
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग में प्रभार मिलने का अधिकार किसी सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर के पास होता है परंतु दुर्ग नगर पालिका निगम में वर्तमान में सेनेटरी इंस्पेक्टर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभाल जा रहा है जबकि हाल ही में माननीय उच्च न्यायालय से मिले आदेश के अनुसार पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी उमेश मिश्रा जो की सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर हैं के पद पर है ने जून माह में नगर पालिका निगम दुर्ग में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार जॉइनिंग तो कर ली किंतु उन्हें आज 6 महीना गुजरने के बावजूद भी प्रभार नहीं दिया जा रहा है जिसका कारण यह बताया जा रहा कि निगम में सीनियर सेनेटरी इस्पेक्टर का पद खाली नहीं है अगर यह बात सच है तो फिर निगम प्रशासन स्वास्थ्य विभाग का प्रभार उस सीनियर सिनेटरी इस्पेक्टर को क्यो नहीं दे रहा अगर निगम प्रशासन में कोई सीनियर सेनेटरी इस्पेक्टर नहीं है तो क्या वजह है जो उमेश मिश्रा जो सीनियर सेनेटरी इस्पेक्टर है को गुमराह किया जा रहा ऐसे कई सवाल है जो निगम की कार्यप्रणाली में संदेह पैदा करते है अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में नई सरकार के गठन के बाद नगरीय प्रशासन मंत्रालय दुर्ग निगम प्रशासन की संदेहास्पद कार्यप्रणाली पर संज्ञान लेगा या नहीं . पूर्ववर्ती सरकार की निष्क्रियता के परिणाम स्वरुप जनता का रोष सरकार परिवर्तन की दिशा में था अब नई सरकार के कार्य प्रणाली का आम जनता को इंतज़ार है .
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला आबकारी विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जांच के दौरान जिले के मुख्य मार्गों एवं जिले से लगे हुए जिलों/राज्यों से लगी सड़कों एवं मार्गों के आस-पास अव्यवस्थित होटल-ढाबों में शराब के अवैध संग्रहण एवं अवैध विक्रय की जांच की कार्यवाही की गई।
सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार जांच में गब्बर ढाबा, अल लजीज ढाबा, अमन ढाबा, अपना ढाबा, अर्जुन दा ढाबा, क्रॉस रोड होटल, मिश्रा ढाबा, छत्तीसगढ़ ढाबा एवं अन्य होटल ढाबों की सघन जांच की कार्यवाही की गई। सभी होटल ढाबा मालिकों को होटल ढाबा परिसर में मदिरा पान नहीं करवाये जाने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता ना होने संबंधी सख्त निर्देश दिए गए।
विशेष चेकिंग अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक अग्रवाल, पंकज कुजुर, आबकारी उप निरीक्षक हरिश पटेल, मुख्य आरक्ष संतोष दुबे, भोजराम रत्नाकर,फागू राम टण्डन,आरक्षक लोकनाथ इंदौरिया, अशोक वर्मा एवं वाहन चालक दीपक राजू, प्रकाश राव का सहयोग रहा।
दुर्ग / शौर्यपथ /
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियम संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके तहत सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा डीएव्ही स्कूल हुडको में उपस्थित छात्र/छात्राओ एवं शिक्षकगणों को यातायात नियमो की विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें सर्वप्रथम यातायात के प्रमुख घटक 04-ई के बारे में बताया गया .
पहला-ई रोड इंनजीनियरिंग दूसरा-ई एजुकेशन इसके अंतर्गत पैदल चलने के नियम, रोड मार्किग, रोड साईन बोर्ड एवं वाहन चलाने के नियम तीसरा-ई इन्फोसमेन्ट इसके अंतर्गत पुलिस द्वारा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के उपर कार्यवाही करना चौथा-ई इंमरजेन्सी केयर इसके अंतर्गत सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार किया जाना आता है। साथ ही साथ सडक में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए शासन द्वारा जारी किये गये गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ स्कूली छात्र/छात्राओं से अपील की गई की वे जो जानकारी आज उन्हे प्राप्त हुई है उसे अपने परिजन, रिस्तेदार एवं मित्रगण से साझा कर यातायात नियमो का पालन करने हेतु प्रेरित किया जाये, छात्र जीवन एक अनुशासन मे रहकर जीवन व्यतीत करता है उसी प्रकार सड़क मे भी एक अनुशासित वाहन चालक सड़क दुर्घटनाओं से बच सकता है।
उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा कहा गया की हमारा लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं मे होने वाली मौत को रोकना है जिसके लिए एक वाहन चालक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना अति-आवश्यक है वैसे ही नाबालिक को बिना लायसेंस वाहन चालन नही करना चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्राचार्य एवं शिक्षकगण, तथा यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, उपस्थित रहे।
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक ललित चंद्राकर क्षेत्र के विकास को लेकर काफी संजीदा हैं। हाल ही में हुए चुनाव में जीतकर विधायक निर्वाचित होने के बाद ललित चंद्राकर लगातार जन सरोकार के मुद्दों को उठा रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अभी छत्तीसगढ़ में सरकार का गठन भी नहीं हुआ लेकिन विधायक ललित चंद्राकर काफी अक्रामकता के साथ फील्ड पर काम कर रहे हैं। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में हुए विभन्न कार्यों में अनियमितता की शिकायतों पर उन्होंने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में डीएमएफ और बीएसपी सीएसआर के कार्यों में अनियमितता की जांच होगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि पिछली सरकार में सरकारी विभागों से राशि का बंदरबाट किया गया है। योजनाओं के नाम पर राशि का दुरुपयोग हुआ। जिस हिसाब से राशि जारी हुई उसके अनुसार क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए। शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास शून्य है। जिला खनिज न्यास मद के अलावा निकाय से कराए गए विकास कार्यों में भारी अनियमितता देखी गई है। ललित चंद्राकर ने कहा है कि जिन लोगों ने जनता के लिए विकास के लिए बने सरकारी विभाग को अपनी घर की दुकान समझ रखा था और मनमाने ढंग से पैसों का दुरुपयोग किया गया उसकी उच्च स्तर पर जांच कराएगी जाएगी।
*कार्यों में पारदर्शिता का रखा अभाव*
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में जिला खनिज न्यास के मद से जितने भी कार्यादेश जारी हुए सभी कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है। विधायक ललित चंद्राकर ने आरोप लगाया है कि खनिज न्यास के मद से मिले पैसों जमकर दुरुपयोग किया गया। विकास कार्यों के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुआ है। विधायक चंद्राकर ने कहा है कि फर्जीवाड़ा को अंजाम देने वाले अधिकारी कर्मचारियो पर कड़ी कार्रवाई होगी। खनिज विभाग एवं संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म द्वारा डीएमएफ के जरिए मिली राशि का दुरुपयोग किया गया है। निजी स्वार्थ के लिए नियमों को दरकिनार किया गया।
*बीएसपी सीएसआर मद के कार्यों की भी होगी जांच*
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद से भी कार्य कराए जाते हैं। लेकिन देखने में आया है कि बीएसपी के सीएसआर मद से मिली राशि से जो कार्य हुए हैं उनमें भी अनियमितता बरती गई है। विधायक ललित चंद्राकर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की भय व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चुनकर आई है। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में बीएसपी के सीएसआर मद से मिली राशि का दुरुपयोग करने व इनमें संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
दुर्ग शहर का हर वार्ड समस्या मुक्त हो मेरा मुख्य धेय्य - गजेंद्र यादव
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर से नवनियुक्त विधायक गजेन्द्र यादव लगातार दुर्ग शहर की जनता के साथ मुलाकात कर रहे एवं उनकी समस्याओ के निदान की दिशा में भी पहल कर रहे है . दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव अलसुबह से शहर के दौरे पर निकलने और आम जनता से चौक चौराहों पर मुलाकात का सिलसिला भी जारी है इस दौरान जनता के द्वारा दिए मतों के रूप में मिले आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट भी कर रहे है . सालो बाद शहर में नए एवं युवा विधायक को अपने बीच पाकर जनता भी बड़े हर्ष के साथ अपने बीच विधायक को देख खुश है . दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव शहर को समस्या मुक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर आज दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 48 के उत्कल नगर बस्ती में जाकर आवागमन के साधनों को सरल एवं सुगम बनाने हेतु शंकर नाला पुनर्निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण के लिए मंडी बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया इस अवसर पर मंडी बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे वार्ड निरीक्षण के दौरान आम जनमानस मातृ शक्तियों और युवा साथियों के द्वारा फूल माला पहनकर और आरती उतर कर स्वागत किया .
दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने वार्ड में व्याप्त समस्याओं निरीक्षण के दौरान कहां की इस वार्ड की समस्याएं काफी पुरानी है और उसके निदान के लिए इस वार्ड का रहवासी तरस्ता आ रहा था चुनाव में जनसंपर्क के दौरान वार्ड वासियों ने अपनी पीड़ा रखी थी आज उनके आशीर्वाद से जीतने के पश्चात वार्ड में भ्रमण किया और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को शंकर नाला पुलिया निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा बीच रोड में स्थित महीने भर से बंद पड़े मोटर पंप को सही जगह शिफ्ट करने और उसे जल्द से जल्द चालू करने की आवश्यक दिशा निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया साथ ही वार्ड की हर समस्याओं को निदान को लेकर वार्ड वासियों से कभी भी किसी भी समय संपर्क करने का निवेदन किया क्योंकि " हम सब का एक ही सपना सुघ्घर दुर्ग हो अपना " नारे को सार्थक करने के लिए सबका साथ चाहिए
इस दौरान विनायक नातू, पोषण साहू, नरेश शर्मा, देवनारायण चंद्राकर, डाँ देवनारायण तांडी, संतोष तिवारी, अभिषेक पानेरिया, अजय कनौजिया, महेश सर्वा, काशीराम कोसरे ,अमित पटेल ,कमलेश फेकर, अतुल पहाडे, उमेश यादव, अभिषेक टंडन, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे .
निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण:पोटिया चौक में अवैधरूप से लगें आठ गुमटियां पर चला बुलडोजर
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज शाम गुरुवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर की मौजूदगी में भवन अधिकारी गिरीश दीवान,बाजार अधिकारी जावेद अली एवं टीम अमला द्वारा पोटिया कला चौक शासकीय हॉस्पिटल के सामने सहित अन्य जगहों पर जेसीबी की मदद से कब्जा तोड़ा गया। निगम द्वारा लगाया गया पेवर ब्लाक के ऊपर 8 अवैध ठेला लगाया गया था उक्त जगह को रिक्त कराकर शासकीय हॉस्पिटल पार्किंग व्यवस्था हेतु किया गया है। पेवर ब्लाक के ऊपर आठ ठेला,खोमचों और बॉस बल्ली के छपरो को भी तोड़ा गया।आयुक्त लोकेश चंद्राकर कार्रवाई के दौरान मौजूद थे।आयुक्त ने हटाये गए रिक्त जगहों पर शासकीय हॉस्पिटल के डॉक्टर व कर्मचारियो से मुलाकात कर गाड़ी पार्किंग करने की बात कही एवं स्थान पर अधिकारियों को पार्किंग बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कार्रवाही क्षेत्र में अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी।और जल्द अतिक्रमण हटाने की बात कही।नगर निगम ने पोटिया चौक से मिनी माता चौक जाने वाले मार्ग के बीच तक लगभग दर्जनों दुकानों के सामने से सड़क के दोनों किनारे पर बाँस बल्ली,टिन शेड से किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। दुकान के बाहर दुकानदारों द्वारा टीन सेट स्वयं हटा लेने एक दिन की मोहलत मांगी गई।पूरी कार्रवाही के दौरान व्यापारियों ने निगम के कार्य मे अपना सहयोग दिया और अनेक व्यवसायी स्वस्फूर्त होकर अपने अतिरिक्त कब्जो को समेटते नजर आये।और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।नगर पालिक निगम द्वारा दुर्ग सीमा क्षेत्र में सड़क बाधाकर व्यवसाय करने वाले व्यवसासियों एवं रोड किनारे चौक चौराहों पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालो से अपील की जाती है कि वे अपना सामान हटा लें अथवा निगम द्वारा सामान हटाने के साथ साथ जब्त व जुर्माना करने की कार्रवाही की जाएगी।
कार्रवाही के मौके पर सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,राजू बक्शी,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव एवम बलदाऊ पटेल मौजूद रहें।
आम जनमानस की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा - गजेंद्र यादव
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर के विभिन्न समस्याओं को लेकर दुर्ग शहर के नवनिर्वाचित विधायक गजेंद्र यादव ने बरसते पानी में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और आम जनमानस की पीड़ा को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया सुबह उपस्थित अधिकारी एवं समर्थकों के साथ मितान चौक से पोटिया तक रोड निर्माण जो आम जनमानस को आवागमन के लिए सुविधा प्राप्त हो उसके लिए उपस्थित अधिकारियों को सर्वे कार्य प्रारंभ करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया, बघेरा के पास स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी रोड जो नेशनल हाईवे से जुड़ता है उसे 15 दिन के अंदर उपस्थित अधिकारियों को काम शुरू करने का निर्देश दिया, वार्ड क्रमांक 56 बघेरा आम जनमानस के मानसा के अनुरूप एवं वार्ड के पार्षद के द्वारा पुल निर्माण के लिए आग्रह किया गया जिसे स्वीकार करते हुए पुल निर्माण हेतु आवश्यक कार्य संपूर्ण जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया, वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा पार्षद दल से मुलाकत के दौरान पार्षद दल के द्वारा पट्टा वितरण की मांग की गई उपस्थित एसडीएम पट्टा वितरण जल्द से जल्द शुरू करने का आवश्यक निर्देश दिया, चंडी चौक मार्ग को सुगम बनाने हेतु आसपास के पार्षदों की उपस्थिति में सर्वे करने के पश्चात जल्द से जल्द आम जनमानस को इसकी सुविधा के अनुरूप आवागमन प्राप्त हो इसीलिए हेतु उपस्थित अधिकारियों को कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा, नयागंज मंडी के बाजू से जयंती नगर नगर तक रोड निर्माण प्रारंभ करने का निर्देश दिया उरला जयंती नगर वासियों के लिए नेशनल हाईवे से पक्की सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने के लिए निर्देश दिया साथ ही साथ ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति में सर्वे कर सूर्या होटल से ग्रीन चौक तक नवीन पुल निर्माण हेतु आवश्यक शुरुआती करवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया तथा पुराने पुल के ऊपर तत्काल डामरीकरण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया .
इस दौरान नगर निगम कमिश्नर चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी रावटे, नगर पुलिस अधीक्षक चंद्रा, पीडब्ल्यूडी विभाग से अशोक श्रीवास, एसडीओ ओगरे, नगर निगम ईई ठाकुर, उपस्थित रहे .
निरीक्षण के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि विगत 10 वर्षों से दुर्ग शहर अपनी विकास की बाट जोह रहा था पर अब दुर्ग शहर की जनता अपने शहर को एक नए स्वरूप में बदलते हुए देखेगी लगातार मेरा प्रयास रहेगा की नई-नई विकास कार्यों के संरचनाओं के आधार पर दुर्ग की पहचान समूचे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश में हो दुर्ग शहर के प्रत्येक आम जनमानस की पीड़ा मेरी पीड़ा है और इस पीड़ा को दूर करना ही मेरी प्राथमिकता होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास के जो सोपान हमारा देश प्राप्त कर रहा है अब हमारा दुर्ग भी प्राप्त करेगा . आने वाले समय में आम जनमानस की मनसा और उनसे राय शुमारी के पश्चात शहर को पहचान प्राप्त हो उसके लिए भी प्रयास शुरू किए जाएंगे विभिन्न क्षेत्रों के दौर में समस्याओं से रूबरू होने के पश्चात उनके निदान के लिए भी जल्द से जल्द अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कार्य को पूर्ण करने को कहा हम सब का एक ही सपना सुघ्घर दुर्ग हो अपना
पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, काशीराम कोसरे, शेखर चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर ,गायत्री साहू ,लिना दिनेश देवांगन, कुमारी साहू ,मनीष साहू, चमेली साहू ,अजीत वेध, शिवेंद्र परिहार, मीना सिंह, अरुण सिंह ,कमल देवांगन, विजय ताम्रकार, श्याम शर्मा, सत्यम शर्मा ,निशिकांत मिश्रा, पप्पू त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, दिलीप साहू, मन्नू साहू, मौसमी ताम्रकार ,कन्हैया देवांगन, बंटी चौहान, उपस्थित रहे .
दुर्ग/ शौर्यपथ /
दुर्ग नगर निगम के भाजपा के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने शिक्षकों के आग्रह पर पोटिया प्राथमिक पाठशाला एवं माध्यमिक पाठशाला का निरीक्षण किया,प्राचार्य ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला मे बॉउंड्री वाल जर्जर हालत में है और पीछे सड़क से तालाब के सड़क के लेवल में है जिससे बच्चे दीवार फांद जाते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है तथा पोटिया माध्यमिक शाला में बॉउंड्री वाल ही नहीं है, जिससे सड़क मे लगातार वाहनों की आवाजाही से भी बच्चों को खतरा बना रहता है। जिसपर पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग नगर निगम के अधिकारी गिरीश दीवान को तत्काल बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है। डॉ. प्रतीक उमरे ने प्राचार्य एवं शिक्षकों को आश्वस्त किया है की बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और जल्द ही बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग नगर पालिका निगम प्रशासन द्वारा पिछले कुछ दिनों से गौरव पथ पर अतिक्रमण की कार्यवाही की बात हो रही है किंतु एक दिन की कार्रवाई के बाद निगम प्रशासन की निष्क्रियता का परिणाम यह रहता है कि दूसरे दिन से ही सड़कों पर फिर से ठेलो का लगना शुरू हो जाता है जबकि इसी मार्ग से प्रतिदिन निगम आयुक्त और जिले के बड़े-बड़े अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है ऐसे में दुर्ग नगर पालिक निगम की यह कार्रवाई मात्र दिखावा ही प्रतीत हो रही है सिर्फ एक दिन की कार्यवाही और बाकी दिन की अनदेखी की प्रक्रिया से अब ठेले वाले भी भली-भांति परिचित हो चुके हैं जब भी निगम के कर्मचारी आते हैं अपना ठेला लेकर इधर-उधर चले जाते हैं और कुछ देर बाद फिर से सड़कों का वही हाल हो जाता है तो दूसरी तरफ निगम प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अतिक्रमण पर कार्रवाई की बात करते हुए स्वयं अपनी पीठ थपथपाई जाती है परंतु जमीनी हकीकत यह है कि आज भी गौरव पथ मार्ग पर पहले घूमती का कब्ज जारी है और निगम प्रशासन के सड़क चौड़ीकरण सौंदरीकरण के नाम पर करोड़ों रूपया खर्च व्यर्थ प्रतीत हो रहे हैं अब देखना यह है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनी भाजपा सरकार के द्वारा क्या निगम प्रशासन की कार्यवाही को संज्ञान में लेकर शहर को सुंदर बनाने की दिशा में दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव किसी सार्थक पहल की ओर अपने कदम बढ़ाते हैं क्योंकि पूर्व विधायक अरुण वोरा इस मार्ग से रोज गुजरते थे परंतु सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण पर दो शब्द भी नहीं कह सके आखिर कहते भी कैसे साइ द्वारा चौक पर ही 5-6 ठेलो का कब्ज रहता है और इस चौक पर कांग्रेस के नेता अल्ताफ अहमद की बैठक है जब जनप्रतिनिधि ही इस मामले में मौन रहे तो फिर आम जनता की परेशानी से निगम प्रशासन क्यों सरोकार रखें जनप्रतिनिधि की निष्क्रियता का ही परिणाम रहा है कि दुर्ग शहर में अतिक्रमण का बोलबाला है
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
