August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग / शौर्यपथ / दिनांक 26.12.2023 को थाना मोहन नगर के आरक्षक तारकेश्वर साहू क्रमांक 1806 एवं आरक्षक सकील खान क्रमांक 48 स्टेशन रोड़ गुरूद्वारा के पास डयूटी में तैनात थे कि दोपहर करीबन 3.00 बजे एक महिला अपने डेढ वर्षीय पुत्री को लिये हुए दौड़ते हुए जोर जोर से चिल्ला कर आ रहीं थी डयूटी में तैनात कर्मचारी आरक्षक द्वारा महिला के पास जाकर पूछा गया क्या हुआ तो महिला बहुत डरी सहमी थी ठीक से बोल नहीं पा रहीं थी उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री ठीक से श्वास नहीं ले पास रहीं थी उक्त महिला बताई कि बच्ची को दवाई खिलाए तो दवाई को अटक गई है।
       बताते ही ड्यूटी में तैनात आरक्षक तारकेश्वर साहू एवं सकील खान द्वारा विलंब न करते हुए अपने बाईक से उक्त महिला को उसके डेढ वर्षीय पुत्री के साथ बाईक में बैठाकर ईलाज हेतु तत्काल यशोदानंदन अस्पताल में लेकर गए। जहा पर डाक्टर द्वारा बच्ची का ईलाज किया गया । ईलाज पश्चात बच्ची के परिजन अपने बच्ची को सकुशल घर लेकर गए। परिजन द्वारा पुलिस को धनयवाद ज्ञापित किया गया। ड्यूटी में तैनात उक्त पुलिस कर्मचारियों की तत्परता को देख एसएसपी दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा उक्त दोनों आरक्षकों का सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर और नक़द इनाम देने कहा गया  एसएसपी ने कहा कि पुलिस के ऐसे कार्यों से जनता के साथ संबंध अच्छा होता है .उक्त कार्य का लोगों द्वारा भी बहुत सराहना किया गया।

    समाचार सार ...
     लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किये जाने, सम्पत्ति संबंधी अपराधों के घटना स्थल का निरीक्षण करने, अवैध कार्यों में अंकुश लगाने, रात्रि गश्त, यातायात को दुरूस्त करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने दिये गये निर्देश । बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता पर जोर दिया गया। 

        दुर्ग / शौर्यपथ / श्री बी. एन. मीणा, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज व्दारा दिनांक 26.12.2023 को दोपहर 12.00 बजे पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में बैठक ली गयी । बैठक में रामगोपाल गर्ग, भापुसे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे । श्री बी. एन. मीणा व्दारा जिले में बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता पर जोर दिया गया, जनता से सद्व्यवहार करने, आम जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार निराकरण करने, साईबर क्राईम के प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण करने, लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं में अधिक से अधिक कार्यवाही करने, वाहन दुर्घटना के स्थल चिन्हित कर निराकरण करने, रात्रि गश्त एवं यातायात को दुरूस्त किये जाने, 112 के कार्यों की समीक्षा करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, सम्पत्ति संबंधी अपराधों में थाना / चौकी प्रभारियों को घटनास्थल का निरीक्षण करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
       थानों में संसाधनों की पहचान एवं आवश्यकता के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षकों / पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को मानीटरिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही जिले में अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने, बदमाशों पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखने, इनकी गतिविधियों की जांच करने, वारण्टों की अधिक से अधिक तामीली साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये दुर्ग पुलिस की प्रशंसा की गयी । मीटिंग में भापुसे, अभिषेक झा. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।

     दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिला परियोजना कार्यालय दुर्ग के पी.एम.श्री. योजना के अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला रुआबांधा, विकासखण्ड- दुर्ग (ग्रामीण) हेतु एक निश्चित अवधि (जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक) के लिए 20 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से कार्य करने हेतु स्पेशल ऐजुकेटर के 02 पदो के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक अपना आवेदन जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग की ओर सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा 3 जनवरी 2024 सुबह 10 बजे से शाम 5.30 तक प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में अवलोकन कर सकते है।

    - स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने पर बल
    - सांसद बघेल की अध्यक्षता मेें दिशा समिति की बैठक संपन्न

      दुर्ग / शौर्यपथ / जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल की अध्यक्षता एवं कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि नई सरकार के साथ नई व्यवस्था के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्य किया जाएगा। जो भी दिशा-निर्देश व निर्णय लिया जाता है उस पर त्वरित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। केन्द्र की योजनाओं से जनता वंचित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
       बैठक में विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख एवं जामुल जनपद अध्यक्ष  ईश्वर ठाकुर भी सम्मिलित हुए। सांसद बघेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में राज्य और केन्द्र शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएं। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के कार्यों को तेजी के साथ संचालित करने को कहा। वहीं ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत आवास निर्माण में अद्यतन प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना अंतर्गत पात्रातानुसार हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने को कहा।
           शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा निर्माण कार्यों में शतप्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों में श्मशान घाट, दशगात्र के लिए चबूतरा, शैड बनाने एवं श्मशान घाट तक पहंुचने के लिए आवागमन की सुविधा करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र व बाजारों में जगह चिन्हांकित कर महिलाओं के लिए सुविधायुक्त शौचालय पिंक टायलेट का निर्माण करने के निर्देश दिए।
          इस दौरान कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित कर जिले में योजनाओं का कारगर क्रियान्वयन किये जाने आश्वस्त किया। वहीं इस दिशा में आवश्यक पहल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। दिशा समिति की बैठक में सीईओ जिला पंचायत अश्वनी देवांगन ने अवगत कराया कि मनरेगा के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही है। अब तक 100 दिवस का रोजगार 1399 श्रमिकों को प्रदान किया गया है। कृषि विभाग के अंतर्गत अधिकारी ने बताया कि आत्मा योजना उन किसानों के लिए है जो आज भी आधुनिक खेती से होने वाले फायदे से वंचित हैं। किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस स्कीम के तहत किसानों को आधुनिक यंत्रों की ट्रेनिंग दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। इस प्रकार की सुविधा सभी विकासखण्डों मंे उपलब्ध कराई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बताया कि पी.एम.श्री स्कूल के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक स्कूल स्थापित करने की योजना बनाई गई है। ये स्कूल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेंगे। इसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड में योजना के अंतर्गत 2-2 स्कूल का चयन कर उनमें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदाय किया जाना प्रस्तावित किया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय के द्वारा 211 स्कूलों को चयन किया गया है। इनमें दुर्ग जिले से कुल 11 पी.एम.श्री स्कूल चयनित है। महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि जल मिशन योजना के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ियों में नल कनेक्शन प्रदान किया गया है।  
          बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, ई-श्रम पोर्टल के साथ जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अश्वनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम रोहित व्यास,  लोकेश चंद्राकर,  आशीष देवांगन, अजय त्रिपाठी,  जितेन्द्र साहू तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

      दुर्ग। शौर्यपथ। प्रदेश में 5 साल बाद ही भारी मतों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी हुई इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अनुभव मंत्रियों के साथ-साथ पहली बार बने विधायकों को भी प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली प्रदेश के कवर्धा क्षेत्र में पूर्व मंत्री को भारी मतों से हारने वाले भाजपा के युवा चेहरा विजय शर्मा को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है उपमुख्यमंत्री बनने के बाद आज दुर्ग शहर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का प्रथम आगमन हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के दुर्गा आगमन के दौरान मालवीय नगर चौक में भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था अपने उप मुख्य मंत्री को देखने एवं उनका स्वागत करने की इस कड़ी में  मालवीय नगर चौक में भाजपा युवा विंग के कार्यकर्ताओ में नीरज चंसौलिया गोलू, मितेश पटेल, वरुण जोशी, श्याम शर्मा , छोटू वर्मा , सुभाष प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में युवा वर्ग थे । वही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं के इस जोशीले स्वागत को देख युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए युवाओं के साथ सेल्फी भी ली प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को इस तरह अपने साथ आत्मीयता से मिलते देख  युवाओं में काफी उत्साह वर्धन हुआ और विजय शर्मा जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गुंज गया । 

      बता दे कि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद *माननीय श्री विजय शर्मा जी* का प्रथम दुर्ग आगमन आज दिनांक 26 दिसंबर को हुआ इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका भेंट मुलाकात का कार्यक्रम *शाम 5:00* बजे *जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग* में *जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा* के नेतृत्व में रखा गया था । 

    महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रदर्शनी की सराहना की और छात्रों का उत्साहवर्धन किया

      दुर्ग/शौर्यपथ / नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल,खेल खुद एवं शिक्षा विभाग प्रभारीमनदीप सिंह भाटिया,पार्षद प्रकाश जोशी के साथ अतुल्यम -3.0 आईएनएसडी INSD इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन नेहरू नगर में लगें दो दिवसीय फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग की प्रदर्शनी में पहुँचे।आईएनएसडी भिलाई के डायरेक्टर विनोद सोनी एवं संदीप कौर एवं उनकी टीम द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल का फूलगुच्छ देकर स्वागत किया।प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने पूरे प्रदर्शनी में घूमकर इंटीरियर डिजाइनिंग प्रदर्शनी को देखकर प्रदर्शनी की सराहना की और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।प्रदर्शनी में डिजाइनर कपड़े, शिल्पकार से बनी ज्वेलरी,विभिन्न प्रकार के कुशन कवर, लटकन, बैग, डिजाइनर शू,और चूड़ियां रखी गईं।इंटीरियर डिजाइनिंग विद्यार्थियों ने गैरेज कैफे, रिटेल स्टूडियो और किड्स ड्रीम जोन बनाया।गैरेज कैफे में अनुपयोगी सामान जैसे गाड़ी के टायर से बैठक, तेल के पुराने ड्रम से सोफा, कारों के उपकरणों से लैंप, ट्रकों की छन्नियों से टेबल और रिसेप्शन डायस, साइकल के पार्ट्स से घड़ियां आदि बनाकर रखे गए। रिटेल स्टूडियो में डिजाइनर ड्रेसेस का शोरूम स्टूडियो भी बनाया गया।नेहरू नगर स्थित संस्था में 23 व 24 तक लगाई गई दो दिवसीय प्रदर्शनी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रदर्शनी की सराहना की और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही इस तरह की प्रदर्शनी के होते रहने पर जोर दिया ताकि वेस्ट से बेस्ट बनाने वाले छात्रों को और फैशन तथा इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र में काम करने वालों को एक मंच मिल सकेगा। इसका फायदा सभी छात्र-छात्राओं को मिलेगा।छात्रों ने किड्स जोन को बनाया मोस्ट कलरफुल प्रदर्शनी में फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने बच्चों के लिए कलरफुल ड्रीम्स की तरह किड्स ड्रीम जोन को बहुत ही कलरफुल तरीके से बनाया। इसी तरह कैनवास पेंटिंग, फोटो फ्रेम, नेल आर्ट पेंटिंग, शिल्पकार पेंटिंग, मॉडल्स और क्ले मॉडलिंग को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया।उन्होंने कहा नई प्रतिभाओं को लाने की बात कही।
       संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय फैशन एवं इंटीरियर एक्जिीबीशन का निरीक्षण कर वहां पढ़ने वालों छात्रों को प्रोत्साहित किया।नेहरू नगर स्थित इस आईएनएसडी भिलाई के डायरेक्टर विनोद सोनी एवं संदीप कौर व उनकी टीम को बधाई दी कि वह इन बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर इनके उज्जवल भविष्य बनाने का कार्य कर रहे है।नई सोच व नये विचार के साथ व समयानुसार चलने से इन छात्र छात्राओं को भविष्य में लाभ होगा। परंपरागत व सोच तथा नई टेक्नालॉजी से इन बच्चों द्वारा बनाये गये उत्पाद से शहर के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।
      युवा आगे बढे,व इस संस्था में अध्ययनरत जो बच्चे है वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छग व दुर्ग भिलाई का नाम रौशन करें।संस्था के डायरेक्टर विनोद सोनी ने बताया कि हमारी संस्था में फैशन डिजायनिंग व इन्टीरियर डिजायनिंग का कोर्स है 10 वी पास करने वाले बच्चों के लिए ये तीन साल का प्रोफेशनल कोर्स है एवं 12 पास बच्चे इसमे डिग्री कोर्स करेंगे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रदर्शनी में शामिल हुए ओर कहा फैशन डिजाइन की दिशा में आ रहे बच्चों को मंच दिलाने और नई प्रतिभाओं को खोजने और इस दिशा में सार्थक पहल करने की बातें कहीं।

    दुर्ग ग्रामीण विधायक ने आईएनएसडी संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय फैशन एवं इंटीरियर एक्जिीविशन का किया शुभारंभ

       दुर्ग / शौर्यपथ / नेहरू नगर इस्ट स्थित आईएनएसडी संस्था के दो दिवसीय 23 एवं 24 दिसंबर को अतुल्यम थ्री फैसन एवं इंटिरियर का एक्जिवीशन का शुभारंभ दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर ने फीता काटकर किया। उन्होंने आईएनएसडी के डायरेक्टर विनोद सोनी एवं संदीप कौर व उनकी टीम को बधाई दी कि वह इन बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर इनके उज्जवल भविष्य बनाने का कार्य कर रहे
    है। नई सोच व नये विचार के साथ व समयानुसार चलने से इन छात्र छात्राओं को भविष्य में लाभ होगा। परंपरागत व सोच तथा नई टेक्नालॉजी से इन बच्चों द्वारा बनाये गये उत्पाद से शहर के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।  युवा आगे बढे, व इस संस्था में अध्ययनरत जो बच्चे है वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छग व भिलाई का नाम रौशन करें।
    संस्था के डायरेक्टर विनोद सोनी ने बताया कि हमारी संस्था में फैशन डिजायनिंग व इन्टीरियल डिजायनिंग का कोर्स 10 वी पास करने वाले बच्चों के लिए ये तीन  साल का प्रोफेशनल कोर्स है। और 12 पास बच्चे इसमे डिग्री कोर्स करेंगे। वर्तमान में सौ से अधिक बच्चे हमारी संस्था में अध्ययनरत है। अभी इसमें प्रवेश जारी हैं। संस्था में सुखशांत सिंह इंजीरियर डिजाईनर व मेडम संदीप कौर सहित यहां कार्यरत सभी लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।

    सभी विजेताओं को अतिथियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, देकर  किया सम्मानित विजय धावला ने किया धन्यवाद ज्ञापित तो अनिता झा ने किया केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री के संदेश का वाचन

        दुर्ग / शौर्यपथ / धावला फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस पर आज भिलाई में रन फॉर फार्मर्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह किसानों के समर्थन के लिए 5 किलो मीटर क्रॉस टाउनशिप दौड का आयोजन क्रीडा परिसर भिलाई होटल के सामने सिविक सेंटर में किया गया। इस रन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करवाया।
    इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, ट्रॉफिक पुलिस के डीएसपी सतीश ठाकुर एव मानिकचोरी दरगांव गांवों के सपरपंच उपस्थित थे। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से षुरू हुआ और 10 बजे समाप्त हुआ। धावकों को
    ए,बी,सी, और डी चार श्रेणियों में विभक्त किया गया था जिसमें ए श्रेणी में 12 से 15 वर्ष, बी श्रेणी में 16 से 25 वर्ष, सी श्रेणियों में 26 से 50 और डी श्रेणी में 50 वर्ष के उपर आयु के धावकों ने भाग लिया। इस रन में सभी समूहों के महिला एवं पुरूष कुल 274 धावकों ने भाग लिया। यह दौड क्रीडा मैदान  सिविक सेंटर से शुरू हुआ और रेल चौक, सिविक सेंटर तिराहा, शहीद उद्यान, जवाहर उद्यान चैक, डीपीएस रिसाली चौक होते हुए वापस क्रीडा मैदान सिविक सेंटर पहुंचा।
    धावला फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ अनिता झा ने बताया कि हमारे  समाज के सबसे योग्य सदस्यों ने सीमांत किसानों को मदद करने की आवश्यकता के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के मूल उद्देशय से किया गया था। यह इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम रन फॉर फामर्स का पहला संस्करण था,जिसे संगठन आने वाले वर्षों में देश के कई जिलों में आयोजित करना चाहता
    था। इस रन में ए श्रेणी 12 से 15 साल में पुरूष वर्ग में प्रथम  वेद प्रकाश धोकर, द्वितीय साक्षात सिंह ठाकुर,तृतीय चंद्र भूषण साहू एवं राजीव कश्यप रहे। वहीं महिला वर्ग में प्रथम अनन्या गुप्ता, द्वितीय सोनाक्षी यादव,तृतीय स्थान पर भूमि साहू रही।
    बी श्रेणी 16 से 25 साल की आयु में पुरूष वर्ग में प्रथम लक्ष्मण साहू,द्वितीय हीरालाल, तृतीय डिकेश कुमार रही। महिला वर्ग में प्रथम स्थान भीमेश्वरी, द्वितीय शीतल साव, एवं तृतीय स्थान पर काजल रही। इसी तरह सी श्रेणी 26 से 50 साल में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान उमांशकर, द्वितीय संतोष बिसाई, तृतीय पारख रहे तो महिला वर्ग में प्रथम दीक्षा, द्वितीय सरिता रही।
    इसी प्रकार डी श्रेणी 50 से 70 आयु के पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर जहां रमेश सिंह, द्वितीय डी तेजा राव, तृतीय मोहम्मद शब्बीर रहे जबकि 70 से 80 वर्ष के वर्ग में प्रथम शयाम सिंह, जबकि 80 साल से अधिक की आयु वर्ग में प्रथम एस पी सिह रहे। इस सभी 23 विजेताओं को विधायक देवेन्द्र यादव  सहित उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर जहां सम्मानित किया गया वहीं सभी प्रतिभागियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
    ये रहा आकर्षण का केन्द्र: -
    ब्यासी वर्षीय एस पी सिंह एवं 72 वर्षीय शयाम सिंह ने जहां दौड लगाई और 5 किलोमीटर की दौड पूरी की। इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के समर्थन में यह अपनी तरह का पहला प्रयास है जो बहुत ही खास है। इस दौरान इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धावला फाउंडेशन को क्रेन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चैधरी द्वारा प्रेषित किये गये संदेष का वाचन धावला फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ अनिता झा ने किया।
    अंत में धावला फाउंडेशन ग्रुप सीईओ एम एमडी विजय धावला न ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों, रन में भाग लेने वाले सभी धावकों सहित इवेंट पार्टनर्स और इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वालों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    दुर्ग। शौर्यपथ । प्रदेश में 5 साल बाद सत्ता में वापसी पर भाजपा कार्यकर्ताओ में बधाई का सिलसिला जारी है । दुर्ग विधानसभा में भाजपा की बड़ी जीत के साथ ग्रामीण विधानसभा, अहीवारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों की बड़े अंतर से जीत के सूत्रधार के रूप में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की भूमिका महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है । डेढ़ साल पहले तक निष्क्रिय संगठन से सक्रियता की दिशा मैं एक अभूतपूर्व कदम बढ़ाया । हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जी बड़े अंतर से भाजपा की जीत दर्ज हुई उसमें संगठन के कार्यों को भी काफी महत्वपूर्ण माना गया आज इस परिपेक्ष में भारतीय जनता पार्टी  पार्षद मीना सिंह ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं महामंत्री सुरेंद्र कौशिक को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision