August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग / शौर्यपथ / 17 नवंबर 20223 यानी महापर्व छठ पूजा का आरंभ हो गया है । चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा की सभी तैयारियों में लोग लग गए हैं । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 सुश्री सरोज पाण्डेय ने दुर्ग सहित प्रदेश की जनता को छठ महापर्व की शुभकामनाएॅदेते हुये कहा कि छठ महापर्व सूर्यउपासना का सबसे बड़ा त्यौहार होता है मुख्य रुप से यह पर्व सूर्य उपासना के लिए किया जाता है ताकि पूरे परिवार पर उनका आर्शीवाद बना रहे । और सभी की मनोकामनाएॅ पूरी हो । मान्यता है कि छठ का उपवास संतान प्रा्रप्ति की माना, संतान की कुशलता सुख समृद्धि और उसकी दीर्द्यायु के लिए किया जाता है । उन्होनें कहा इस दिन महापर्व छठ पूजा की शुरुआत सूर्य देवे और छठी मैया के स्मरण से करने के साथ ही दोस्तो, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएॅ देते हैं । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 सुश्री सरोज पाण्डेय ने समस्त शहरवासियों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएॅ दी है ।

    कोतवाली थाना हुआ छावनी मे तब्दील ,लाठी किसने चलाई छग पुलिस या बीएसएफ ने, सभी बच रहे है कुछ भी बोलने से
     

         दुर्ग / शौर्यपथ / सेक्टर 7 के कांग्रेसी पार्षद उमेश कुमार साहू पिता स्व. लक्ष्मण साहू 37 साल 12ए, सडक 21ए, सेक्टर 7 के निवासी है। बीएसपी हायर सेकण्डरी स्कूल सेक्टर 7 के बाहर अपने दोस्त अमर सोनी व आशीष अग्रवाल के साथ रात्रि करीब साढे 8 बजे खडे होकर बातचीत कर रहा था, तभी कुछ लोग आये और इनसे यहां क्यों खडे हो कहकर उलझ गये और भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारपीट पर करने लगे। मारपीट हाथ मुक्का से की गई। उमेश के चेहरे व सीने में चोटे आई हैं, डाक्टरी मुलाहिजा भी कोतवाली पुलिस द्वारा कराया गया है। कांग्रेसी पार्षद उमेश के दिये आवेदन पत्र के आधार पर सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस ने धारा  294, 323, 342, 506, 34 के तहत मनीष, चिन्ना, हरिया, अमरा के खिलाफ  मामले को जांच मे लिया है, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा थाना छावनी में तब्दील है, कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव, सुमीत पवार, पार्षद आदित्य सिंह, रौनक भाटिया, विभोर दुरगरकर, मंतोष यादव, पूर्व पार्षद दिनशा तुमाने, केतन शर्मा, गुरसिमरन सिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेस के पार्षद, कार्यकर्ता व पुरूष तथा महिला थाने में डंटे हुए हैं। बहरहाल इस पूरे मामले में  पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है। आधा दर्जन से अधिक थानेदार व सीएसपी, कंट्रोल रूम मे पहुंचे हुए है, देवेन्द्र समर्थक कंट्रोल रूम में देर रात तक समाचार लिखे जाने तक डंटे हुए है। एक विडियों भी कांगे्रस के लोगों द्वारा इस घटना के संबंध में जारी हुआ है लेकिन विडियो में घटनाक्रम स्पष्ट नही हो पा रहा है कि कौन किसकी पीटाई कर रहा हैं। वहीं एक दूसरे मामले में बी अभिषेक हॉस्पिटल सेक्टर निवासी जो पेशे से बीसपी में ठेकेदारी का कार्य करते है वे आज सेक्टर 9 के इंग्लिष मीडियम स्कूल में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के रूप में बैठे थे जब बाहर आये और ईव्हीएम मशीन जा रही थी, तभी शशि भूषण एवं उसके साथियों द्वारा इनके साथ तू यहां क्यों खडा है, यहां से जा कहते हुए इसके साथ भी मारपीट कर दिये।
      बी अभिषेक के आवेदन पत्र पर भी सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस ने 294, 323, 342, 506, 34 के तहत मामले को जांच में लिया है, बहरहाल इस सारे मामलों में कांगेस प्रत्याशी व उनके समर्थक थाने में डंटे हुए है, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, उनके विरूद्ध उचित कार्यवाही की मांग कर रहे है। इस दौरान लाठीचार्ज होने की चर्चा भी है लेकिन लाठी किसने चलाई इसपर कोई खुलकर बता नही पा रहा है, क्योंकि चुनाव का समय है, लाठी किसने चलाई छग् ा पुलिस ने या बीएसएफ ने। क्योंकि बीएसएफ किसी को नही पहचानती कि कौन कौन से दल का है। उनको कानून व्यवस्था बिगडते हुए देखने पर लाठी चार्ज कर दिये होंगे यही संभावना व्यक्त की जा रही है।
    मनीष पांडेय का आया पक्ष,कहा मारपीट की घटना कहना गलत
      पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय के बेटे मनीष पांडेय ने बताया कि पिटाई की बात गलत है। सिर्फ बातचीत हुई है। नगर निगम चुनाव के समय भी मतपेटियों के साथ ये हरकत कर चुके हैं। शंकरा की ईवीएम सेक्टर-7 में थी। इस बात को लेकर शंका हुई। कार्यकर्ताओं ने मुझे बुलाया। जब पहुंचा तो कांग्रेसी पार्षद उमेश साहू वहां मिले। इनके अलावा वहां कोई नहीं था। अंदर गए,बातचीत किया। कोई अधिकारी नहीं मिले। बहस होने लगी। इसके बाद मैं निकल गया था। चंद मिनट के अंदर ही कांग्रेसी पहुंचे और बीएसएफ के साथ हंगामा किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 5 इंग्लिश मीडियम स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी डॉ श्रीमती श्रुतिका ताम्रकार यादव ने भी मतदान किया। पाटन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने भी इसी केन्द्र में अपनी पत्नी श्रीमती रजनी बघेल के साथ मतदान किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का चुनाव आज 17 नवंबर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू अपने गृहग्राम के शास. उच्च. माध्यामिक स्कूल ग्राम पंचायत पाऊवारा में सुबह 8 बजे बुथ क्रामंक 206 में अपना मतदान किया। श्री साहू ने सबसे अपील कि है मतदान अवश्य करें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। श्री साहू ने कहा कि किसानो,मजदूरों, महिलाओं और आम जनता के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है। काग्रेस ने जो वादा किया था उसे निभाया। और इस बार भी जो आपसे वादा किया है कि उन्हें निश्चित ही पूरा करेंगे। इसलिए आप सभी लोग मतदान अवश्य करें और पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में भरोसे की सरकार पुन: बनाये।

    दुर्ग / शौर्यपथ / लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ मतदान कर दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए युवाओं के अलावा महिलाओं, पुरुषों व बुजूर्गों ने भी खासा उत्साह दिखाया। बुजूर्ग वर्ग अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ मतदान करने मतदान स्थल पहुंचे थे। उन्होनें मतदान कर अपनी जिंदादिली का परिचय दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने मतदान केन्द्र में सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र की ताकत को प्रदर्शित किया। आदर्श कन्या तिलक स्कूल दुर्ग में एक 80 वर्षीय बीमार बुजूर्ग महिला ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया और अपने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। गयानगर स्थित गयाबाई प्राथमिक पाठशाला में मतदान के लिए सैकड़ों की संख्या में मतदाता उमड़े। जिससे मतदान केन्द्र परिसर मतदाताओं से खचाखच भरा रहा। बावजूद मतदाताओं का मतदान के लिए उत्साह कम नहीं हुआ और वे कतारों में मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मतदाताओं की भारी भीड़ से सड़क पर बार-बार बनते रही चक्काजाम की स्थिति इसी प्रकार गंजपारा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल में मतदान के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ जुटी। जिससे सड़क पर बार-बार चक्काजाम की स्थिति बनते रही। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा,लेकिन मतदाता मतदान करने के बाद ही वापस घर लौटे। इसके अलावा बोरसी, पोटिया, पटरीपार व अन्य क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए मतदाताओं की  लंबी कतारें लगी रही।

     दुर्ग / शौर्यपथ / अहिवारा विधानसभा के भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 183 गांधी नगर भिलाई.3 में ईवीएम में तकनीकी दिक्कत के चलते मतदान प्रक्रिया विलंब से शुरू हुआ। यहां पर मतदान करने लोग साढ़े 7 बजे से ही लाइन में लग गए थे। सुबह 8 बजे मतदान शुरू किया गया। लेकिन बटन दबाने के बाद भी ईवीएम से आवाज नहीं आ रही थी। इससे मतदाताओं में असमंजस
    की स्थिति पैदा हुई तो पीठासीन अधिकारी ने मतदान रोक दिया। बाद में मशीन ठीक होने पर 8 बजकर 20 मिनट पर मतदान शुरू हो सका।

    दुर्ग । शौर्यपथ । दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अगर किसी देश का नाम आता है तो वह भारत का नाम आता है भारत के लोकतंत्र की मिसालें हैं कई देशों में दी जाती है लोकतंत्र ही वह आधार है जिसके परिपेक्ष में चलते हुए आम जनता अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करता है और सदन में भेजता है किंतु वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र जहां कई बड़ी-बड़ी पाश कॉलोनी है एक बार फिर लोकतंत्र को निराश किया और 5:00 बजे मतदान के समय तक 60% भी मतदान नहीं हुआ दुर्ग जिले के इस विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर आम जनता ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित नहीं की 53 प्रतिशत मतदान के साथ दुर्ग जिले में सबसे कम मतदान होने का तमगा एक बार फिर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र को मिला । 

       दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में इसलिए दो-तीन बार से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रिकेश सेन का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर से था इस बार यह उम्मीद की जा रही थी आम जनता लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी किंतु ऐसा नहीं हुआ इस बार भी हर बार की तरह वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा । 

    दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग शहर विधानसभा के मतदान के दिन कांग्रेस के प्रत्याशी श्री अरुण वोरा ने पंचशील नगर स्कूल में अपने मतदान का प्रयोग किया बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा का यह सातवा विधानसभा चुनाव है । जिसमें तीन बार कांग्रेस प्रत्याशी जीत हुई एवं तीन बार उन्हें हर का सामना करना पड़ा अगर कांग्रेस अध्यक्ष जीते हैं तो एक बार फिर उनकी जीत की हैट्रिक हो जाएगी । 

       दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ में मतदान के दूसरे चरण में 70 सीटों पर हो रहे मतदान की पोल खुली । दुर्ग कलेक्टर के द्वारा किए सर्वे और निर्देश की मतदान केंद्रों में दिखी अनियमितता बुजुर्ग,दिव्यांग मतदान करने व्यवस्था को लेकर होते रहे परेशान

          छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 70 सीटों पर हो रहे मतदान में बुजुर्ग दिव्यांग लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं की पोल खोलकर रख दी दुर्ग विधानसभा शहर क्षेत्र में कई जगहो के मतदान केंद्रों में मतदाताओं की उत्सुकता देखते ही बनी लोग बड़े ही उत्साह के साथ अपना कीमती वोट करने मतदान केंद्र तक पहुंच रहे थे इसी तारतम्य में शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में दिव्यांगो के लिए कोई व्यवस्था नजर नहीं आई ना तो पोलिंग बूथ पर व्हील चेयर मिला और ना ही बुजुर्गो को बूथ क्रमांक तक पहुंचाने वाला मिला बस मतदान करने पहुंच बुजुर्ग इधर उधर भटकते नजर आए । 

       गौर तलब है की पूर्व में कुछ दिनों पहले दुर्ग कलेक्टर के द्वारा सर्वे करवाया गया था जिसमें बुजुर्ग सिटीजन लोगो को अपने घर से मतदान का प्रयोग कराने योजना बनाई गई वही जिला प्रशासन इस बड़ी लापरवाही के चलते अधिकांश मतदान केंद्रों में बुजुर्ग और दिव्यांगो को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    तकिया पारा स्थित बूथ में दिव्यांग मतदाता को व्हील चेयर नही मिला किंतु मत की कीमत को समझते हुए दिव्यांग को मतदान हेतु  भाई ने अपने रक्षाबंधन का कर्तव्य निभाते हुए अपनी बहन को मतदान के लिए अपनी बाइक में बैठकर बाइक को स्कूल के अंदर में ले जाकर अपनी गोदी में लेकर वोट देने की अहम भूमिका निभाई

    तकिया पारा निवासी भाई  इरफान कुरैशी ने बहन आफरीन बानो को मतदान करवाया । 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision