड़े स्थानों में श्रम दान करते है तो इससे आत्मीय सुख के साथ पुण्य का लाभ होता है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पहले दिन मरोदा सेक्टर स्थित त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर की सफाई की। वहीं दूसरे दिन नेवई शीतला मंदिर और कल्याणी शीतला मंदिर के आस पास सफाई कार्य में श्रम दान किए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी सद्स्य परमेश्वर, पार्षद विधि यादव,गजेन्द्री कोठारी, डोमन बारले, ममता सिन्हा, महामंत्री राजू जंघेल समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
    जहां श्रम दान वहां नियमित हो सफाई
        दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जी का प्राण प्रतिष्ठा 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। मुख्य आयोजन 22 जनवरी को होगा। विधायक ने कहा कि मंदिर व देवालयों के आस पास नियमित सफाई हो। इस बात का निगम अमला विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि मुख्य आयोजन के दिन हर मंदिरों में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित है। नागरिक भी घरों  में दीप प्रज्वलित करे।

    स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में 1368 लोगों ने कराई एनीमिया जांच, 75 व्यक्तियों का बना आयुष्मान कार्ड

          राजनान्दगाँव / शौर्यपथ / विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोबाईल वैन केन्द्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे के लिए आज छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत आलीवारा, जयसिंगटोला, हालाडुला एवं कुमारदा पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा सरकार की प्रमुख योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सके।
         कार्यक्रम के प्रारंभ में मोबाईल वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की सामान्य जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया। मोबाईल वैन के माध्यम से क्विंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। केन्द्र सरकार की योजनायों से लाभांवित हितग्राही मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपने विचार व्यक्त किए। धरती कहे पुकार के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी तथा रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में केन्द्र की योजनाओं और सुपोषण के संबंध में जानकारी दी गई।
        कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्न प्राशन कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से आमजनों को अवगत कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में  बीपी शुगर, 1368 लोगों ने एनीमिया जांच एवं 75 आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि एवं आधार सिडिंग का कार्य किया गया। कार्यक्रम में लगभग 211 हितग्राहियों में उज्ज्वला गैस का केवायसी एवं 85 नया पंजीयन किया गया। परिवहन विभाग द्वारा 73 लर्निंग लाइसेंस बनाया गया।
      प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अन्तर्गत 45 लोगों ने बीमा सम्बन्धी आवेदन किया। इस अवसर पर एमडी ठाकुर, श्रीमती चन्द्रिका डड़सेना, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव, कैलाश शर्मा, सदस्य जनपद पंचायत छुरिया श्रीमती हेमीन विष्णु साहू, रामप्रकाश चन्द्रवंशी, सरपंच, पंचगण व अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तथा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision