
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश की नई सरकार के गठन के बाद आज प्रथम विधानसभा स्तर आहूत की गई . इस तीन दिवसीय विधानसभा स्तर में प्रोटेम स्पीकर राम विचार नेताम ने सभी नव नियुक्त विधायको को शपथ दिलवाई . दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से जनता के अपार समर्थन से बड़ी जीत करने वाले विधायक गजेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़िया बोली में शपथ ली . प्रदेश का निर्माण हुए तेईस बरस हो गए किन्तु इन तेईस बरस में पहली बार दुर्ग शहर के किसी विधायक को छत्तीसगढ़ी भाखा में शपथ लेने की खबर से यादव समर्थको ने जय छत्तीसगढ़ के नारों के साथ शहर विधायक का हौसला बढाया .
दुर्ग ग्रामीण / शौर्यपथ / ललित चंद्राकर ने ग्राम वासियों से कहा कि उनका छत्तीसगढ के मुखिया विष्णुदेव साय से पीएम मोदी की गारंटी को लेकर विशेष बात हुई है मुझे अपनी विधानसभा में रिसाली नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता तक केंद्र सरकार की योजना से अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ मिले इसके लिए मैं निरंतर अधिकारियों से भी और पंचायत सरपंचों से तथा पार्षद से विस्तार से बातचीत हुई है इसके लिए मैं काम करता रहूंगा . गांव के हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी अधिक से अधिक लाभ मिले और योजनाओं का अधिक लाभ मिले इसके लिए मैं निरंतर काम कर रहा हूं . ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को लेकर और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गारंटी को लेकर कई सारी योजनाओं के बारे में लोगों से विस्तार में चर्चा की .
शिक्षा एवं सक्षम युवा के लिये तथा गरीब परिवारों के छात्रों को कक्षा एक से 12 तक मुफ्त शिक्षा और स्कूल बैग, किताबों एवं यूनिफार्म के लिये 1200 रूपये की वार्षिक सहायता दी जायेगी। ग्राम वासियों से ललित चंद्राकर ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी; मजबूत और प्रभावी नेतृत्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं,जो अपने वादों को पूरा कर सकते हैं।
महिलाओं के लिए कई घोषणाएं
पीएम मोदी ने महिलाओं की व्यथा को समझाते हुए महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, वन्य क्षेत्र के निवासियों के लिए 6,000 रुपये में प्रति बैग तेंदू पत्ते की खरीद और तेंदू पत्ता संग्राहकों को 4,000 रुपये का वार्षिक बोनस,गरीबों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का वादा करते हुए,सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को सहायता राशि एवं स्व-सहायता समूहों का ऋण माफ और पीएम आवास योजना के तहत हर गरीब परिवार को पक्का मकान मोदी की गारंटी योजना के बारे में ललित चंद्राकर ने ग्राम वासियों आपने संबोधन में कहा और कोई योजना के बारे में जिक्र किया है।
दुर्ग ग्रामीण / शौर्यपथ / विधायक ललित चंद्राकर ने आज सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर दुर्ग ग्रामवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ललित चंद्राकर ने कहा है कि बाबा गुरु घासीदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य,अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है।
उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक समरसता और सबके उत्थान की दिशा में काम किया। ललित चंद्राकर ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी और अनुकरणीय है। गुरु घासीदास के सप्त सिद्धांत गुरु घासीदास के सात वचन सतनाम पंथ के सप्त सिद्धांत के रूप में प्रतिष्ठित हैं, जिसमें सत्नाम पर विश्वास, मूर्ति पूजा का निषेध, वर्ण भेद एवं हिंसा का विरोध, व्यसन से मुक्ति, परस्त्रीगमन का निषेध और दोपहर में खेत न जोतना आदि हैं। बाबा गुरु घासीदास द्वारा दिये गये उपदेशों से समाज के असहाय लोगों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व की पहचान और अन्याय से जूझने की शक्ति प्राप्त हुई। बाबा सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला स्थापित करने में सफल हुए। छत्तीसगढ़ में आज भी इनके द्वारा प्रवर्तित सतनाम पंथ के लाखों अनुयायी हैं मौजूद हैं।
परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जयंती एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन सतनामी समाज,और ग्राम वासियों के द्वारा किया गया था । इस जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण जन जोर-शोर से तैयारी में जुटे रहे हैं। साथ ही ग्राम वासियों ने ललित चंद्राकर का भव्य स्वागत हुआ और मंचों पर गुलदस्ता फूल फूलों से भी स्वागत किया गया
विधायक चंद्राकर 18 दिसम्बर को, ग्राम पंचायत हनोदा.ग्राम पंचायत धनोरा,भिलाई नगर निगम डुण्डेरा ग्राम कोलिहापुरी और खम्हरिया मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,समाज प्रमुख चंद्रशेखर बंजारे जी,सरपंच सुखीराम यादव जी पूर्व सरपंच श्रीमती कमलेश्वरी यादव जी,चंद्रप्रकाश टण्डन, जी ,सोनु राजपुत,प्रवीण यदु,बालकदास डहरे, गज्जु साहू, हेमराज देशलहरे, विजेन्द्र बंजारे,हरि कुर्रे, पुनीत बंजारे,श्रीमती चमेली बंजारे, भुनेश्वरी बंजारे ,ग्राम पंचायत हनोदा सरपंच तेजराम चंदेल, अध्यक्षता ऍम.डी महिलकर,डॉ पी बाल किशोर.विकास चंद्राकर, अजय चंद्राकर,कृष्णा टंडन,विनोद चंद्राकर, डॉ. एल.सी.जांगड़े,सेवक चंदेल,राम खिलावन खुटेल,देवी प्रसाद साहू, टीकम सिंह चंद्राकर,वेद नारायण.गायकवाड,संचालक डॉ अशवणी जांगड़े, आदि गांव में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम द्वारा चलाये जा रहे बेदखली अभियान।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सोमवार को खुले में अवैध रूप से सड़क किनारे धमधा रोड किनारे संचालित चिकन मटन के दुकान लगाने वाले तथा सड़क किनारे तंबू तानकर व घेरकर सड़क बाधा करने वालों के विरूद्ध चला।धमधा नाका रोड नई गंज मंडी क्षेत्र सड़क किनारे क्षेत्र में नाली के उपर तंबू तानकर शेड डाल कर किये गये अवैध कब्जा को अतिक्रमण अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव की उपस्थिति में अतिक्रमण विरोधी ने ध्वस्त किया गया तथा सड़क किनारे में लम्बे समय से लगे 42 प्रचार-प्रसार के गेट को हटाने के साथ साथ जब्त किया गया। जिससे सड़क व नाली सफाई में भी बाधा आ रहा था। जिसे पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध कब्जा को निगम अतिक्रमण टीम द्वारा ध्वस्त किया गया। निगम द्वारा चलाए जा रहे बेदखली अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन की दुकान 7 दुकानों को हटाया गया और मुर्गी रखने वाली जाली को जब्त किया गया।कार्रवाही के दौरान सड़क किनारे पर अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन, मछली दुकान पर कार्यवाही करते हुए बेदखल किया गया साथ ही चौक चौराहो के किनारे ठेला, फल सब्जी बेचने वाले एवम आवागमन को प्रभावित करने लोगों को सड़क किनारे बाजार नही लगाने की हिदायत दी है।कार्रवाही के दौरान शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा के अलावा निगम टीम मौजूद रही।
दुर्ग / शौर्यपथ / परमपूज्य गुरुघासीदास की जयंती के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के वार्ड क्रमांक 44 में सतनाम जागृति सेवा समिति द्वारा स्थापित जैतखाम के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु घासीदास को नमन किया तत्पश्चात गुरु गद्दी का दर्शन और पूजन कर सामाजिक बंधु को जयंती की बधाई दी।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि गुरुघासीदास जैसे संत ने इस धरा पर जन्म लिया। गुरुघासीदास त्याग, सेवा और सर्मपण का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, गुरुघासीदास ने समाज को एक दिशा दी है उन्ही के बताए मार्ग पर चलकर समाज ने नये आयामों को छुआ है। उन्होंने कहा कि गुरुघासीदासजी का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” ये स्पष्ट करता है कि सभी मनुष्य एक समान है। कोई छोटा या बड़ा नहीं है। ईश्वर ने सभी मनुष्यों को एक जैसा बनाया है, इसलिए जन्म के आधार पर किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। घासीदासजी ने वर्ण-भेद से परे समाज की स्थापना पर बल दिया, जो कि जातिविहीन और आत्मनिर्भरता के सिद्धांत पर आधारित था, जिसका पावन उद्देश्य जातियों में बंटे हुए लोगों को एक सूत्र में बांधते हुए समुन्नत समाज की स्थापना करना था।
जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय की अगुवाई में सामाजिक समरसता को स्थापित कर सतनामी समाज के हित में उल्लेखनीय कार्य हेतु संकल्पित है। उन्होने कहा कि परमपूज्य गुरुघासीदासजी को वे शत शत नमन करते हैं और सतनामी समाज की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं देते हैं।
भाजपा नेताओं में जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, आशीष निमजे, राजा महोबिया, सुनील साहू, मदन वाढई, सुनील अग्रवाल, गणेश निर्मलकर, साजन जोसेफ, रोमनाथ साहू, अनूप सोनी, गोवर्धन जायसवाल, कांता साहू, संजय बोहरा, अनिकेत यादव, संदीप बंछोर, इकराम कुरैशी शामिल हुए, इस दौरान हुए पंथी नृत्य दलों के प्रदर्शन की सतनाम जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष कमलेश जांगड़े, सतनामी समाज भंडारी हीरा सिंह, गुरुगद्दी पुजारी चंद्रहास रात्रे, समाज सेवक निर्गुण जोशी, पूर्व एल्डरमैन बसंत खिलाड़ी, सचिव हर्षवर्धन देशलहरे, कोषाध्यक्ष सुजीत चंदेल, पार्षद प्रकाश जोशी, पूर्व पार्षद सुशीला खिलाड़ी, शिव डहरिया, राधेश्याम कोसरे ने सराहना की।
दुर्ग / शौर्यपथ /
केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले में शुभारंभ सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की प्रचार-प्रसार वेन को हरी झण्डी दिखायी।
कार्यक्रम में विधायक दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव भी सम्मिलित हुए। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में प्रधानमंत्री की परिकल्पना को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत की अखण्डता और विकास के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं को इस यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। सांसद श्री बघेल ने लोगों का आह्वान किया कि विकास के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं से जुड़कर वे लाभान्वित होने आगे आये।
कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक श्री यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को देश एवं प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने का यह केन्द्र सरकार का अभिनव पहल है। उन्होंने सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभान्वित होने लोगों से अपील की।
मुख्य अतिथि सांसद बघेल और विधायक यादव ने कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर लाभान्वित हितग्राहियों से रू-ब-रू चर्चा भी किये। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संदेश दिए।
विधायक श्री यादव ने अपने करकमलों से उज्जवला गैस योजना एवं अन्य योजनाओं के चयनित हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को यात्रा की सफलता के लिए संकल्प भी दिलायी गई। इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक आर.जी.गर्ग, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं अन्य विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिले के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड दुर्ग के ग्राम चिखली एवं महमरा, धमधा विकासखण्ड के ग्राम पेण्ड्रावन और पाटन विकासखण्ड के ग्राम औंधी से भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया।
दुर्ग नगरीय क्षेत्र में 17 दिसम्बर को पुलगांव बस्ती सामुदायिक भवन और कातुलबोर्ड चौक शासकीय स्कूल, 18 दिसम्बर को शक्ति नगर तालाब के पास और चन्द्रशेखर स्कूल नया पारा, 19 दिसम्बर को गोवर्धन चौक स्कूल उरला और बॉसपारा दुर्गा मंच के पास, 20 दिसम्बर को दशहरा मैदान पोटियाकला और बैगापारा मिनी स्टेडियम के पास तथा 21 दिसम्बर 2023 को गंजमंडी मैदान और मठपारा कबड्डी मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रोटेम स्पीकर शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दुर्ग ग्रामीण विधायक आने का निवेदन किया है और ग्रामीणों के लिए केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा योजनाओं को आम लोगो और ग्राम वासियों को आपके माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए मैं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का दौरा भी करूंगा चर्चा में ललित चंद्राकर जी ने रामविचार नेताम से भी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लिए विशेष चर्चा की और प्रोमेट स्पीकर बनने पर गुलदस्ता भेंट किया
चर्चा के दौरान विष्णु देव साय जी ने चंद्राकर जी को बताया छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेंगे। जिसमें किसानों के 2 साल के बकाया बोनस के लिए 2500 करोड़ रुपए, पीएम आवास योजना के लिए 3 हजार करोड़ रुपए, महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शुभ कामनाएं और आभार प्रकट किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा संयंत्र कर्मचारियों के हाजिरी व्यवस्था हेतु नए नियम फेस आईडी सिस्टम के द्वारा लागू करने की योजना के तहत प्रथम चरण में बिल्डिंग नंबर दो एवं ब्लास्ट फर्नेस विभाग मे नियमित एवं ठेका कर्मचारियों का फोटोग्राफी चालू किया गया है भिलाई इस्पात मजदूर संघ द्वारा इस सिस्टम को लागू करने की जानकारी मिलने पर पहले ही मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक संदीप माथुर से मिलकर फेस आईडी सिस्टम न लागू करने की मांग कर चुके हैं तथा सांसद विजय बघेल ने भी प्रबंधन को फोन कर कोई नया सिस्टम चालू न करने हेतु कहा था परंतु भिलाई इस्पात प्रबंधन बिना मान्यता प्राप्त यूनियन के सहमति के एक तरफा निर्णय लेते हुए संयंत्र में फोटोग्राफी चालू कर दिए जिसकी जानकारी मिलते ही भिलाई इस्पात मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन से मिलकर फोटोग्राफी बंद कर पहले कर्मचारियों के विषयों पर निराकरण करने हेतु कहा लेकिन इसके बाद भी फोटोग्राफी सिस्टम चालू रहा .
जिससे कर्मचारी एवं यूनियन के सदस्यों में अत्यधिक आक्रोश बढ़ गया और आज सुबह 9 बजे यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य श्रमिकों के साथ सैकड़ो की संख्या में सांसद निवास सेक्टर 5 पहुंचकर इस मामले में हस्तक्षेप कर फोटोग्राफी सिस्टम रुकवाने हेतु कहा।
इस पर सांसद ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दास गुप्ता एवं कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन पवन कुमार को फोन कर फेस आईडी सिस्टम पर तत्काल रोक लगाने हेतु कहा तथा कर्मचारियों के विषयों पर मान्यता प्राप्त यूनियन से चर्चा कर उनका समाधान करने की दिशा
में कार्य करने हेतु कहा। सांसद की इस त्वरित कार्यवाही पर यूनियन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी ने
आभार व्यक्त किया। यूनियन से कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, महामंत्री चन्ना केशवलू, उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद गुप्ता, आईपी मिश्रा, डिल्ली राव,मृगेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र चौहान, जगजीत सिंह, संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी,उमेश मिश्रा, अनिल गजभिए, जोगेंद्र कुमार, गौरव कुमार, सचिव सुदीप सेनगुप्ता, संतोष सिंह, अखिलेश उपाध्याय, वेंकट रमैया,राकेश उपाध्याय, घनश्याम साहू, प्रकाश अग्रवाल, ओपी देवांगन, आरके कुशवाहा सहित कई कर्मचारी भी शामिल थे।
दुर्ग/ शौर्यपथ/ राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने प्रधानमंत्री जी की विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुभारंभ करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है । इस मौके पर उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा नागरिकों को योजनाओं के बारे में जानकारी देने और उन्हें सार्वजनिक जीवन में सशक्त बनाने की एक राष्ट्रव्यापी पहल है। सरकार देश की महिलाओं के साथ भी खड़ी है। पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाई गई है । माननीय प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की शुरुआत की थी। यह देश भर में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके । लंबे समय तक जो भी विकास हुआ, उसका दायरा देश के कुछ बड़े शहरों तक सीमित रहा, लेकिन इह योजना से देश के सैंकड़ों छोटे शहर, विकसित भारत की भव्य इमारत को सशक्त करने वाले हैं ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
