
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण अंजोरा के अंतर्गत ग्राम बिरेझर मैं प्रथम दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर उपस्थित रहे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शामिल रहे जिन्होंने अपना दम खम दिखाई .
इस प्रतियोगिता में जीते हुए खिलाड़ियों को मेडल ,ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया दूर-दूर से ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए खिलाड़ी ने अपना दम खम पारंपरिक खेल कबड्डी में दिखाए
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन हुए कहा कि आप देश के भविष्य हैं गांव की कबड्डी आज देश विदेश में खेली जा रही है खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा और हमें अपने राज्य को अपने देश को नई ऊंचाई तक ले जाना है इसके लिए हमें कठिन मेहनत करनी है और खिलाड़ियों को कहा खेल को खेल की भावनाओं से खेलें और खिलाड़ियों को प्रत्येक खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए भी कहा गया
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम वासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी विशेषकर महिलाओं को केंद्र की उज्जवला योजना , वंदन महतारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी . उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर क्षेत्र एवं वर्ग के लिए केंद्र की योजना को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए निरंतर काम कर रही है. केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं से आज आम जनता प्रसन्न है और आर्थिक मजबूती की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है .
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम के हर निवासी को केंद्र की हर योजना का लाभ मिले इसके लिए उनके द्वारा अधिकारियों को भी निर्देश दे दिए हैं और ग्राम पंचायत के सरपंचों से भी चर्चा हो चुकी है . मोगी की गारंटी की बात करते हुए विधायक चंद्राकर ने ग्राम वासियों को कहा मोदी की गारंटी योजना हर व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा इसके लिए मैं निरंतर काम कर रहा हूं .
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
