
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत खान सुरक्षा निदेशालय बिलासपुर एवं रायगढ़ के तत्वाधान में, गैर कोयला खदान तथा नंदनी माइंस चूना पत्थर, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा नंदनी खदान के सुरक्षा उद्यान में 25 नवंबर को एक विशेष कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें निरीक्षण दल के सदस्यगण, गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के टीम संयोजक हेमंत आर उपाटे, जयसवाल नीको से संतोष कुमार सिंह, मिवान स्टील्स लिमिटेड सेविकास वर्ना तथा शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड से ए के दास विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस सुरक्षा कार्यक्रम में नंदनी खदान के कर्मचारियों एवं नंदनी के शालेय छात्र छात्राओं ने सुरक्षा प्रथम की थीम पर नाट्य का मंचन किया। जिसमें सुरक्षा उपकरणों के उचित उपयोग और खदान में कार्य करने से जुड़ी सावधानियों के विषय में अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। इसी कड़ी में कार्यक्रम में पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था। जिसमें अतिथियों द्वारा निरीक्षण कर विजेताओं का चयन किया गया। इन विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा सुरक्षा उद्यान में वृक्षारोपण भी किया गया। विशेष अतिथि एच आर उपाटे ने अपने उद्बोधन में कहा कि माइंस जैसे कार्यस्थल में हमेशा ही दुर्घनाओं का खतरा बना रहता है, अतएव हमें सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना है और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने शालेय बच्चों को बधाई देते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकमाएं प्रदान की। महाप्रबंधक नंदिनी माइंस सुधाकर जामुलकर ने अपने उद्बोधन में सुरक्षा सम्बंधित जानकारी साझा कीद्य कार्यक्रम के की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खदानकर्मियों द्वारा सुरक्षा के लिए शपथ ग्रहण किया गया। जिसके बाद उप महाप्रबंधक नंदिनी माइंस बीरेंद्र कुमार ने अपने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान की। इस स्वागत भाषण में उन्होंने एक दिलचस्प आंकड़ा प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार वर्ष 2016 से नंदनी खदान में शून्य दुर्घटना कायम है, जो यहां की सुरक्षा नीतियों के सफल क्रियान्वयन को दर्शाता है।
ृसहायक महाप्रबंधक नंदनी खदान डी एन रस्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया तथा टी आर साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में, पी बाबू, बी आर सोनी, अशोक दास, राजेश कुमार साहू तथा श्री आनंद कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई में रुंगटा कॉलेज के आईटीआई छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगा ली। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है. सॉरी मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मेरे कारण आप लोगों को कष्ट मिल रहा है। खबर लगते ही जामुल पुलिस ने सूचना देकर छात्र के परिजनों को बुलाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा है।
जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के लिटिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोड़की निवासी निखिल वर्मा (19 वर्ष) ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटे के आत्महत्या की खबर पर पहुंचे निखिल के पिता संतोष वर्मा ने बताया उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी सबसे बड़ी और निखिल मंझला और फिर एक छोटा बेटा साहिल वर्मा है। निखिल रुंगटा कॉलेज भिलाई से आईटीआई प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। स्वभाव से कम बातचीत करने वाला निखिल अपने काम से काम रखता था। वह दिवाली की छुट्टी में घर गया, जहां उसने अपनी मां से पैसे लेकर कपड़े भी खरीदे। त्यौहार के बाद 18 नवंबर को वह हॉस्टल आ गया था। आईटीआई कोर्स के दौरान निखिल मनसा कॉलेज के सामने बीएसपी कर्मी लाल बहादुर चंद्रा के हॉस्टल में पिछले डेढ़ महीने से रहता था। चंद्रा ने बताया कि निखिल हॉस्टल के दूसरे लड़कों से भी कम बात करता था। अकेले ही रहना पसंद करता था। वह त्यौहार मनाने घर गया था लेकिन वोटिंग के अगले दिन यानि 18 नवंबर को भिलाई आ गया। हॉस्टल में एक दो दिन रहने के बाद रामनगर भिलाई में रहने वाले अपने बहनोई के घर चला गया था। वहां से फिर हॉस्टल आया। इसके बाद 24 नवंबर की शाम उसने फांसी लगा ली।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में पहला स्मार्ट एटीएम का लोकार्पण आज माही इन्नोवेटिव सॉल्यूशन के डायरेक्टर विजय राठौड़ और देवाशीष गुप्ता के द्वारा किया गया है। यह एटीएम फवारा चौक में लगाया गया है, जहां पर आम जनता को हवाई यात्रा बुकिंग से लेकर 26 तरह की सुविधाएं एक ही स्मार्ट एटीएम में मिलेगी। इसके पूर्व पांच राज्यों में असम, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड और गोवा जैसे राज्यों में एटीएम मशीन लगाई जा चुके हैं। यह एसबीआई के एटीएम मशीन जैसे ही कार्यकर्ता है। इस मशीन में सुविधा ज्यादा दिया गया है इसलिए इसे स्मार्ट एटीएम का नाम दिया गया है और चार्ज भी नहीं लगता है। जो बैंक द्वारा निर्धारित किया गया है। उसी के अनुरूप चार्ज लगता है। जो प्राइवेट हवाई यात्रा ट्रैवल्स रेल यात्रा में दूसरे एजेंट को टिकट पर 500 से 400 लगता है वह स्मार्ट एटीएम में सिर्फ 100 ही लगते हैं। इसे कोई भी ऑपरेट आसानी से कर सकता है। लोन भरने की भी सुविधा इसमें उपलब्ध है।
2017 से यह भारत में पहली बार स्मार्ट एटीएम कंपनी के द्वारा बनाया गया है।जो लगातार आज हर प्रदेश में धीरे-धीरे एमवी माही ग्रुप कारोबार बढ़ाते जा रहा है। स्मार्ट एटीएम को लगाने में मात्र 3 लाख रुपय का खर्चा आता है और प्रत्येक माह इससे 20 से 25 हजार रुपए अर्जित किया जा सकता हैं। आज देश में अग्रणी भुगतान और सेवा एग्रीमेंट में से एक है ,26 प्रकार की सेवा देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। स्मार्ट एटीएम में सभी सुविधाएं उपलब्ध कहीं जाने की आवश्यकता आम जनमानस को नहीं पड़ेगी।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा ने पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक
लंबित प्रकरणों के तत्काल निराकरण पर दिया जोर
दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा ने रेंज के पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक ली । इस दौरान उन्होंने बेहतर कानून व्यवस्था बनाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों के तत्काल निराकरण करें। शिकायतों पर विशेष ध्यान दें। महिला संबंधी अपराधों पर प्राथमिकता से विवेचना करते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में पुलिस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग में लंबित अपराधों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग एवं दुर्ग जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित हुए एवं जिला बेमेतरा तथा जिला बालोद के पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारीगण वीड़ियो कॉफेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेंज में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न होने पर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिये बधाई देते हुये आगामी समय में बेसिक पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने हेतु जोर दिया गया। वर्ष का अंतिम माह अग्रसर है, अतः नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी को अनुभाग अंतर्गत थानों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर नियमानुसार प्रकरणों का निराकरण कर “जीरो” पेंडेंसी की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, विशेषकर संपत्ति संबंधी एवं महिला संबंधी अपराथों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
समीपवर्ती जिले से लगातार समन्वय स्थापित रखने एवं समीपवर्ती जिले में कोई बड़ी चोरी/नकबजनी की घटना होने पर जिले में विशेष सतर्कता बरतते हुये चेकिंग/नाकेबंदी की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। गुंडा / निगरानी बदमाशों की नियमित रूप से चेकिंग हो तथा नये गुंडा/निगरानी बदमाश खोलने की आवश्यकता हो तो अपराधों की समीक्षा कर नियमानुसार गुंडा/निगरानी बदमाश खोलने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलों में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा जागरूकता अभियान चलाते हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यातायात चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले, संदिग्ध प्रवृत्ति के व्यक्त्यिों आदि की चेकिंग हो किन्तु इसमें आमजन को किसी तरह की तकलीफ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाने हेतु निर्देशित किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दुसरे और अंतिम चरण की समाप्ति के बाद एक तरफ जहाँ प्रत्याशी लम्बे प्रचार अभियान के बाद देव दर्शन अथवा थकन मिटा अपनों के साथ समय बिता रहे वही दुर्ग ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर रहे है .ये दौरा अब चुनाव प्रचार के लिए नहीं अपितु आम जनता और कार्यकर्ताओ के लिए आभार प्रकट करने के उद्देश्य से किया जा रहा है .
इसी श्रृंखला में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत रिसाली मंडल मे बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं स्वजनों से मिलकर सभी का चुनाव के दौरान दिए गए समर्थन व निस्वार्थ परिश्रम ,समर्पण के लिए सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चंद्राकार प्रभारी गौरी श्रीवास दुर्ग ग्रामीण चुनाव संचालक प्रीतपाल बेलचंदन मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंडे आदि कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ गण उपस्थित रहे।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और लक्ष्य के विरूद्ध सिर्फ 16.77 प्रतिशत की वसुली पर राजस्व वसुली ठेका एजेंसी पर बिफड पडे अपर आयुक्त । बैठक मे आधी अधुरी जानकारी दिए जाने पर भी एजेंसी को फटकार लगाई।
भिलाई निगम का राजस्व सम्पत्तिकर जलकर, भुभाटक, दुकान किराया, युजर चार्ज वसुली का जिम्मा श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनर्स प्राईवेट लिमिटेड को सौपा गया है । आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर राजस्व वसुली की समीक्षा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने निगम सभागार मे किया जहाँ एजेसी के प्रतिनिधि ने बताया कि 31 हजार से अधिक भवनो से 23.58 करोड रूपया वसुली किया जा चुका है चुनाव तथा त्योहारी मौसम के कारण वसुली की गति मध्यम है इस पर अपर आयुक्त बिफड पडे उन्होंने कहा कि एजेसी की जिम्मेदारी है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व दिये गये वसुली लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करे । वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है और मात्र 16.77 प्रतिशत ही वसुल किया गया है ।
अपर आयुक्त ने कहा कि एजेंसी वसुली बढाने के लिए वार्डो मे शिविर लगावे निगम क्षेत्र मे मुनादी करावे और आगामी तीन माह के भीतर शत प्रतिशत वसुली कर दिये गये लक्ष्य को प्राप्त करे।
श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनर्स प्राईवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अविनाश ने बताया कि कुल 92 हजार भवनो मे से 31 हजार भवन से 23.58 लाख सम्पत्तिकर की राशि वसुल किया जा चुका है। 4359 घरो से जल की राशि जमा किया गया है उसी प्रकार 1298 स्थल का भुभाटक जमा किया गया है। एजेंसी को 78 करोड रूपये वसुली का लक्ष्य दिया गया है जिसकी वसुली आगामी दिनो और तेज किया जाएगा। इसी प्रकार स्वविवरणी की जाँच में जोन 1 क्षेत्र के 4085 भवनो का किया जा चुका है जिसमे से 1718 भवनो के प्रस्तूत विवरणी तथा स्थल जाँच मे भिन्नता पाया गया है ऐसे भवन स्वामी को अतर कि राशि जमा करने कहा गया है।
औद्योगिक क्षेत्र से युजर चार्ज वसुली मे आ रहे परेशानी से एजेंसी के प्रतिनिधियो ने अपर आयुक्त को अवगत कराया तो उन्होंने स्वास्थ अधिकारी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
बैठक मे उपायुक्त नरेन्द्र बंजारे, स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,सम्पत्तिकर विभाग के सहायक अधीक्षक बी.एल.असाटी, शिव शर्मा, पालेश्वर साहू, संजय शर्मा, ठेका एजेंसी के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लावारिस खड़ी वाहन का आसपास पूछताछ करने पर पता चला वाहन चोरी का है।
चोर द्वारा वाहन का नम्बर प्लेट बदल कर वाहन नेहरू नगर से के. पी. एस. स्कूल के बीच मे छोड़ गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार को वाहन मालिक को सूचित कर मोहन नगर थाना के सुपुर्द किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ /
पुलिस प्रशासन की कार्यवाही आम जनता की रक्षा और समाज में भयमुक्त माहौल बनाने के लिए होती है जिसका अहसास कभी तुरंत तो कभी समय पश्चात् ही ज्ञात होता है ऐसे ही एक मामले में नो पार्किंग ज़ोन पर यातायात पुलिस को उस समय सफलता मिली जब यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही की जा रही थी . जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देश में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निरंतर हाईवे, मार्केट क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग में खड़ी नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है इसी कार्रवाई के दौरान आज दिनांक को दोपहर में उप निरीक्षक राजकरण सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दुबे द्वारा नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल रोड में नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही थी ,इसी दौरान एक वाहन क्रमांक सीजी 04 एम 1399 टाटा कंपनी की कार मुख्य मार्ग में खड़ी थी जिसे हटाने हेतु आसपास वाहन मालिक से पूछने पर एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि यह कार पिछले दो दिनों से खड़ी है और इस कार का नंबर एवं मेरे कार का नंबर दोनों एक होना बताया गया , इस बात पर सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दुबे को यह कार चोरी अथवा किसी प्रकार का संदिग्ध अपराध से संबंधित होने की शंका होने पर वाहन को मिस्त्री बुलाकर ग्लास नीचे कराया गया ,जिसमें वाहन के कागजात मिले . प्राप्त दस्तावेजो के आधार पर सही नंबर सीजी 07 ब 5635 होना पाया गया वाहन नंबर से वाहन मालिक का डिटेल निकालकर संपर्क करने पर वाहन मालिक वेंकट राव भिलाई तीन निवासी जो की सुपेला में टूल्स एंड ट्रेवल्स का कार्य करता है .
वाहन मालिक ने जानकारी दी की दो दिन पूर्व उसका वाहन राजेंद्र प्रसाद चौक से चोरी हो गया था जिस संबंध में वह मोहन नगर थाने में चोरी की घटना का अपराध दर्ज भी कराया है इसकी सूचना तत्काल उप पुलिस अधीक्षक (यातायात ) को दी गई जिसे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उक्त वाहन को थाना मोहन नगर पेट्रोलिंग के सुपुर्द किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार ने विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत उतई मंडल अंजोरा मंडल के विभिन्न गावों में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात कर मंडलों मे बैठक लेकर चुनाव मे काम करने व मार्गदर्शन देने वाले वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर देवतुल्य कार्यकर्ता गणों और स्वजनों से मुलाकात कर चुनाव में अपना पुरजोर समर्थन व परिश्रम देने हेतु सबका धन्यवाद ज्ञापित व आभार व्यक्त किया।
श्री चंद्राकार ने ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में हुए हमले में घायल ठाकुर राम यादव और उनके पिता रोहित राम यादव से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना, साथ ही उनके पुत्र के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की उनके साथ चुनाव संचालक प्रितपाल बेलचंदन साहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी भी साथ थे। अंजोरा मंडल कार्यकर्ताओ के बीच पहुंचकर चुनाव में मिले समर्थन व प्रचार में की गई मेहनत के लिए सहृदय आभार, धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूर्व सरपंच नरेंद्र निषाद भाजपा में हुए शामिल
इस अवसर पर भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर डॉ नरेन्द्र निषाद ने भाजपा में प्रवेश किया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
