August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    *5 साल तक घोटालेबाजी, अब हर रोज घोषणाबाजी*
    *कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए घोषणापत्र कमेटी*

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वर्मी खाद के नाम पर  जबरिया मिट्टी बेचने वाली सरकार को चुनाव के वक्त किसान याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी भाजपा का घोषणा पत्र तो आने दीजिए, किसान को भाजपा से जितनी उम्मीद हैं, सभी पूरी होंगी। गांव, गरीब और किसान का विकास होगा। किसान का पूरा धान खरीदने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को वचन दिया है कि उनकी और अधिक बेहतरी के लिए काम करेंगे।
       प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि किसानों को कांग्रेस राज के 16 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज को ब्याज मुक्त ऋण में बदलने वाली भाजपा के घोषणा पत्र में ऐसी ऐसी योजनायें हैं जिनसे किसानों को कर्ज के जाल में फँसना ही नहीं पड़ेगा। भाजपा सरकार ने ही धान खरीदी की चाक चौबंद व्यवस्था कर खरीद को 15 गुना तक बढ़ाया। कांग्रेस ने पचास वर्ष तक अन्नदाताओं को गरीबी और कर्ज में डुबोकर रखा। कांग्रेस से इसका हिसाब छत्तीसगढ़ की जनता अवश्य लेगी। भूपेश बघेल ने आज एक बार फिर साबित कर दिया कि 5 साल में उन्होंने जनता के हित के कोई कार्य नहीं किए हैं। अब हार के डर से नित्यप्रति घोषणाबाजी कर रहे हैं।
      प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ की जनता पूछ रही है कि किसान हर साल कर्ज लेता है। आखिर कर्ज माफी चुनाव के समय ही क्यों याद आई है? भूपेश बघेल अगर जरा सी भी संवेदना किसानों के साथ दिखा कर कर्ज माफ कर देते तो छत्तीसगढ़ में 1000 किसान आत्महत्या नहीं करते। भूपेश बघेल ने आत्महत्या करने वाले किसी किसान के घर तक जाना मुनासिब नहीं समझा।
     प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि कांग्रेस की चालबाजी के कारण ही किसान कर्ज के जाल में फंसकर आत्महत्या कर रहे हैं। यदि भूपेश बघेल सरकार किसानों के प्रति इतने ही संवेदनशील है तो कोरोनाकाल में किसानों का कर्जा माफ़ क्यों नहीं किया? किसानों को सिंचाई हेतु बिजली कनेक्शन के लिए तरसाने वाली कांग्रेस को किसानों की चुनावी सुध आ रही है। भाजपा किसानों को कर्ज में फंसने से बचाने के उपाय करने प्रतिबद्ध है।
      प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि जब भूपेश बघेल घोषणा वीर बन गए हैं तो कांग्रेस को अपनी घोषणा पत्र समिति को भंग कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हीं बातों को दोहरा रहे हैं, जिनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही छत्तीसगढ़ में घोषणा कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ के सभी आवासहीनों को आवास देंगे। घोटालेबाजी करने वाले जेल में होंगे।

      दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर निगम परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी का कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम को विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना कर हवन की गई!माता दुर्गा मंदिर में हवन पूजन सम्पन्न कर सुख समृद्धि की कामना की गई। हवन और पूर्णाहुति के बाद माता स्वरूप कन्याओं को भोजन कराया गया। हवन कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थे।प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के महापर्व पर नगर निगम परिसर में महाप्रसादि का आयोजन कर नव कन्याओं को भोज में आमंत्रित किया गया।प्रसाद वितरण में खीर,पुड़ी, हलवा इत्यादि बनाया गया था।प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए भक्त।कार्यक्रम में मौजूद कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,दुर्गेश गुप्ता,योगेश सूरे,शुभम गोईर,लता यादव,योगेंद्र वर्मा,साक्षी वर्मा,हेमलता वर्मा,दामिनी भुवाल,सुनीता राजपूत,प्रिंसी,विजय राजपूत,भुवनदास साहू, ईस्वर वर्मा,रवि मिश्रा,मनोहर गोस्वामी,सत्यनाराण शर्मा,शशिकांत यादव,रवि यादव के अलावा भक्तगण माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किये।

      दुर्ग / शौर्यपथ /  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज फिर अभियान चलाकर आवारा मवेशियों की धरपकड़ की दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में रोका छेका अभियान चलाया गया।टीम द्वारा रायपुर नाका से लेकर पुलगांव चौक तक सड़क पर घूमते हुए पाये गए मवेशियों को युद्ध स्तर पर पकड़ने की कार्रवाही की गई।आज जिसके तहत 40 आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठानो में पहुँचाया गया।शहर के मुख्य मार्गों, चौक- चौराहों और बाजार क्षेत्र में आवारा मवेशी घूमते करते नजर आते हैं। इसकी वजह से आम नागरिको को आवागमन में परेशानी होती हैं। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेश और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर आज फिर चलाया गया धरपकड़ अभियान, दुर्ग निगम क्षेत्र में रोका छेका अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के द्वारा स्वयं फील्ड में आकर अतिक्रमण अधिकारी को निर्देश दिया की कोई भी मवेशी मुख्य मार्गो में नहा पाया जाना चाहिए ओर अगर दिखाई देता है तो तत्काल मवेशियों को पकड़कर गौठान में भेजवाया जाए।निगम द्वारा जिसके तहत मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाही की ओर 40 मवेशियों को पकड़कर छोड़ा गया।रायपुर नाका से लेकर पुलगांव क्षेत्र सहित शहर अन्य जगहों से पकड़ा गया। अतिक्रमण अधिकारी दुर्गश गुप्ता ने बताया कि शहर में आवारा पशुओं के कारण वाहन चालकों एवं मार्केट में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओ को पकड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं। लगातार अभियान में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के वार्डों से आवारा मवेशी पकड़ने योजना बनाकर कार्य कर रहे है। सभी क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। मवेशियों को पकड़ने के दौरान उन्हें चोट न लगे इसलिए नगर निगम की टीम चार काऊ केचर एवं रस्सी व आवश्यक संसाधन के साथ फिल्ड में पहुंच रहे है, नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने पशु पालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़े और अभियान में सहयोग प्रदान करें।उन्होंने कहा की मवेशी पकड़ने की कार्रवाही निरन्तर कार्रवाही जारी रहेगी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / ग्रामीण  ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रके भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने अंजोरा मंडल के ग्राम नगपुरा बोरई  पंचायत मोहलई में माँ दुर्गा एवं भगवान भोलेनाथ जी का  आशीर्वाद लेकर ग्राम वासियो के सुख समृद्धि की कामना की एवं कार्यकर्ताओ ने ललित चंद्राकर का आत्मीय स्वागत किया.  । जन समर्थन यात्रा के विस्तार में परिचात्मक बैठक कर ग्रामीण जनो के सामने नशा खोरी लुटमार एवं गौठान में हो रहे घोटालों और भवन निर्माण के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर चर्चा किया ।.जन विश्वास-जन समर्थन-जन आशीर्वाद यात्रा अंजोरा मंडल के ग्राम पंचायत कोटनी में समस्त कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया, जिससे विस्वास हो गया है ,विधानसभा के हर बूथ पर कमल का फूल खिलना तय है।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रके बेलोदी में जन समर्थन यात्रा के विस्तार में  परिचात्मक बैठक किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता,व ग्रामीण जन एकत्रित हुए। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंजोरा मंडल के ग्राम पंचायत मालूद में ग्रामवासियो से कमल फूल खिलाने का अपील किया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी ने भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात् ग्राम पंचायत नागपुरा में प्राचीन नागदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि की कामना किया. अंजोरा मंडल के ग्राम पंचायत बोरई में माँ शीतला मंदिर में माता रानी शीतला का दर्शन किया एवं मात्र शक्ति से जन सम्पर्क कर विजयी होने का आशीर्वाद लिया.एवं कार्यकर्त्ताओ से परिचात्मक बैठक किया गया जिसमें बड़ी संख्या मे वरिष्ठ जनो, युवा कार्यकर्ता, व ग्रामीण जन एकत्रित हुए।बैठक में सभी ने भाजपा को समर्थन कर यह विस्वास दिलाया है कि इस बार भाजपा की सरकार बनना तय है. ग्राम पंचायत दामोदा में महिला कार्यकर्ता व सभी  वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से परिचात्मक बैठक किया गया ।इस अवसर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा चुनाव संचालक  प्रीतपाल बेलचंदन,संयोजक जागेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, शिव कुमारी वैष्णव, भाना बाई ठाकुर, मुकेश बेलचंदन, मनोज सोनी, मनोज चंद्राकर, गुड्डू साहू, त्रिलोक साहू, सुदीक्षण यादव, दिनेश देशमुख, विनोद साहू, ओम कार देवांगन, महावीर, कमल राजू, संतोष, भूपेंद्र यादव गप्पू यादव, पदमा साहू, शत्रुघ्न साहू, छत्रपाल साहू, ओमेश्वर यादव, प्रीतलाल ठाकुर, कोमल साहू जितेंद्र भारती, मुकेश देशलहरे, ईश्वर साहू अनुज साहू,  गौतम यादव'रूपेंद्र रिगरी,योगेश यादव,ओमप्रकाश यादव,भपेंद्र निषाद,कैलाश देवांगन, दीपक यादव, रोशन यादव,दुर्गेश यादव , महावीर निषाद, धन्नू रिगरी,लेखराम,ईश्वर, चुम्मन,शैलेन्द्र साहू,वेदप्रकाश, मीनू साहू,मिथलेश साहू,रवि,तेजराम, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें.

     दुर्ग / शौर्यपथ /

       भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव की दौरा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम चंडी शीतल मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 6 मे स्थित माता शीतला  की पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ की गई जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा चुनाव संचालक कांतिलाल बोथरा  उपस्थित रहे जनसंपर्क दौरा पूर्व निर्धारित रूट के अनुरूप वार्ड क्रमांक 5,6,9,10,12,13 में किया गया प्रात: भारतीय जनता पार्टी एवं आम जनमानस दुर्ग मे स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में एकत्रित  होकर जनसंपर्क करते हुए स्वर्गीय हेमचंद यादव जी के घर पर उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर गोंड पारा, गया नगर पुराना शीतल नगर, से आमा तालाब होते हुए गिरधारी नगर पहुंचे वहां से दुर्गा चौक होते हुए विजयनगर आमापारा होते हुए समता नगर मोहन नगर होते हुए गजानन मंदिर के पास जनसंपर्क का समापन किया गया
           इस अवसर पर दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि आज आज दौरा एवं जनसंपर्क के प्रथम दिवस के अवसर पर आम जनमानस के द्वारा मिलने आशीर्वाद और स्नेहक को देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी को जीत हेतु आमजन मानस आतुर है प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार ने जो वादा खिलाफी आम जनमानस से की उसका हिसाब चुकता करने के लिए सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं आज हमने चंडी शीतला मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्डो का भ्रमण किया कई ऐसे मूलभूत सुविधाएं जो इस प्रदेश की सरकार के द्वारा और वर्तमान नगर निगम के द्वारा उपलब्ध कराना था वह नहीं करवा पाए आम जनमानस के द्वारा ध्यानाकर्षण कराए जाने पर पार्टी की जीत पर ऐसी सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता होगी दुर्ग शहर मे परिवर्तन की ब्यार सुनिश्चित है और भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है 7
         आयोजित जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम में जिला शह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर संतोष सोनी शंभू पटेल मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय ताम्रकार मदन वढाई सुनील अग्रवाल डॉक्टर सुनील साहू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव शारदा गुप्ता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार अनूप गटागट नरेंद्र बंजारे ओम प्रकाश सेन अजीत वेद सुरेंद्र बजाज चंद्रशेखर चंद्राकर रीता मेश्राम दिनेश नलोडे बंटी चौहान वीरेंद्र तन्ना शीतल जांगिड़ शुभम साहू नवीन साहू अतुल पहाड़े अविनाश राजपूत बंटी राजपूत संदीप चंद्राकर आशीष गुप्ता अमित पटेल राहुल राजपूत दीपक सिंह राघवेंद्र वर्मा अनिकेत यादव जागेश यादव मोहन यादव हेमंत यादव सचिन यादव खिलावन यादव मोहनलाल केसरवानी कमलेश फेकर तनुजा बघेल जामवंती यादव पुष्पा यादव देवंती यादव अश्वनी देशमुख सीमा यादव मंजूलता यादव सरोज चंद्राकर गीता सोनी काव्या पटेल मधु राजपूत रोशन राजपूत अंजू तिवारी कंचन यादव सुधा शंकर संगीता द्विवेदी दीपा द्विवेदी विनोद यादव भूपेंद्र यादव सुधा राठोर रोशनी साहू कालिंद्री साहू गौतम निरंकारी हेमलता साहू रोशनी साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे .

    दुर्ग। शौर्यपथ ।दुर्ग बोरसी निवासी वन विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर श्री राम बिहारी अग्रवाल (68 वर्ष) के निधन के पश्चात परिवार की सहमति एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीन लोगों को ज्योति मिलेगी

    श्री राम बिहारी अग्रवाल की पत्नी श्रीमती मंजू अग्रवाल, पुत्र शास्वत,परिश्कृत, वधु अंकिता,जयश्री ने अपने परिवार के मुखिया के नेत्रदान हेतु सहमति दी,

    श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र लहरे व् नेत्र सहायक विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किए

    नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,रितेश जैन,मंगल अग्रवाल श्री अग्रवाल के निवास पर उपस्थित रहे व नेत्रदान प्रक्रीया सफल करने में सहयोग किया

    नवदृष्टि फाउंडेशन के मंगल अग्रवाल ने कहा श्री राम बिहारी जी मेरे मौसाजी थे एवं मौसी एवं पूरा परिवार शोक में था मेरे आग्रह पर मौसी ने रोते रोते नम आँखों से ही नेत्रदान हेतु सहमति दी और आने वाले समय में उन्हें अपने निर्णय से संतोष होगा कि उनके पति कि आँखों से दो लोगों को रौशनी व् नया जीवन मिलेगा

     रितेश जैन ने कहा श्री राम बिहारी अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित वयक्ति थे अतः अग्रवाल परिवार के इस नेत्रदान से निश्चित ही समाज में जागरूकता आएगी हमारी संस्था लगातार सभी समाज व सभी वर्ग के लोगों से नेत्रदान हेतु जागरूक करने समय समय पर प्रयास करती है जिसके परिणाम से लगातार नेत्रदान हो रहे हैं

    नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्री राम बिहारी अग्रवाल को श्रद्धाँजलि दी एवं नेत्रदान के निर्णय हेतु अग्रवाल परिवार को साधुवाद दिया

    दुर्ग। शौर्यपथ। दुर्ग शहर में इन दोनों दुर्ग शहर के विधायक अरुण द्वारा अपने कार्यों का उल्लेख वाला पैंपलेट बंटवा रहे हैं कुछ चुनिंदा स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन छपवा कर अरुण है तो विश्वास है की बात कर रहे हैं किंतु क्या विधायक वोरा जमीनी हकीकत से वाकिफ है जिस विधायक ने पिछले चुनाव के समय इंदिरा मार्केट के व्यापारियों को वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद इंदिरा मार्केट प्रमुख मार्ग पर बने हुए डिवाइडर को हटाकर व्यापारियों के व्यापार में एक बार पुनः बरकत लायेंगे परंतु विधायक अरुण वोरा विधायक बनते ही अपने वादों को भूल गए ।

         शहर में बांट रहे पंपलेट में आधे से ज्यादा कार्य प्रदेश स्तरीय कार्य है जो पीडब्ल्यूडी विभाग से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा से पारित हुए हैं विधायक वोरा झूठ का पुलिंदा लिए हुए दुसरे के कार्यों की श्रेय लेने में इतने ज्यादा अति विश्वासी हो गए हैं कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के बाहर भी किए गए विकास कार्यों को अपना विकास कार्य बताने लगे बोरसी से रुआ बांधा मार्ग जो कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में आता है जिस मार्ग के संधारण चौड़ीकरण का कार्य प्रदेश के गृह मंत्री  साहू की अनुशंसा से एवं पहल से शुरू हुआ है उसे भी अपने कार्यों को बता कर शहर की आम जनता को गुमराह कर रहे हैं बात यहीं पर खत्म नहीं हो जाती धमधा नाका और सिकोला नाका के अंडर ब्रिज को भी अपनी उपलब्धि बता रहे हैं जबकि पूरे शहर वासियों ने देखा और जाना की अंडरब्रिज के लोकार्पण के समय कौन लोकार्पण करेगा इसका पुरजोर विरोध हुआ और अंतत दोनों ही अंडर ब्रिज बिना औपचारिक उद्घाटन के आम जनता के लिए खुल गए  ।

        क्या दुर्ग शहर की जनता को ऐसा विधायक चाहिए जो दूसरे के कार्यों को अपना बताकर शहर की उन आम जनता को गुमराह कर रहे हैं जिन्हें राजनीति से कोई सरोकार नहीं राजनीति क्षेत्र में और शासकीय विभाग के लोगों में यह चर्चा का विषय है कि आखिरकार शहर विधायक गृह मंत्री के कार्यों को प्रदेश स्तरीय कार्यों को अपनी उपलब्धि बता कर जनता को गुमराह कर कब तक अपनी राजनितिक रोटी सेंकते रहेंगे । वर्तमान समय में दुर्गा विधायक के इन झूठे वादों और पक्षपाती रवैए का जीता जागता प्रमाण यह है कि दुर्ग शहर के कई कांग्रेसी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता व संगठन के अधिकारी कहीं परदे के पीछे तो कहीं खुलकर विधायक अरुण वोरा का विरोध कर रहे हैं ऐसे में देखने वाली बातें होगी कि प्रदेश संगठन विधायक अरुण वोरा को एक बार फिर से अपना प्रत्याशी घोषित करती है या फिर शहर मे 52 साल से जिस वोरा परिवार का दुर्ग कांग्रेस में कब्जा है उसे मुक्त कर किसी नए प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारती  है ऐसी चर्चा भी बड़े जोरो से चल रही कि दावेदारों की शिकायतों को भी प्रदेश संगठन गंभीरता से ले रहा है एवं दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करने में गहन मंथन कर रहा है । 

      जी ठगडा बांध को विधायक वोरा अपनी उपलब्धि बता रहे हैं आम जनता को गुमराह कर रहे उस ठगड़ा बांध के निर्माण और किसकी सरकार में पारित हुई इसकी हकीकत आप शौर्यपथ समाचार में जल्द देखेंगे । 

    दुर्ग जिले में भाजपा के सभी प्रत्याशी घोषित कहीं कडा मुकाबला तो कहीं एक तरफा

      दुर्ग / शौर्यपथ /
        भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं दुर्ग जिले के 06 विधानसभा सीटों में पाटन विधानसभा सीट से लोकसभा सांसद विजय बघेल चुनावी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने होंगे ऐसा माना जा रहा है कि पाटन विधानसभा कामुकबला एकतरफा रहेगा .वही दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के सामने होने की प्रबल संभावनाएं हैं यहाँ जातिगत समीकरण बहुत मायने रखते है दुर्ग ग्रामीण में मुकाबला रोचक होने के आसार है ।
       भिलाई नगर से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे को चुनावी मैदान में उतारा है भिलाई नगर से कांग्रेस के प्रबल दावेदार विधायक देवेंद्र यादव होंगे किंतु ईडी  मामलों की वजह से क्षेत्र की जनता में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कहीं भिलाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में किसी और का नाम सामने आने की संभावनाओं से भी इनका नहीं किया जा रहा है .
      वही वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने रिकेश सेन को चुनावी मैदान में उतारा है वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की तरफ से इंद्रजीत सिंह एवं मुकेश चंद्राकर प्रबल दावेदार माने जाट रहे हैं इनमें से किसी एक को टिकट मिलने की संभावनाएं दिख रही है हालांकि अभी तक कांग्रेस पार्टी ने किसी भी प्रत्याशी की अधिकृत सूची जारी नहीं की है . वही अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से कोर्सेवाडा को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर चुने मैदान में उतारा है कोर्सेवाडा छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं भारतीय जनता पार्टी ने एक बार उन पर फिर भरोसा जताया है .वही दुर्ग शहर की बात करें तो दुर्ग शहर से भी कांग्रेस के प्रबल दावेदार के रूप में विधायक अरुण वोरा के नाम की चर्चा है विधायक के सामने भारतीय जनता पार्टी ने गजेंद्र यादव को मैदान में उतारा है . गजेन्द्र यादव के नाम पर मुहर लगने के बाद स्थानीय और बाहरी का मुद्दा गर्म होने के आसार नजर आ रहे है . बता दे कि दुर्ग विधान सभा क्षेत्र में इस बार कई कांग्रेसियों में विधायक वोरा को लेकर काफी असंतोष है . 20-से 21 दावेदारों ने पार्टी में नामांकन भरने से लेकर पेनल में नाम जाने तक प्रदेश संगठन से अध्यक्ष गया पटेल की शिकायत की है .
     अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सूची के जारी होने के बाद कांग्रेस संगठन कब अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करती है बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने वाले हैं 7 नवंबर को बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र के विधानसभा सीटों में मतदान होगा वहीं से सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गए हैं और अब मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है

    दुर्ग / शौर्यपथ / पांच साल शहर की जनता दुर्ग में गड्डे युक्त सडको से परेशान रही पिछले विधान सभा चुनाव के पहले किये वादों को पांच सालो में भी पूरा नहीं करने वाले शहर विधायक अरुण वोरा अब शहर की जनता को एक और वादा कर रहे और वादा है सडको को गड्डा मुक्त करने की .
         बता दे कि दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा निगम के कार्यो को अपनी उपलब्धि बताने का भरकस प्रयास करते है और समय समय पर निगम के कार्यो पर अपनी उपलब्धि बताते हुए शहर की जनता के साथ विकास की बात करते है तब शायद शहर की जनता को यह भी याद आ जाता है कि पिछले चुनाव के पहले भी विधायक महोदय द्वारा इंदिरा मार्केट में मालती लेबल पार्किंक कीई बात कही गयी थी . डिवाइडर हटाने की बात कही गयी थी किन्तु पांच सालो तक सिर्फ बाते ही हुई आज विधायक ने स्वयं माना की शहर में गड्ढो की भरमार है और शायद इस गड्ढो को भरने के लिए आचार संहिता लगने के पहले आनन फानन में करोडो रूपये के डामरीकरण की सौगात की बात कह रहे है अब देखना यह है कि विधायक वोरा का यह चुनावी वादा चुनाव के पहले पूरा  होता है या फिर यह भी चुनावी वादा साबित होता है .
       विधायक वोरा द्वारा ज़ारी प्रेस विज्ञप्ति ही दर्शाती है कि शहर में विकास की और गड्ढो की स्थिति क्या है . विधायक वोरा और  महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर बरसात के समाप्त होते ही कुल 29 वार्डो में जर्जर सड़को को 505 लाख से गड्ढे मुक्त करने के लिए डामरीकरण के कार्य की  पुनः शुरवात बरसात के पहले भी 20 करोड़ से प्रमुख सड़के व पटरी पार सहित 60 वार्डो में यह कार्य किया गया थ वोरा ने कहा भाजपा सरकार के समय लोगो को यातायात में बहुत असुविधा होती थी  लगातार वार्डो के दौरे के समय लगातार आमजन द्वारा शिकायत मिलती थी अब अधिकांश सड़को को कांग्रेस सरकार द्वारा करोड़ो रूपये सड़क संधारण में मिलने से दुर्ग के सड़को में बदलाव आया है  जिससे जनता को धूल मुक्त  व  प्रकाश से यातायात हुआ सुगम महापौर बाकलीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण के समय फील्ड में रहकर गुणवत्तापूर्ण सड़के बनवाये साथ ही जल्द ही कार्यो को पूर्ण करे इस दौरान एम आई सी प्रभारी पार्षद व एल्डरमेन उपस्थित थे.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision