August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    लोन का किस्त पटाने करता था चोरी, 7 बाइक और ई रिक्शा बरामद, राजनांदगांव का चोर दुर्ग में पकड़ा गया : दुर्ग कोतवाली की त्वरित कार्यवाही

    लोन का किस्त पटाने करता था चोरी, 7 बाइक और ई रिक्शा बरामद, राजनांदगांव का चोर दुर्ग में पकड़ा गया : दुर्ग कोतवाली की त्वरित कार्यवाही लोन का किस्त पटाने करता था चोरी, 7 बाइक और ई रिक्शा बरामद, राजनांदगांव का चोर दुर्ग में पकड़ा गया : दुर्ग कोतवाली की त्वरित कार्यवाही
    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस एवं एसीसीयू की टीम संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव के एक चोर को पकड़ा है। आरोपी द्वारा लोन का किस्त पटाने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। आरोपी के कब्जे से 7 मोटर सायकिल और 1 ई-रिक्शा बरामद की गई है।
      मिली जानकारी के अनुसार अमरेन्द्र कुमार पिता सूचित प्रसाद निवासी कैम्प 2 भिलाई ने 25.11.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.11.2023 को घटना स्थल उप पंजीयक कार्यालय के पास दुर्ग से उसकी वाहन ग्रे कलर मोटर सायकल क्रमाक-CG07AT9854 को अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अप.क्र.-695/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन / निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव व एसीसीयू प्रभारी नरेश पटेल, संतोष मिश्रा के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाह से पूछताछ कर कथन लिये गये घटना स्थल निरीक्षण किया गया इसी बीच मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम घुमका जिला राजनादगांव निवासी अशोक साहू स्थान गांधी पुतला चौक के पास दुर्ग में मोटर सायकल को बेचने की बात कर आदमी की तलाश करते खड़ा है कि गवाहो को साथ लेकर तस्दीक करने पर संदेही अशोक साहू वाहन मो.सा. चेचिस नं. ME4JC36NGE7026726 लेकर खड़ा मिला आरोपी को पकड़कर विधिवत् पूछताछ किया गया, जो मामले की चोरी की गई मशरूका के अतिरिक्त थाना क्षेत्र एवं अन्य जिलों से मोटर सायकिल / ई रिक्शा चोरी करने की बात बताया।
      आरोपी की निशानदेही पर मामले की चोरी मशरूका मोटर सायकिल के अतिरिक्त 07 में से दो अन्य थाना कोतवाली क्षेत्र, दो रायपुर से, एक सुपेला क्षेत्र से और एक पदमनाभपुर क्षेत्र से, एक राजनांदगांव  जिला से चोरी की मशरूका जुमला किमती करीब 2,10,000 को बरामद जब्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरूद्ध गिरफ्तारी के पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से समय सदर पर विधिवत् आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग के समक्ष ज्युडिशियल रिमाण्ड पर मामले के अन्य प्रकरणों में जप्त माल की ट्रांस्फर कार्यवाही एवं गिरफ्तारी चाहने हेतु पेश किया गया।
    आरोपी आदतन अपराधी पूर्व में भी है कई मामले
      आरोपी अशोक साहू आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध पूर्व में थाना सिटी कोतवाली राजनादगांव में मोबाईल चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र से चोरी गई मशरूका के संबंध में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अप.क.-657/2023 धारा 379 भादवि एवं अप.क्र.696/2023 धारा 379 भादवि भी पंजीबद्ध है। जो मामले में चोरी गई मशरूका मामले के अपराध क्रंमाक 695/2023 धारा 379 भादवि में बरामद / जप्ती से मिलान होती है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग से सउनि किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. हरीशचंद चौधरी, अनिल सिंह, एवं एसीसीयू से सउनि चन्द्रशेखर सोनी प्र.आर. रूमन सोनवानी, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, अजय ढीमर, अश्वनी यदु, मेघराज चेलक की भूमिका रही।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision