August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

      दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मतदान का प्रदेश में दूसरा और आखिरी चरण 17 नवम्बर को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया . मतदान के बाद अब निर्वाचन विभाग द्वारा 03 दिसंबर को मतगणना के सुचारू  रूप से संपन्न होने की तैयारिया शुरू हो चुकी है .

    मतगणना 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से
      विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम के लिए दुर्ग जिले के द्वारा प्रेषित प्रस्ताव श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में 3 दिसम्बर 2023 को प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। विधानसभावार 14 टेबलों में मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर तथा एक गणना सहायक होंगे। डाकमत पत्रों की गणना पहले होगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना तिथि, स्थान व समय का व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा है। श्री दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाईल प्रतिबंधित है तथा मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों सहित राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी एवं गणना एजेंटों का प्रवेश पास जरूरी है। प्रवेश पास की अभाव में कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।  

    विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण
      विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु ईटीपीबी प्रो-काउंटिंग एण्ड एनकोर एन्ट्री के संबंध में 24 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे के मध्य भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे ने सर्व रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारी, पोस्टल बैलेट और सहायक प्रोग्रामर को उक्त प्रशिक्षण में अपने तकनीकी स्टाफ के साथ उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करने कहा है।

    निर्वाचन कर्मियों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने
    रायपुर में की गई एयर एंबुलेंस की तैनाती
      विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आकस्मिक आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर में एयर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। एम्बुलेंस के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री बी.सी.साहू मो.न. 9425204172 एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम/प्रोटोकाल) मो.न. 9340032009, 9479191005 की नियुक्ति की गई है। दुर्ग जिले के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरविन्द कुमार एक्का एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की उपस्थिति में, मुख्य महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा डी एन करण, और उप-महाप्रबंधक एसबीआई, रायपुर विमल किशोर ने, 23 नवंबर  को ई-पेमेंट गेटवे एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
      इस एमओयू का उद्देश्य बीएसपी के ग्राहकों को मटेरियल लिफ्टिंग के लिए ग्राहक बही में क्रेडिट के निर्बाध प्रवाह की सुविधा प्रदान करना है। इसके तहत, बीएसपी अपने सिस्टम को एसबीआई के पेमेंट गेटवे के साथ एकीकृत करेगा, जिससे लेनदेन के निर्बाध प्रवाह में मदद मिलेगी। बीएसपी ई-भुगतान मॉड्यूल का उपयोग करके अपने सिस्टम को स्वचालित करेगा, जिससे ग्राहक द्वारा मटेरियल लिफ्टिंग में लगने वाला समय कम हो जाएगा। इस एमओयू से बीएसपी को अपने ग्राहकों के साथ रिश्ते मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही पारदर्शिता और एक ऑनलाइन प्रणाली प्रदान करने से, संयंत्र और ग्राहकों का समय और लागत बचाने में भी मदद मिलेगी। निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने, स्वचालन के लिए एफ एंड ए और सी एंड आईटी विभागों द्वारा किए गए प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए इसकी सराहना की।
      कार्यपालक निदेशक वित्त एवं लेखा डॉ अशोक कुमार पंडा ने, संगठन के लिए ई-पेमेंट गेटवे के विशेष लाभों के बारे में बताया और इस बात पर जोर दिया कि इसके उपयोग के परिणामस्वरूप ग्राहकों को किस तरह से संतुष्टि मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक प्रोजेक्ट्स एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक वित्त एवं लेखा डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक रावघाट समीर स्वरुप,कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक माइंस बी के गिरी तथा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एम एंड यू असित साहा उपस्थित थे।

     दुर्ग / शौर्यपथ / 84 वे जन्मदिन में प्रवेश करने जा रहे  दुर्ग शहर पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार,  रोजाना योगाभ्यास और 4 किमी की दौड़ लगाकर बेहतर स्वास्थ के लिए आने वाली पीढ़ी को करते है जागरूक।
      22 नवंबर 1940 को मालगुजार परिवार में जन्मे पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार लंबे समय से राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक कार्यो में संतुलित जीवन शैली के साथ सक्रिय रहते है, पूर्व में अनेक पद पर कार्य किए जिसमें अविभाजित मध्यप्रदेश में लघु उद्योग निगम आयोग अध्यक्ष, (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) , रेल्वे सलाहाकार समिति सदस्य , सचिव किला मंदिर लोक न्यास,सचिव  विद्यापीठ शैक्षणिक संस्थान , मध्यप्रदेश ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़  प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महामंत्री रहे,  दो बार सबसे सफल महापौर रहे ताम्रकार का कार्यकाल रहा अनेकों विकास कार्यो के साथ .
     उल्लेखनीय है कि नगर निगम दुर्ग का मोनो भी पहली बार उनके कार्यकाल में अपनी पहचान बनाया . पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर लाल ताम्रकर अपने जन्मदिन पर आने वाले पीढ़ी को सन्देश देते हुए यह कामना करते है कि सामान्य और संतुलित जीवन शैली के साथ बेहतर स्वास्थ लाभ के लिए उत्साहित करना चाहते है ।
      पूर्व महापौर श्री शंकर लाल ताम्रकर के जन्मदिवस पर उनके शुभचिंतक अधिवक्ता प्रमोद दुबे बधाई सन्देश देते हुए कहा कि -  "अभिनंद्दन" परम आदरणीय हमारे प्रेरणा स्रोत श्री शंकर लाल जी ताम्रकार पूर्व महापौर नगर पालिक निगम दुर्ग एवं पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अपने जीवन के 84 वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक अभिनंदन करते हैं उनका विराट व्यक्तित्व अछूणा रहे एवं अपने जीवन में उत्तरोत्तर वृद्धि करें यही कामना करते हैं जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वे प्रतिदिन जीवन में बहुत सक्रिय रहते हैं और और अपने दिनचर्या में योग के अलावा 4 किलोमीटर दौड़ते हैं ।

    दुर्ग /शौर्यपथ /

      छत्तीसगढ में विधानसभा चुनाव तो खत्म हो गया लेकिन मतदान के आखिरी दिन से लेकर अभी तक भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता मतदान बीत जाने के बावजूद भी भिडते हुए नजर आ रहे है। इस मामले में मतदान के दिन देर रात्रि जहां कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध सेक्टर 6 कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कराया और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। वहीं 19 नवंबर को सेक्टर 9 चौक पर कांग्रेस के सेक्टर 10 के पार्षद अभय सोनी व उसका पुत्र अमन सोनी व उसके दोस्तों ने मिलकर मारपीट की वही थाने में भी कांग्रेस कार्यकर्ता व डीवाई समर्थक सतपाल सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह, उम्र 39 वर्ष सेक्टर 10 निवासी के साथ कांगे्रस पार्षद व उसके पुत्र ने ये कहकर मारपीट किये कि भाजपा के लिए इस चुनाव में तुम काम कर रहे हो। सेक्टर 9 चैक के अलावा कोतवाली थाने में पुलिस की मौजूदगी में भी सतपाल से जमकर मारपीट की गई।
      मारपीट के दौरान सतपाल चूकि एक सिक्ख युवक है, और केशधारी युवक है, उसकी पगडी तक उतार कर अपमान किया गया। इसके कारण जहां एक ओर सिक्ख समाज और सतपाल काफी आहत है, वहीं कांग्रेस पार्षद अभय सोनी ने थाने में कहा कि मैं पार्षद हूं और अभी मेरी तीन साल पर्षदी बरकरार है ये कहते हुए पुलिस वालों को भी धमकाया। बहरहाल सतपाल सिंह की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने 19 नवंबर को 22 बजकर 50 मिनट पर धारा 294, 295 ए, 323, 506 और 34 के तहत पार्षद अभय सोनी व उनके पुत्र व उसके अन्य साथियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है और सतपाल के साथ ये लोग गाली गलौच करते हुए कहे कि तुम पैसा लेकर वार्ड 65 में भाजपा का प्रचार किये हो, और सतपाल को जान मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये।
       ये सारा वाक्या कोतवाली थाने की सीसीटीव्ही में भी कैद है। वहीं इस पूरे मामले केा लेकर सतपाल सिंह ने प्रतिनिधि को कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। कांग्रेस पार्षद सोनी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता के साथ मारपीट जो की है, उससे मैं काफी आहत हूं। मेरा परिवार व सिक्ख समाज के लोग भी काफी उद्वेलित है,मैं इस मामले को राजनैतिक रूप नही देना चाहता हूं। मेरा नेता विधायक देवेन्द्र यादव, पार्षद सुभद्रा सिह व अनिल सिंह हैं, मैं ना डरूंगा ना झूकूंगा। उन्होनें आगे कहा कि मैं कांग्रेस के कौमी एकता के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व अल्पसंख्यक विभाग का संभाग का उपाध्यक्ष रह चुका हूं।
      इस पूरे मामले को लेकर मैं पार्टी फोरम में बात रखूंगा कि अभय सोनी पार्षद को कांग्रेस पार्टी निकाले व उसको पद से निष्कासित करें व पुलिस इस मामले में इतने घंटे बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नही की है, उसे तत्काल गिरफ्ताकर कर जेल में डाले। सतपाल ने ये भी खुली रूप से चैलेंज रूप से कहा कि कांग्रेस 2018 का चुनाव जीती है, और 2023 में भी ये चुनाव जीतेंगे। भाजपा का हार का सामना करना पडेंगा। हमारा नेता जय जय जय जॉनी यानि देवेन्द्र यादव है। उधर इस मामले में कांग्रेस व भाजपा के कई नेताओं ने सतपाल से संपर्क करने का प्रयास किया कि मामले का सेटलमेट हो जाये, लेकिन सतपाल का कहना है कि इस मामलें में मुझे सिर्फ और सिर्फ  न्याय चाहिए।
      आज की स्थिति यह है कि चुनाव खत्म हो गया और रिजल्ट आने वाला है, और कांग्रेस जीतने वाली है, कांग्रेस भाजपा का कार्यकर्ता लडे तो समझ में आता है, लेकिन हमारी कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस पार्षद व उनका पुत्र कांग्रेस कार्यकर्ता के ही दुज्मन बन बैठे हैं। ऐसे में पार्टी कहां से मजबूत होगी।  पुलिस इस मामले में 48 घंटे के अंदर यदि कांगं्रेस पार्षद व उसके पुत्र तथा उनके साथियों को गिरफ्तार नही करेगी तो सतपाल सिक्ख समाज, कांग्रेस कार्यकर्ता व ज्द्मुभचिंतकों व समर्थकों के साथ आई जी कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगा और तब तक धरना देगा जब तक उसको न्याय नही मिल जाता। वहीं राजनीतिक गलियारों में सतपाल सिंह के इस मामले में कई भाजपा नेता भी सतपाल के  संपर्क में है, जो सतपाल से कह रहे है कि आप के साथ जो घटना घटी उससे हम सभी दुखी है, हमसे जो भी मदद आपको चाहिए हम आपकी मदद करने कोतैयार है, पूर्व में भी खुर्सीपार में मलकीत सिंह की हत्या के मामले में गलत हुआ था अब तो हद हो गई कि कांग्रेस नेता कांग्रेस कार्यकर्ता पर ही हमला कर रहा है, इसकी हम निंदा करते है।

      भाजपा के लिए मेरे कार्य करने का प्रमाण प्रस्तुत करें पार्षद सोनी

    सतपाल सिह ने अभय सोनी द्वारा पैसा लेकर भाजपा के लिए इस चुनाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए मारपीट किया है, इस पर सतपाल सिंह ने कहा है कि यदि मैं भाजपा के लिए कार्य किया हूं तो पार्षद अभय सोनी व उनके समर्थक  उसे प्रमाणित करें। मेरा हर विडियों व फोटो कांग्रेस के लिए कार्य करते हुए नजर आ रहा है।

     दुर्ग / शौर्यपथ / छठ पर्व पर छठ पूजा रिसाली मंडल क्षेत्र में हर्ष उल्लास व धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार पूजा स्थल में शामिल होकर छठ पर्व पर विभिन्न तालाबों में पहुंचकर व्रतियों को शुभकामनाए दी।उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि की कामना की।श्री चंद्राकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ  भोर पांच बजे से क्षेत्र के रूआबांधा तालाब शक्ति विहार तालाब , कल्याणी शीतला सरोवर टंकी मरोदा तालाब,नेवई डैम सरोवर,जवाहर उद्यान तालाब,पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर आशिर्वाद लिया।उन्होंने छठी माता  की पूजा अर्चना कर  प्रेम, आपसी सद्भाव ,भाई चारे हमेशा कायम रहे कामना की ।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पुलगांव स्थित गोकुल नगर के गौठान में आज गोपालष्टमी के दिन गोवर्धन,गाय और बछड़े तथा गोपाल की पूजन का विधान है।इस दिन पूजा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।सोमवार को गौठान पहुँचकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने गो पूजा की।उन्होंने गौठान में अन्य लोगो के साथ गाय की पूजा कर भोजन भी कराया। पुलगांव स्थित गोकुल नगर के गौठान मे गोपाष्टमी महापर्व धूमधाम से मनाया गया।गोपाष्टमी पर्व कृष्ण की लीला गौचारण का पर्व है जो गौवंशो के स्वछंद विचरण एवं सुख समृद्धि का प्रतीक है आज गोपाष्टमी के अवसर पर शहरी गौठान पुलगांव मे धूमधाम से यह पर्व मनाया गया जिसका प्रारम्भ गौवंशो के पूजन एवं भजन कीर्तन से हुआ। आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और अन्य लोगो साथ विधि विधान से गौवंशो की पूजा अर्चना की। भक्ति भजनो के साथ  कार्यक्रम के अगले चरण मे श्री हनुमंत शक्ति अखाडा के युवाओं द्वारा बहुत ही सुन्दर अखाडा की प्रस्तुति दी जिससे उपस्घित गौभक्तो मे उत्साह का संचार हुआ।कार्यक्रम के इसी कड़ी मे पारम्परिक राउत नाचा भी आयोजित किया गया।कल्याणम महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गौठान मे  व्यवस्थापक देवशीष घोष के मार्गदर्शन,अध्यक्ष गायत्री डोटे की अगुवाई मे अन्य सहयोगी राष्ट्रीय सनातन हिन्दु परिषद के मनोज ठाकरे,डॉक्टर नेहा गुप्ता न्यायाधीश लोक अदालत,गोवर्धन जायसवाल जी ,गरिमा फाउंडेशन से लता सोनी,ममता सोनी,आशा राठी,जयश्री वर्मा,हिन्दु शक्ति सेवा संगठन से शशि बांछोड़,बजरंग दल से राकेश रामलोचन तिवारी एवं सैकड़ो बजरंग दल के कार्यकर्ता ,सतरूपा सीतला सेवा समिति से नंद ताम्रकार एवं उनकी धर्मपत्नी एवं सैकड़ो की संख्या मे गौभक्त उपस्थित रहे।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / जन समर्पण सेवा सँस्था, दुर्ग ने गौ माता की सेवा एवं पूजा अर्चना करके मनाया गोपाष्टमी पर्व.गाय को भारतवर्ष की प्राचीन संस्कृति का प्रतीक माना जाता है और गोपाष्टमी का पावन पर्व इन्हीं गायों को समर्पित है। द्वापर युग से ये पवित्र उत्सव आम जन-मानस के बीच हर्षाेल्लास से मनाया जाता है। गाय की महिमा का वर्णन स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने अपने श्रीमुख से किया है। गायों की सेवा एवं उनका पालन करने के कारण ही श्रीकृष्ण को गोविन्द तथा गोपाल के नाम से  भी जाना जाता है। कहा जाता है कि जिस दिन बाल कृष्ण ने सर्वप्रथम गौ चारण किया था उस दिन की तिथि को अष्टमी थी एवं तभी से ये गोपाष्टमी का पावन पर्व प्रारम्भ हुआ। इस दिन गोपालक अपनी-अपनी गायों का भांति भांति से साज श्रगांर करते हैं।
       इसी कड़ी में गौ सेवा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त जन समर्पण सेवा सँस्था, दुर्ग ने गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम एवं सेवाभाव से मनाया गया।
        जन समर्पण सेवा सँस्था, दुर्ग ने पुलगांव स्थित गौठान जाकर वहां रह रही लगभग 500 से अधिक गौ माता की सबसे पहले पूजा अर्चना की गौ माता की आरती कर तिलक लगाकर सभी गौ माता को  हरा चारा, रोटी, गुड़ आदि का वितरण किया गया।
        जन समर्पण सेवा सँस्था जोकि विगत 7 वर्षों से मानव सेवा एवं गौ सेवा का कार्य करते आ रही है, सँस्था द्वारा समय समय पर गौ माता को दुर्घटना से बचाने के लिए रेडियम पट्टी लगाई जाती है, साथ ही साथ दुर्ग में स्थित गौठान में रह रही गौ माता के लिए प्रतिमाह सहयोग दिया जाता आ रहा है, सँस्था द्वारा लगातार मानव सेवा का एवं गौ सेवा का कार्य किया जा रहा है जोकि पूरे प्रदेश में प्रशसनीय कार्य बन चुका है.
       आज की गौ सेवा में सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी के साथ साथ शिशु शुक्ला, ईशान शर्मा, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, आदित्य नारंग, रवि शर्मा, संजय सेन, सुजल शर्मा,  समीर खान, अख्तर खान, राजेन्द्र ताम्रकार, रूपल गुप्ता, दद्दू ढीमर, हरीश सेन, शब्बू पाकीजा, रिषी गुप्ता, मोहित पुरोहित, एवं सँस्था के अन्य सदस्य उपस्थित हुए..

    दुर्ग/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में दुसरे चरण का मतदान भी शांति पूर्ण संपन्न हो गया . प्रदेश में इस बार चुनाव में दोनों ही राजनितिक पार्टियों के घोषणाओं में 19-20 का मामला रहा ऐसे में दोनों ही राजनितिक दल के नेताओ के द्वारा जीत के दावे किये जा रहे है .
      दुसरे चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की राष्ट्रिय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने दावा करते हुए कहा कि  17 नवंबर को संपन्न विधान सभा चुनाव के सफलता पूर्वक मतदान पूर्ण होने के बाद दुर्ग जिला सहित पूरे प्रदेश के 90 विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है । मतदाताओं में उत्साह और अधिक संख्या मे मतदान करना इस बात को साबित करता है कि प्रदेश की जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास किया है और आर्शाीवाद दिया है ।
      भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की गारंटी, महतारीवंदन योजना, किसानों को 2100 का समर्थन मूल्य, कांग्रेस का भष्ट्राचार, वादा खिलाफी के कारण भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंे चुनाव जीत रही है । उन्होनंे प्रदेश के सभी 90 विधान सभा के समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि प्रदेश की जनता ने देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मनानीय नरेन्द्र मोदी जी पर अपना विश्वास जताया है । उन्होनें कहा दुर्ग जिले के 6 विधान सभा सीटों में 53 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत मतदान हुआ है जो भारतीय जनता पार्टी को और मतबूत बनाती है । उन्होनंें कहा छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों पर कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आप, सीपीआई, सीपीएम, के अलावा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी, हमर राज पार्टी, जैसे राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे थे । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रहकर अपना योगदान दिया है । भारतीय जनता पार्टी ने नए चेहरों पर अधिक भरोसा जताया है 40 से अधिक सीटों पर नये प्रत्याशी मैदान में उतारे गये थे ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision