August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    MSME द्वारा MDP के अन्तर्गत मार्केटिंग मैनेजमेंट की ट्रेनिंग शुरू ...

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज कैट अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरानी,छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रह्लाद रुंगटा और महिला विंग अध्यक्ष पायल जैन ने बताया कि MSME द्वारा श्री रामदेव बाबा मंदिर गंजपारा दुर्ग में MDP ( मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम) के अन्तर्गत मार्केटिंग मैनेजमेंट की ट्रेनिंग शुरू की गई है जो रोज़ 2 घंटे 5 दिन तक दिया जाएगा और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
       एमएसएमई डायरेक्टर राजीव एस, असिस्टेंट डायरेक्टर दामोदर बेहरा उपस्थित होकर एमएसएमई और एमडीपी की जानकारी दिये । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री अशोक राठी , महिला विंग महामंत्री गुंजा पींचा,कैट के कोषाध्यक्ष आशीष निमजे,कैट के उपाध्यक्ष विनय कश्यप आज इस वर्कशॉप के ओपनिंग में उपस्थित थे ।
        कुल 25 लोगो का रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य था किंतु मार्केटिंग मैनेजमेंट की डिमांड अधिक है , लक्ष्य से अधिक लोग आवेदन किए है । लेकिन एमएसएमई ने बाक़ी लोगो के लिए फिर अलग से ट्रेनिंग देने का वादा किया है । उपस्थित लोगो में ज़्यादातर लोग महिला है जो  गृहनिर्माण कर रही है , और उनको मार्केटिंग मैनेजमेंट सीखना आवश्यक लग रहा है । व्यापारी भी इस मैनेजमेंट ट्रेनिंग में रुचि दिखाए है ।
        डायरेक्टर राजीव एस जी ने गवर्नमेंट ए मार्केट ( GeM) की जानकारी दी , उद्यम रजिस्ट्रेशन के फ़ायदे बताए , पब्लिक प्रोक्योरमेंट प्रोग्राम की जानकारी दिये । असिस्टेंट डायरेक्टर दामोदर बेहरा जी ने क्लस्टर प्रोग्राम , बार कोड इंप्लिमेंट करने में शासन से 80% सब्सिडी की जानकारी दिये और बिल का भुगतान जल्दी प्राप्त करने TReDS प्लेटफार्म की जानकारी दिये ।
       ज़्यादातर ट्रेनिंग में आये लोगो को यह सब जानकारी नहीं थी जिस से उनको व्यापार सुगमता से अधिक मात्रा में करने की सुगमता मिलेगी ।                  

    Rate this item
    (0 votes)
    Last modified on Monday, 15 January 2024 19:30

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision