August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    Durg / Shouryapath / The delegation of District Advocates Association, Durg, under the leadership of Association President Neeta Jain and Association member Ashish Tiwari, met Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel in a cordial atmosphere on Wednesday night and donated Rs 33 lakh for the Model Library of Advocates Association. A total of Rs 2 crore 19 lakh has been sanctioned for the new construction of the old building of Bar Room No. 4 and Rs 2 crore 52 lakh, out of which the work of Adarsh ​​Library is nearing completion. Sangh for the amount to be sanctioned by the Honorable Chief Minister. Expressed his gratitude. State Chief Minister Bhupesh Baghel will lay the foundation stone/bhoomi pujan program of the said building on Tuesday, October 3 at 4:30 pm. For this, on the request of the Advocates Association, he has given his consent to attend the bhoomi pujan program. Representative Union Vice President Sunita Kasar, Secretary Ravi Shankar Singh, Treasurer Anil Jaiswal, Library Secretary Drona Tamrakar, Media Incharge Md. Danish Parvez, Members Ashok Sinha, Dr. Nagendra Sharma, Vikas Chaudhary, Riyaz Qureshi, Akash Kashyap, Chandrakala Sahu, Deepak Patel were present in the board. Were .

    RISALI/ SHOURYAPATH / Under Swachhta Hi Seva Pakhwada, citizens and public representatives will do Shramdaan together in 40 wards of Risali on Sunday. Cleanliness campaign will be conducted from 10 to 11 am. On October 2, women of the area will make rangoli in the corporation office regarding cleanliness.
    Mayor Shashi Sinha said that on October 1, Shramdaan program has been organized simultaneously in Risali area. The program will start at 7 am in the garden near Maitri Nagar Phase-6. After this, the ward councilors will participate in the nationwide campaign from 10 am.

    RISALI/ SHOURYAPATH / स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रिसाली के 40 वार्डो में रविवार को एक साथ नागरिक व जनप्रतिनिधि श्रमदान करेंगे। सुबह 10 से 11 बजे तक सफाई अभियान चलाएंगे। वही 2 अक्टूबर को स्वच्छता को लेकर निगम कार्यालय में क्षेत्र की महिलाएं रंगोली बनाएंगी।
    महापौर शशि सिन्हा ने बताया कि 1 अक्टूबर  को श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन  रिसाली क्षेत्र में एक साथ किया गया है। कार्यक्रम की शुरुवात  मैत्री नगर फेस-6 के समीप गार्डन में सुबह 7 बजे से होगा। इसके बाद वार्ड पार्षद सुबह 10 बजे से देशव्यापी अभियान में शामिल होंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / मॉडल टाउन निवासी नरेश पान पैलेस के संचालक श्री नेमीचंद साहू एवं उनकी पत्नी प्रभा साहू ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, प्रभु दयाल उजाला, विकास जायसवाल एवं मोहित अग्रवाल को सौंपी .पुत्री नेहा साहू (वार्ड नंबर 1 जुनवानी की पूर्व  पार्षद) व् दामाद महेंद्र साहू  वसीयत के साक्षी बने .डॉक्टर हरजिंदर सिंह ने प्रक्रीया में सहयोग किया
      श्री नेमीचंद साहू ने इस महत्वपूर्ण कदम को उनके परिवार की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और बताया कि उनका परिवार निरंतर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के आश्रम में जाता है, जहाँ से उन्हें देहदान की प्रेरणा मिली।
      नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया ने कहा साहू दम्पति  के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा चूँकि साहू  परिवार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के आश्रम से जुड़ा है अतः अधयत्मिक लोग एवं पुत्री पूर्व पार्षद है अतः राजनैतिक मित्र व् क्षेत्र की जनता में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे,
      नवदृष्टि फाउंडेशन के राजेश पारख ने कहा  हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है
      नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्री   नेमीचंद साहू एवं उनकी पत्नी प्रभा साहू को देहदान के निर्णय हेतु साधुवाद दिया

     दुर्ग। शौर्यपथ ।

        दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों चर्चा का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी से चतुर्भुज राठी की टिकट पक्की समझी जा रही है . विभिन्न समाचारों में जिस तरह चतुर्भुज राठी के पक्ष में समाचार प्रकाशित हो रहे है उससे इस तरह की चर्चा को भी बल मिल रहा है कि यह सब धनबल से करवाया जा रहा . जिस प्रकार से चर्चा चल रही है उससे भाजपा कार्यकर्ता भी अचंभित है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी संगठन की शुरू से ही यह निति रही है कि विधायक का दावेदार और प्रत्याशी किसे बनाया जाए इस बारे में खुलकर पहले से बात नहीं की जाती किंतु 6 महीना पहले से जमीनी स्तर पर सक्रीय हुए चतुर्भुज राठी अचानक अपने आप को विधायक के प्रबल दावेदार के रूप में आम जनता के सामने पेश कर रहे हैं . शहर में जगह जगह पोस्टर बैनर के माध्यम से शहर की जनता को दुर्ग के भाजपा नेता बताने में वर्तमान समय में चतुर्भुज राठी ही आगे है .
      बता दें कि चतुर्भुज राठी दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी है परंतु वहीं दूसरी तरफ या देखा गया है कि दुर्ग शहर की आम जनता जो लगभग 70त्न से 80त्न है ने अभी तक चतुर्भुज राठी को देखा भी नहीं है पिछले कई सालों से महेश कॉलोनी में चतुर्भुज राठी द्वारा जन्माष्टमी का महोत्सव जरुर किया जाता रहा है ऐसा भी इस बार चर्चा जोरो पर रही परंतु वही महेश कालोनी महोत्सव में आम जनता का प्रवेश अपरोक्ष रूप से लगभग असंभव सा होता है शहर में हर वर्ष यह भी चर्चा का विषय रहता है कि यहां पर सिर्फ धनाट्य लोगों को ही आने की अनुमति मिलती है ऐसे में चतुर्भुज राठी जो एक प्रतिष्ठित व्यवसाय हैं अगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दावेदार बन जाते हैं और कहीं भाजपा की जीत हो जाती है तो आम जनता की पहुंच चतुर्भुज राठी से काफी लंबी हो जाएगी . एक कुशल व्यवसाई के रूप में चतुर्भुज राठी का कोई मुकाबला नहीं किन्तु कुशल व्यापारी और कुशल जनप्रतिनिधि दोनों में ही जमीन आसमान का फर्क होता है अगर कुशल व्यापारी होना सत्ता में काबिज होने का पैमाना होता तो आज अडानी अम्बानी जैसे धनाड्य लोगो को पास कई प्रदेश की सत्ता होती .
       वहीं आम जनता चतुर्भुज राठी के सामने एक बार फिर से शहर में ऐसे विधायक को देखना पसंद करेंगे जिनके पास उनकी पहुंच आसानी से हो सके जहां एक तरफ प्रदेश में कांग्रेस का लहर चल रहा है और एक बार फिर सरकार बनाने का दावा कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है तथा कई सर्वे में कांग्रेस सरकार बनती दिख रही है ऐसे में आम जनता भी यही चाहती है कि ऐसे विधायक को या ऐसी पार्टी को वोट दिया जाए जिनकी प्रदेश में सत्ता बने .

    भाजपा पार्षदों की अनदेखी भी विरोध का प्रमुख कारण ...
     
         भारतीय जनता पार्टी में विरोध के स्वर बुलंद नहीं होते किन्तु अंदरूनी विरोध परिणामो को बदलने की ताकत रखती है . सुश्री सरोज पाण्डेय का चुनाव में हार एवं उनके सुझाए हुए समर्थको को निगम चुनाव में मिली शिकस्त ने पहले ही अंदरूनी जंग को हवा डे राखी है ऐसे में पिछले कुछ आयोजनों में दुर्ग निगम भाजपा के पार्षदों की तस्वीरे चतुर्भुज राठी के पोस्टरों से गायब होना भाजपा के लिए होने वाले विधान सभा चुनाव में शुभ संकेत नहीं है .परिवर्तन यात्रा की असफलता से शहर में कार्यकर्ताओ को भी संकेत मील गए कि उन्हें आने वाले समय में चुनाव जितने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी . भाजपा प्रत्याशी के लिए इस चुनाव में फायदे वाली बात बस यह है कि दुर्ग के आम जनता सहित कांग्रेसियों की भी लम्बी फौज है जो वोरा बंगले के 5 दशक के वर्चस्व से उब चुकी है और विरोध के स्वर कही बुलंद तो कही अंदरूनी रूप से विकराल रूपले चुके है .  पैसे की अथाह ताकत तो चतुर्भुज राठी के साथ है किन्तु चुनावी जंग में आम जनता के बीच पहुँच बनाने में अभी राठी काफी पीछे है .

    30 के बाद कभी भी हो सकती है भाजपा की सूची जारी ...

            कल रायपुर में हुई बैठक जिसमे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष असाहित बड़े नेताओ की मेराथन बैठक हो चुकी है चर्चा है कि नाम भी लगभग फाइनल हो चुके है ऐसे में हो सकता है इन नामो में दुर्ग से चतुर्भुज राठी का भी नाम हो. ऐसे में चतुर्भुज राठी के लिए ससे बड़ी जंग अंदरूनी जंग को ख़त्म करते हुए सभी को सिर्फ उपरी तौर  पर ही नहीं आंतरिक मन से भी साथ लाना होगा .


     समाचार आंकलन दुर्ग विधानसभा क्षेत्र की आम जनता से चर्चा के आधार पर

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग मोहन नगर नगर निवासी श्री किरीट भाई न्याल चंद भाई शेठ  (68 वर्ष) के निधन के पश्चात परिवार द्वारा नेत्रदान कर दो लोगों को नेत्रज्योति प्रदान की.श्री किरीट भाई न्याल चंद भाई  शेठ की पत्नी मीता शेठ,पुत्र दिव्येश एवं चंद्रेश भाई किशोर भाई ,विपिन,गजेंद्र, नितिन ने परिवार के मुखिया के नेत्रदान हेतु सहमति दी.राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,यतीन्द्र चावड़ा, राजेश पारख ,हरमन दुलाई ,प्रभुदयाल उजाला,जितेंद्र कारिया प्रकाश आढ़तिया पुरे समय उपस्थित रहे व् नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न करने में सहयोग किया.
    श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ पुष्पेंद्र लहरे नेत्र सहायक  विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किए, डॉपुष्पेंद्र लहरे ने कहा  कलेक्ट किये गए कॉर्निया स्वस्थ हैं एवं जल्द ही कॉर्निया दो लोगों को ट्रांसप्लांट कर दिए जाएंगे.श्री  किरीटभाई  शेठ के पुत्र दिव्येश  ने कहा आज पिता की मृत्यु के बाद पुरे परिवार में शोक है आज उनकी आँखों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी एवं  उनके परिवार को पिता के नहीं रहने का दुःख तो है किन्तु उनके पिता हमेशा परिवार व् समाज को प्रेरणा देते रहेंगे.राज आढ़तिया ने जानकारी दी श्री  किरीटभाई सेठ दुर्ग गुजराती समाज एवं रघुवंशी सेवा समिति के फाउंडर मेंबर थे उनके नेत्रदान से समाज के सभी वर्ग नेत्रदान हेतु जागरूक होंगे एवं नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी.

       नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्री  किरीटभाई  शेठ  को श्रद्धांजलि दी  व  शेठ परिवार को साधुवाद दिया

    दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी त्यौहार गणेश विर्सजन एवं ईद ए मिलाद को शांतिपूर्ण माहौल एवं सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ए.डी.एम अरविंद एक्का पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित विभिन्न धर्म के प्रतिनिधियों एवं संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। सभी ने समस्त पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आश्वासन दिया।
         कलेक्टर मीणा ने इस अवसर पर कहा कि आगामी त्यौहारों की तैयारी और आवश्यक व्यवस्था में पूर्व की भांति जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि दुर्ग हमेशा ही भाईचारे की मिसाल रहा है। इस तहजीब और परंपरा को बनाए रखें। उन्होंने समिति के सदस्यों और युवाओं को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने अपील की है। गणेश विसर्जन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। व्यवस्थित विसर्जन हेतु इस बार प्रत्येक समितियों के लिए विसर्जन का समय निर्धारण पर चर्चा की गई जिसमें टोकन के माध्यम से निर्धारित समय पर विसर्जन स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा विसर्जन किया जाए जिससे श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।
         बैठक में स्वच्छता के दृष्टिगत आयोजन एवं विसर्जन स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था करने, ट्रैफिक व्यवस्था तथा त्यौहार के अनुरूप गरिमामय, सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उपस्थित समिति के सदस्यों ने ईद ए मिलाद एवं गणेश विर्सजन पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, डीजे एवं साउंड सिस्टम, गणपति विसर्जन के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए।

     दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में हो रहे धर्मांतरण के विरोध व कठोर कानून की मांग को लेकर हिंदी भवन के सामने हिन्दू युवा मंच द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। हिन्दू युवा मंच का आरोप है कि पूरे भारत में व्यापक स्तर पर धर्मांतरण से हिन्दू समाज आहत है धर्मांतरण हर दिन तेजी से दीमक की तरह बढ़ता जा रहा है जो हिंदू समाज के लिए खतरा है सरकार धर्मांतरण पर कोई कानून नहीं बना रही जिसके विरोध स्वरूप हिन्दू युवा मंच ने आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा  सैकड़ों की संख्या में हिन्दू युवा मंच के कार्यकर्ता वा लोधी समाज,सेन समाज,साहू समाज,सतनामी समाज,सिंधी समाज,राजपूत समाज,इत्यादि 25 से भी अधिक समाज के पदाधिकारी शामिल थे मंच का संचालन सावन श्रीवास्तव ने किया .
      मंच के जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह ने बताया कि धर्मांतरण के विरोध में राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है। धर्मांतरण के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। हिन्दू युवा मंच के कार्यक्रम प्रभारी राहुल परिहार ने बताया कि प्रदेश में ईसाई मशीनरी द्वारा हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराए जाने की शिकायत लेकिन सरकार द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा ना ही कोई कानून इस पर बनाया जा रहा है आज कार्यकर्म के माध्यम से हम धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग आज हिन्दू युवा मंच द्वारा  किया गया।
      कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीकुमार नायर, प्रदेश संयोजक गोविंद राज नायडू,राजा देवांगन,शहर अध्यक्ष मंगल सिंह राजपूत,अरुण अग्रवाल,राहुल परिहार,रॉकी मोहनानी, वीरेंद्र राजपूत,राहुल जैन,दुर्गेश लोधी,रोशन राजपूत,शिवांश वैष्णव,नीरज देवांगन,जय राजपूत,रोशन राजपूत,धर्मेंद्र वर्मा,बंटी उपरीकर,राज गुप्ता,बलराम पांडे,अंकित दुबे,राहुल सोनी, बबलू यादव, दिकेश साहू वा हिन्दू युवा मंच के अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रयास बालक छात्रावास के विद्यार्थियों को स्वच्छता की दी जानकारी

         दुर्ग/शौर्यपथ/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मालवीय नगर स्थित प्रयास बालक छात्रावास के विद्यार्थियों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई। छात्रों को सार्वजनिक शौचालय उपयोग के फायदे और गूगल पर सार्वजनिक/सामुदायिक को ढूंढने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साथ स्त्रोत पृथक्कीकरण और विद्यालय प्रांगण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।इस पखवारा का उद्देश्य भारतीय स्वच्छता लीग 2.0, सफाई मित्र,सुरक्षा शिविर और सामूहिक स्वच्छता अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शहर के सभी नागरिकों की भागीदारी जुटाना है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित किया गया है। इसके लिए लोगों की आदत में परिवर्तन के लिए लगातार प्रेरित किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थल में श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई की जानी है। सभी स्वच्छता परिसंपत्तियों का सुधार, पेंटिंग, सफाई व ब्रांडिंग भी हो रही है। साथ ही स्वच्छता प्रतियोगिता, पौधारोपण, स्वच्छता शपथ का आयोजन हो रहा है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर के मध्य सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन एवं केन्द्र पोषित योजना में लाभ हेतु सिंगल विंडो वेलफेयर कैंप व हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर कहा कि बच्चों को प्रारंभ से ही स्वच्छता के संस्कार देने चाहिए।तभी वे बड़े होकर स्वच्छता व आरोग्य के प्रति जागरूक बन सकेगे।स्वच्छता और अच्छे स्वास्थ्य के प्रति सजग युवा ही सेहतमंद देश के निर्माण में सहभागी बन सकेंगे।यही वजह से शासन की ओर से शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों तक स्वच्छता का संदेश पहुचाने सतत प्रयास जारी है।स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। इसके लिए लोगों की आदत में परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थल में श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई की जानी है। सभी स्वच्छता परिसंपत्तियों का सुधार, पेंटिंग, सफाई व ब्रांडिंग भी हो रही है। साथ ही स्वच्छता प्रतियोगिता, पौधारोपण, स्वच्छता शपथ, का आयोजन हो रहा है,इस अभियान के तहत शहर के प्रतिनिधियों से स्वच्छता संवाद एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान का ब्राउज़र पाम्पलेट,पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision