August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला संयोजक विजय लहरे छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप भाई चौहान ( बाबा चौहान ) , जी एस रावना छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष हरी शर्मा , छत्तीसगढ़ कृषि विस्तारक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सहित समस्त कर्मचारी साथियों सहित दुर्ग के नवनिर्वाचित विधायक गजेंद्र यादव को बधाई देने पहुंचे एवं सभी ने विधायक यादव के उज्जवल भविष्य व सफल कार्यकाल की कामना की । 

     दुर्ग / शौर्यपथ /   हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है बहुत जल्द विधायक दल की बैठक में यह भी फैसला हो जाएगा कि प्रदेश की कमान किसके हाथ में सौंप जाएगी वहीं अगर दुर्ग जिले की बात करें तो दुर्ग जिला में कांग्रेस प्रत्याशी दो धुरंधर नेता अरुण वोरा और ताम्रध्वज साहू को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने करारी मात दी है इस करारी हार के पीछे भाजपा संगठन का भी अहम योगदान है पिछले कई सालों तक दुर्ग जिला भाजपा संगठन में निष्क्रिय अध्यक्ष के चलते संगठन में सिर्फ बंगले की मनमानी चलती थी परंतु जिला अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र वर्मा के पदेन होने के बाद जितेन्द्र वर्मा ने संगठन को मजबूती देने के लिए अथक प्रयास किया संगठन में भारतीय जनता पार्टी के रूठे हुए कार्यकर्ताओं को जोडऩे में जितेंद्र वर्मा ने अहम भूमिका निभाई नगर निगम के ऐसे पार्षद जो उपेक्षा का शिकार होकर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरकर जीत हासिल किए थे उन्हें भी वापस से पार्टी में शामिल कर मुख्य धारा में जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने में जितेन्द्र वर्मा का योगदान और उनके परिश्रम को संगठन के कार्यकर्ता भली-भांति समझ रहे हैं .
       दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को मजबूत करना एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रदेश के तात्कालिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनावी मैदान में पूरे दमदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देने में कहीं ना कहीं जितेंद्र वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है निष्क्रिय हो चुके संगठन को सक्रिय करने में जितेंद्र वर्मा के योगदान को कार्यकर्ता शायद ही भूल पाएंगे आज मजबूत संगठन का ही परिणाम है कि दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र यादव की एक बड़ी जीत हुई है और दुर्ग ग्रामीण में प्रदेश के कद्दावर मंत्री को भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने मात दी तो पाटन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने उतरे भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल ने भी कडा मुकाबला करते हुए चुनावी जंग में कई राउंड में बढ़त बनाते हुए पूरे प्रदेश में पाटन विधानसभा क्षेत्र को ध्यान आकर्षित किया .
      पर्दे के सामने तो प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में थे किंतु परदे के पीछे संगठन को मजबूत करने वाला वह हाथ जितेंद्र वर्मा का था जिनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ चुनावी जंग में भाजपा को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया और सफल भी हुए.

    दुर्ग / शौर्यपथ / एस आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर धमधा रोड चिखली दुर्ग के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल परिसर में तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है । उक्त शिविर दिनांक 5 एवं 6 एवं 7 दिसंबर को समय प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे दोपहर तक रहेगा .
      उक्त शिविर में ओ.पी.डी. परामर्श नेत्र परीक्षण दंत परीक्षण ब्लड प्रेशर शुगर परीक्षण फिजियोथैरेपी व अन्य सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएगी वही अस्पताल के सिनीयर रेडियोलाजिस्ट डॉ आर के दिवाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनोग्राफी कलर डॉपलर की जांच मात्र ₹200 एवं एक्स-रे जांच मात्र ₹100 एवं चश्मा फ्रेम सहित मात्र ₹200 में शिविर के दौरान दिया जाएगा ।
      डाॅ विश्वामित्र दयाल ने उक्त शिविर में हाइड्रोसील मोतियाबिंद नसबंदी बच्चेदानी का ऑपरेशन नॉर्मल डिलीवरी सिजीरियन डिलीवरी का ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा जानकारी प्रदान की । सभी ऑपरेशन के लिए दवाइयां एवं खून पेशाब जांच ब्लड जांच का पैसा मरीज को देना होगा एवं सभी आपरेशन के लिए मरीजों को 24 घंटे पूर्व रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है l साथ ही शिविर में ब्लड टेस्ट में 40% की छूट एवं दवाइयों में 15% की छूट एवं MRI व CT स्कैन की जांच में 40% की छूट प्रदान की जाएगी l
    अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस पी केसरवानी ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लेने की अपील की है .

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मन में मोदी हैं यह स्पष्ट हो गया है, पूरे देश के मन में मोदी हैं यह भी स्पष्ट हो गया है।मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ की जनता ने लगाया मुहर लगाया है।जो सफलता मिली है उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी,भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करता हूं।जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे नरेंद्र मोदी के साथ हैं।वंचित वर्ग,गरीब लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास रखते हैं,यह उसका प्रमाण है।यह उन लोगों को करारा जवाब है जिन लोगों ने तमाम प्रकार के अपमान के शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोले।छत्तीसगढ़ की जनता ने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया है।प्रधानमंत्री मोदी जिनका मंत्र था- सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास,यह उसकी जीत है।उनकी दी हुई गारंटी की जीत है,यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की जीत है और यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है,यह जीत छत्तीसगढ़ की जनता की है जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं छग शासन के पूर्व मंत्री स्व. हेमचंद यादव का जन्मदिन है। स्व. यादव और अरुण वोरा एक दूसरे के चिरपरचित राजनीतिक प्रतिद्वंदी रहे है। इसके बावजूद वोरा आज सुबह- सुबह स्व. हेमचंद यादव के निवास पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। राजनैतिक रुप से एक दूसरे के प्रतिद्वंदी होने के बावजूद दोनों के बीच हमेशा आत्मीयता आज भी देखने को मिली। यहां से वोरा मीलपारा में शंकरधारिणी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। वहां से वोरा ने भिलाई-3 स्थित दरगाह में भी चुनाव में विजय के लिए प्रार्थना की।

    दुर्ग / शौर्यपथ / ज़मीन की खरीदी बिक्री में दस्तावेजो का महत्तव काफी होता है किन्तु आज भी ऐसे कई मामले सामने आ ही जाते है जिसमे जालसाजी के द्वारा फर्जी दस्तावेजो के सहारे खरीदी बिक्री की जाती है और क्रेता की जमा पूंजी जालसाजी का शिकार हो जाती है . कही ना कही ऐसे लोगो का समूह पंजीयन कार्यालय के आस पास मंडराते हुए देखा जा सकता है ऐसे ही एक पुराना मामला सामने आया है जिसमे पीड़ित सुपेला निवासी बुधारू राम यादव इस जाल साजी के शिकार हो गए फर्जी दस्तावेज को अंजाम देने वाला सुखदेव यादव निवासी आदर्श नगर दुर्ग द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्व. चन्द्रमोहन नायर को बिक्री करने की जानकारी प्रार्थी को होने पर शिकायत प्रस्तुत किया गया है। जांच पर आरोपी द्वारा धोखाधडी करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाकर पर धर पकड़ कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में धोखाधडी के आरोपी सुखदेव यादव का पता तलाश किया जा रहा था। आज दिनांक 29.11.2023 को आरोपी सुखदेव यादव को आदर्श नगर दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर प्रार्थी की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2012 में स्व. चन्द्रमोहन नायर को खसरा नंबर 718 रकबा 7.82 डिसमिल में करीब 5000 वर्गफीट भूमि बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
    इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पाण्डेय, उप निरी. प्रमोद सिन्हा, आर. विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले चोर को मोहन नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी का नाम हर्ष बंसोड़ आमापारा दुर्ग का निवासी बताया जा रहा है, इसने जयंती नगर के सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, वही घटना के दिन मकान मालिक खिलेंद्र सिदार अपने परिवार के साथ रायपुर गया हुआ था, जिसका आरोपी ने पहले रेकी की फिर मौका देख कर दिन दहाड़े अटासी से ताला तोड़ा कर घर की अलमारी के लॉकर में रखे सोने चांदी के लाखों के जेवर पार कर फरार हो गया था, जिसकी जांच में जुटी थाना मोहन नगर पुलिस ने टीम बना कर सीसीटीवी खंगाले फिर पता साजी की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा। जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई
      इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव थाना प्रभारी मोहन नगर, प्र.आर अजय विश्वकर्मा, आरक्षक क्रांति शर्मा,मनीष अग्निहोत्री,नवीन यादव,वेदराम बांदे, सचिन सिह, अभिषेक यादव की विशेष भूमिका रहीं।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस एवं एसीसीयू की टीम संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव के एक चोर को पकड़ा है। आरोपी द्वारा लोन का किस्त पटाने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। आरोपी के कब्जे से 7 मोटर सायकिल और 1 ई-रिक्शा बरामद की गई है।
      मिली जानकारी के अनुसार अमरेन्द्र कुमार पिता सूचित प्रसाद निवासी कैम्प 2 भिलाई ने 25.11.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.11.2023 को घटना स्थल उप पंजीयक कार्यालय के पास दुर्ग से उसकी वाहन ग्रे कलर मोटर सायकल क्रमाक-CG07AT9854 को अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अप.क्र.-695/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन / निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव व एसीसीयू प्रभारी नरेश पटेल, संतोष मिश्रा के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाह से पूछताछ कर कथन लिये गये घटना स्थल निरीक्षण किया गया इसी बीच मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम घुमका जिला राजनादगांव निवासी अशोक साहू स्थान गांधी पुतला चौक के पास दुर्ग में मोटर सायकल को बेचने की बात कर आदमी की तलाश करते खड़ा है कि गवाहो को साथ लेकर तस्दीक करने पर संदेही अशोक साहू वाहन मो.सा. चेचिस नं. ME4JC36NGE7026726 लेकर खड़ा मिला आरोपी को पकड़कर विधिवत् पूछताछ किया गया, जो मामले की चोरी की गई मशरूका के अतिरिक्त थाना क्षेत्र एवं अन्य जिलों से मोटर सायकिल / ई रिक्शा चोरी करने की बात बताया।
      आरोपी की निशानदेही पर मामले की चोरी मशरूका मोटर सायकिल के अतिरिक्त 07 में से दो अन्य थाना कोतवाली क्षेत्र, दो रायपुर से, एक सुपेला क्षेत्र से और एक पदमनाभपुर क्षेत्र से, एक राजनांदगांव  जिला से चोरी की मशरूका जुमला किमती करीब 2,10,000 को बरामद जब्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरूद्ध गिरफ्तारी के पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से समय सदर पर विधिवत् आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग के समक्ष ज्युडिशियल रिमाण्ड पर मामले के अन्य प्रकरणों में जप्त माल की ट्रांस्फर कार्यवाही एवं गिरफ्तारी चाहने हेतु पेश किया गया।
    आरोपी आदतन अपराधी पूर्व में भी है कई मामले
      आरोपी अशोक साहू आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध पूर्व में थाना सिटी कोतवाली राजनादगांव में मोबाईल चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र से चोरी गई मशरूका के संबंध में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अप.क.-657/2023 धारा 379 भादवि एवं अप.क्र.696/2023 धारा 379 भादवि भी पंजीबद्ध है। जो मामले में चोरी गई मशरूका मामले के अपराध क्रंमाक 695/2023 धारा 379 भादवि में बरामद / जप्ती से मिलान होती है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग से सउनि किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. हरीशचंद चौधरी, अनिल सिंह, एवं एसीसीयू से सउनि चन्द्रशेखर सोनी प्र.आर. रूमन सोनवानी, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, अजय ढीमर, अश्वनी यदु, मेघराज चेलक की भूमिका रही।

     दुर्ग / शौर्यपथ /  नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा लगातार समाज में जागरूकता लाकर नेत्रदान , देहदान और रक्तदान के लिए प्रयास किये जा रहे है . इस सार्थक प्रयास में  नवदृष्टि फाउंडेशन को आम जनो का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है . रक्तदान में नेत्रदान में समाज में जागरूकता के परिणाम स्वरुप मिले सहयोग को अब देहदान के रूप में भी प्रबुद्ध जनों का समर्थन और साथ मील रहा है .
      इसी सामजिक श्रृखला की कड़ी में हुडको निवासी शिव नारायण एवं उनकी पत्नी श्रीमती शकुंतला कायडिया ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सत्येंद्र राजपूत,रितेश जैन,मंगल अग्रवाल को सौंपी,इस अवसर पर दुर्ग जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ अरुण साहू, डॉ संगीता भाटिया,डॉ बी एल कोसरिया, डॉ कल्पना जेफ नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक  उपस्थित रहे व कायडिया दम्पति को शुभकामनाएं दी
     श्री शिव नारायण के पुत्र निविश कायडिया ,पुत्री निशा व निधि ने अपने माता पिता के देहदान के निर्णय का सम्मान करते हुए सहमति दी, श्री शिव नारायण ने बताया उनके तीनो बच्चे इंजीनयर हैं एवं आध्यात्मिक सोच रखते हैं .श्री शिव नारायण ने कहा बहुत समय से मन में देहदान करने की इच्छा थी ताकि हमारे इस दुनिया से जाने के बाद हमारा शरीर समाज के हित में काम आए और दो लोगों को कॉर्निया के माध्यम से नई ज्योति मिलेगी नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक ने कायडिया दम्पति के देहदान के निर्णय की तारीफ़ की व कहा नवदृष्टि फाउंडेशन नेत्रदान व देहदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है. नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों के समर्पण से दुर्ग जिला नेत्रदान में अग्रणी है .
     वही सिविल सर्जन डॉ अरुण साहू ने कायडिया दम्पति को ससम्मान प्रशस्ति पत्र दिया .मंगल अग्रवाल ने कहा श्री शिव नारायण जी समाज के प्रतिष्ठित वयक्ति हैं अतः उनके नेत्रदान व देहदान से समाज में देहदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी व सकारात्मक सन्देश जाएगा . नवदृष्टि फाउंडेशन संस्था के सदस्यों ने कायडिया  दम्पति को देहदान व नेत्रदान प्रक्रीया  की विस्तृत जानकारी दी
      नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य हरमन दुलई  ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9827190500 / 9340007904  नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है .नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने  कायडिया दम्पति के देहदान के निर्णय की सराहना की.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision