
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों के द्वारा केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।इस दौरान भारत सरकार के निर्देशक सर्वेश्वर मांझी ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी देवांगन के अलावा निगम अधिकारियों के साथ पोटिया दशहरा मैदान में लगे शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वेश्वर मांझी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर योजनाओं की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान शीघ्र ही किया जाएगा।उन्होंने शिविर में हितग्राहियों से योजनाओं को लेकर चर्चा की। शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शिविर में 196 आवेदनों में से 4 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन निराकरण किया गया।शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 234 आवेदन प्राप्त हुए।शिविर में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,मनदीप सिंह भाटिया, चंद्रशेखर चन्द्राकर, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज,नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा ,संजय ठाकुर,विनोद मांझी,हरिशंकर साहू,मोहित मरकाम के अलावा अन्य अधिकारीगण/कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ का पार्षद अजय वर्मा व निगम अधिकारियों के अलावा नागरिको द्वारा स्वागत किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफर आज दुर्ग शहर के वार्ड 54 पोटिया दशहरा मैदान में चौथा दिन निरंतर जारी है।इसके अलावा दोपहर 2 बजे वार्ड 07 मिनी स्टेडियम बैगा पारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कोई भी पात्र हितग्राहियों को लाभ से वंचित न होना पड़े इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रशासन संकल्प यात्रा के साथ शहर के कोने कोने तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है।आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया तथा 20 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उज्जवला योजना के अंतर्गत 4 हितग्राही को घरेलू रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।इसके अलावा आधार कार्ड पंजीयन,पीएम मुद्रा एवं, जल जीवन मिशन आदि विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर पंजीयन किया गया।पोटिया के शिविर में 1487 हितग्राहियों एवं मिनी स्टेडियम बैगा पारा के शिविर 740 हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ लिया ।
दुर्ग / शौर्यपथ / दिसंबर 19 को विविध आयोजन कर गुरु घासीदास बाबा की जयंती मनाई गई । ग्राम उमरपोटी और ग्राम पुरई में मांदर की थाप पर पंथी नृत्य करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें युवतियों ने सर पर ज्योति कलश लेकर गांव का भ्रमण किया गया।
ग्राम वासियों से स्थानीय विधायक ललित चंद्राकर ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी; मजबूत और प्रभावी नेतृत्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं,जो अपने वादों को पूरा कर सकते हैं। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरपोटी भाठा में परम पूज्य गुरु घांसी दास बाबा के जयंती के शुभ अवसर पर गुरु बाबा के पूजा आरती में सम्मिलित होकर गुरु घांसीदास बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महामंत्री सोनू राजपूत,सरपंच टिकेंद्र ठाकुर,रुपेश पारख,कमल गायकवाड़,डॉ सुनील साहू, दिवाकर गायकवाड़, कमलेश टंडन, अध्यक्ष राजु यादव, ईश्वर देशलहरे,संचालक रमेश राय, सचिव सत्य कुमार, उपसचिव तोमन सोनवानी,समस्त ग्रामीण जन इस पर्व में सम्मिलित हुए।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम पुरई में परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के शुभ अवसर पर गुरु बाबा के पूजा अर्चना की और गुरु बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महामंत्री सोनू राजपूत,उतई महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतला ठाकुर,रुपेश पारख,लोकेश निषाद, संतोष साहू अध्यक्ष संतु जांगड़े, उपाध्यक्ष गिरधर बंजारे, सचिव अनिल देशलहरे, संचालक बद्रीनाथ देशलहरे, ईश्वरी राम देशलहरे, हरिराम बंजारे, भुनेश्वर बंजारे, रामचंद्र देशलहरे,शिव बंजारे, चन्द्रिका बंजारे, रामकुमार टंडन, शत्रुहन मारकंडे, सोहन मारकंडे एवं समस्त ग्रामीण जन इस पर्व में सम्मिलित हुए।
दुर्ग / शौर्यपथ / श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग,हम चाकर गोबिंद के,स्त्री सत्संग सभा द्वारा आगामी 24 दिसंबर चार साहिबज़ादों की शहादत को समर्पित दुर्ग गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है
शिविर में लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करने गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा दुर्ग के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी ओमवीर सिंग ने दुर्ग जिला हॉस्पिटल ब्लड बैंक जा कर अपना ब्लड डोनेट कर शिविर का पहला डोनेशन किया व सन्देश दिया की अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर शिविर को सफल करें.
श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग के प्रधान अरविंदर सिंह खुराना ने कहा चार साहिबज़ादों की शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर में नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य तकनिकी सहयोग कर रहे हैं,सिक्ख समाज द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान होने की आशा है,सिक्ख समाज के आलावा अन्य समाज के लोग भी रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं .
स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सतनाम कौर ने कहा शिविर में हम महिलाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित कर रहे हैं एवं अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने की अपील कर रहे हैं .नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य हरमन मीत सिंग दुलई ने कहा रक्तदान शिविर के लिए रक्तदानियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है रक्तदान हेतु इच्छुक लोग अपना नाम दुर्ग गुरुद्वारा ऑफिस या नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों से मार्गदर्शन ले सकते हैं
मतदाता सूची पुनरीक्षण, अटलजी की जयंती, वीर बाल दिवस और राम मंदिर पुनर्स्थापना दिवस को लेकर जनमानस के बीच जाएं कार्यकर्ता - जितेन्द्र वर्मा
आगामी कार्यक्रमों और लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने किया मंथन :: 21 दिसंबर को राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे
दुर्ग / शौर्यपथ / बुधवार को दुर्ग जिला भाजपा संगठन द्वारा विधानसभा संयोजक, मंडल प्रभारी- सह प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दो दिनों में सभी 13 मंडलों में मंडल स्तरीय बैठकों का आयोजन किए जाने और आगामी कार्यक्रमों के रूपरेखा तय किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान किए जाने के विरोध में 21 दिसंबर गुरुवार को राहुल गांधी का पुतला दहन किए जाने का भी निर्णय लिया गया, जिसके लिए कार्यकर्ता जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से दोपहर 12:00 बजे निकलेंगे और पटेल चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे, साथ ही जिला मुख्यालय के बाहर अन्य मंडलों में भी राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा।
बैठक में जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि दुर्ग संगठन जिला के 13 मंडलों में से 10 में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त हासिल की। मंडल प्रभारियों-सह प्रभारियों की निरंतर सक्रियता और मंडल अध्यक्षों के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डेढ़ वर्षों में जो भूपेश सरकार के खिलाफ जो आंदोलनात्मक गतिविधियां करके जनमानस को उद्वेलित किया, वही परिवर्तन का आधार बना है। कांग्रेस शासन के दौर में मुख्यमंत्री सहित चार-चार मिनिस्टरों के वीवीआईपी जिले में जो ऐतिहासिक प्रदर्शन भाजपा ने किया है उसकी सराहना प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ राष्ट्रीय नेतृत्व भी कर रहा है। राजीव अग्रवाल ने मंडल अध्यक्षों को कहा कि कल तक वे विपक्षी दल के नेता हुआ करते थे लेकिन आज सत्ता पक्ष के नेता है इसलिए उनकी जिम्मेदारी अब और भी अधिक बढ़ गई है। ढाई महीने बाद जो लोकसभा के चुनाव होने हैं, उसके लिए अभी से बूथ स्तर पर पुनः संगठन को रिचार्ज करना है, जिसके संबंध में पार्टी ने कुछ कार्यक्रम सुनिश्चित किए हैं, जिसे मंडल से लेकर बूथ स्तर के स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विधानसभा चुनाव में हारे हुए बूथों पर ध्यान केंद्रित करना है।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिवस को प्रत्येक पोलिंग बूथ में आवश्यक रूप से मनाया जाए, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन का सबसे बड़ा प्रतीक है और उनके बनाए गए मापदंडों पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेको राज्यों की सरकारें काम कर रही है। दुर्ग जिले में ग्राम स्तर पर बने अटल चौक पर कार्यकर्ता और आमजन एकत्रित होकर अटलजी के कार्यों और सुशासन का स्मरण करते हुए उनकी कविताओं पर काव्यांजलि, सेवा कार्य और नमो ऐप पर विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर बनाने का काम करें, साथ ही शहर में भी बूथ स्तर पर यह कार्यक्रम हो।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम 20 दिसंबर से प्रारंभ हो चुका है, सभी मंडल अध्यक्ष अपनी अपनी टीम को आगामी 5 जनवरी 2024 तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के अभियान में सक्रिय करें।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष अरविंदर खुराना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 26 दिसंबर के दिन को वीर बाल दिवस घोषित किया है, ये दिन गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत का दिन है, जो देश के बच्चों को प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व है। श्री खुराना ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के अनुकरणीय साहस और बलिदान को लेकर मंडल स्तर पर विशेष कार्यक्रम और गुरुद्वारों में होने वाले शबद कीर्तन का सामूहिक रूप से श्रवण करने सहित अनेको प्रकार के आयोजन किए जाने संबंधी विषय प्रस्तुत किया।
जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर पुनर्निर्माण पश्चात रामलला की विधिवत स्थापना का कार्य आगामी 22 जनवरी को होने जा रहा है, ये भारत के लिए ऐतिहासिक पल है। 22 जनवरी का दिन दीपावली की तरह गांव-गांव में मनाया जाए।
आभार प्रदर्शन जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया। बैठक में सर्वाधिक मतों से बढ़त हासिल करने वाले वार्ड गयानगर के पूर्व पार्षद और जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन का अभिनंदन भी किया गया। विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त वाले मंडल के अध्यक्षों का भी अभिनंदन किया गया।
बैठक में उपस्थितजनों में जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अरविंदर खुराना, विधानसभा संयोजक राजेंद्र कुमार, दिलीप साहू, जागेश्वर साहू, रविशंकर सिंह, मंडल प्रभारियों में आशीष निमजे, रोहित साहू, चतुर्भुज राठी, दिनेश देवांगन, शिव चंद्राकर, देवेंद्र चंदेल, संतोष सोनी, शिवेंद्र परिहार, मंडल सह प्रभारियों में दीपक चोपड़ा, नीलेश अग्रवाल, सचेंद्र सिंह राजपूत, रजा खोखर, नीरज पांडेय, मंडल अध्यक्षों में डॉ सुनील साहू, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, गिरेश साहू, फत्तेलाल वर्मा, कृष्णा पटेल, रोहित राजपूत, जितेंद्र यादव, जितेन्द्र राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, अनूप सोनी शामिल रहे।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन मकान को तत्काल पूर्ण कर एजेंसी निगम को सौंपे ताकि हितग्राहियों को आबंटित किया जा सके। नाली के समानांतर बिछाए गए पेयजल पाइपलाइन को बदलने सर्वे कर शासन को भेजे जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करे। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण को रोकने मानक क्षमता से अधिक ध्वनि प्रसारित करने वाले डीजे संचालक के विरूद्ध कार्यवाही सहित शहर के भीतर चल रहे खटालो को एक सप्ताह में हटाना होगा। तीन अधिकारी कर्मचारी को जारी किया गया कारण बताओ सूचना पत्र।
निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निगम के कार्यो की समीक्षा करते हुए बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना के ए.एच.पी. घटक में 3709 मकानों का निर्माण किया जाना है, जिसमें से 312 पूर्ण हो गये है तथा 2405 मकानों का निर्माण आगामी तीन माह में पूर्ण कर निर्माण एजेसी निगम को सौंपे ताकि लाटरी पद्वति से हितग्राहियों को आबंटित किया जा सके। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार द्वारा निकाले गये डिजिटल वाहन का 13 दिवसीय पडाव मे भिलाई निगम क्षेत्र के 26 स्थलो पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें केन्द्र सरकार के जनोमुखी योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किये जाने स्थल पर फार्म भरवाया जाना तथा लाभ प्राप्त किये हितग्राहियों को मेरी कहानी मेरी जुबानी लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 22 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे वार्ड-1 खम्हरिया से प्रारंभ होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रति दिवस दो पाली में अलग-अलग वार्ड में कार्यक्रम आयोजित होकर निगम के सम्पूर्ण 70 वार्ड में 3 जनवरी को संपन्न होगा। स्थल पर प्रधानमंत्री आवास, स्व-निधि, विश्वकर्मा, उज्जवला योजना, आयुषमान कार्ड, गुमस्ता, विवाह, जन्म प्रमाण पत्र, आधार अपडेशन सहित अन्य विभाग के स्टाल लगाये जायेगे।
आयुक्त ने सभी जोन आयुक्त से कहा है कि छ.ग. उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर निगम क्षेत्र में ध्वनि प्रदुषण को रोकने डीजे संचालक तथा होटल, वैवाहिक भवन, सामुदायिक भवन, उद्यान का सर्वे कर रात 10 बजे के बाद डीजे बंद करवाना है तथा मानक क्षमता से अधिक ध्वनि प्रसारित करने वाले डीजे को जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही करे। ध्वनि मानक क्षमता 70 डेसिबल को मापने सभी डीजे में ध्वनि मापक यंत्र लगाना होगा।
आयुक्त श्री व्यास ने 21 भवन मालिको द्वारा संपत्तिकर की राशि का चेक से भुगतान करने के बाद चेक बाउंस हो जाने पर उन भवन मालिको के विरूद्व पुलिस में एफ.आई.आर करने के निर्देश के बाद भी कार्यवाही नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संपत्तिकर विभाग के सहायक अधीक्षक एवं प्रभारी लिपिक को तथा बैठक की सूचना व्हाट्सएप पर होने के बाद भी बैठक मे उपस्थित नही होने वाले सहायक राजस्व अधिकारी को तत्काल कारण बताओ पत्र जारी किये। निगम क्षेत्र में किये गये अवैध नल कनेक्शन का नियमित करने सभी जोन आयुक्त अपने क्षेत्र में शिविर लगाये तथा पानी का बिल नही पटाने वाले लोगो के कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही करें। जिन खटाल संचालको को गोकुलधाम में भूमि आबंटन किया गया है ऐसे खटाल संचालको की पहचान कर एक सप्ताह के भीतर शहर के अंदरूनी भाग से खटाल को हटाएं अन्यथा की स्थिति में आबंटन निरस्त का प्रस्ताव देवें। उन्होने सड़क मरम्मत, सड़को पर हुए गढ़ढो को भरने, यातायात को बाधित करने वाले मुख्य मार्ग के अवैध कब्जो को हटाने एवं रोका छेका संकल्प अभियान को और गति देने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर आयुक्त उपायुक्त,अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, सभी विभाग प्रमुख, सहायक अभियंता, उपअभियंता, नोडल अधिकारी तथा एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने आत्मीयता के साथ चर्चा कर सौपा नियुक्ति आदेश
दुर्ग / शौर्यपथ / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा दिनांक 20.12.2023 को 07 साल की मासूम अंजनी भट्ट को बाल आरक्षक के पद पर नौकरी का नियुक्ति आदेश प्रदान किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अबोध बालिका अंजनी से आत्मीयता के साथ बातचीत की।
बाल आरक्षक के रुप में भर्ती की गई बच्ची के पिता की असामयिक निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, बच्ची को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बालक के सिर पर हाथ फेरा। उसे बताया कि अब आप भी पुलिस बन गए हो। उन्होंने आत्मीय व्यवहार व अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए स्वजन ने भी आभार जताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत आरक्षक अतुल भट्ट के आकस्मिक निधन पर परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी। परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता में दुर्ग पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वास्त किया गया, अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी होते ही परिवार द्वारा ख़ुशी जाहिर की गई एवं दुर्ग पुलिस द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही जल्द कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने पर आभार भी प्रकट किया गया।
दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 5 साल बाद प्रदेश में फिर वापसी की है विधानसभा चुनाव के बाद अब पूरे देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दल लग चुके हैं वही साल के अंतिम माह में प्रदेश के कई नगर निगम में निकाय चुनाव भी होने वाले हैं ऐसे में अब चुनावी सीजन को देखते हुए निगम क्षेत्र के वार्ड राजनीति में रुचि रखने वाले वालों ने एक बार फिर से सक्रीय होकर चुनावी तैयारी आरंभ कर ली है ऐसी चर्चा है कि वार्ड नंबर 37 से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता शिवनायक चुनावी मैदान में उतर सकते हैं पिछले चुनाव में महिला वार्ड होने के कारण शिवनायक ने चुनावी जंग से अपने कदम पीछे खींच दिए थे किंतु अब यह वर्ड फिर से पुरुष वर्ग में होने से की स्थिति बन रही है ऐसे में वार्ड के युवा लोकप्रिय नेता शिवनायक पर उनके समर्थकों का चुनाव लड़ने का दबाव बन रहा है शिवनायक दुर्ग कांग्रेस के पुराने नेता लंगूर सोनी को भारी मतों से हराकर शहर में चर्चा का विषय बन गए थे कम उम्र के युवा पार्षद के रूप में अपने 5 साल के सफल कार्यकाल के बाद एक बार फिर वार्ड नंबर 37 अगर पुरुष वर्ग से आरक्षित होता है तो शिवनायक की चुनावी जंग में उतरने की पूरी संभावना है नजर आ रही है।
दुर्ग / शौर्यपथ / जलकार्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,नगर निगम क्षेत्र के 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सब स्टेशन मेंटेनेस कार्य हेतु 20 दिसम्बर दिन बुधवार को शट-डाउन लिये जाने के कारण शहर के क्षेत्रों में प्रथम पाली में जल आपूर्ति किया जायेगा एवं द्वितीय पाली में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगा। नगर निगम द्वारा मांग अनुसार एवं आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जाएगी।अतएव नागरिको से अनुरोध है कि समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लेवे ताकि
लोग उपयुक्त मात्रा में पानी का भंडारण कर पानी की किल्लत से बच सकें.हालांकि, इस दौरान पानी की मांग होने पर टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी!इन इलाकों में पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित,प्रभावित क्षेत्र: पद्मनाभपुर पानी टंकी:वार्ड 43 कसारीडीह पूर्व,वार्ड 44 बाबा गुरुधासीदास वार्ड,वार्ड 45 पद्मनाभपुर पश्चिम,वार्ड 46 पद्मनाभपुर पूर्व,शंकर नगर पानी टंकी:वार्ड 10 शंकर नगर पश्चिम,वार्ड 11 शंकर नगर पूर्व,वार्ड 12 मोहन नगर पश्चिम,वार्ड 13 मोहन नगर पूर्व, शक्ति नगर पानी टंकी:वार्ड 16 सिकोला भाठा उत्तर,वार्ड 17 औधोगिक नगर उत्तर,वार्ड 18 औधोगिक नगर दक्षिण,वार्ड 19 शहीद भगत सिंह दक्षिण,वार्ड 20 शहीद भगत सिंह उत्तर,वार्ड 21 तितुरडीह, वार्ड 22 स्टेशन पारा,गिरधारी नगर पानी टंकी:वार्ड 9 स्वामी विवेकानन्द वार्ड,वार्ड 5 मरार पारा,वार्ड 6 ठेठवार पारा, हनुमान नगर पानी टंकी:वार्ड 19 शहीद भगत सिंह दक्षिण,वार्ड 20 शहीद भगत सिंह उत्तर,वार्ड 21 तितुरडीह ,वार्ड 22 स्टेशन पारा, ट्रांसपोर्ट नगर पानी टंकी:वार्ड 16 करही डीह शनिचरी बाजार पानी टंकी:वार्ड 30 तमेर पारा,वार्ड 31 आपापुरा,वार्ड 33 चंडी मंदिर,वार्ड 34 शिव पारा,वार्ड 35 रामदेव मंदिर वार्ड 36 गंजपारा,वार्ड 37 आजाद वार्ड में जलआपूर्ति प्रभावित रहेगी।दूसरे दिन दिनाँक 21 दिसम्बर दिन गुरुवार को सप्लाई सामान्य रूप से की जायेगी।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र राजभाषा विभाग द्वारा 'मेरी माटी-मेरा देशÓ विषय पर आयोजितÓनगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भिलाई-दुर्गÓ स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास केन्द्र के मिनी असेंबली हॉल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक कार्मिक व प्रशासन एवं विधि, फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड पंकज त्यागी थे। मुख्य अतिथि पंकज त्यागी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, देशभक्ति की भावना प्रत्येक भारतीय के हृदय में है, हमें चाहिए कि, हम वही करें, जो राष्ट्र के लिए सर्वश्रेष्ठ हो। देश है, तो हम हैं। अत: हर कीमत पर हमें देश हित में कार्य करना चाहिए। साहित्यिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का विकास तो होता ही है, साथ ही साथ हिंदी ज्ञान में भी वृद्धि होती है। अत: ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने ही चाहिए।
इस अवसर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग के विभिन्न सदस्य संस्थानों के कार्मिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में सौमिक डे, उप महाप्रबंधक संपर्क व प्रशासन एवं प्रभारी राजभाषा तथा 'नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग के सचिव ने किताब भेंट कर पंकज त्यागी का स्वागत किया। अपने स्वागत उद्बोधन में, श्री सौमिक डे ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रतियोगिताओं के स्रआयोजन का मूल उद्देश्य यही है कि, हिंदी के प्रगामी प्रयोग को आधिकाधिक प्रोत्साहन मिले तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास हो, ताकि भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित राजभाषा कार्यान्वयन नीतियों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस प्रतियोगिता में, उप महाप्रबंधक सेल-सेट, भिलाई उप केन्द्र सुश्री पारमिता महान्ति, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक राइट्स लिमिटेड राकेश श्रीवास्तव तथा उप मंडल अभियंता राजभाषा, भारत संचार निगम लिमिटेड, मण्डल कार्यालय, दुर्ग सुश्री अनुराधा धनांक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे प्रथम पुरस्कार पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन क्रमांक 2, भिलाई इस्पात संयंत्र आदित्य कुमार ओसीटी, द्वितीय पुरस्कार- वरिष्ठ प्रबंधक एनएसपीसीएल अक्षय कुमार सामल एवं मास्टर ऑपरेटर एसएमएस 3, भिलाई इस्पात संयंत्र सुश्री सीमा शर्मा, तृतीय पुरस्कार- व्याख्याता शिक्षा विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र केदारनाथ सोनबेर,सांत्वना पुरस्कार- सहायक महाप्रबंधक परियोजनाएँ, भिलाई इस्पात संयंत्र सुश्री जया तिवारी एवं तकनीकी सहायक राइट्स लिमिटेड विशाल मालवीय।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी द्वारा किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
