
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण पक्ष-विपक्ष साथ देखा। रिसाली निगम कार्यालय के सभागार में सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आतिथ्य वाले समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा के शपथ लेते ही महापौर शशि सिन्हा ने विपक्ष में बैठे पार्षदों को शुभकामनाएं दी। सभागार में नेता प्रतिपक्ष- शैलेन्द्र साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, एमआईसी सनीर साहू, सोनिया देवांगन, अनुप डे, पार्षद अनिल देशमुख, सारिका, सुनंदा चन्द्राकर, शिला नारखेड़े, रेखा देवी, पार्वती महानंद, रंजिता बेनुआ, सरिता, जमुना ठाकुर, जहीर अब्बास, गजेन्द्री कोठारी, माया यादव, ममता यादव, कमलेश हिरवानी समेत रिसाली मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / निगम भिलाई के आवासीय क्षेत्र में ओयो एप्प के आड़ में चल रहे होटल कारोबार के दो भवनो पर शिवाजी नगर क्षेत्र में सील बंद की कार्यवाही की गई। विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में निगम टीम ओयो पंजीयन एप्प के माध्यम से इवनिंग स्टार इन एवं सिटी टावर इन के नाम से सड़क 6 में दो भवनो को सील बंद किया।
वार्ड 14 शिवाजी नगर क्षेत्र के लोगो ने शिकायत दर्ज कराया गया था कि आवासीय क्षेत्र के दो भवनो में ओयो एप्प के माध्यम से होटल व्यवसाय के नाम पर अनैतिक कार्य संचालित किये जा रहे है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुॅच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। निगम के अधिकारियों ने भवन मालिक बजरंग यादव एवं आकाश कुमार यादव से भवन के अनुज्ञा पत्र, गुमस्ता लाईसेंस, संपत्तिकर रसीद, दुकान स्थापना, होटल पंजीयन आदि आवश्यक सरकारी दस्तावेज मौके पर दिखाने की मांग की भू-स्वामी द्वारा दस्तावेज दिखाने में असमर्थता व्यक्त करने पर पुलिस प्रशासन ने भवन को खाली कराये जाने के बाद निगम के तोड़फोड दस्ता ने भवन में ताला लगाकर सील चपड़ा किया।
भिलाई / शौर्यपथ / निगम द्वारा खुले में अवैध रूप से विक्रय कर रहे चिकन मटन के दुकान पर लगातार दुसरे दिन मंगलवार को भी निगम दस्ते ने कार्यवाही कर जुनवानी चौक, 18 नं. सड़क, सुभाष चौक के दुकान के सामने लगे टीन टप्पर को हटवाया गया।
नगर पालिक निगम, भिलाई की बेदखली टीम मंगलवार को जुनवानी चौक मे बिना लाईसेंस के संचालित हो रहे नूर पोल्ट्री को सील बंद किया गया तथा चौक मे अन्य मांस, मटन,मछली जो खुले मे विक्रय किये जा रहे थे उसे हटाया गया । उसी प्रकार 18 नं. सड़क, सुभाष चौक पर विक्रय कर रहे चिकन मटन दुकानो को बंद करवाकर दुकान के सामने लगे टीन शेड को जे.सी.बी. से हटाया गया। तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम पूर्व में किये गये बेदखली स्थलो का निरीक्षण कर दुबारा सड़क पर व्यापार न करने की मुनादी भी किये।
चाइना मार्केट में अवैध कब्जा हटाने एक दिन का दिया गया समय
भिलाई / शौर्यपथ /भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा, संपदा न्यायालय के निर्देश पर, ट्रैफिक पुलिस व भिलाई नगर पालिक निगम के साथ मिलकर, अवैध कब्जाधारियों तथा सड़क किनारे अवैध रूप से लगे ठेले, गुमठी, खोमचे, कुल्फी वालों, नारियल वालों इत्यादि के विरुद्ध 12 दिसम्बर को टाउनशिप क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तीसरे दिन भी कब्जाधारियों के विरूद्ध तगड़ी कार्यवाही करते हुए रिसाली सेक्टर के बीएसपी मार्केट के सामने स्थित 9000 वर्गफीट बीएसपी भूमि पर अवैध कब्जे को हटाया गया। इस 9000 वर्गफीट भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा 20 से अधिक गुमटियां बनाकर अवैध कब्जा कर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। संपदा न्यायालय के आदेश पर अवैध कब्जा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट किशोर वर्मा की उपस्थिति में नेवई पुलिस प्रशासन, एसएएफ, तथा संयंत्र के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा मिलकर खाली कराया गया।
इसके साथ ही अवैध कब्जाधारियों द्वारा बीएसपी भूमि पर कब्जा कर रखे 27 नग गुमटियों को हटाने की कार्यवाही भी की गयी। कार्यवाही के दौरान 02 गुमटियों को जप्त भी किया गया। अवैध कब्जाधारियों को स्थल पर मौजूद अन्य गुमटियों को स्वत: हटा लेने के लिए कार्यपालक दण्डाधिकारी ने 01 दिन का समय दिया। कार्यवाही का पंचनामा रिपोर्ट तैयार किया गया है।
विदित हो कि बीएसपी भूमि पर किए अवैध कब्जा को हटाने की कार्यवाही भूमि अनुभाग के सर्वेक्षक द्वारा चिन्हांकन के पश्चात की जाती है। इस अभियान में प्रवर्तन अनुभाग, पीएचडी का भूमि अनुभाग, ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविंदर सिंह, निजी सुरक्षा गार्डस महिला सुरक्षा गार्ड सहित सहित बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी व कार्मिक सम्मिलित थे। अवैध कब्जा हटाने के लिए जेसीबी मशीन, ट्रेक्टर-ट्राली इत्यादि संसाधनों के साथ लगभग 100 लोगों की टीम ने कार्यवाही में भाग लिया।
इसके अतिरिक्त दोपहर 2 बजे संपदा न्यायालय द्वारा जारी डिक्री के अनुपालन में बोरिया गेट के निकट चाइना मार्केट में कार्यवाही की गई। जहां कार्यपालक मजिस्ट्रेट किशोर वर्मा तथा भट्टी थाना के टीआई विपिन रंगारी की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर अवैध कब्जा हटाने का प्रयास किया गया। विरोध और आग्रह को ध्यान में रखते हुए अवैध कब्जों को स्वत: एक दिन में हटाने का समय दिया गया। साथ ही दिये गये निर्धारित समय में कब्जे नहीं हटाने की स्थिति में बलपूर्वक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 से विजयी राजनीतिक दल ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए वर्तमान विधायक और पूर्व सांसद व केन्द्रीय इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय का चयन किया है। जिनका मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में अपराह्न 3 बजे निर्धारित किया गया है। लोकतंत्र के इस स्वर्णिम पलों को आम नागरिकों,मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए नगर पालिक निगम द्वारा
विवेकानंद सभागर में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्था किया गया है।आम नागरिको से अनुरोध है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण विवेकानंद सभागार में
अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे।
दुर्ग ग्रामीण / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्र में अवैध कब्जा कर कॉलोनी बनाने वाले व अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। विधायक ललित चंद्राकर ने इस संबंध में आबकारी और रेवेन्यू अधिकारियों से फ़ोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अवैध कब्जेदार, अवैध कॉलोनाइजर, भू माफिया व अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाने कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करने कहा है।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अवैध कारोबार और कब्जे को लेकर स्वतंत्र रूप से अधिकारी कार्रवाई करें। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में जमीन दलालों का जो प्रभाव था वो तत्काल खत्म किया जाए। विधायक ने कहा कि जो जमीन दलाल बिना कालोनाइजर लायसेंस लिए जमीन खरीदी बिक्री में इन्वाल्व रहे हैं वे अब एक इंच जमीन की भी दलाली नहीं कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रेवेन्यू का नुक़सान कर जो कारोबार पूर्व शासनकाल में दबाववश होते रहे हैं उन सब पर तत्काल रोक लगाया जाए। विधायक चंद्राकार ने एसडीएम, तहसीलदार और रिसाली क्षेत्र के सभी पटवारियों से फोन पर चर्चा की और कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध प्लाटिंग नहीं होनी चाहिए। जमीन की खरीदी बिक्री वैध कॉलोनाइजर के माध्यम से ही होनी चाहिए।
आबकारी अधिकारियों से पूछा कोचियो तक कैसे पहुंच रही शराब
आबकारी विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए विधायक ललित चंद्राकार ने कहा कि शराब अवैध रूप से कोचियो तक कैसे पहुंच रही थी इसकी जांच कराएं। किसी भी कोचिए तक शराब न पहुंचे और उसका अवैध कारोबार न हो इसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विधायक ने इस दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में संचालित बार व क्लबों की भी जानकारी ली और आबकारी विभाग के अफसरों से कहा है कि बार व शराब की दुकानों के खुलने व बंद किए जाने के समय पर विशेष ध्यान रखा जाए। समय सीमा के दायरे से बाहर होने पर इन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
लाइसेंस नियमों का उल्लंघन करने पर बंद करे बार
विधायक चंद्राकर ने आबकारी अफसरों से कहा है कि शहर के सभी लाइसेंसी बार नियमों के अनुसार ही संचालित होने चाहिए। कोई भी यदि नियमों का उल्लंघन करता है तो ऐसे बार संचालकों को पहले नोटिस दिया जाए और उसके बाद भी सुधार न हो तो ऐसे बार पर ताला लगाया जाए। उन्होंने रिसाली क्षेत्र में निगम व आबकारी अफसरों को आपसी तालमेल के साथ काम करने का निर्देश दिया। ऐसी शराब की दुकानें जो रिहायशी क्षेत्र में हैं और जहां से महिलाओं का आना जाना रहता हो ऐसी दुकानों को स्थानांतरित किया जाए। निगम व आबकारी विभाग आपसी तालमेल से स्थान का चयन करें और ऐसी दुकानों को शिफ्ट करें।
बार से शराब की बोतल बाहर बेचने की भी शिकायतें
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि लोगों को बैठाकर शराब पिलाने नियमानुसार बार के लाइसेंस जारी किए जाते हैं लेकिन बार से शराब की बोतले बाहर बेचे जाने की शिकायतें भी मिली हैं। उन्होंने ऐसे बार संचालकों को भी नोटिस जारी करने का निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि बार नियमानुसार बैठाकर शराब पिलाने के लिए हैं न कि शराब की बोतले बेचने के लिए। ऐसे बार पर नजर रखी जाए और कड़ी कार्रवाई भी की जाए। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि अब तक जो भी अराजकता व नियम विरुद्ध कार्य हुए हैं वे अब इस क्षेत्र में नहीं होंगे।
दुर्ग। शौर्यपथ । पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना राजीव युवा क्लब योजना भी थी जिसके अंतर्गत शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में एक क्लब का गठन हुआ था जिसमें प्रत्येक क्लब को साल भर में चार किस्तों में ₹100000 सामाजिक एवं खेलकूद आदि आयोजनों के लिए दिया गया था । दुर्ग शहर में भी निगम क्षेत्र के 60 वार्ड में 60 क्लब का निर्माण हुआ एवं शासन द्वारा प्रत्येक क्लब को चार किस्तों में राशि भी दी गई ।
परंतु दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्थित राजीव युवा मितान क्लब योजना में खुलकर बंदरबाट हुआ और सरकार के लाखों रुपए का घोटाला सामने आया । कई युवा मितान क्लब के अध्यक्षों का यह भी कहना था कि उन्होंने पैसे का आहरण नहीं किया उनसे विधायक बंगले में विधायक पुत्र सुमित वोरा द्वारा चेक पर साइन करा कर रख लिया गया एवं बैंक जाने पर भी मना कर दिया गया । कई क्लब अध्यक्षों का यह कहना कि उन्हें बैंक का चेक बुक विधायक बंगले से मिला और विधायक बंगले में ही कई क्लब के चेक बुक रखे हैं दुर्ग शहर में 60 वार्ड में राजीव गांधी मैदान क्लब के शासन द्वारा ₹60 लाख के स्थानांतरण की बात भी सामने आ रही है । वहीं इन पैसों का आहरण क्लब के अध्यक्षों द्वारा ना कर उनसे विधायक बंगले में चेक बुक में साइन करा कर रख लिया गया एवं उनके बिना जानकारी के इन पैसों का आहरण भी किया गया कई अध्यक्षों का यह भी कहना है कि उन्होंने चेक बुक में साइन भी नहीं किया था किंतु बैंक से मैसेज आने के बाद पता चला कि उनके खातों से पैसे निकल गए ।
वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता के सामने चुनावी मैदान में उतरकर भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कही थी अब देखना यह है कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार दुर्ग शहर में राजीव युवा मितान क्लब में हुए लाखों रुपए के भ्रष्टाचार के मामले पर क्या संज्ञान लेकर इस मामले की निष्पक्ष जांच एवम कड़ी से कड़ी कार्यवाही करती है और हर वार्ड के अध्यक्षों से शासन द्वारा दिए गए एक-एक लाख रुपए का हिसाब लेती है निश्चित ही यह योजना समाज को जोड़ने का एक अच्छा योजना पूर्ववर्ती सरकार का था किंतु दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विधायक बंगले के संरक्षण में जिस तरह से राजीव युवा मितान क्लब में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया उसे पर जांच होनी चाहिए और शासन के पैसे का हिसाब लेकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए अब आम जनता को यह उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजीव व मितान क्लब के संबंध में संज्ञान लेकर मामले की निष्पक्षता से जांच करेगी एवं घोटाले के मुख्य आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी ।
दुर्ग । शौर्यपथ। दुर्ग के तात्कालिक विधायक अरुण वोरा ने अपनी विधायक निधि जो जनता के हित में और आम जनता के सुख सुविधाओं एवं मूलभूत जरूरत को पूरे करने के लिए शासन द्वारा दिया जाता है उसे राशि में से एक बड़ी राशि ऐसे कार्यों में खर्च कर दिए जो कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा किया जाता है बता दें कि दुर्ग शहर के नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक तक मुख्य मार्ग पर दिशा सूचक बोर्ड लगाने का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग का होता है परंतु इस मार्ग पर बड़े-बड़े बोर्ड जिनकी लागत लगभग 15 लाख के करीब की है के बोर्ड लगाकर विधायक निधि का इस्तेमाल किया जबकि इतनी बड़ी रकम से आम जनता के मूलभूत जरूरत को किसी हद तक पूरा किया जा सकता है ऐसे ही अनेक कार्य हैं जो विधायक कार्यकाल में रहते हुए अरुण वोरा द्वारा खर्च किए गए जो जनहित से ज्यादा खुद के प्रचार के लिए उपयोग में आए दुर्ग शहर की जनता इन सब कार्यों को देखा और समझ रही थी और मन ही मन में जो रोष था वह मतदान के बाद खुलकर सामने आया और दुर्ग शहर में पहली बार एक राजनीतिक पार्टी का प्रत्याशी इतने बड़े अंतर से पराजित हुआ ।
कांग्रेस प्रत्याशी की इस तरह से खुद के प्रचार करने की पढ़ती कहीं ना कहीं हार का कारण बनी ।
दुर्ग शहर में ऐसे साइन बोर्ड 5 से 6 लगे हैं जिसमें प्रति बोर्ड की लागत आरटीआई से मिली जानकारी अनुसार लगभग तीन से साढे तीन लाख की है
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के नये कार्य समिति के गठन किया गया, दुर्ग नगर पालिक निगम कर्मचारी संघ के नये अध्यक्ष संजय मिश्रा व महामंत्री अनिल सिंह को बनाया गया।छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री शरद दुबे की अनुशंसा पर नगर पालिक निगम दुर्ग के नये कार्यसमिति का गठन किया गया।दुर्ग नगर निगम के नव गठित कर्मचारी संघ द्वारा आज शाम को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से परिचयात्मक मुलाकात की गई।इस अवसर पर आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।उक्त कार्य समिति द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग में कर्मचारी हितार्थ मांगो को प्रमुखता से निगम प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने एवं प्रशासन के साथ कर्मचारियो को समस्याओं पर चर्चा कर सार्थक हल हेतु आगामी 3 वर्षों के लिए नये कार्य समिति का गठन किया गया है।जिसके पदाधिकारी निम्नानुसार है ( अध्यक्ष ) संजय मिश्रा,( कार्यवाहक अध्यक्ष ) ईश्वर प्रसाद वर्मा,( कोषाध्यक्ष ) राजूलाल चन्द्राकर,महामंत्री अनिल सिंह,( उपाध्यक्ष ) रामखिलावन शर्मा,सतीश साहू,शशिकांत यादव गंगाधर ठाकरे, ( मंत्री ) चंद्रेश राजू बख्शी,योगेन्द्र वर्मा,उमेश यादव, ( कार्यकरणी सदस्य ) श्रीमती चन्द्रलेखा कसार,सत्यनारायण शर्मा,योगेश सूरे,पुरुषोत्तम साहू,भागवत यादव,बालमुकुन्द साहू,यशवंत साहू, लवकुश शर्मा, नंदू निषाद,श्रीमती रेखा खिलाडी,श्रीमती किरण अग्रवाल को बनाया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
