August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग / शौर्यपथ / मम्प्स या गल्वा माता के मरीज इन दिनों काफी देखने को मिल रहें हैं। इसको ध्यान में रखते हुए 28 जनवरी 2024 को जिला चिकित्सालय दुर्ग में आम जनता के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. साहू के अनुसार कार्यशाला में जिला चिकित्सालय के शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश कान्त मल्होत्रा, डॉ. सीमा जैन, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. वाय किरण तथा संजीवनी गर्ल्स होस्टल की लड़कियां व वार्डन रितू बोरकर सम्मिलित हुए। मम्प्स या गल्वा माता के बारे में बताया गया कि यह एक वायरल डिसिस् है, जो पेरामिक्सौ वायरस् से फैलता है। इस बीमारी में चेहरे के दोनों या एक तरफ पेरोटिड व अन्य लार ग्रंथियों में सूजन, दर्द होता है, बुखार, सिर दर्द, हाथ पांव में दर्द, सुस्ती लगना, खाने की इच्छा न होना आदि लक्षण हैं। यह खांसने से, छींकने से हवा द्वारा दूसरे बच्चों में फैलता है। बुखार तेज होने पर, अधिक सर दर्द, पेट दर्द, चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी है। बुखार व दर्द के लिए पैरासिटामोल लेना है, अधिक से अधिक आराम करना है, सूजन व दर्द ज्यादा होने पर हल्की सिकाई कर सकते हैं। यह तकलीफ बड़ों में भी देखने को मिल रही है। इस बीमारी के मुख्य जटिलताएं पुरुष व महिलाओं के अण्डकोष में सूजन व दर्द, मस्तिष्क ज्वर, मेनिनजाइटिस, पैनक्रिटाइटिस आदि है। इस बीमारी के समय बच्चों को स्कूल न भेजें। बच्चों को भीड़-भाड़ वाली जगह में न ले जायें। मास्क का उपयोग करें।

    - लिखना जितना अच्छा होगा शार्पनेस उतना ही ज्यादा आएगा
    - अपने मेहनत और शिक्षक पर भरोसा रखें, सफलता अवश्य मिलेगी- कलेक्टर
    - कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई में किया गया

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’परीक्षा पर चर्चा’ का आयोजन आज नई दिल्ली में किया गया। चर्चा के इस सातवें संस्करण का सीधा प्रसारण जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई दुर्ग में किया गया। इस मौके पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे।
            परीक्षा पर चर्चा 2024 के दौरान ऑनलाइन जुड़कर छात्राएं, शिक्षक और अभिभावकों ने प्रधानमंत्री से तनावमुक्त परीक्षा दिलाने संबंधी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के टिप्स दिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्ट्रेस या तनाव एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिसमें हमें किसी भी परिस्थिति से निपटने या फिर निर्णय लेने में कठिनाई होती है। तनाव को सहने के लिए हमे सामर्थ्यवान बनना होगा। हमें यह मानके चलना चाहिए कि हमें परिस्थिति के अनुसार अपने आप को ढालना है। परिवार, शिक्षक और अभिभावकों में थोड़ा लचीलापन पैदा करना होगा और उन्हें तनाव से निपटने में मदद करना होगा। बच्चों को प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, किंतु स्वयं से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। बच्चों को कभी भी दूसरे बच्चों के प्रति ईष्याभाव नही लाना चाहिए। यदि एक बच्चा किसी एक विषय में कमजोर है और वहीं दूसरा बच्चा उस विषय में अच्छा है तो दोनों एक दूसरे की सहायता करके अधिक सामर्थ्यवान बन सकते हैं। हमेशा सीखने का प्रयास करते रहना चाहिए।
     छात्रों की चुनौतियों का समाधान अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों को भी सामूहिक रूप से करना चाहिए। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा छात्रों के विकास के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नौकरी की भूमिका में नहीं हैं बल्कि वे छात्रों के जीवन को संवारने की जिम्मेदारी निभाएं। माता-पिता को अपने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड को उनका विजिटिंग कार्ड नहीं बनाना चाहिए। छात्रों और शिक्षकों के बीच का बंधन पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या से परे होना चाहिए। जब बच्चों से उनके सिलेबस से निकलकर नाता जोड़ेंगे तो परीक्षा में तनाव की स्थिति नही होगी। बच्चे आप से परीक्षा से संबंधित परेशानियों को खुल के रखेंगे। अपने बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्विता के बीज कभी न बोएं।
      अपने सभी कार्यों और अध्ययन में प्रतिबद्ध और निर्णायक बनने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा में लिखना एक बड़ा चैलेंज होता है। आप अपना पूरा ध्यान लिखने में केन्द्रित करें। परीक्षा में लिखना है तो अपने आप को लिखने के लिए तैयार करना होगा। 15 मिनट अपने नोटबुक पर लिखे और खुद पढ़े। इससे लिखने की आदत और अपनी गलतियों को स्वयं पकड़ पाएंगे। लिखना जितना अच्छा होगा शार्पनेस उतना ही ज्यादा आएगा। उन्होंने कहा अपने आप पर भरोसा करोगे तो प्रश्नों के उत्तर देने पर फोकस कर पाओगे। परीक्षा कक्ष में समय से पहले आएं और तनावमुक्त होकर ध्यानपूर्वक पर्चे को पढ़े।
      उन्होंने कहा जिस प्रकार एक मोबाईल को रिचार्ज करना पड़ता है उसी प्रकार शरीर को भी चार्ज करना पड़ता है। जीवन को संतुलित बनाना होता है। हम अगर स्वस्थ नही रहेंगे तो परीक्षा में बैठने के लायक नही रहेंगे। स्वस्थ शरीर के लिए सूर्य का प्रकाश जरूरी होता है। साथ ही उन्होंने नींद पर भी ध्यान केन्द्रित करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी को कम नही आकना चाहिए। हमारे में सामर्थ्य होना चाहिए हम निर्णय ले सके। यदि आपके पास वह अभ्यास है तो परीक्षा हॉल का अधिकांश तनाव दूर हो जाएगा। सही समय जैसा कुछ नहीं है इसलिए इसका इंतजार न करें। चुनौतियाँ आती रहेंगी और आपको उन चुनौतियों को चुनौती देनी होगी। यदि लाखों चुनौतियाँ हैं, तो अरबों समाधान भी हैं। असफलताओं से निराशा नहीं होनी चाहिए। हर गलती एक नई सीख हैं। मैंने अपने जीवन में निराशा के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी हैं। एक बार तय कर ले निराश होना ही नही है उसके बाद सकारात्मक सोच अपने आप आती जाती है। जीवन आत्म विश्वास से भरा होना चाहिए।
      कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री से परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को तनावमुक्त होने के संबंध में प्रश्न किया गया, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री ने उक्त सुझाव देशभर के विद्यार्थियों को दिया। कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को तनावमुक्त एवं स्वस्थ होकर परीक्षा दिलाने की बात कही और अधिक से अधिक समय पढ़ाई पर केन्द्रित करने को कहा। उन्होंने सभी बच्चों को वार्षिक परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने मेहनत और शिक्षक पर भरोसा रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के करकमलों से होगा चुनाव कार्यालय का उदघाटन 

    दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन 30 जनवरी को 11 बजे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। यह कार्यालय दुर्ग शहर के गंजपारा में लाला गुपचुप सेंटर के पास खुलेगा।
      इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग लोकसभा प्रभारी, चंदूलाल साहू (पूर्व सांसद) के साथ लोकसभा क्षेत्र के समस्त जिला प्रभारी व सह प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्षगण एवं विधायकगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दुर्ग लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल एवं सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन ने उक्त कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के समस्त कार्यकर्ता बंधुओं और भगिनियों से उपस्थिति का अनुरोध किया है।
       जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा (दुर्ग) बृजेश बिचपुरिया (भिलाई) एवं ओमप्रकाश जोशी (बेमेतरा) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ चुकी है। बूथ से लेकर लोकसभा स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। पार्टी द्वारा 4 - 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बूथ में प्रवासी कार्यकर्ता जायेंगे और संगठन से दिए गए टास्क को पूरा करते हुए बूथ की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा शक्ति वंदन योजना अंतर्गत स्व-सहायता समूहों और एनजीओ के बीच संपर्क अभियान चलाकर केंद्र राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने हेतु जिला स्तरीय 15 सदस्यीय समिति और विधानसभा स्तरीय 25 सदस्यीय समिति का गठन किया जा चुका है। अन्य राजनीतिक दलों एवं आमजनों को भाजपा प्रवेश दिलाने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा दुर्ग जिले में 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसके संयोजक ललित चंद्राकर (विधायक) एवं सदस्य राजेन्द्र कुमार पाध्ये और दिव्या कलिहारी को बनाया गया है। पार्टी प्रवेश करने के इच्छुक नेताओं और व्यक्तियों द्वारा भेजे गए आवेदनों एवं प्रस्तावों पर यह समिति विचार करेगी।

     दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम प्रशासन द्वारा राजेन्द्र पार्क में भव्य फ़्लावर शो कार्यक्रम का विधायक गजेंद्र यादव द्वारा नगर निगम सभापति राजेश यादव,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा एवं पार्षदों और अधिकारी/कर्मचारी के बीच फीता काटकर भव्य फ़्लावर शो कार्यक्रम का शुभारंभ किया।नगर पालिक निगम द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्री गार्डन की तर्ज पर निगम के राजेंद्र पार्क फ्लावर-शो को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला।पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित फ्लावर-शो को देखने सुबह से देर रात तक 15 हजार से अधिक लोग पहुंचे।फ्लावर-शो पर 250 से अधिक वेरायटी के फूल सजाए गए थे।इनमें काला और हरा गुलाब के साथ बोनसाई के पौधे आकर्षण के केंद्र रहे।फ्लावर शो में प्रतिभागियों द्वारा तैयार फूलों के गमले और सजावटी पौधे रखे गए।महापौर धीरज बाकलीवाल के मंशा के अनुरूप नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर को ग्रीन सिटी बनाने पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने के मकसद से फ्लावर-शो का आयोजन किया गया।
       विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने भव्य पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों व स्कूल बच्चो द्वारा पेंटिंग व डांस किया गया जिन्हें प्रशस्ति पत्र वितरण प्रदान किया गया। उन्होंने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिभा चन्द्राकर,दीपक साहू,हमीद खोखर,उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चन्द्राकर,मदन जैन,पूर्व महापौर आरएन वर्मा,विजेंद्र भारद्वाज,चमेली साहू,हेमा शर्मा,बृजलाल पटेल,शशिद्वारिका साहू,कुमारी साहू,ज्ञानदास बंजारे,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,ईई दिनेश नेताम,जितेंद्र समैया,वीपी मिश्रा,आरके पलिया,जावेद अली,दुर्गेश गुप्ता,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,थानसिंह यादव,पूर्व सभापति देवनारायण तांडी,अजय गुप्ता,रत्ना नामदेव,रामकली यादव,अनूप वर्मा,निकिता मिलिंद आदि मौजूद रहें।
      बता दे कि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों व पर्यावरण प्रेमियों का जुड़ाव हो सके इसके लिए घरों में तैयार पौधों को भी फ्लावर-शो में सजाने का अवसर दिया गया। इसमें सैकड़ो से ज्यादा लोगों ने पंजीयन कराया।फ्लावर शो में नगर निगम द्वारा तैयार फूलों के गमलों व सजावटी पौधों के अलावा फ्लावर शो में प्रतिभागियों द्वारा तैयार फूलों के गमले और सजावटी पौधे रखे गए।फ्लावर शो में गमला में फूल पौधा सजावट,कट फूल पौधा सजावट और बोनसाई फूल पौधा सजावट तीन केटेगरी में कराई गई।नगर निगम दुर्ग फ्लावर शो हरा और काला गुलाब सहित बोनसाई पौधे आकर्षण के केंद्र रहे। फ्लावर-शो के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।अयोध्या मंदिर कटआउट बनाया गया था इसे लोगों की जमकर सराहना मिली।इसके अलावा फ्लावर शो में अयोध्या मंदिर के कटआउट के आगे लोग शेल्फ़ी लेते नजर आये व बच्चों के अलावा सेल्फी में रूचि रखने वालों के लिए यह खासे आकर्षक के केंद्र रहे। फूलों के अलावा मौसमी फलों की प्रदर्शनी को भी लोगों ने खासा पसंद किया।
    -छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से महका स्टॉल फ्लॉवर-शो को आकर्षक बनाने निगम प्रशासन द्वारा अलग-अलग वस्तुओं की बिक्री के लिए स्टॉल भी आवंटित किया गया था।इसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल भी शामिल थे। इन स्टॉलों में लगभग सभी तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन रखे गए थे। फ्लावर-शो में पहुंचे लोगों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।जबकि बोनसाई सजावट के लिए एक केटेगरी तय की गई थी।सभी केटेगरी को मिलाकर करीब सैकड़ो प्रदर्शन रखे गए थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेनिक कॉलेज के करीब वार्ड 29 मे शहीद हेमू कालाणी की मूर्ति का लोकार्पण आज पूज्य सिंधी जरनल पंचायत,दुर्ग द्वारा स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कालाणी स्मारक का लोकार्पण समारोह 28 जनवरी को सुबह 11 बजे से रखा गया।जिसका कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक गजेंद्र यादव ने सभापति राजेश यादव व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,पार्षद नरेश तेजवानी की मौजूदगी में अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया।
      विधायक ने कहा अमर शहीद हेमू कालाणी में राष्ट्रवाद की भावना का संचार बचपन मे हो गया था।
     शहीद हेमू कालाणी देश के लिए शहीद होने वाले सबसे कम उम्र के क्रांतिकारीयो मे से एक थे 19 वर्ष की आयु में उन्हें अंग्रेजी हुकूमत के आदेश पर फांसी दी गई थी समारोह कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व महापौर आरएन वर्मा,एमआईसी भोला महोविया,पार्षद देवनारायण चन्द्राकर,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,अरवींद्र खुराना,पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारीगण मौजूद रहें।सिंधी पंचायत में अखण्ड भारत की आजादी में योगदान देने वाले अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा शहर में लगाने के लिए काफी प्रयास किए गए जो सपना देखा था वो आज हकीकत में बदलते देख कर समाज में खुशी की लहर है। बता दे कि निर्माण कार्य हेतु विधायक गजेंद्र यादव ने निर्माण कार्य के लिए 8 लाख की स्वीकृति प्रदान की एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के अनुशंसा पर नगर पालिक निगम द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट शहीद हेमू कालाणी की मूर्ति के लिए 12 लाख स्वीकृति की गई थी एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा के निधि से निर्माण कार्य हेतु 8 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई थी। कार्यक्रम इस अवसर के मौके पर मौजूद कुलदीप सिंह,आसन दास मोहतानी,महेशगणेशाती,निवालरतनानी,जशनमल पंजवानी,बादत्त भावनानी, सुरमुख गोदवाली,भरविंदर सिंह रहराता- सिख्ख समाएं,धर्मदास बगा, राम सिंधीपंचायत,टेकनदास पुलवाती सिंधी पंचायत रायपुर नाग,संचालन  श्रीचंद लेखपानी के अलावा आदि मौजूद रहें।

     

      दुर्ग / शौर्यपथ / गणतंत्र दिवस के अवसर पर।महापौर धीरज बाकलीवाल ने नगर पालिक निगम मुख्य कार्यालय में ध्वजारोहण किया।इस अवसर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव,एमआईसी दीपक साहू,हमीद खोखर,सत्यवती वर्मा,श्रद्धा सोनी,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,ईई दिनेश नेताम,सहायक अभियंता आरके पलिया,वीपी मिश्रा,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,उपभिन्यता हरिशंकर साहू,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,लेखा अधिकारी आरके बोरकर,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंग यादव,आशुतोष ताम्रकार,पूर्व एल्डरमेन रत्ना नामदेव,अनूप सोनी,निकिता मिलिंद के अलावा कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम अधिकारी /कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज 26 जनवरी 2024 को अपने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग व्‍दारा आई.एम.ए;भवन दुर्ग में झण्‍डारोहण कर उल्‍लासपूर्वक मनाया गया। आई.एम.ए;दुर्ग शाखा के अध्‍यक्ष डॉ.राजू भैंसारे ने झण्‍डारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्‍होंने कहा कि संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। आज इसी ऐतिहासिक और शुभ दिन की 75वीं सालगिरह हम मना रहे हैं। इस शुभ घडी पर उन्‍होंने सभी चिकित्‍सकों एवं शहरवासियों को हार्दिक बधाई दी। सभी के स्‍वस्‍थ्‍य समृद्ध रहने की कामना की।समारोह में दुर्ग भिलाई के सम्‍मानित चिकित्‍सकों एवं आई.एम.ए. के सदस्‍यों ने हिस्‍सा लिया । विशेष तौर पर डॉ.शरद पाटणकर , डॉ.अजय गोवर्धन, डॉ.जे.पी.मेश्राम, डॉ.संतोष नशीने, डॉ.रजनीश मल्‍होत्रा, डॉ. नेमी चोपडा, डॉ.कौशलेन्‍द्र ठाकुर, डॉ.अरशद सिद्दीकी, डॉ.रवि शुक्‍ला, डॉ.आर.एस;नायक, डॉ; राकेश चौबे, डॉ.अमित अग्रवाल, डॉ;अजय दानी, डॉ.अजय गुप्‍ता, डॉ.शैलेन्‍द्र जैन, डॉ;मीना जैन, डॉ.आदित्‍य मेठी, डॉ;डब्‍ल्‍यू;सी;ल्‍यू, डॉ;आर;ए.सिद्ीकी, डॉ.जी.एस.भाटिया, डॉ;एस.पी;सक्‍सेना, डॉ.गोपाल देवांगन, डॉ;अनुराग दीक्षित,  डॉ.राघवेन्‍द्र राय, डॉ;अनिल अग्रवाल, डॉ.जी.एस.राजपाल, डॉ. गुरमित सिंग, एवं अन्‍य सदस्‍य  इस समारोह में उपस्थित रहे ।
      डॉ.संतोष नशीने सेक्रेटरी आई.एम.ए. ने सभी उपस्थित चिकित्‍सकों का आभार व्‍यक्‍त किया ।

      durg / shouryapath / आज छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी थी जिसमें झेरिया यादव समाज के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामलाल यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुये झेरिया यादव समाज के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि 28 जनवरी को होने वाली झेरिया यादव समाज भवन का लोकार्पण, युवती-युवती परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह हम सब की भागीदारी होगी। समाज के सभी पदाधिकारी, सदस्य, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ के सभी सदस्य इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
    बरौदा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि आज महिला प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक रखी गयी थी जिसमें बड़ी संख्या में शामिल हुई। महिलाओं  में बहुत ही उत्साह है कि 28 जनवरी को होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिये। वे बड़ी संख्या में इस सम्मेलन में भाग लेंगे। और समाज के एक-एक व्यक्ति इस सम्मेलन में भाग लेने को तैयार है। झेरिया यादव समाज एकजुट होकर इस बैठक में शामिल होंगे।

         दुर्ग। शौर्यपथ । शहीदों के परिजनों का सम्मान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवम गृह मंत्री विजय शर्मा ने कुछ इस तरह किया शहीदों के परिजनों का दुख तो दूर नहीं किया जा सकता किंतु सम्मान की शैली से उनके दुख को कुछ कम किया जा सकता है और शायद इसी मंशा के तहत प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के द्वारा शहीदों के परिजनों का सम्मान शीश नवा कर करना आज उन जनप्रतिनिधियों के लिए एक सीख है जो शहीदों के परिजनों को सिर्फ दिखावे के लिए सम्मान करते हैं सम्मान के साथ जो भाव होता है उसका भी एक महत्वपूर्ण अंश होता है कि शहीदों के परिजनों से जनप्रतिनिधि किस तरह से व्यवहार करें हैं । खुले दिल से यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की शहीदों के परिजनों के प्रति सम्मान की जो भावना उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिखाई वह एक नई पहल और एक नए समाज की ओर बढ़ता कदम है और यह निरंतर बढ़ता रहे तभी सभ्य समाज की रचना संभव हो सकती है । नमन उन शहीदों को जिन्होंने देश की आंतरिक एवं बाह्य रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति थी और समाज को सुरक्षित रखने में अपना हम योगदान किया दिया साथ ही सादर नमन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जिन्होंने शहीद के परिजनों को पूरे मन भाव से सम्मानित किया । 

    शरद पंसारी

    संपादक (शौर्यपथ दैनिक समाचार पत्र)

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision