August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने 7 जनवरी (रविवार) रात्रि 9 बजे जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन विभाग, समस्त सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, पोषण पुनर्वास केंद्र, गायेनक वार्ड का भ्रमण किया और यहां भर्ती मरीजों एवं संबंधित चिकित्सकों से मरीजों के इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। वार्डाें में भर्ती मरीजों से रूबरू चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लैब और ब्लड बैंक की कार्य प्रणाली भी देखी। अस्पताल में साफ सफाई, चिकित्सकों की उपलब्धता एवं इलाज अच्छा पाया गया। अस्पताल के मातृ शिशु भवन के भूतल के पब्लिक शौचालय में जल रिसाव की शिकायत का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए, ऐसे मरीज/परिजन जो अस्पताल में अधिक दिनों तक भर्ती है उनके वाहनों की पार्किंग के लिए पास सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वार्डों के बेडशीट प्रतिदिन चेंज की जाए एवं 7 कलर कोडेड बेडशीट की व्यवस्था की जाए। इसी प्रकर एसएनसीयू में भर्ती मरीजों की ट्राईएज के अनुसार कलर कोडिंग की जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे पी मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण साहू, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर सह अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश यादव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के मल्होत्रा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र साहू, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सरिता मिंज, पैथोलॉजिस्ट डॉ. नेहा नलवाया, अस्पताल सलाहकार डॉ. सौरभ कोचर, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

      दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान अधीक्षक को कहा कि उपस्थिति पंजी में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति 10 बजे तक होना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को समय का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने समय पर उपस्थित न होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने नजूल शाखा में अभिलेखों की जांच पड़ताल की और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
        वित्तशाखा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वित्त अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के टेबल पर लगे पुरानी नेम प्लेट को बदलकर नयी नेम प्लेट लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने लोक आयोग से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने कहा। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कार्यालय की मरम्मत के साथ-साथ रंग रोगन कर कार्यालय को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये है। आदिवासी शाखा के निरीक्षण के दौरान उनके कार्यालय की तारीफ की। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, श्री गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    संविदा स्टॉफ नर्सो को संविदा सेवा में वृद्धि हेतु दिया आश्वासन
    कलेक्टर ने जनदर्शन में पहंुचे लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को आवश्यक पहल करने को कहा  

        दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहंुचें लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 130 आवेदन प्राप्त हुए।
         चंदखुरी निवासी श्री बलीराम देवांगन वृद्धा पेंशन दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है, किंतु अचानक लकवा से ग्रसित होने के कारण हाथ-पैर अपंग हो गया है, जिसके कारण मजदूरी कार्य करने में असमर्थ है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। वार्ड नं. 34 बजरंग नगर निवासी ने राशन कार्ड एवं पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन सौपा। उन्होंने बताया कि हम दोनों पति-पत्नी नेत्रहीन है। माता-पिता मजदूरी करके हम दोनों का जीवन गुजारा करते हैं। नेत्रहीन होने के कारण शासन की योजना राशन कार्ड व पेंशन योजना का लाभ नही उठा पा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 44 कसारीडीह निवासी ने मीटर की खराबी की वजह से अधिक बिजली बिल आने की शिकायत की। मीटर की खराबी के कारण ज्यादा रिडिंग दिखा रहा है। इसकी शिकायत उनके द्वारा बिजली ऑफिस में की गई। उमरपोटी निवासी ने प्रधानमंत्री चना फसल का बीमा राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्राम बटरेल सोसायटी में चना फसल का बीमा कराया गया है। उमरपोटी के सभी कृषकों द्वारा बीमा कराया गया था। सभी को बीमा राशि बैंक के माध्यम से प्राप्त हो चुका है, किंतु उनका बीमा राशि अभी तक प्राप्त नही हुआ है। इस पर कलेक्टर ने कृषि विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
         संविदा स्टॉफ नर्सो ने मासिक वेतन प्राप्त नही होने एवं संविदा सेवा में वृद्धि के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग द्वारा शासकीय चंदुलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कचांदुर में संविदा हेतु नियुक्ति की गई थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 01 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक सेवा अवधि में वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गई थी। वर्तमान में संविदा अवधि समाप्त होने के पश्चात किसी भी प्रकार का कोई आदेश और न ही दो माह नवम्बर और दिसम्बर का वेतन प्राप्त नही हुआ है। इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संविदा सेवा में वृद्धि के निर्देश दिए।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सहायता के लिए मोबाईल कैम्प का आयोजन 9 से 24 जनवरी तक किया जाएगा। मोबाईल कैम्पों में श्रमिकों का पंजीयन उनके प्रवर्ग अनुसार संबंधित मंडल में/नवीनीकरण/योजनाओं का आवेदन प्राप्त कर आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त से मिली जानकारी अनुसार मोबाईल कैम्प शिविर 09 जनवरी 2024 को दुर्ग शहर के शांति नगर वार्ड 17 दुर्गा मंच दुर्ग एवं दुर्ग ग्रामीण के ग्राम नगपुरा में, 10 जनवरी को नगरीय निकाय चरोदा के नूतन चौक चरोदा एवं भिलाई के जोन-2 वार्ड 28 प्रेमनगर में, 11 जनवरी को जामुल के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 तालाब पारा वार्ड 05 एवं कुम्हारी के जंजगिरी में, 12 जनवरी को विकासखण्ड पाटन के ग्राम महुदा एवं धमधा के ग्राम मुरमुन्दा में, 16 जनवरी को दुर्ग शहर के न्यू आदर्श नगर वार्ड 53 पोटिया एवं दुर्ग ग्रामीण के ग्राम बेलौदी में आयोजित किया जाएगा।
       इसी प्रकार मोबाईल कैम्प शिविर 18 जनवरी को नगरीय निकाय जामुल के गणेश चौक वार्ड 12 में एवं कुम्हारी के कुगदा वार्ड 22 में, 19 जनवरी को पाटन विकासखण्ड के ग्राम खुड़मुड़ा एवं धमधा के ग्राम अहेरी में, 23 जनवरी को दुर्ग शहर के नया पारा पंचशील नगर वार्ड क्रमांक 01 एवं दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पीपरछेड़ी में,  24 जनवरी को नगरीय निकाय के चरोदा बस्ती चरोद एवं भिलाई के जोन-4 शास्त्री नगर खुर्सीपार में आयोजित किया जाएगा। उक्त शिविर का समय प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक है। शिविर में संबंधित श्रम निरीक्षक/श्रम उपनिरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर कार्य सम्पादित करेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित कु. दामिनी पारधी पिता प्रेमलाल पारधी ग्राम कलंकपुर जिला बालोद (छ.ग.) का मोतियाबिंद ऑपरेशन जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. संगीता भाटिया के निर्देशन नेत्र सर्जन डॉ कल्पना जैफ द्वारा दिनांक 05/01/2024 को किया गया।  इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए पूरी ऑख ओ.टी. टीम की इंचार्ज सिस्टर आशा भट्ट, नेत्र सहायक अधिकारियों की टीम श्रीमती माया देवी लहरे, शत्रुहन सिन्हा, श्रीमती दुर्गा सिन्हा, सिस्टर टीम संध्या पांडे, किरण वर्मा, प्रिया चंद्राकर, इंदु सिस्टर एवं माधवी सिस्टर, साथ ही राजू डग्गर, संजय यादव एवं स्वाति दीदी सभी ने अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई, जिसके चलते बच्ची अब अच्छे से देख पा रही है। पहली बार यह मरीज कु. दामिनी अपनी परेशानी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलंगपुर पहुंचकर नेत्र सहायक अधिकारी श्री जयपाल सिंह के पास नेत्र जांच करवाया। स्थिति मालूम हुआ कि बच्ची अपने बायी आंख से बिल्कुल भी देख नहीं पा रही थी क्योंकि से जन्मजात मोतियाबिंद है। उन्होंने तुरंत मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की सलाह दी और प्रारंभिक जांच कर जिला चिकित्सालय बालोद के सहायक नोडल (अंधत्व) श्री अनिल कुमार सिन्हा के निर्देशन में दामिनी को जिला चिकित्सालय दुर्ग ऑपरेशन के लिए भेज दिया गया। बालोद जिले के नेत्र सहायक अधिकारी श्री जयपाल सिंह एवं श्री अनिल सोनी ने इस बच्ची के मोतियाबिंद ऑपरेशन करने के लिए अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन एवं एस.डी.एम. श्री मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में दुर्ग अतिरिक्त तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए दो हाईवा को ग्राम चंदखुरी में जब्त किया है। तहसीलदार दुर्ग श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता क्षेत्र भ्रमण के दौरान धान खरीदी केन्द्र कोलिहापुरी, चंदखुरी के निरीक्षण पर निकले थे। उक्त खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के पश्चात चंदखुरी मार्ग में दो हाईवा रेत से भरा हुआ, को रोका और दस्तावेज पेश करने कहा। ड्राइवर द्वारा रेत परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज मौके पर पेश नहीं किए जाने पर उक्त दोनों रेत से भरे हाईवा को मौके पर ही जब्ती की कार्यवाही की और विस्तृत जांच होने तक थाना पुलगांव के अभिरक्षा में रखवाया गया। अतिरिक्त तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त दोनों हाईवा में रेत धमतरी से लाया जा रहा था जिसे वैध दस्तावेज के अभाव में जब्त किया गया है। विस्तृत जांच के पश्चात आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

    दुर्ग। शौर्यपथ । आने वाले कुछ ही महीना में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी आपने अपनी तैयारी में जुट गई है इसी तारतम्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय नेतृत्व ने दुर्ग नगर निगम के सभापति एवं संगठन में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले राजेश यादव को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र का कोआर्डिनेटर ( समन्वयक) बनाया गया । 

        दुर्ग निगम सभापति राजेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी सहयोग और मजबूती के साथ कांग्रेस के अधिकृत लोकसभा प्रत्याशी की बड़े अंतर से जीत के लिए अहम भूमिका निभाएंगे । 

       बता दे कि राजेश यादव छात्र राजनिति से कांग्रेस के सिपाही है एवम मजबूत संगठात्मक क्षमता के धनी है ऐसे में लोकसभा क्षेत्र में बडी जिम्मेदारी को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी की बडी जीत के लिए आश्वस्त है 

     दुर्ग / शौर्यपथ / स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को पटना मेट्रो परियोजना के लिए रेल की आपूर्ति हेतु दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से एक कांट्रेक्ट मिला है। इस कांट्रेक्ट के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 1200 टन आर-260 ग्रेड रेल की आपूर्ति की जाएगी। इस कांट्रेक्ट के दायरे मेंभिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 13 मीटर लंबाई में 1200 टन आर-260 रेल की आपूर्ति करना शामिल है।
       संयंत्र के रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल में उत्पादित इन रेल्स का उपयोग पटना मेट्रो परियोजना के अंतर्गत बनने वाले नए आईएसबीटी डिपो के भीतर ट्रैक स्थापना हेतु किया जाएगा। विष्व के सबसे बड़े रेल उत्पादक व आपूर्तिकर्ताओं में से एक भिलाई इस्पात संयंत्र गुणवत्ता, ग्रेड, प्रोफाइल और लंबाई के विनिर्देशों के अनुसार भारतीय रेलवे को विश्व स्तरीय रेल की आपूर्ति करता आ रहा है। भारतीय रेलवे स्वयं को आधुनिक और उन्नत करने हेतु द्रुत-गति रेल परिवहन के लिए, सेल से हाई एक्सल लोड के साथ माइक्रो-अलॉय रेल स्टील का उत्पादन करने की मांग की थी। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा विकसित नए 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ आर-260 ग्रेड रेल की यूनिवर्सल रेल मिल और रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से रोलिंग कर, भारतीय रेलवे को आपूर्ति की जा रही है। यूरोपीय स्पेसीफिकेषन से भी अधिक विशिष्टताओं से युक्त रेल का यह नया ग्रेड हाई स्पीड ट्रेन और हाई एक्सल लोड वहन करने में सक्षम है।
      पटना मेट्रो, पटना शहर में एक निर्माणाधीन एमआरटीएस लाइन है, जिसे 5 चरणों में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना का स्वामित्व और संचालन का अधिकार पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अंतर्गत है। 30.91 किमी लंबी पटना मेट्रो परियोजना फेज़-1 के लिए नए आईएसबीटी डिपो का निर्माण कार्य चल रहाहै। इस सुविधा का उपयोग पटना मेट्रो की लाइन-1 (दानापुर छावनी-खेमनीचक) और लाइन-2 (पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन-न्यू आईएसबीटी) पर चलने वाली ट्रेनों के लिए मेंटेनेंस और स्टेबलिंग प्वाइंट के रूप में किया जाएगा।

       दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के रावघाट, दुल्की और महामाया खदानों के आसपास के 51 बफर जोन गांवों के कुल 78 प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी स्कूलों में एनरोल्ड, कुल 3410 स्कूली बच्चे गिफ्ट मिल्क योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इन स्कूली बच्चों को प्रत्येक स्कूल कार्य दिवस पर, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा, फोर्टिफाइड दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। विटामिन ए और डी से भरपूर 200 मिलीलीटर फ्लेवर्ड दूध की आपूर्ति और वितरण के लिए बीएसपी और एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन (एनएफएन) के बीच, मार्च में एक एमओयू साइन किया गया था। गिफ्ट मिल्क योजना का लाभ उठाने वाले कुल विद्यार्थियों में लगभग 52 प्रतिशत विद्यार्थी लड़कियां हैं। स्कूलों में एनरोल्ड विद्यार्थियों में, लगभग 83 प्रतिशत विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एसटी) समुदाय से हैं। स्कूलों में एनरोल्ड 3410 विद्यार्थियों में से, 2764 विद्यार्थी एसटी समुदाय से और 71 विद्यार्थी एससी समुदाय से हैं। वर्तमान में स्कूलों में वितरित किये जाने वाले दूध की औसत दैनिक आपूर्ति, 3353 यूनिट प्रतिदिन है।
        अप्रैल 2023 को इस योजना के उद्घाटन के बाद से, गिफ्ट मिल्क की 3,23,000 से भी अधिक यूनिट की आपूर्ति की जा चुकी है। एमओयू के अनुसार, इस योजना हेतु सेल-बीएसपी, एनएफएन को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। छत्तीसगढ़ के कांकेर, नारायणपुर, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, बालोद जिलों के रावघाट माइंस के आदिवासी क्षेत्र के आसपास के बफर जोन के गांवों के अलावा, दुल्की के आसपास के गांवों में 15 स्कूल,महामाया के आसपास के गांवों में 12 स्कूल शामिल है, जहां दूध वितरित किया जा रहा है। बीएसपी द्वारा, निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत गिफ्ट मिल्क योजना द्वारा, स्कूलों में कुपोषण की समस्या का समाधान किया जा रहा है।
       एमओयू में निर्धारित शर्तों के अनुसार, बीएसपी 96,00,000/- रुपये तक की राशि प्रदान करने पर सहमत हुआ। जबकि एनएफएन की भूमिका गुणवत्ता वाले दूध की आपूर्ति करना और चयनित स्कूलों में स्कूली बच्चों के बीच गुणवत्ता वाले 'गिफ्टमिल्कÓ का सुचारू वितरण सुनिश्चित करना और उसका रिकॉर्ड रखना है। स्कूल के प्रधानाध्यापकों के माध्यम से दूध के दैनिक वितरण और उसके कुल उपभोग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है, जो नियमित अंतराल पर स्कूलों का दौरा करता है और स्कूलों में आपूर्ति किए गए दूध का डेटा/रिकॉर्ड रखता है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision