August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग । शौर्यपथ । महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोषण) अधिनियम 2013 अंतर्गत गठित स्थानीय शिकायत समिति एवं विभाग की आंतरिक शिकायत समिति की बैठक विगत दिवस जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में आयोजित की गई।

         बैठक में कामकाजी महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। अधिनियम के प्रावधानो पर विचार-विमर्श किया गया, स्थानीय शिकायत समिति, आंतरिक शिकायत समिति कार्य, कार्यक्षेत्र क्या होगा, समिति को शिकायत प्राप्त होने पर, समिति द्वारा तत्काल एवं नियमित सुनवाई के लिए कार्य योजना बनाई गई। किसी महिला के साथ कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसी घटना घटित होने पर वह उस विभाग में गठित आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष शिकायत कर सकती है, साथ ही यदि शिकायत कार्यालय प्रमुख के खिलाफ है तो या कार्यालय में 10 से कम कर्मचारी होने के कारण आंतरिक शिकायत समिति गठित न होने की दशा में शिकायत, महिला एवं बाल विकास अंतर्गत गठित स्थानीय शिकायत समिति के समक्ष की जा सकती है।

          ग्रामीण एवं नगरीय निकायों से शिकायत प्राप्त करने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नोडल अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, कार्यस्थलों से लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित शिकायत और 10 से कम कर्मचारी होने के फलस्वरूप आंतरिक शिकायत समिति का गठन नहीं किया गया हो अथवा शिकायत नियोक्ता के विरूद्ध की गई है, से संबंधित शिकायत प्राप्त कर स्थानीय शिकायत समिति को 07 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से प्रेषित करना होगा।

          कलेक्टर द्वारा नगर निगम दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली के आयुक्तों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद कुम्हारी, जामुल एवं अहिवारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत धमधा, उतई, पाटन, अम्लेश्वर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा और पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

         बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्थानीय शिकायत समिति अध्यक्ष श्रीमती सारिका बाद्य, सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, श्रीमती प्रेरणा धाबर्डे, श्रीमती उमा भारती साहू एवं विभाग की आंतरिक शिकायत समिति के पीठासीन अधिकारी श्रीमती भैचंद देहारी उपस्थित थी।

    कारीगरों और शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिलेगी पहचान

         दुर्ग । शौर्यपथ । केन्द्र शासन द्वारा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। यह योजना 17 सितम्बर 2023 से प्रारंभ किया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों के लिए प्रशिक्षण, अनुदान, ऋण आदि से लाभान्वित किया जा रहा है। 

    *पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य* 

         योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों की पहचान विश्वकर्मा के रूप में कर उन्हें सभी लाभ प्राप्त करने के योग्य बनाना, विश्वकर्माओं के उपलब्ध कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़ कर उनका कौशल विकास करना, उनकी योग्यता, क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक औजार, टूल किट प्रदान करना, संपर्शिक मुक्त ऋण प्रदान करना तथा उन्नति के लिए विभिन्न बाजारों से जोड़ना है। योजनातंर्गत आवेदन करने हेतु इच्छुक आवेदक सामान्य सेवा केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकते है। 

    *पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ*

          प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत शिल्पकारों और कारीगरों को प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड के जरिए पहचान मिलेगी। पंजीकृत हितग्राहियों को पहले चरण में एक लाख रुपए तक की और दूसरे चरण में 2 लाख रुपए तक की राशि 5 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर दिया जाएगा। इस योजना के तहत पंजीयन के बाद उनकेे पारंपरिक कौशल को निखारने के लिए 5 दिन का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा एवं 500 रूपये प्रतिदिन की दर से स्टाईफंड दिया जाएगा। उन्हें यंत्र एवं औजार के लिए 15 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि भी दी जाएगी।

    *18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय*

         प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय-बढ़ई, नाव बनाने वाले, अस्त्रकार, लोहार, लोहे के औजार निर्माता, तालासाज, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, संगतराश, चर्मकार (मोची) जूते बनाने वाले, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई, झाडू व पैरदान बनाने वाले, गुड़िया एवं खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी एवं मछली पकड़ने का जाल निर्माता आदि को सम्मिलित किया गया है।  

    दुर्ग । शौर्यपथ । नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने गुरूवार की संध्या पदभार ग्रहण कर लिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी इससे पूर्व जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। दुर्ग जिले के निवर्तमान कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा (आईएएस) ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कार्यालय में पदस्थ सभी अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्र प्रथम के मंत्र को सामने रखकर देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी - जितेन्द्र वर्मा*

         दुर्ग। शौर्यपथ ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 108 वां एपिसोड भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर पर श्रवण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने भाजपा प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के सानिध्य में श्रवण किया। जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला भाजपा कार्यालय में श्रवण किया। मन की बात कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कार्यक्रम के जिला प्रभारी संतोष सोनी ने सभी मंडलों से फीडबैक लिया। 

    मन की बात कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का 108 वां एपिसोड प्रफुल्लित करने वाला रहा। सनातन संस्कृति की मान्यता में 108 अंक का अलग ही महत्व और पवित्रता है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियाँ, 108 घंटियाँ, 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए ‘मन की बात’ का 108वाँ एपिसोड खास था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 108 एपिसोड में जनभागीदारी के अनेकों उदाहरणों को भारतवासियों के समक्ष रखा है, जिससे सबने प्रेरणा पाई है। भारत की उपलब्धियां हर भारतवासी की उपलब्धियां है। 

    इस एपीसोड में प्रधानमंत्री एवं अन्य अतिथि वक्ताओं के उदबोधन को रेखांकित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि तगड़ा रहो नाम से हेल्थ फिटनेस के स्टार्टअप के प्रणेता ऋषभ मल्होत्रा, फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के अनुभवों को इस एपीसोड में देशवासियों ने सुना और शरीर के फिटनेस के लिए उत्तम आहार और व्यायाम की आवश्यकता को समझा। पिछले 10 वर्षों ने देश में अनेकों उपलब्धियां पाई है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि इस एपिसोड के माध्यम से यह बात पहले बात प्रकाश में आई कि एआई टूल भाषिणी के माध्यम से किसी भी भाषा में बोलने वाले व्यक्ति का भाषण तत्काल दूसरी किसी भी चाही गई भाषा में अंतरित होकर दिखाई देता है। तकनीकी क्षेत्र में यह एक महान उपलब्धि है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के आमजनों के सामने प्रस्तुत किया है। 

    जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के आदिवासी गांव में कार्तिक उरांव आदिवासी स्कूल के महान कार्यों को सामने रखा जिसमें विलुप्त होती जा रही अपनी कुरुख भाषा को नई पीढ़ी के बच्चों को सीखने का प्रयास की सराहना से अपनी स्थानीय भाषाओं को बचाने और संरक्षित करने का संदेश मिला है क्योंकि स्थानीय और मातृभाषा बच्चों तक अपनी बात को पहुंचाने का सबसे अच्छा माध्यम है। इससे बच्चों के सीखने की गति तेज होती है। भाषा किसी भी बच्चे की सीखने की क्षमता और प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए। 

    जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की विलक्षण बेटियों सावित्रीबाई फुले और रानी वेलु नाचियार जैसी देश की दो विभूतियों के व्यक्तित्व और संघर्षों को नमन किया जो ऐसे प्रकाश स्तम्भ की तरह है, जो हर युग में नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाता रहेगा। आगामी 3 जनवरी को इन दोनों के जन्मदिवस पर इनका स्मरण सबको करना चाहिए। सावित्रीबाई फुले ने जहां महिला शिक्षा को लेकर दशकों पहले संघर्ष किया वहीं रानी वेलु नाचियार ने अपने शिवगंगा साम्राज्य पर हमला करने वाले अंग्रेजों से पूरी हिम्मत और संकल्प शक्ति के साथ लड़ाई लड़ी। उन्होंने अपनी सेना में पहली बार महिलाओं का विंग बनाया था। ऐसी महान वीरांगना के महान संघर्ष से आज तक पूरा देश अपरिचित था, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा। 

    जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर मिलने वाले संदेशों से यह प्रमाणित होता है कि लोगों का विश्वास मोदी के प्रति अटल है। हमारे वैज्ञानिकों और विशेषकर महिला वैज्ञानिकों को लेकर हम सभी गर्व महसूस करते हैं। 

    मन की बात श्रवण करने वालों में उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, राजेंद्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, केएस चौहान, अरविंदर खुराना, मंत्री पवन शर्मा, बोधन यादव, रोहित साहू, आशीष निमजे, अमिता बंजारे, मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी सह कार्यालय मंत्री प्रमोद नेमा, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मन की बात कार्यक्रम जिला प्रभारी संतोष सोनी, अजय तिवारी, प्रीतपाल बेलचंदन, शिव चंद्राकर, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, फते लाल वर्मा, जितेंद्र यादव, गिरेश साहू, रोहित राजपूत, लोकमनी चंद्राकर, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, कृष्णा पटेल, लीमन साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मांडले, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक कंडरा, अनूप सोनी, अनूप गटागट, देवनारायण तांडी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रवण किया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । शिवनाथ महोत्सव एक ऐसा उत्सव जो पिछले चार वर्षों से शहर से दूर और शमशान के समक्ष मनाया जा रहा है अब यह महोत्सव दुर्ग ही नहीं अपितु आस पास के जिले और प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी पहचान बना चुका है,नया साल का प्रथम दिन अब लोग परिवार सहित शिवनाथ नदी के किनारे मनाने आने लगे हैं,शिवनाथ नदी को लीज मुक्त हुए चार वर्ष हो गए हैं इसी खुशी में मनाया जाता है शिवनाथ महोत्सव!इस वर्ष सुबह से मेले के रूप में दुकानें लग गई और भक्त पहुंचने लगे शिव मंदिर जहां उज्जैन के महाकाल के रूप में महादेव को सजाया गया,आने वाले भक्तों के लिए छत्तीसगढ़ मंच के कलाकारों ने संगीत और भजन से उनका मन मोह लिया,महामरा घाट को गुब्बारों,फूलों और कपड़ों से भव्य रूप में सजाया गया था जिसने पिकनिक के रूप में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया,शाम ढलते ढलते हजारों लोगों ने 51000 दीप प्रज्ज्वलित किए जिससे घाट की सुंदरता अति भव्य हो गई,छोटी छोटी बच्चियों और महिलाओं ने रंगोलियां बनाई तो युवाओं ने दीपक से महादेव की छायाचित्र,आयोजन में पहुंचे दुर्ग सांसद विजय बघेल जी,पार्षद मीना सिंह जी,चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रहलाद रूंगटा जी,महिला विंग अध्यक्षा पायल जैन जी,शीतला स्वरूपा मंदिर अध्यक्ष संजय सिंह जी,गांधी चौक राम मंदिर अध्यक्ष श्याम शर्मा जी ने आयोजन को अद्भुत बताया,शिवनाथ महोत्सव के आयोजक वरुण जोशी ने दुर्ग सांसद से घाट के चौड़ी करण करने की मांग तब की जब घाट के हर कौने में हजारों लोग बनारस और हरिद्वार के तर्ज पर 11पंडितों द्वारा महाआरती देखने पहुंचे थे,दुर्ग सांसद विजय बघेल जी ने सभी के समक्ष आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से घाट को बड़ा करवाने का प्रयास करेंगे,महाआरती देखने पहुंचे हजारों श्रद्धालु के मुख से हर हर महादेव के जयकारों से शिवनाथ नदी गूंज उठी,इस दौरान सभी का ध्यानाकर्षण किया इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी ने जो दुर्ग शहर में पहली बार हुआ,भव्य आतिशबाजी ने बच्चों,युवाओं सहित सभी वर्गों के लोगों का मन मोह लिया,आयोजक वरुण जोशी ने कहा की शिवनाथ नदी को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है और आने वाले समय में शिवनाथ महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने की जिम्मेदारी मेरी रहेगी!

    *7 वर्षों से बिना रुके जारी है प्रतिदिन मानव सेवा एवं गौ सेवा..*

    *डांस, मस्ती, पार्टी छोड़कर युवाओं ने मानव सेवा एवं गौ सेवा करके नये साल का स्वागत किया गया*

       दुर्ग। शौर्यपथ । जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा 31 दिसम्बर एवं 1 जनवरी को नये साल एवं संस्था के 8 वे वर्ष के प्रवेश का पूरे जिले में मानव सेवा, दिव्यांग सेवा, गौ सेवा करके किया स्वागत..एक ओर प्रदेश एवं देश मे आम जन नये साल का जश्न बना रहे थे। वहीं दुर्ग शहर के युवा पार्टी, डांस, मस्ती, जश्न को छोड़कर वर्ष 2023 साल के अंतिम दिवस 31 दिसम्बर एवं नये साल 2024 के प्रथम दिवस 1 जनवरी को सुबह से लेकर रात तक मानव सेवा, गौ सेवा कर रहे थे। समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएं पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।

    इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा 7 साल पूर्व 1 जनवरी 2017 से अनवरत (प्रतिदिन) गरीब, असहाय, अनाथ, एवं विकलांग जनों को नि:शुल्क भोजन वितरण कर रही है, जिसमे प्रतिदिन लगभग 100 से 150 लोगो को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में रात्रि 8 बजे भोजन कराया जाता आ रहा हैं। शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये, एक मात्र यही उदेश्य को लेकर विगत 7 सालों से जन समर्पण सेवा संस्था कार्य कर रही है, उसी सोच एवं उद्देश्य में संस्था द्वारा प्रतिदिन दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर गरीब, असहाय, विकलांग, जरूरतमंदों को खोज खोज कर रात्रि में भोजन करा रही है, साथ ही साथ जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की वस्तु नि:शुल्क वितरण कर रही है।

    जन समर्पण सेवा संस्था के इस कार्य को अनवरत 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्था द्वारा विशेष आयोजन किया गया, संस्था के युवाओं ने संस्था के 8 वे वर्ष के प्रवेश पर 31 दिसम्बर को दुर्ग के प्रमुख स्थानों में जाकर जरूरतमंदों जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया, एवं फुटपात में जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया। 

       संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया की संस्था द्वारा 1 जनवरी को प्रात: 10 बजे से देर रात्रि तक जिला के विभिन्न स्थानों में जरूरत की सामग्री एवं कम्बल वितरण किया गया। 

       संस्था द्वारा अपने मूल उद्देश्य मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य को पूरा करते हुए, संध्या 4 बजे दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर गौ-माता को हरि सब्जी, भाजी, घास एवं चारा खिलाया गया। मानव सेवा में प्रतिदिन की तरह 1 जनवरी को भी रात्रि 8 बजे जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया एवं भोजन कर रहे छोटे-छोटे गरीब बच्चों के अपने हाथों से संस्था के 7 वर्ष पूर्ण होने पर 7 केक काटकर जरूरतमंदों को केक, मिष्ठान, नमकीन, भोजन, बिस्किट एवं जरूरत की सामग्री वितरण किये। इसके साथ साथ को शहर में घूम-घुमकर गौ सेवा एवं मानव सेवा की गयी। जिसमें युवाओं द्वारा गौ माता को रोटी, हरी सब्जी, गुड़ खिलाया गया। गौ माता को दुर्घटाना से बचाने के उदेश्य से उनके सिर पर रेडियम पट्टी लगाई गयी, जिसमें पुलगांव, पटेल चौक, अंजोरा, नेहरूनगर, स्टेशन रोड, पिसेगांव, गंजपारा चौके, में इसके साथ साथ शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर 126 जरूरतमंदों को ठिठुरती ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे, कम्बल एवं गर्म टोपी का वितरण किया गया। 

        *सेवा कार्य को 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सँस्था द्वारा 7 दिवस दिनाँक 1 जनवरी से 7 जनवरी 2024 तक सेवा सप्ताह बनाया जा रहा है जिसमे अलग अलग वृद्धाआश्रम, बाल आश्रम, गौ शाला, एवं अन्य स्थानों में मानव सेवा, गौ सेवा का विशेष आयोजन किया जावेगा..

        संस्था के द्वारा किये जा रहे मानव सेवा के कार्य को 7 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मानव सेवा, दिव्यांग सेवा, गौ सेवा के कार्यों को देखकर पूरे जिले के नागरिकों ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की इस वर्ष नए साल पर जन समर्पण सेवा संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर जिले के बहुत से लोगों एवं संस्थाओं ने मानव सेवा कार्य किए। 

    इस सेवा कार्य में राहुल शर्मा, शिशुप्रताप शुक्ला, अर्जित शुक्ला, प्रकाश कश्यप, आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, ईशान शर्मा, रुपल गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, संजय सेन, दद्दू ढीमर, शुभम सेन, मृदुल गुप्ता, अख्तर खान, हरीश ढीमर, रिषी गुप्ता, मोहित पुरोहित, शब्बू पाकीजा, शिबू मिर्जा, बिट्टू कुरैशी, आदित्य नारंग, शब्बीर पाकीज़ा, समीर खान, इश्शू खान, लक्की अग्रवाल, शिबू खान, कृतज्ञ शर्मा, वेदांत शर्मा, वाशु शर्मा, एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे एवं अन्य सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गण उपस्थित रहे।

    दुर्ग। शौर्यपथ ।  चौकी मचानदुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोपली काशीडीह खार में एक पेड़ पर एक पुरुष एवम् एक महिला का शव फांसी में लटके हुए मिला ग्राम कोटवार की सूचना पर चौकी मचनदुर में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया शव का पहचान मृतक कोसल विश्वकर्मा ग्राम स्टेशन मरौदा एवम् मृतिका मीनाक्षी यादव ग्राम स्टेशन मरौदा के रूप में हुआ ही शव को सूक्र्षार्थ माच्र्युरी दुर्ग भेजा गया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण अंजोरा के अंतर्गत ग्राम बिरेझर मैं प्रथम दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर उपस्थित रहे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शामिल रहे जिन्होंने अपना दम खम दिखाई .
       इस प्रतियोगिता में जीते हुए खिलाड़ियों को मेडल ,ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया दूर-दूर से ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए खिलाड़ी ने अपना दम खम पारंपरिक खेल कबड्डी में दिखाए
      दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन हुए कहा कि आप देश के भविष्य हैं गांव की कबड्डी आज देश विदेश में खेली जा रही है खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा और हमें अपने राज्य को अपने देश को नई ऊंचाई तक ले जाना है इसके लिए हमें कठिन मेहनत करनी है और खिलाड़ियों को कहा खेल को खेल की भावनाओं से खेलें और खिलाड़ियों को प्रत्येक खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए भी कहा गया
      विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम वासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी विशेषकर महिलाओं को केंद्र की उज्जवला योजना , वंदन महतारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी . उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर क्षेत्र एवं वर्ग के लिए केंद्र की योजना को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए निरंतर काम कर रही है. केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं से आज आम जनता प्रसन्न है और आर्थिक मजबूती की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है .  
      विधायक ललित चंद्राकर ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम के हर निवासी को केंद्र की हर योजना का लाभ मिले इसके लिए उनके द्वारा अधिकारियों को भी निर्देश दे दिए हैं और ग्राम पंचायत के सरपंचों से भी चर्चा हो चुकी है . मोगी की गारंटी की बात करते हुए विधायक चंद्राकर  ने ग्राम वासियों को कहा मोदी की गारंटी योजना हर व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा इसके लिए मैं निरंतर काम कर रहा हूं .

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा फ्लावर शो का आयोजन कराये जाने के संबंध में विचार एवं निर्णय जनवरी माह के भीतर राजेन्द्र पार्क में किया जाएगा।शहर में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजेन्द्र पार्क में फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा।इसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर पर्यावरण एवं उद्यानिकी प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा के अध्यक्षता में बैठक आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने फ्लावर शो के प्रस्ताव पर चर्चा कर कहा कि नगर निगम द्वारा पिछले वर्ष आयोजित फ्लावर शो कार्यक्रम सफल रहा एवं इसका बेहतर परिणाम देखने को मिला।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष में भी राजेन्द्र पार्क में माह-जनवरी 2024 में फ्लावर शो जा आयोजित किये जाने की सहमति समिति के सदस्यों ने बनाई है,पर्यावरण एवं उद्यानिकी समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने अपनी सहमति बनी और जनवरी माह के भीतर फ्लावर शो का आयोजन किया जाना है: जनवरी माह में रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महकेगा राजेन्द्र पार्क।बैठक के दौरान श्रीमती निर्मला साहू, श्रीमती प्रेमलता पोषण साहू,श्रीमती उषा ठाकुर,श्रीमती कविता ताण्डी,श्रीमती मीना सिंह,श्रीमती पुष्पा गुलाब वर्मा,श्रीमती हेमा शर्मा,श्रीमती कुमारी राकेश भारती साहू,सुश्री श्रद्धा सोनी,सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,पुरूषोत्तम साहू के अलावा अन्य मौजूद रहे!

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision