August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग। शौर्यपथ। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है जहां भारतीय जनता पार्टी में आपसी गुट बाजी खत्म करते हुए सभी भाजपाई अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए जी जान से कोशिश कर रहे हैं वहीं कांग्रेस की स्थिति बिल्कुल उलट है इस बार दुर्ग कांग्रेस की स्थिति यह है कि कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी अपनी चरम सीमा पर है स्थिति यहां तक है कि कई वार्डों में विधायक प्रत्याशी बिना वार्ड पार्षद के अकेले घूम रहे हैं दो दर्जन के आसपास के पार्षदों के विरोध स्पष्ट नजर आ रहे हैं हालांकि कोई भी सामने से आकर विरोध नहीं कर रहा है किंतु अंदरूनी कोशिश सभी की नजर आ रही है दुर्ग शहर के ऐसे कई इलाके हैं जहां पर विधायक प्रत्याशी वोरा का विरोध स्पष्ट देखने को मिल रहा है पटरी पास क्षेत्र दुर्ग शहर का एक ऐसा क्षेत्र है जो विकास की उस ऊंचाइयों को अभी तक नहीं छु पाया जिसकी उम्मीद पटरी पर क्षेत्र के निवासी कर रहे थे पिछले 10 सालों से दुर्ग शहर के विधायक होने के नाते पटरी पर क्षेत्र के विकास में बिछड़ने की जिम्मेदारी कहीं ना कहीं वहां की जनता कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा को मान रही है ऐसे में पटरी पार क्षेत्र में आम जनता को अपने पक्ष में करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज शाम को रोड शो होने वाला है जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि गृह लक्ष्मी योजना और सीएम भूपेश बघेल के रोड शो के सहारे पटरी पार क्षेत्र की जनता को कांग्रेस साथ देगी । अब देखना यह है कि पिछले बार असफल हुई मुख्यमंत्री बघेल की रोड शो क्या इस बार सफल होती है।

    दुर्ग। शौर्यपथ । कांग्रेस की पूर्व नेत्री एवं भिलाई की प्रथम जिला अध्यक्ष तुलसी साहू पिछले कई दिनों से लगातार इस कोशिश में थी कि उन्हें कांग्रेस से टिकट मिले किंतु प्रदेश आला कमान ने तुलसी साहू को दरकिनार करते हुए वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया इसके बाद तुलसी साहू ने कांग्रेस की नीतियों का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिए एवं जो कल तक भूपेश सरकार और कांग्रेस की बढ़ाई करते हुए नजर आती थी अचानक आज कांग्रेस की नीतियों में उन्हें बुराई नजर आने लगी ।

       बता दें कि तुलसी साहू की पहचान कांग्रेस पार्टी के कारण ही भिलाई में हुई श्रीमती तुलसी साहू के भाजपा में जाने से और कांग्रेस के विरोध में नीतियों के विरोध में सभाएं करने से अब आम जनता या समझने लग गई कि पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित न करने से उन्होंने पाला बदला है और एक समय कांग्रेस की नीतियों की तारीफ करने वाली श्रीमती साहू अब भाजपा की और उनके नीतियों की सराहना कर रही है जिसके कारण कहीं ना कहीं वैशाली नगर में कांग्रेस प्रत्याशी को ही फायदा होता नजर आ रहा है बता दें कि पिछले कई सालों से वैशाली नगर क्षेत्र में भाजपा का दबदबा रहा किंतु इस बार वैशाली नगर विधानसभा में रिकेश सेन के मैदान उतरने से भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी कलह काफी तेज हो गई जिसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को ही उठाना पड़ सकता है अब देखना यह है कि यह मतों में कितना परिवर्तित होता है

    पाटन / शौर्यपथ / प्रदेश के गृह एवं लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतोरा,भरर,भनसूली, पाहन्दा एवं जजंगिरी में नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस को मतदान करने की अपील किया। गौरतलब हो कि गृहमंत्री ने जिन गांवों में सभा लिया उन सभी गावों में साहू बाहुल्य मतदाता है।
    ताम्रध्वज साहू ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए महतारी वंदन योजना के वादे को प्रमुख चुनावी हथियार मानकर रही है। जिस पर गृहमंत्री चुटकी लेते हुए कहा किसी के बैंक खाते में पैसा जमा करने के लिये खाता नम्बर और आधार नम्बर की जरूरत होती है। भाजपा द्वारा जो फार्म भरवाया जा रहा है उसमें दोनो नही है। भाजपा इसके पहले भी महिला कमांडो और महिला पुलिस के साथ छल कर चुकी है।
    कांग्रेस ने 2018 में छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादा किसानों की कर्ज माफ को सरकार बनते ही दो घंटे के भीतर पूरा किया। लेकिन हमारी सरकार किसानों से इसके लिए पहले पंजीयन फॉर्म नही भरवाया। भूपेश सरकार प्रदेश की हर वर्ग के हित के लिये 5 सालों में काम किया है। वही दूसरी तरफ भाजपा हर वर्ग के केवल लोगों के साथ छल करती है।
    इस मौके पर पतोरा में अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि मंडी बोर्ड दुर्ग, श्रीमती अंजिता साहू सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा यशवंत ठाकुर रामकुमार बंदे, सुरेश कपूर,करण सिंह साहू, भूषण कौशल,देवनारायण ठाकुर,बसंत साहू, चित्रसेन कलिहारी, श्रीमती तनुजा साहू, श्रीमती रूक्कमणी ठाकुर, श्रीमती हेमलता ठाकुर, श्रीमती रामबाई ठाकुर,लोकेश ठाकुर, भोलू बंदे,मुकेश साहू,रूपेश देवांगन, चुन्नी लाल साहू, सागर, हर्ष, दुष्यंत,बाऊ, पंकज,भावेश,हरषु,डामेनदर , गोपालसिंह साहू ,भीखम देवांगन, धनंजय, राजकुमार, सुश्री दिव्या साहू, अंजलि साहू, तारिणी साहू, खुश्बू कौशल रानू साहू कंचन साहू श्री नरेश श्रीवास तेलीगुंड्रा सेअशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू महामंत्री,कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष,मनीष पटेल सरपंच,डा के के साहू,महेश साहू,दादू साहू,गोपाल साहू,कमलेश साहू,यशवंत साहू,उत्तम साहू,राजा साहू, पीलू साहू,टीका साहू,धर्मेंद्र साहू,महीप साहू,सुंदर साहू,कल्याण साहू,राकेश साहू,रति राम साहू,अरुण साहू,राजेश यादव,तुलेश्वर साहू,शत्रुहन साहू,भोला साहू,पीताम्बर साहू,दुर्गेश साहू,खुमान साहू,दानी तारक,गिरवर तारक,द्रोणाचार्य साहू,कार्तिक ठाकुर,जगदीश साहू,नरसिंग साहू,
    भरर से रूपचंद साहु,शंकर बघेल,गरिमा भारदीय,लोकनाथ साहु,तेज साहू,छबीला साहु,प्यारेलाल भारदीय,चेतन चंद्राकर,अशोक भारदिय,अशोक साहू,प्रेमलाल साहू,लता साहु,माधुरी साहू,मोहनीश साहु,शुशील शांडिल्य,सुमन कौशिक,प्रदीप साहू,ठाकुरराम साहु ,विदेशी साहु सहित अन्य उपस्थित थे।

    दुर्ग। शौर्यपथ। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में कुछ ऐसी योजना लाई गई जिससे युवाओं में समाज से जुड़े रहने का एक कारण बने जी हां राजीव युवा मितान योजना के तहत युवाओं को समाज के साथ जुड़े रहने एवं सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि के लिए प्रदेश सरकार ने वार्ड वाइज ग्राम वाइज राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर प्रतिवर्ष चार किस्तों में ₹100000 की राशि की योजना के तहत युवा मितान क्लब के सदस्यों को एक अच्छा सुनहरा अवसर प्रदान किया किंतु दुर्ग कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के द्वारा नियुक्त राजीव युवा मितान क्लब के संयोजक विवेक मिश्रा के कई ऐसे फैसले सामने आ रहे हैं जिसके कारण दुर्ग शहर में राजीव युवा मितान क्लब में लगातार अनियमित सामने आ रही है हमने पिछले समाचार में वार्ड नंबर 15 के बारे में हुई अनियमितता की जानकारी आप सम्मानित पाठकों तक पहुंचाई अब एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है जिसमें पोटिया वार्ड से राजीव और मितान क्लब के अध्यक्ष से चर्चा के दौरान यह पता चला कि उनके द्वारा वार्ड में पार्षद के कहने पर क्लब का गठन विधायक बंगले के दिशा निर्देश पर संयोजक विवेक मिश्रा एवं विधायक पुत्र के भरोसे किया गया किंतु आश्चर्य की बात यह है कि उनके बिना जानकारी के उनके पास जब राजीव युवा मितान क्लब के 1 लाख रुपए की निकासी का मैसेज आया तो वह आश्चर्यचकित हो गए क्योंकि उनके द्वारा निकासी की कोई प्रक्रिया नही की गई थी । क्लब के अध्यक्ष से जब हमने बात की तो उन्होंने हमें यह जानकारी दी कि उन्होंने किसी भी प्रकार की राशि की निकासी में किसी भी प्रकार की भागीदारी नहीं थी उन्हें तो मैसेज देखकर पता चला कि उनके खाते से राजीव युवा मितान क्लब के खाते से₹100000 निकल चुके हैं इस बारे में जब हमने वार्ड के पार्षद से चर्चा की तो वार्ड पार्षद का यह कहना था कि मैंने विधायक पुत्र एवं विवेक मिश्रा के कहने पर अपने वार्ड से तीन सक्रिय लड़कों को क्लब में जु ड़ने का आग्रह किया था इसके बाद हमारे वार्ड के लड़के विधायक बंगले जाकर क्लब में जुड़े उसके बाद पैसे की निकासी और कब जमा हुए इसकी जानकारी मुझे नहीं वही अध्यक्ष ने भी मुझे इस बात से अवगत कराया थी उनके बिना जानकारी के उनके क्लब से ₹100000 निकासी हो गए इस बारे में मैं विधायक बंगले जाकर विधायक जी से चर्चा कर वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी लूंगा।

      दुर्ग शहर में राजीव का मितान क्लब को बने हुए साल भर हो गए और इन साल भर में जैसा की एक साथ राशि एक लाख रुपए निकालने का मैसेज उक्त अध्यक्ष के पास आया उसे यह तो स्पष्ट हो गया कि साल भर के चार किस्ते अलग-अलग समय में अध्यक्ष के खाते में पहुंच गई किंतु साल भर में किसी भी प्रकार की गतिविधियां क्लब के द्वारा आधिकारिक तौर पर ना होना भी यह दर्शाता है कि कहीं ना कहीं चुनाव के पहले बिना अध्यक्ष की जानकारी के इतनी बड़ी राशि का निकलना किसी न किसी भ्रष्टाचार की ओर साफ इशारा कर रहा है क्योंकि अध्यक्ष के कथन अनुसार अनुसार क्लब के चेक बुक को विधायक कार्यालय में संयोजक विवेक मिश्रा एवं विधायक पुत्र के द्वारा जमा कर लिया गया था बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर किस नियम के तहत क्लब के सदस्यों अध्यक्षों से संयोजक द्वारा चेक बुक ले लिया गया और इसमें विधायक पुत्र की क्या सहभागिता है वही बड़ी बात यह सामने आ रही है कि दुर्ग शहर में लगातार राजीव मितान क्लब की अनियमितता के बावजूद विधायक अरुण वोरा द आखिर क्यों मौन है

        बता दें कि विधायक अरुण वोरा के द्वारा ही विवेक मिश्रा को संयोजक नियुक्त किया गया जबकि आधिकारिक रूप से संयोजक में सुशील भारद्वाज कांग्रेसी नेता का नाम है वही बाजार में ऐसी भी चर्चा है कि विवेक मिश्रा एवं विधायक पुत्र गहरे मित्र हैं जिसके कारण राजनीतिक हलक में यह भी चर्चा का विषय है कि क्या पुत्र मोह के चलते विधायक अरुण वोरा भ्रष्टाचार के लगातार लग रहे आरोपों के बावजूद भी मौन है । क्या शहर विधायक अरुण वोरा जो शहर को अपना परिवार बताते है अपने पुत्र मोह में शासन के पैसे की गड़बड़ी पर भी अपने परिवार के साथ खड़े है क्या शहर ऐसे जनप्रतिनिधि पर भरोसा करेगी जो शासन की योजना में अनियमितता के बावजूद मौन है ....

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा ने विधानसभा चुनाव मे शत-प्रतिशत मतदान को लेकर नगर निगम कार्यलय से निकलकर सिविल लाइन आदर्श स्कूल होते हुए नगर चौपाटी से गुजरकर न्यू बस स्टैंड से गांधी प्रतिमा से उताई चौक से नगर निगम कार्यालय तक में रैली निकाली। इसमे लोगों को विधानसभा चुनाव में अपने घर से निकलकर सारे काम छोड़कर मतदान करने का आग्रह किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र मीणा एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश और स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। रैली में शामिल लोगों ने सिविल लाइन बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण कर शहरवासियों के बीच पहुंचकर मतदान की उपयोगिता और अपने अधिकार के बारे में प्रेरित किया। इस दौरान रैली में महिलाओं 'ने लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। 17 नवंबर को क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए और लोकतंत्र को मजबूत करने कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्व सहायता समूह की महिलाओं और नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारियो ने रैली निकालकर मतदान करने का नारा लगाते हुए लोग को जागरूक किया।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,मुक्तेश कान्हा,कुनाल,राहुल,पार्वती पंडित,गीता सोनी,विनीत वर्मा,रेखा कुर्रे के अलावा रैली में शामिल हुये।

    दुर्ग । शौर्यपथ । दीपावली त्यौहार के आते ही दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र में पटाखे की दुकानों की बौछार हो गई हालांकि प्रशासन ने नियम बनाया है कि जे आर डी स्कूल के पीछे फटाका दुकान खोलने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई है किंतु बगैर अनुमति के समृद्धि बाजार हटरी बाजार इंदिरा मार्केट जगह-जगह पटाखे दुकानों की भरमार से किसी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता । बाजार क्षेत्र में छोटी-छोटी दुकान खुली हैं किंतु अगर बड़ी दुकानों की बात करें तो समृद्धि बाजार के सामने तीन से चार दुकान खुल चुकी है जिसमें सभी वैरायटी के छोटे एवं बड़े एवम विस्फोटक पटाखे आसानी से उपलब्ध है पटाखा दुकान संचालकों से जब इस बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने अनुमति पत्र तो नहीं दिखाई किंतु यह जरूर कहा कि ऊपर से अनुमति मिली है अब यह ऊपर कौन है किस विभाग का है इसकी जानकारी कोई नहीं दे रहा है वही नगर पालिक निगम के अधिकारियों से जब इस बारे में जानकारी चाहिए तो उन्हें यह तो मालूम है कि फटाका दुकान खुल चुका है किंतु वही यह भी स्वीकार कर रहे हैं कि उनके द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई । 

       बाजार विभाग की जानकारी के बावजूद भी अगर पटाखा दुकान संचालकों पर कार्यवाही नहीं होती तो यह बड़े ही आश्चर्य का विषय है । 

    अवैधानिक रूप से खुले पटाखे दुकान पर कार्रवाई करने का प्रशासनिक अधिकार नगर पालिका निगम दुर्ग के ऊपर ही है वहीं पुलिस प्रशासन भी कार्य की अधिकता एवम त्यौहार सीजन को देखते हुए अपना पूर्ण प्रयास करती है कि कहीं भी अवैधानिक रूप से ज्वलनशील पदार्थ खुले बाजार में ना बाइक परंतु यहां समृद्धि बाजार जैसे सघन बाजार क्षेत्र में जहां दिवाली के समय चलने की भी जगह नहीं रहती उसे स्थान पर तीन चार बड़ी-बड़ी पटाखा दुकान खुलने का अर्थ किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण देने जैसा है निगम प्रशासन की असंवेदनशीलता साफ नजर आ रही है कि जानकारी होने के बावजूद भी इस पर किसी भी तरह का कार्रवाई न होना कहीं ना कहीं विभाग की कार्य प्रणाली पर संदेह प्रकट करता है। 

       अब देखना यह है कि निगम प्रशासन एवं पुलिस विभाग मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करता है या सिर्फ कार्यवाही का दिखावा करते-करते दिवाली तक इंतजार करता है।

    बड़ा सवाल दुर्घटना होगी तो जिम्मेदार कौन

       ईश्वर ना करें कि त्योहार के दिन इस प्रकार की अवैधानिक पटाखे की दुकानों के कारण किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना हो किंतु अगर लापरवाही वश ऐसी दुर्घटना होती है तो आम जनता के जनधन की हानि की जिम्मेदारी किसकी बनेगी । नगर निगम प्रशासन की, जिला प्रशासन की या पुलिस प्रशासन की सोचने वाली बात यह है कि चुनावी सीजन में इस मार्ग से गुजरने वाले अधिकारियों की फौज कर्मचारियों की फौज होने के बावजूद भी अवैधानिक रूप से खुले में पटाखा दुकान का खुलना कहीं ना कहीं प्रशासन की निष्क्रियता और मिलीभगत की ओर भी इशारा कर रहा । निभिक रूप से बैगर अनुमति फटाका दुकान खोलना ऐसे प्रतीत हो रहा जैसे राम राज्य हो और कही भी कोई भी व्यापार आरंभ हो ।

    दुर्ग। शौर्यपथ । मतदान के दिन नजदीक आते ही प्रत्याशियों द्वारा दावे और वादों की बौछार शुरू हो चुकी है दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 30 सालों से वोरा बंगले का ही वर्चस्व रहा है और एक बार फिर वोरा परिवार से ही कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अरुण वोरा मैदान में है । पिछले बार हुए चुनाव में अपनी किए हुए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप दुर्ग विधायक पर लगता रहा है ऐसे कई वादे हैं जिन्हें विधायक अरुण वोरा द्वारा पूरा नहीं किया गया है और इस बात का कहीं ना कहीं आभास कांग्रेस प्रत्याशी को भी नजर आ रहा है । 

      किंतु चुनावी मौसम में मतदाताओं को लुभाने के लिए अब एक नए प्रकार के वादों की चर्चा कांग्रेस के अंदर होने लगी है दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जो कि नगर पालिका निगम दुर्ग के समकक्ष ही आता है दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में 60 वार्ड है वहीं नगर पालिका निगम दुर्ग में भी 60 वार्ड हैं दुर्ग कांग्रेस में संगठन में हो या फिर निगम में पार्षद टिकट हर मामले पर विधायक वोरा का ही हस्तक्षेप या फिर कह सकते हैं कि उनकी मर्जी चलती है निष्क्रिय युवा कांग्रेस संगठन ,निष्क्रिय कांग्रेस संगठन दुर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ताओ की निष्क्रियता अच्छी और कार्य प्रणाली पर शिकायतों का दौर भी आरंभ हो चुका है ऐसे में अब कांग्रेस में अंदरूनी चर्चा यह है कि कार्यकर्ताओं की कमी को पूरा करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा हर वार्ड में गुपचुप रूप से किसी एक व्यक्ति को यह वादा किया जा रहा है कि अगली सरकार बनते ही निगम में एल्डरमैन के रूप में नियुक्ति की जाएगी । 

      बता दें कि नगर पालिक निगम दुर्ग में सिर्फ 9 एल्डरमैन की नियुक्ति की जा सकती है यह सभी को मालूम है किंतु हर वार्ड में किसी एक व्यक्ति को भरोसे में लेकर उसे एल्डरमैन बनाने का वादा करने की बात इन दिनों खासा चर्चा का विषय है वही कुछ वरिष्ठ नेताओं को महापौर के पद से नवाजे जाने का भी कभी वादा किया जा रहा है इस बात की चर्चा से कहीं ना कहीं दुर्ग कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है क्योंकि दुर्ग शहर में 60 वार्ड हैं और आपसी चर्चा में एल्डर में बनने का सपना देखने वाले कार्यकर्ता आश्चर्य चकित भी है कि वादा सभी से किंतु पूरा सिर्फ 10% । 

      वैसे भी विधायक अरुण वोरा द्वारा एल्डरमैन की नियुक्ति में किया गया वादा तब झूठा साबित हो गया था जब उन्होंने राजेश शर्मा को एल्डरमैन के पद पर नियुक्त किया था उल्लेखनीय की विधायक अरुण वोरा द्वारा यह बात कही गई थी कि जिस परिवार से अगर पार्षद का टिकट मिला हो उस परिवार के किसी भी सदस्य को एल्डरमैन नियुक्त नहीं किया जाएगा किंतु राजेश शर्मा की नियुक्ति के बाद विधायक अरुण वोरा कि वह बात भी झूठी साबित हुई तब राजेश शर्मा की नियुक्ति पर काफी बवाल हुआ था अब देखना यह है कि कांग्रेस के अंदर चल रही एल्डरमैन की चर्चा कितना रंग दिखाती है और एल्डरमैन का सपना देखने वाले कांग्रेसी किस हद तक विधायक के बातों का भरोसा करते हैं । 

       प्रदेश में भले ही कांग्रेस की सरकार भरोसा बरकरार की बात चल रही है परंतु दुर्ग में विधायक वोरा के बातों झूठे वादों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ही भरोसा नहीं कर रहे हैं फिर शहर की जनता कैसे करेगी भरोसा ।

    बुलडोजर वाली सरकार की जरूरत छत्तीसगढ़ में भी है - रवि किशन

       दुर्ग शहर विधानसभा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के समर्थन में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने आदर्श नगर गैलेक्सी हाइट के पास स्थित अटल आवास के रहवासियों को संबोधित किया आयोजित आम सभा में प्रमुख रूप से दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, आशीष निमजे प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ,उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ सुनील साहू उपस्थित रहे आयोजित आमसभा में चिर परिचित अंदाज में उपस्थित आम जनमानस को संबोधित किया
      इस अवसर पर संबोधित करते हुए गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि सभी जानते हैं जब से  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है भय, अराजकता, आतंक भ्रष्टाचार का माहौल बन चुका है लगातार महिलाओं के अस्मिता से खिलवाड़ हो रहा है साथ ही हमने देखा कि यहां का युवा वर्ग नशाखोरी सट्टेबाजी के गिरफ्त में है और यह सब प्रदेश सरकार के संरक्षण में चला पर वह दिन अब दूर नहीं इस सरकार की विदाई  तय है
     मैं आप सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर आया हूं आप सभी जानते हैं और आप सभी ने देखा भी है कि किसी समय में उत्तर प्रदेश में भय और आतंक का माहौल था लेकिन अब जब से योगी आदित्यनाथ जी ने सत्ता की बागडोर संभाली है तब से शांति और सुकून है और विकास कार्य जग जाहिर है अब मैं आप सभी से पूछता हूं भारतीय जनता पार्टी का पूर्व का 15 साल का सुशासन स्वर्णिम था जिसमें विकास के कई आयाम गढे गए.
     शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि हमने देखा कि इस क्षेत्र का विकास कार्य हुआ नहीं आज भी कई मूलभूत सुविधाओं को आस लेकर यहां की जनता तरस रही है भारतीय जनता पार्टी के  सरकार बनती है और मैं यहां से विधायक बन कर आता हूं आप सभी की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सभी वह जरूरी विकास कार्य और मूलभूत सुविधा जल्द से जल्द पूर्ण कर दूंगा
        आयोजित आमसभा में मंडल महामंत्री पोषण साहू नरेश शर्मा पार्षद मीना सिंह अरुण सिंह शिवेंद्र परिहार मनीष साहू काशीराम कोसरे अनिकेत यादव महेंद्र छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे .

    दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग नगर पालिक निगम के अंतर्गत जिला अस्पताल के सामने स्ट्रीट वेंडरो के लिए फूड जोन का निर्माण किया गया था जिसमे उन्हें दुकानें मिलनी थी जो सालो से सड़को पर दुकान ,गुमटी लगा कर व्यापार कर रहे थे किंतु नगर पालिक निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार का आलम यह रहा कि जिम्मेदार विभागीय लोगो द्वारा सर्वे के नाम पर खेला कर दिया गया और ऐसे लोगो को दुकानें आबंटित की गई जिनका स्ट्रीट वेंडर का कार्य भी नहीं था कुछ ड्राइवर तो कुछ सड़कछाप तथाकथित वो पत्रकार भी शामिल है जो दुर्ग शहर के बड़े नेता के चाटुकार है और कई स्थानों पर महिलाओं के नाम का सहारा लेकर समूह बना कर कार्य कर रहे हैं एक स्ट्रीट वेंडर ने नाम ना छापने के शर्त पर बताया कि जो व्यक्ति स्ट्रीट वेंडर भी नही है किंतु निगम में अपने रिश्तेदार कर्मचारी के साथ आकर मनपसंद दुकान का चयन कर लिया । वही कुछ स्ट्रीट वेंडर ऐसे भी है जो सालो से जिला अस्पताल के सामने व्यापार कर रहे किंतु उन्हें निगम के अधिकारियों द्वारा कई तरह के बहाने बना कर शर्ते बता कर दुकान से वंचित कर दिया गया । 

       ऐसे वंचितों द्वारा इसकी शिकायत और दुकान दिलाने की गुजारिश लिखित में विधायक अरुण वोरा से की गई बावजूद इसके जो हकदार है वो वंचित रह गए किन्तु विधायक द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिला महीनो तक शहर को अपना परिवार समझने वाले विधायक वोरा भी मामले में महीनो से मौन साधे रहे। आज भी देखा जा सकता है और जिला अस्पताल के सामने स्ट्रीट वेंडरों से बात की जा सकती है जिनके द्वारा यह बताया गया 5_6 दुकानें ऐसे है जिनके मालिक को जानते भी नहीं और ना ही कभी दुकान खुली जानकारी देने वाले स्ट्रीट वेंडरों का कहना है कि 20*25 साल से दुकान लगा रहे किंतु ऐसे कुछ बंद दुकानें है जिनके मालिको को कभी देखा भी नहीं स्ट्रीट वेंडर के रूप में ।

      वही यह भी चर्चा है कि निगम प्रशासन के जिस विभाग को जिम्मेदारी मिली थी उनके द्वारा भ्रष्टाचार कर लेने देन कर स्ट्रीट वेंडर का कार्य ना करने वालो को भी दुकान दिया गया । 

    अभी और भी बहुत कुछ 

    गौठान में उधारी के जानवर और समूह द्वारा कर्ज माफी का खेला ....

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision