
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
▪️ *शुभकामना संदेश देकर समस्त कर्मचारियों का किया मुंह मीठा।*
▪️ *01 दिवस अवकाश देकर परिवारजनों के साथ समय बिताने का दिया तोहफा।*
दुर्ग / शौर्यपथ / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा दिनांक 15.01.2024 को जिले भर में कर्मचारियों का जन्मदिन मनाने की परंपरा के तहत एसपी कार्यालय दुर्ग में जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने आज दिनांक 15.01.2024 को 08 कर्मचारियों के जन्म दिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसपी कार्यालय के पूरे स्टॉफ सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जवानों का मुंह मीठा कर हुए जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी। सभी के साथ मिलकर खुशियां बांटने के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे अधिकारी कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते रहते हैं, उनको कहीं भी समय नहीं मिल पाता है तो पुलिस परिवार के साथ एक नई पहल जन्मदिवस मानने की परंपरा चालु की गई है जिसमे प्रत्येक कर्मचारियों के जन्मदिवस पर उनको जन्मदिवस मनाने हेतु, अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने हेतु एक दिवस अवकाश भी प्रदाय किया जाए।
कई जवान खुशी के इस क्षण को अपने मोबाइलों में कैद करने में लगे थे। किसी ने खुशी के इस अवसर की सैल्फी लेकर दिन को यादगार बनाया। कर्मचारियों ने कहा कि हमे ऐसा लगा ही नहीं कि हम घर से बाहर हैं बल्कि यह एहसास हुआ कि हम परिवार के बीच ही जन्मदिन मना रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
दुर्ग / शौर्यपथ / मकर सक्रांति के अवसर पर श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज, दुर्ग महिला मंडल द्वारा आज दुर्गा मंदिर, गंजपारा से शोभायात्रा निकाली गयी जोकि एक नया आयोजन पूरे शहर को देखने को मिला. पूरा देश वर्तमान में अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिवस बड़ा उत्सव बनाने का प्रयास कर रहा है इस बीच शहर की ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने एक नया आयोजन आयोजित किया.
श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज, दुर्ग महिला मंडल की सक्रिय सदस्य श्रीमती किरण शर्मा एवं अन्नू फुलबाज ने बताया कि इस मकर सक्रंति श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज, दुर्ग द्वारा नया आयोजन किया गया . जैसा कि मकर संक्रांति को दान देने की परंपरा है और परंपरा में सभी आम जन अपने घरों में दान देने की वस्तु कलप (पूजा) कर अपने बड़ो को भेंट स्वरूप देते हैं.
अब जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का उत्सव हो तो माता जानकी जी के पीहर से भेंट तो आना ही चाहिए। भेंट का अवसर भी मकर सक्रांति हो तो बहुत बड़ा आयोजन होगा. इस वर्ष मकर सक्रांति में श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज, दुर्ग महिला मंडल द्वारा माता जानकी का पीहर श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा बनाया गया जिसमें सभी महिलाएं एकत्रित होकर अपने अपने घरों से भेंट सामग्री लाकर वहां से शोभायात्रा के रूप मे माता जानकी के ससुराल अयोध्या रूपी श्री राम मंदिर, गांधी चौक, दुर्ग पहुँची जहां सभी भेंट सामाग्री श्री राम जानकी जी को भेंट की गयी.
मकर सक्रांति के दिवस शहर में यह पहला आयोजन हुआ जिसको देख सभी आम जन बहुत प्रसन्न हुए, शोभायात्रा में बाजा गाजा के साथ महिलाएं झूमती हुई निकली, शोभायात्रा में श्री राम, सीता जी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी छोटे छोटे बच्चे रथ स्वरूप बग्गी में बैठकर निकले. कार्यक्रम में किरण शर्मा, अन्नू फुलबाज, कविता जोशी, अनोखी शर्मा, चंचल शर्मा, सारिका शर्मा, सरिता शर्मा, गायत्री शर्मा, प्रेमलता शर्मा, चंदा देवी शर्मा, प्रभा शर्मा, पिंकी पुरोहित, सोनम फुलबाज, अनमोल शर्मा, सपना शर्मा, रजनी पांडा, पूजा बावला एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही.
रायपुर / शौर्यपथ / वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा स्थित कमला नेहरू महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी मेरी उम्र 60 वर्ष है पर जब कमला नेहरु महाविद्यालय खुला था, तब मैं आठ साल का था। हम चारपारा में रहते थे और नदी पर पुल भी नहीं बना था। गर्मी का मौसम आने पर उस पार के लोगों के लिए कोरबा शहर आने-जाने रपटा बनता था। तब के दौर में ऐतिहासिक रानी महल और जिले के पहले कॉलेज को सिर्फ देखने की ललक में हम लोग नाव से नदी पारकर आते थे। भले ही संख्या कम हो गई, हो पर क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी बच्चों की उच्च शिक्षा की राह प्रशस्त करने में कमला नेहरु कॉलेज दशकों से महत्वपूर्ण योगदान अर्पित कर रहा है। समाज को उच्च शिक्षित युवाओं की भेंट दे रही इस संस्था को बेहतर पायेदान पर ले जाने में उचित योगदान अर्पित कर सकूं, इस दिशा में शत-प्रतिशत प्रयास करुंगा।
इस आशय के उद्गार आज सोमवार को आयोजित कमला नेहरु महाविद्यालय कोरबा के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और छत्तीसगढ़ के राजकीय अरपा-पैरी के धार की सुमधुर प्रस्तुति दी। संगीतमय स्वागत गीत के मध्य कमला नेहरु महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने मुख्य अतिथि श्री देवांगन का पुष्पगुच्छ और तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत-अभिनंदन किया। उनके अतिरिक्त समिति के उपाध्यक्ष डॉ आरसी पांडेय, सचिव सुरेंद्र लाम्बा, सहसचिव उमेश लाम्बा व प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने भी गुलदस्ता भेंटकर मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत किया। कोहड़िया के पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्रीमती धनश्री साहू, परविंदर सिंह, नरेंद्र पाटनवार, राधे यादव का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय समिति के सदस्य व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा, नानजीभाई पटेल, लोकेश्वर सिंह तोमर, जसराज जैन, घनश्याम बोंदिया, डॉ जेपी चंद्रा, अरविंद साहू, रमेश जायसवाल उपस्थित रहे।
बालोद / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेशानुसार सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी प्रकार कार्यालय आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर निर्देशानुसार देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियम एवं अन्य बिन्दुओं पर शासन निर्देश के बिन्दु क्रमांक 16(16.1) के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस 30 जनवरी 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्य भण्डागार, बालोद को 22 जनवरी, 26 जनवरी एवं 30 जनवरी 2024 को पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया जाता है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज कैट अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरानी,छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रह्लाद रुंगटा और महिला विंग अध्यक्ष पायल जैन ने बताया कि MSME द्वारा श्री रामदेव बाबा मंदिर गंजपारा दुर्ग में MDP ( मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम) के अन्तर्गत मार्केटिंग मैनेजमेंट की ट्रेनिंग शुरू की गई है जो रोज़ 2 घंटे 5 दिन तक दिया जाएगा और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
एमएसएमई डायरेक्टर राजीव एस, असिस्टेंट डायरेक्टर दामोदर बेहरा उपस्थित होकर एमएसएमई और एमडीपी की जानकारी दिये । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री अशोक राठी , महिला विंग महामंत्री गुंजा पींचा,कैट के कोषाध्यक्ष आशीष निमजे,कैट के उपाध्यक्ष विनय कश्यप आज इस वर्कशॉप के ओपनिंग में उपस्थित थे ।
कुल 25 लोगो का रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य था किंतु मार्केटिंग मैनेजमेंट की डिमांड अधिक है , लक्ष्य से अधिक लोग आवेदन किए है । लेकिन एमएसएमई ने बाक़ी लोगो के लिए फिर अलग से ट्रेनिंग देने का वादा किया है । उपस्थित लोगो में ज़्यादातर लोग महिला है जो गृहनिर्माण कर रही है , और उनको मार्केटिंग मैनेजमेंट सीखना आवश्यक लग रहा है । व्यापारी भी इस मैनेजमेंट ट्रेनिंग में रुचि दिखाए है ।
डायरेक्टर राजीव एस जी ने गवर्नमेंट ए मार्केट ( GeM) की जानकारी दी , उद्यम रजिस्ट्रेशन के फ़ायदे बताए , पब्लिक प्रोक्योरमेंट प्रोग्राम की जानकारी दिये । असिस्टेंट डायरेक्टर दामोदर बेहरा जी ने क्लस्टर प्रोग्राम , बार कोड इंप्लिमेंट करने में शासन से 80% सब्सिडी की जानकारी दिये और बिल का भुगतान जल्दी प्राप्त करने TReDS प्लेटफार्म की जानकारी दिये ।
ज़्यादातर ट्रेनिंग में आये लोगो को यह सब जानकारी नहीं थी जिस से उनको व्यापार सुगमता से अधिक मात्रा में करने की सुगमता मिलेगी ।
पुलगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही:हत्या के आरोपीयो को 24 घंटे के अंदर पकड़ने में मिली सफलता
दुर्ग / शौर्यपथ / समाज में ये कैसा माहौल निर्मित हो गया आम जनता की सोंच भी अब जवाब देने लगी कब किस बात पर विवाद हो और एक बड़े जुर्म का आगाज हो जाए कहा नहीं जा सकता ऐसे ही एक छोटी सी बात एक युवा के मौत का कारण बन गयी . मामले इस प्रकार है कि शुक्रवार को मृतक संतोष कुमार शर्मा (ठाकुर) पिता सत्यनारायण ठाकुर उम्र 41 साल सा. ग्राम दुबयिानी जिला मुज्जफरपुर बिहार जो हाल में यूटोपीया साइड कंपनी लेबर आवास पोटियाकला में निवास करता था की ह्त्या का मामला दर्ज हुआ दिनांक 10.01.2024 को घटना स्थल लेबर आवास पोटियाकला बैठकर मृतक खाना खा रहा था तथा अपने साथी मिथुन यादव को किसी काम को लेकर जोर से चिल्ला रहा था उसी के पड़ोस में निवासरत आरोपी दिनेश यादव, ओम नारायण यादव एवं एक विधी से संघर्षरत बालक सभी निवासी बलौदाबाजार ने हो हल्ला मचाने की बात को लेकर आपत्ति उठाई और क्यो गाली गलौज कर हल्ला कर रहे हो कहकर मृतक के साथ हाथ मुक्का लात से मारपीट जिससे मृतक संतोष शर्मा (ठाकुर) के बायां पैर एवं सिर के दाहिने तरफ अंदरूनी गभीर चोंट आया। दिनांक 12.01.2024 को अचानक मृतक के सिर में दर्द होने पर सांई अस्पताल केला बाड़ी दुर्ग में उपचार हेतू भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यू हो गई। आरोपीयो के खिलाफ थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 41/2024 धारा 302,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
हत्या के घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतू निर्देष प्राप्त हुए थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चंद्रा के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को टीम गठित कर आरोपी पता तलाश हेतू लगाया गया।
टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल रवाना होकर घटना स्थल निरीक्षण कर आरोपी पता तलाश किया गया। जिसमे आरोपी दिनेश यादव पिता रामदयाल यादव उम्र 18 साल ,ओमनारायण यादव पिता घनश्याम यादव उम्र 19 साल तथा एक विधी से संघर्षरत बालक को गिरफतार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, सउनि हरिश साहू, आरक्षक क्रमांक 1357 रघुवीर कंवर, आरक्षक क्रमांक 1756 अगेश्वर देशमुख, आरक्षक क्रमांक 716 मनीष ठाकुर की उल्लेखनीय भूमिका रही।
दुर्ग / शौर्यपथ / अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ गया है। एक सप्ताह बाद 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या के साथ ही पूरे देश में इस दिन उत्सव मनेगा। भिलाई शहर भी श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राममय होगा। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जिला स्तर पर समिति के संयोजक व भिलाई निगम उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह पूरी तैयारियों के साथ जुटे हुए हैं। दया सिंह का कहना है कि 22 जनवरी को शहर के हर घर में दिए जलाएं जाएंगे। इसके लिए भाजपा के सभी मंडलों व वार्डों में बैठकों का दौर जारी है और सभी को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
दया सिंह का कहना है कि प्रभु श्रीराम अयोध्या की धरती पर प्रतिष्ठित हों यह सपना सदियां पुराना है। हमारे पुरखों द्वारा यह सपना देखा गया था कि रामलला अपने वास्तविक घर में रहे। कई दशक बीते और अब जाकर अयोध्या में प्रभु श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। दया सिंह ने कहा कि भारत वर्ष के एक-एक व्यक्ति का सौभाग्य है यह कि वे अपने सामने भगवान राम को अयोध्या में प्रतिष्ठित होता देखने वाले हैं। 22 जनवरी का वह दिन दूर नहीं है जल्द ही रामलला के दर्शन होंगे। इस विशेष पल का और भी विशेष बनाने की तैयारी है।
हर घर में जलेंगे पांच-पांच दिए
दया सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन भिलाई शहर में महादिवाली बनाई जाएगी। हर घर में कम से कम पांच दिए अवश्य जलाए जाएंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ ही आरएसएस, विहिप व बजरंग दल द्वारा अपने स्तर पर लोगों तक संदेश फैलाया जा रहा है। दया सिंह ने बताया हर घर में दीपक जलेंगे और आतिश बाजी होगी। श्रमिक बस्तियों में हमारे द्वारा दीया, तेल व मिठाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। कोई भी ऐसा नहीं रहेगा तो प्रभु श्रीराम के स्वागत में घर पर दिए नहीं जलाएगा। भिलाई को राममय बनाने के लिए हजारों भक्त लगातार लोगों तक संदेश फैला रहे हैं।
सभी मंडलों की ली गई है बैठक
जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कि जब से उन्हें जिम्मेदारी मिली है तब से वे सभी मंडलों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक चरोदा मंडल, खुर्सीपार मंडल, कैंप मंडल, पूर्व व पश्चिम मंडल, सुपेला मंडल की बैठकें की ली गई। सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के संबंध में चर्चा की गई और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई है। बैठक के दौरान भाजपा भिलाई जिला अध्यक्षा बृजेश बिचपुरिया सहित भी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे। दया सिंह ने बताया कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें अक्षत देकर प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागी बनने की अपील कर रहे हैं।
सभी मंदिरों में होगी लाइटिंग, लगाया जाएगा महाभोग
दया सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। भिलाई के हर वार्ड में स्थित मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। भगवान राम से लेकर शिव मंदिर, मातारानी के मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों को सजाने का काम हो रहा है। वार्डों में केसरिया तोरण व घरों में भगवा झंडा लगाया जा रहा है। दया सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी की सुबह 4 बजे से राम स्तुति शुरू होगी। इस दौरान सभी मंदिरों में विशेष आराधना के साथ महाभोग लगाया जाएगा। हलवा-पुरी, मिठाई, खिचडी का भोग लगाया जाएगा।
एलईडी स्क्रीन लगी गाड़ियों से निकालेंगे प्रभात फेरी
दया सिंह ने बताया कि श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिल भव्य प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। इसमें भाजपा के हजारों कार्यकर्ता, महिला मोर्चा व अन्य समाजिक संगंठन के लोग इसमें शामिल होंगे। इसके लिए सभी समाज के लोग बढ़-चढ़ कर स्वयं से ही सामने आ रहे हैं। प्रभातफेरी में एलईडी स्क्रीन लगे वाहन, रामधुन के साथ डीजे शामिल होंगे। दया सिंह ने कहा है कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं यह एक वाक्य नहीं बल्कि सार्थक सच है। पूरा देश राम की भक्ति में लीन है और सभी भक्तों को उस पल का इंतजार है जब प्रभु राम अयोध्या में विराजेंगे।
मुकेश शर्मा
महामंत्री भाजपा कुर्सीपार मंडल
दुर्ग/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज शनिवार को महापौर धीरज बाकलीवाल ने पूर्व महापौर आर एन वर्मा,पार्षद सतीश देवांगन,काशीराम रात्रे एवं उपअभियंता विकास दमाहे के साथ अधोसंरचना मद 15.00 लाख (पंद्रह लाख रूपये) की लागत से सीमेंटीकरण सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका अवलोकन करने पहुँचे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने सीमेंटीकरण निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 26 में सोला खोली गोदवाली हाउस से लेकर जीतू के घर से नाला होते हुए देवेन्द्र सिन्हा से ओसकार,आहुती नाला सांस्कृतिक भवन से मीना सोनी के घर तक पक्की सड़क निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मौजूदअधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।गड़बड़ी नजर आने पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही। महापौर ने बताया कि सड़क का सिमेंटीकरण अधोसंरचना मद आयोग की राशि से किया जा रहा है। सड़क पूर्व में स्वीकृत हुई, लेकिन आचार संहिता की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया था। बेस पहले ही तैयार किया गया था।अब सीमेंटीकरण किया जा रहा है।शहर में निरन्तर निर्माण कार्य चल शुरू किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा वार्ड 26 क्षेत्र का बीते दिनों सड़क का जायजा कर निरीक्षण किया गया था।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई 3 निवासी बीएसएनएल से सेवानिवृत्त देवशरण साहू ने आज अपने देहदान की घोषणा कर देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,सत्येंद्र राजपूत,हरमन दुलई को सौंपी, उनके दामाद घनश्याम साहू वसीयत के साक्षी बने एवं पत्नी गौरी साहू,पुत्री कविता,सुषमा ,मनीषा ,ललिता ने देहदान हेतु सहमति दी
श्री देवशरण साहू ने कहा आज उनकी 11 वर्षों की इच्छा नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से पूरी हुई, देवशरण साहू तुलसीदास के दोहे से प्रभावित हुए व् देहदान का निर्णय लिया उनकी इच्छा है की उनकी देह समाज के कार्य आए और इसे एम्स रायपुर के छात्रों की रिसर्च हेतु दान किया जाए .नवदृष्टि फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य सुरेश जैन ने इस मौके पर श्री देवशरण साहू की भावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्री देवशरण साहू के देहदान की घोषणा से समाजको प्रेरणा मिलेगी व हम इस विशेष प्रसंग पर समाज के सहयोगियों के साथ मिलकर समाज के विकास में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन के राजेश पारख ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है.नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पीयूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,जितेंद्र कारिया , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्री देवशरण साहू के निर्णय का स्वागत किया व् साहू परिवार को साधुवाद दिया
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
