
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्यपथ। प्रदेश में 5 साल बाद ही भारी मतों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी हुई इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अनुभव मंत्रियों के साथ-साथ पहली बार बने विधायकों को भी प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली प्रदेश के कवर्धा क्षेत्र में पूर्व मंत्री को भारी मतों से हारने वाले भाजपा के युवा चेहरा विजय शर्मा को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है उपमुख्यमंत्री बनने के बाद आज दुर्ग शहर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का प्रथम आगमन हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के दुर्गा आगमन के दौरान मालवीय नगर चौक में भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था अपने उप मुख्य मंत्री को देखने एवं उनका स्वागत करने की इस कड़ी में मालवीय नगर चौक में भाजपा युवा विंग के कार्यकर्ताओ में नीरज चंसौलिया गोलू, मितेश पटेल, वरुण जोशी, श्याम शर्मा , छोटू वर्मा , सुभाष प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में युवा वर्ग थे । वही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं के इस जोशीले स्वागत को देख युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए युवाओं के साथ सेल्फी भी ली प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को इस तरह अपने साथ आत्मीयता से मिलते देख युवाओं में काफी उत्साह वर्धन हुआ और विजय शर्मा जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गुंज गया ।
बता दे कि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद *माननीय श्री विजय शर्मा जी* का प्रथम दुर्ग आगमन आज दिनांक 26 दिसंबर को हुआ इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका भेंट मुलाकात का कार्यक्रम *शाम 5:00* बजे *जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग* में *जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा* के नेतृत्व में रखा गया था ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
