
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /शनिवार को दुर्ग में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होने आये छत्तीसगढ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर का दुर्ग हैलिपेड में मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री माथुर ने भाजयुमो नेता अतुल पर्वत को अपना प्यार और स्नेह दिया। अतुल पर्वत ने कहा कि छत्तीसगढ प्रभारी श्री माथुर द्वारा मुझे जो प्यार और स्नेह दिया गया उससे में बहुत ही अभिभूत हूं।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धमधा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
धीवर समाज के राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन
समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
रायपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज दुर्ग जिले के हाईस्कूल ग्राउंड धमधा में धीवर समाज द्वारा आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक ईश्वर साहू और पूर्व विधायक लाभचंद बाफना भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने परिचय सम्मेलन में शामिल होने आये युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह समाज की अच्छी पहल है, जिससे एक ही मंच पर विवाह योग्य युवक-युवतियां आपस में मिल जाते है। जिससे वर-वधु ढूढंने में समय और धन की बचत होती है।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी कार्यो को पूरा करने तथा मोदी की गारंटी एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने न्याय को जीत दिलाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मछुवा सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी गई थी। राज्य सरकार समाज को पुनः प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने मछुआ बोर्ड को बढ़ावा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रायपुर में समाज के भवन के लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी तथा समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा भी दिलाया। श्री शर्मा ने अपने करकमलों से समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विधायक श्री ईश्वर साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी का अभिवादन किया। उन्होंने विधायक पद तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार माना। छत्तीसगढ़ धीवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश धीवर ने अपने सम्बोधन में समाज के रीति-रिवाजों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के विभिन्न मांगों की ओर उप मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना और समाज के संरक्षक श्री रामकिशन धीवर, श्री राधेश्याम चन्द्रवंशी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर समाज के अन्य पदाधिकारी और धीवर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन एवं सेन समाज सेवा समिती के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि सेन समाज सेवा समिती के अध्यक्ष एवं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर सेन समाज युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारणी का जल्द ही विस्तार किया जाएगा।अध्यक्ष रिकेश सेन के मंशा अनुरुप कार्यकारणी में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के आदर्शो को आत्मसात कर समाज कल्याण एवं सेवा की भाव रखने वाले युवाओं को स्थान दिया जाएगा।सेन समाज को मजबूती प्रदान करने अध्यक्ष रिकेश सेन प्रतिबद्ध हैं।युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ.प्रतीक उमरे ने कहा की सामाजिक विकास के क्रम में ऐतिहासिक रूप से सेन समाज के लोगों ने अपने प्रति जो विश्वास अर्जित किया है वह समाज की बड़ी धरोहर है।समाज के परम्परागत कार्य के तरीकों में भी बदलाव आ रहा है।समाज की युवा पीढ़ी भी अन्य कौशल और व्यवसायों में अग्रसर हो रही है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार परम्परागत कार्य के तरीकों में आ रहे बदलाव के अनुसार नई तकनीक को अपनाने में युवाओं को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराएगी तथा सेन समाज के लोग जो विकास की दौड़ में पीछे झूट गए हैं उनकी उन्नति के लिए भाजपा सरकार हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
दुर्ग। शौर्यपथ। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की 5 साल बाद वापसी हो गई है और 5 साल बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बदलते घटनाक्रम में पुराने मंत्रियों को छोड़ इस बार भारतीय जनता पार्टी संगठन ने नए चेहरों को मौका देकर सभी को आश्चर्यचकित चकित कर दिया एक और जहां पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया वहीं पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल कर कार्यकर्ताओं के लिए एक मिसाल कायम की । वहीं चर्चा यह भी है कि दुर्ग संभाग से एक भी मंत्री पद न मिलने से दुर्ग संभाग को आज के कार्यकर्ता अभिनंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम में उम्मीद है कि किसी एक विधायक को बचे हुए एक मंत्री पद से नवाजा जाएगा।
परंतु वही शहर में यह चर्चा का विषय है कि माह भर में ही क्षेत्र के विधायकों का आम जनता की तो बात छोड़िए कार्यकर्ताओं के प्रति भी व्यवहार बदला हुआ नजर आ रहा है पहली बार चुनाव लड़े गजेंद्र यादव और ललित चंद्राकर जिनकी मंत्री बनने की प्रबल संभावना थी अब जमीनी कार्यकर्ताओं और चुनाव के समय साथ देने वालों से दूर चाटुकारों के फौज में घिरे हुए नजर आ रहे हैं । नगर पालिका निगम दुर्ग में तो इसका असर देखने को भी मिल रहा है । ऐसे में कार्यकर्ता भी यह उम्मीद कर रहे हैं कि अगर इन्हें मंत्री पद मिल गया तो फिर आम कार्यकर्ताओं की स्थिति और भी बुरी हो जाएगी । दुर्ग जिला संगठन के कई पदाधिकरी भी क्षेत्र के विधायकों के व्यवहार से आहत महसूस करने की बात भी निकल कर आ रही है क्षेत्र के विधायक संगठन के लोगों की बजाय अब नए-नए चेहरों के साथ घूम कर आभार प्रकट तो कर रहे हैं किंतु उन जमीनी कार्यकर्ताओं और संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर बैठने वालों से दूरी बनाना क्षेत्र के विधायकों के लिए भी कहीं परेशानी का सबब न बन जाए।
जैसा कि सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में यही बड़ा अंतर है कि कांग्रेस में परिवारवाद और चाटुकारिता का वर्चस्व रहता है परंतु भारतीय जनता पार्टी में संगठन के राय को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है ऐसे में संगठन से दूरी बनाना कहीं क्षेत्र के विधायकों को भारी न पड़ जाए प्रदेश में अभी कई महत्वपूर्ण पद बचे हुए हैं ऐसे में अब यह उम्मीद की जा रही है कि दुर्ग संभाग से जीते हुए विधायकों को भी बड़ी जिम्मेदारी मिले वहीं संगठन भी आम जनता से चुनाव के समय किए वादों को पूरा करने के लिए अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों से बड़ी अपेक्षा कर रहा है आज के कार्यकर्ता अभिनंदन सम्मान समारोह में इस बात की झलक देखने को भी मिलेगी जब प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय का दुर्गा आगमन हो रहा है जहां ध्रुव संभाग के कार्यकर्ताओं का उनके अमूल्य कार्य के लिए अभिनंदन एवं सम्मान होगा ।
दुर्ग। शौर्यपथ । संस्कृति मान सम्मान मर्यादा की बात अगर कोई पार्टी करती है तो वर्तमान स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कही जाती है परंतु दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में यह स्थिति बिल्कुल उल्टी है इस वार्ड की बालिकाओं का यह बड़ा आरोप है कि वार्ड के पार्षद ऐसे शरारती तत्वों का साथ देते हैं जो वार्ड की महिलाओं को ,बालिकाओं को धमकियां देते हैं गाली गलौज करते हैं अप शब्दों का प्रयोग करते हैं एवं रेप की धमकी देते हैं एवं ऐसे लोगों का साथ वार्ड पार्षद शेखर चंद्राकर द्वारा देने का आरोप वार्ड की बालिकाओं द्वारा लगाया गया एवं इस मामले में वार्ड की महिलाओं पालकों के साथ बालिकाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित में शिकायत दर्ज की। आश्चर्य की बात यह है की एक तरफ भारतीय जनता पार्टी मान सम्मान महिलाओं की रक्षा एवं धर्म की बात करती है वहीं भाजपा पार्षद शेखर चंद्राकर के ऊपर वार्ड की बालिकाओं द्वारा शरारती तत्वों का साथ देने का आरोप लगाया जा रहा है मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नगर पालिका निगम दुर्ग के वार्ड नंबर 10 की महिलाएं इस मामले पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत एवं कार्यवाही न होने पर बड़े आंदोलन की बात भी कह रही है । अब देखना यह है कि मामले पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किस तरह से कार्रवाई की जाती है और इस मामले पर वार्ड की बालिकाओं द्वारा लगाया आरोप से वार्ड पार्षद किस तरह अपने आप को अलग कर पाते हैं क्योंकि आरोप तो लग ही चुका है और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की जा चुकी है ।
दुर्ग। शौर्यपथ । प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब शहर के स्थानीय नेताओं की नजर नगर निगम के चुनाव की ओर लग गई है 4 साल से जो पार्षद भी मौन रहते थे और विरोध की राजनीति से दूर रहते थे वह पार्षद भी अब विज्ञापनों के जरिए शहर में नजर आने लगे हैं विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही हाल था विधायक के दावेदारी के लिए कई नगर निगम के पार्षद पोस्टर बैनरों के तहत अपने आप को स्थापित करने की कोशिश करने लगे थे परंतु अप्रत्याशित रूप से गजेंद्र यादव को टिकट मिलने के बाद सभी शांत हो गए थे एक बार फिर यह कोशिश अब शुरू हो गई क्योंकि आने वाले कुछ ही महीना बाद नगर पालिका निगम के चुनाव होने वाले हैं और यह उम्मीद की जा रही है कि इस बार फिर महापौर का चुनाव सीधे-सीधे आम जनता के द्वारा ही चुना जाएगा ऐसे में पार्षदों की नजर अब महापौर की कुर्सी पर भी टिकी हुई है पिछले कुछ दिनों से दुर्ग नगर निगम के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अजीत वैद विरोध की राजनीति से ज्यादा पोस्टर में नजर आने लगे हैं अब देखना यह है कि आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा से महापौर के उम्मीदवारों की संख्या कितनी हो जाएगी परंतु वर्तमान स्थिति तक अजीत वेद और देवनारायण चंद्राकर ही पोस्टर में नजर आ रहे हैं आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ सकती है वही अभी कांग्रेसी पार्षद मौन स्थिति में है और राजनीति के चढ़ते उतरते घटनाक्रम को देख रहे हैं ।
गुटीय राजनीति भी इस बार भारतीय जनता पार्टी में होगी...
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग में 2 साल पहले तक राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का गुट ही हावी रहता था परंतु वर्तमान स्थिति में विधायक गजेंद्र यादव का गुट भी अब सक्रिय हो गया है वहीं विजय बघेल गुट के कुछ सदस्य भी महापौर की देश में आगे आ सकते हैं ऐसे में या बड़ा दिलचस्प का विषय होगा कि भारतीय जनता पार्टी में गुटीय राजनीति के तहत कौन बाजी मारता है?
दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ स्वशासी कर्मचारी संघ दुर्ग नगर निगम शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने आज गुरुवार को विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर नववर्ष की बधाई दी।कर्मचारी संघ का यह प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा और महासचिव अनिल सिंह के नेतृत्व में मिला। मुलाकात के दौरान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कर्मचारी हित में भी महापौर से चर्चा की।विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी कर्मचारी संघ के पधाधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान नगर निगम के लोक निर्माण विभाग प्रभारी अब्दुल गनी,जल गृह विभाग प्रभारी संजय कोहले के अलावा निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।इस अवसर पर शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,राजू बक्शी, किरण अग्रवाल,चंदन मनहरे,राजू चन्द्राकर,रेखा कुर्रे,ठाकरे,चंद्रलेखा कसार,योगेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहें।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर गुरुवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई के वार्षिक उत्सव में बातौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वार्षिकोत्सव के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के करने वाले छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने साइंस मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्कूली छात्राओं द्वारा विज्ञान से संबंधित एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए जिसे देख वे मंत्र मुग्ध हो गए।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई के वार्षिक उत्सव के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल का वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभा को दिखाने का मंच होता है। स्कूल में बच्चों ने एक से बढ़कर साइंस मॉडल बनाए। आज के बच्चे ही कल का भविष्य होते हैं। प्रदर्शनी में रखे गए मॉडल से बच्चों की सोच का पता चलता है। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं शिक्षक शिक्षिकाओं को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने प्रोत्साहित किया।
वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूल की प्राचार्य चन्द्रकिरण साहू ने अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ विधायक ललित चंद्राकर का अभिनंदन किया। वार्षिकोत्सव के दौरान सोनू राजपूत, नरेंद्र साहू, सतीश चंद्राकर, लक्ष्मी नारायण साहू, रुपेश पारख, नीलम, रोशन, चंदु देवांगन, बृज मोहन साहू, लखन लाल साहू,रुपनारायण शर्मा, रविंद्र वर्मा, जीवन लाल साहू, पार्षद भीमसेन सिन्हा, गिरीश शर्मा, मनीष पारख, सुमन साहू, तुलु राम साहू, सरोज बघेल, के शर्मा, एस अग्रवाल सहित स्कूली छात्राएं व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दुर्ग । शौर्यपथ । युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल की ओर से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, सोमनी में 02 से 08 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन की थीम "युवा भारत - सशक्त भारत, विकसित भारत" रखा गया। 14 राज्यों के छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर विशेष रूप से शामिल हुए।
राष्ट्रीय एकता शिविर में शामिल एनसीसी के छात्रों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को शविर में पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का आयोजकों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने शिविर की गतिविधियां देखी। विधायक ललित चंद्राकर द्वारा एनसीसी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने विभिन्न राज्यों से कार्यक्रम में पहुंचे एनसीसी कैड़ेट्स से संवाद भी किया।
कार्यक्रम में कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप, समन्वयक आरपी.अग्रवाल, डॉ राजमणि पटेल, डॉ प्रीतालाल, डॉ दिनेश कुमार नामदेव, फाइनेंस ऑफिसर सुशील भाटिया, क्षेत्रीय निदेशक अशोक स्रोती, उत्तरप्रदेश से विनीता गुप्ता, उत्तराखंड से मंजू कपरवान, राजस्थान से रामु भापिता, महाराष्ट्र से राहुल पावरकर, ओड़ीशा से जपंटे कुमार दनसाना, कर्नाटक से डॉ भिमीसा, झारखण्ड से सुरभि सिन्हा, आंध्रप्रदेश से नाक भूषण राव, हरियाणा से अक्षत कुमार, पश्चिम बंगाल से डॉ. अनुश्रीता मंडल, गुजरात से देशल एल राठौर,मध्य प्रदेश से डॉ साधना मंडल, छत्तीसगढ़ अंशु प्रीति कुजूर, लखिन्दर मुर्मू ,अभिषेक आदि मौजूद रहे ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
