
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में हो रहे धर्मांतरण के विरोध व कठोर कानून की मांग को लेकर हिंदी भवन के सामने हिन्दू युवा मंच द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। हिन्दू युवा मंच का आरोप है कि पूरे भारत में व्यापक स्तर पर धर्मांतरण से हिन्दू समाज आहत है धर्मांतरण हर दिन तेजी से दीमक की तरह बढ़ता जा रहा है जो हिंदू समाज के लिए खतरा है सरकार धर्मांतरण पर कोई कानून नहीं बना रही जिसके विरोध स्वरूप हिन्दू युवा मंच ने आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा सैकड़ों की संख्या में हिन्दू युवा मंच के कार्यकर्ता वा लोधी समाज,सेन समाज,साहू समाज,सतनामी समाज,सिंधी समाज,राजपूत समाज,इत्यादि 25 से भी अधिक समाज के पदाधिकारी शामिल थे मंच का संचालन सावन श्रीवास्तव ने किया .
मंच के जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह ने बताया कि धर्मांतरण के विरोध में राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है। धर्मांतरण के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। हिन्दू युवा मंच के कार्यक्रम प्रभारी राहुल परिहार ने बताया कि प्रदेश में ईसाई मशीनरी द्वारा हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराए जाने की शिकायत लेकिन सरकार द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा ना ही कोई कानून इस पर बनाया जा रहा है आज कार्यकर्म के माध्यम से हम धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग आज हिन्दू युवा मंच द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीकुमार नायर, प्रदेश संयोजक गोविंद राज नायडू,राजा देवांगन,शहर अध्यक्ष मंगल सिंह राजपूत,अरुण अग्रवाल,राहुल परिहार,रॉकी मोहनानी, वीरेंद्र राजपूत,राहुल जैन,दुर्गेश लोधी,रोशन राजपूत,शिवांश वैष्णव,नीरज देवांगन,जय राजपूत,रोशन राजपूत,धर्मेंद्र वर्मा,बंटी उपरीकर,राज गुप्ता,बलराम पांडे,अंकित दुबे,राहुल सोनी, बबलू यादव, दिकेश साहू वा हिन्दू युवा मंच के अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
