August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

     दुर्ग / शौर्यपथ / लायंस क्लब भिलाई पिनाकल द्वारा ए प्लस अर्बनइट्स सी एस सी बाल विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों का दन्त परीक्षण डॉ दीक्षाली इन्दरकर, नेत्र परीक्षण डॉ मेरी जेनिक तिग्गा  एवं स्पीच एंड हियरिंग टेस्ट डॉ मनोज साहू द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रेसीडेंट अंजू अग्रवाल,सचिव शालिनी सोनी एवं कोषाध्यक्ष रश्मि गेडाम उपस्थित थे।

      दुर्ग / शौर्यपथ / लायंस क्लब भिलाई पिनाकल द्वारा शंकराचार्य नर्सिंग  कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया। इसमें कॉलेज़ के विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाये गए। प्रत्येक वृक्ष की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगवाया गया। उक्त कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन रश्मि लाखोटिया, चार्टर प्रेसीडेंट विभा भुटानी, प्रेसिडेंट अंजू अग्रवाल,सचिव शालिनी सोनी कोषाध्यक्ष रश्मि गेडाम   एवं पास्ट प्रेसीडेंट मीना सिंग ,डॉ अर्चना झा  भी उपस्थित थी ।

      दुर्ग / शौर्यपथ / लायंस क्लब भिलाई पिनाकल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर  में वृक्षारोपण किया गया। इसमें शाला के विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाये गए। प्रत्येक वृक्ष की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगवाया गया। उक्त कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन रश्मि लाखोटिया,जोन चेयरपर्सन नम्रता चाने, चार्टर प्रेसीडेंट विभा भुटानी, प्रेसिडेंट अंजू अग्रवाल,सचिव शालिनी सोनी कोषाध्यक्ष रश्मि गेडाम   एवं पास्ट प्रेसीडेंट सरिता राठौर ,डॉ वैशाली भगत,एवं अंजना श्रीवास्तव ,प्रशि तिवारी भी उपस्थित थी ।

      दुर्ग / शौर्यपथ / लायंस क्लब भिलाई पिनाकल द्वारा हाईटेक हॉस्पिटल   में वृक्षारोपण किया गया। इसमें हॉस्पिटल के विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाये गए। प्रत्येक वृक्ष की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगवाया गया। उक्त कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन रश्मि लाखोटिया,जोन चेयरपर्सन नम्रता चाने, चार्टर प्रेसीडेंट विभा भुटानी, प्रेसिडेंट अंजू अग्रवाल,सचिव शालिनी सोनी कोषाध्यक्ष रश्मि गेडाम   एवं पास्ट प्रेसीडेंट संध्या अग्रवाल, मीना सिंह,एवं अंजना श्रीवास्तव ,शोभा डोगरे, शोभा जाम्बुलकर  भी उपस्थित थी ।

      दुर्ग / शौर्यपथ / गुजरात ग्लास के संचालक श्री हेमराज भाई वाघेला एवं उनकी पत्नी श्रीमती वनिता वाघेला ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया,मंगल अग्रवाल,कुलवंत भाटिया,रितेश जैन,दयाराम भाई टांक को सौंपी,श्री हेमराज के पुत्र कृष्णा वाघेला,पुत्री तरुणा सोलंकी व् वधु शीतल वाघेला ने देहदान हेतु सहमति दी
    देहदान की घोषणा करते हुए श्री हेमराज भाई वाघेला ने कहा वह चाहते हैं उनके जाने के बाद उनकी व उनकी पत्नी की आँखों से दो लोगों को नई रौशनी मिले व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो हम पति पत्नी का जीवन सार्थक होगा और आज नवदृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से हमारी इच्छा पूर्ण हुई
    दयाराम टाँक ने कहा  वाघेला परिवार समाज का प्रतिष्ठित परिवार है अतः  वाघेला दम्पति के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे
    नवदृष्टि फाउंडेशन के जितेंद्र हासवानी ने कहा  हमारी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है  
    नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,जितेंद्र कारिया , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने वाघेला दम्पति के देहदान के निर्णय की सराहना की व् वाघेला  परिवार को साधुवाद दिया

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए निगम प्रशासन द्वारा तैयारी कर ली गई है। कल 16 दिसम्बर दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बोरसी प्रगति मैदान में किया जाएगा। ( केम्प 2 ) में स्वास्थ्य जांच शिविर,आधार कार्ड का अपडेशन किया जाएगा,आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा के अलावा प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन सहित अन्य कार्य किया जाएगा।विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने एवं योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करने वार्डों में केंद्रीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगो से चर्चा किया जाएगा।शिविर कार्यक्रम स्थल का आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा निरीक्षण कर तैयारी के संबंध में जानकारी नोडल अधिकारी व संबंधित अधिकारी से लिये।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कार्यक्रम की दी गई जिम्मदारी अधिकारी/कर्मचारी को निर्देश देते हुये कहा कि संकल्प यात्रा हेतु जिनकी डयूटी लगाई गई है सभी अपनी-अपनी तैयारियों की समीक्षा कर जो दायित्व दिया गया है उसे पूर्ण कर केम्प में उपस्थित रहेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

         जिले के नगरीय निकायों में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सड़क किनारे सभी छोटे-बड़े कब्जों, अवैध ठेले गुमटियों व चौपाटियों पर की गई कार्यवाही से प्रभावित व्यवसायियों/लोगों का जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थापन किया जाएगा। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज नगरीय निकायों के अधिकारियों की वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के चौक-चौराहों से हटाये गये अतिक्रमित व्यवसायियों/लोगों को उनके आजीविका के लिए नगर में जगह चिन्हांकित कर शिफ्ट् किया जाए। ठेले को वेडिंग जोन में रखना संभव न हो तो सड़क किनारे स्थान जहां ठेला लगाया जा सके उस स्थान पर व्यवस्थित रूप से शिफ्ट् किया जाए। प्रभावित लोगों का व्यवस्थापन कराकर स्मार्ट वेडिंग जोन के तहत बैंक ऋण राशि की सुविधा मुहैय्या कराने इन्हें प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जाए। कलेक्टर श्री मीणा ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को प्रभावित लोगों की व्यवस्थापन कराकर निकायवार जानकारी उपलब्ध कराने कहा है। कलेक्टर श्री मीणा ने जिले में केटल- फ्री रोड पर जोर देते हुए नगरीय निकायवार रोस्टर प्रारंभ होने के अब तक पकड़े गये पशुओं की जानकारी ली। उन्होंने सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटना को रोकने के लिए सड़कों से घुमन्तु पशुओं को हटाने के लिए अधिकारियों को प्रभावी तरीके से कार्य करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सब्जी मंडी, बाजार, कालोनियॉं व सड़क की संख्या आदि पर पशुओं की लोकेशन के अनुसार कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर की सड़क केटल-फ्री दिखना चाहिए, पशुओं को सड़कों पर छोड़े जाने पर पशुपालकों की पहचान कर कार्यवाही किया जाए। पशुपालकों से जुर्माना लिये बगैर पशुओं को नहीं छोड़ा जाए। नगरीय क्षेत्र अंतर्गत सड़कों के किनारे गड्ढे व खुले चेम्बर की सर्वे कराकर 15 दिवस में मरम्मत सुनिश्चित किया जाए। सड़क किनारे नालियां स्लैब से ढकी होना चाहिए। नगर में स्ट्रीट लाईट की संख्या कितनी है, कितने में अभी लाईट लगी है। रौप लाईट की क्या स्थिति है, निकायवार जानकारी उपलब्ध करायी जाए।
         कलेक्टर ने अवगत कराया कि निकायों द्वारा सड़कों पर भीख मांगने वाले 365 लोगों को चिन्हांकित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन लोगों को शासन की योजनाओं से लाभ मिल रहा है की नहीं, इसकी मॉनिटरिंग करें । इसके अलावा कई बार देखने में पाया गया कि छोटे बच्चों को गोद में लेकर परिजन चौक-चौराहों में भीख मांगते मिले है, ऐसे लोगों के परिजनों की कांऊसिंलिंग कर समझाईश दिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि नगर के सड़कों पर कोई भी भीख मांगते ना मिले इसके लिए अधिकारी अभियान चलाकर पंद्रह दिवस में व्यवस्थापन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
        कलेक्टर ने नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा स्वच्छ भारत अभियान की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने अपनी सहभागिता निभायी है। निकायों के वार्डों में सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और चौक-चौराहों की सफाई की गई। इसी तरह प्रमुख गांवों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, रिसाली नगर निगम के आयुक्त श्री आशीष देवांगन सहित निकायों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

    - ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने कलेक्टर ने उठाया कदम
    - राजस्व संबंधी कार्यो में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को दिया जाएगा नोटिस
     
        दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले डीजे पर रोक लगाने की बात कही। किसी शादी एवं अन्य उत्सव के अवसर पर ध्वनि के लिए तय मानकों का उल्लंघन किए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी एसडीएम को ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे की नोईस मीटर से स्पीकर की जांच कराने के निर्देश दिए। अगर कोई अपने निजी उपयोग के लिए डीजे का उपयोग करता है तो वो निर्धारित मानक में ही उसे बजाए। यदि कोई डीजे का उपयोग करता है तो उसकी सीमा उस क्षेत्र के परिवेशीय ध्वनि पैमाने से 75 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
            कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सीमांकन के निराकृत व अनिराकृत प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ साफ्टवेयर में अपडेट करने को कहा। इस दौरान उन्होंने समय सीमा से बाहर विभागीय प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने वाले वाले अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने को कहा। साथ ही राजस्व संबंधी कार्यो में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने सीमांकन प्रकरणों के लंबित प्रकरणों का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने को कहा। बैठक में उन्होंने जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटंाकन, डायवर्सन एवं भू अर्जन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। न्यायालय में दर्ज 6 माह से 1 वर्ष तक लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने को कहा।
             बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का एवं योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा, एसडीएम श्री मुकेश रावटे, विपुल गुप्ता, जागेश्वर कौशल, महेश गुप्ता सहित अतिरिक्त तहसीलदार उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु जन योजना अभियान 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। 02 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक अभियान के दौरान जिला पंचायत/जनपद पंचायत/ग्राम पंचायत में क्रमश: सामान्य सभा व ग्राम सभा का आयोजन कर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये कार्ययोजना का निर्माण किया जाना है। ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु ग्राम सभा का आयोजन 19 दिसम्बर 2023 को सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त विशेष ग्राम सभा में कई कार्यसूचियां सम्मिलित है। जिसके अंतर्गत जीपीडीपी निर्माण हेतु एलएसडीजी की 09 थीमों में से कम से कम 01 थीम पर संकल्प लिया जाकर वाइब्रैंट ग्राम सभा पोर्टल में उसकी एण्ट्री करना अनिवार्य है। चयनित संकल्प को पूर्ण करने हेतु संबंधित गतिविधियों की प्राथमिकता निर्धारित किया जाना है। ग्राम सभा की बैठक में लाईन विभाग से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत कर प्रारुप जीपीडीपी में समस्त विभाग की योजनाओं के साथ-साथ लो कॉस्ट-नो कॉस्ट गतिविधियों को भी सम्मिलित किया जाएगा।  इसके अलावा ग्राम सभा की बैठक में अतिरिक्त कार्यसूची के रूप में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत भी कई बिन्दु सम्मिलित है। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत में आने वाले ग्रामों में शौचालय विहीन परिवार का चिन्हांकन एवं उनकी सूची का अनुमोदन उपरांत जनपद पंचायत/जिला पंचायत को प्रेषण करना, ओ.डी.एफ प्लस के मापदण्डों को पूरा करने वाले ग्रामों को ओडीएफ, प्लस घोषित करने की घोषणा, गोबरधन योजना अन्तर्गत स्थापित बायोगैस संयंत्रों के समुचित उपयोग एवं संधारण हेतु जिम्मेदारी का निर्धारण करना है। साथ ही ग्राम सभा में लिये गये निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की विडियों रिकार्डिंग कर विडियो को ÓÓग्राम सभा निर्णयÓÓ मोबाईल एप्प में अपलोड किया जाना है। ग्राम सभा ÓÓसंकल्पÓÓ एवं गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल  एवं जीपीडीपी पोर्टल में शत्-प्रतिशत् अपलोड किया जाएगा। सभी जनपद सी.ईओ. को जनपद स्तर के ग्राम पंचायतों में 19 दिसंबर 2023 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किये जाने हेतु आयोजित ग्राम सभा में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन जिला पंचायत को उपलब्ध कराना होगा। 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision