
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम द्वारा 2 दिवसीय "सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का उद्घाटन महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निगम कार्यालय में किया गया।दो दिवसीय शिविर के प्रथम दिन 21 सितंबर 2023 क़ो कुल 97 स्वच्छता दीदी तथा सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ परिक्षण संपादित किया गया जिसमें 18 उच्च रक्तचाप 12 मधुमेह 26 सर्दी खांसी 20 रक्त परीक्षण किया गया।
सभी स्वास्थ्य परीक्षण कराए गए कर्मचारियों को संबंधित बीमारियों/लक्षणों के आधार नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया ।शिविर में कर्मचारियों की सुविधा के लिए अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ उलाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का स्टॉल भी लगाया गया था जिसमें मितान योजना, उज्जवला जैसे योजना बीमा योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मन कार्ड, आधारकार्ड आदि शामिल किया गया। विदित हो कि शासन के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा" अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत विगत दिन सफाई अभियान के लिए माननीय जन? प्रतिनिधियों, व्यापारियों,नागरिकों, स्वच्छता दीदि?यों द्वारा शहर में रैली निकालकर जागाला संदेश दिया गया था।स्वच्छता दीदी एवं कर्मचारियों के उत्साह वर्धन के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,अब्दुल गनी,संजय कोहले,भोला महोविया,दीपक साहू सहित आदि द्वारा समूह चित्र लिया गया। कार्यक्रम में कुल 97 स्वच्छता दीदियों और कर्मचारियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिसमें उज्जवला गैस 15, मितान योजना 5,जीवन बीमा योजना 23 आयुष्मान कार्ड 10 एवं प्रधानमंत्री आवास 18 लाभार्थी शिविर में शामिल किये गए।
durg / shouryapath / भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा दुर्ग से रोड करते हुए उतई पहुंची जहां पर हजारों के जनसमूह के साथ आमसभा संपन्न हुई जिसमे प्रमुख रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विजय बघेल, भूपेंद्र सवन्नी, अमित चिमनानी, अवधेश चंदेल, सचिन बघेल, जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, कांतिलाल बोथरा,दुर्ग विधान सभा प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रामशिला साहू,, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू,श्रीमती माया बेल चंदन जिला मंत्री रोहित साहू, उपस्थित हुए ।
सभा में विशेष रूप से उपस्थित रघुवर दास जी ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा कांग्रेस के कुशासन के विरोध में निकली है। क्योंकि ऐसा कोई सगा नही जिसको भूपेश बघेल ने ठगा नही है । भूपेश बघेल की सरकार ने हर वर्ग के साथ छल किया है युवा वर्ग, महिला वर्ग और हर वर्ग के साथ उन्होंने वादा खिलाफी किया है ।
उन्होंने आगे कहा कि दुर्ग ग्रामीण की स्थिति आप सभी देख रहे हैं कि किस प्रकार दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र किस में युवा वर्ग नशा जुआ सट्टा इसके चपेट में आ रहे हैं किस प्रकार युवा अपराध की ओर बढ़ है मैं भूपेश बघेल जी से कहना चाहूंगा कि काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार बार नही उसी प्रकार आपकी सरकार एक बार आई है दुबारा आने से रही छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की हवा ही नही लहर चल रही है ।
सभा में उपस्थित रमशिला साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर कोने में घोटाले हो रहे है रोज नए से नए भ्रष्टाचार हो रहे है भूपेश सरकार आई करीबी ही आज जेल में है उनके सरकार में पटवारी से लेकर कलेक्टर तक सब भ्रष्ट है । इनकी सरकार में युवा पीडि़त है युवाओं से रोजगार के वादे करने वाले अपने वादे से मुकर गए है कांग्रेस की सरकार ने युवाओं को न तो रोजगार दे पाती है न ही बेरोजगारी भत्ता दे पाई है अभी तक ।
दुर्ग सांसद एवं पाटन विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को छला है यह सरकार धोखे की, वादाखिलाफी की, छलावे की सरकार है । ये भूपेश बघेल जी मोदी जी की बुराई करते है मैं उनको बताना चाहूंगा कि मोदी जी सरकार भरोसे की सरकार है, मोदी सरकार महिला हितैषी सरकार है जिन्होंने महिलाओं को 33त्न आरक्षण दिया है । मैं आप सभी से कहना चाहता हु कि आप सभी कार्यकर्ताओ के ताकत और मेहनत के साथ छत्तीसगढ़ में परिवर्तन अवश्य होगा ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उतई मंडल फतेह लाल वर्मा, रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शिंदे, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरीश साहू, महामंत्री सोनू राजपूत ,पुकेश चंद्राकर, राजू जंघेल, दशरथ साहू ,शिवा निषाद, पूरन देशमुख, युवा मोर्चा अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, प्रवीण यादव, नरेंद निर्मलकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष यामिनी हरमुख, शीतल ठाकुर, रुक्मणी साहू, अजीत चंद्राकर, दिनेश देशमुख, खेमलाल चंद्राकर, तीरथ यादव, चंद्रशेखर बंजारे, विजय यादव, तिलक यादव, रूपनारायण शर्मा, आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भिलाई /शौर्यपथ /जेसीआई दुर्ग- भिलाई (स्वर्ण उदय) के अध्यक्ष जेसी सुरेंद्र मोनिका खेतान जी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जेसी सप्ताह के अंतर्गत रुवाबांधा भिलाई स्थित ज्ञानोदय विद्यालय के बच्चों के लिए अनुदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत ज्ञानोदय विद्यालय की प्रथम तल पर लैब व अन्य कार्यों के लिए प्रथम तल पर एक हॉल का निर्माण (800वर्गफुट) किया गया।
जेसीआई दुर्ग भिलाई (स्वर्ण उदय) द्वारा आयोजित इस राइजिंग स्टार प्रोग्राम के मेंटर जेसी कमलेश राजा, लेडी जेसी रुचिका जैन जी थे ,ने बताया कि वर्ष 2015 से जेसीआई दुर्ग-भिलाई इस विद्यालय के बच्चों की विभिन्न जरूरत को समय-समय पर पूरा करती आ रही है जिसमे लेडीजेसी नीति बल्लेवार प्रत्येक वर्ष विशेष भूमिका में नजर आती हैं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी बच्चों के लिए लंच सैट, बुक्स कॉपी किताब व साथ ही प्रथम तल पर लैब व अन्य कार्यों के लिए 800 स्क्वायर फीट के बड़े से हॉल का निर्माण किया गया.
जेसीआई दुर्ग- भिलाई वीपी इंचार्ज लेडी जेसी नीति बल्लेवार, डायरेक्टर इंचार्ज लेडी जेसी अपेक्षा केडिया, जेसीवीक डायरेक्टर लेडीजेसी रिया सक्सेरिया, लेडी जेसी सेक्रेटरी रानू कुमार,
लेडीजेसी आकांक्षा लूनिया, लेडीजेसी छाया राठी, लेडी जेसी पूर्व अध्यक्षा ऋचा सांखला, पूर्व अध्यक्षा लेडीजेसी ममता बाफना व अन्य सभी ने मिलकर बच्चों को गेम खिलाएं व स्कूल के बच्चों ने नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया.
जेसीआई (स्वर्ण उदय) के इस चैरिटी कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी लेडीजेसी संगीता राजगढ़िया, सह कार्यक्रम प्रभारी लेडीजेसी रेशु जैन जी ने बताया कि इस चैरिटी कार्यक्रम राइजिंग स्टार में राजेश वर्मा मिमिक्री आर्टिस्ट को बच्चों के मनोरंजन के लिए रखा गया था राजेश वर्मा जी ने सनी देओल, अमरीश पुरी, नाना पाटेकर ,व अन्य फिल्मी कलाकारों की आवाज में डायलॉग बोलकर बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया.
जेसीआई (स्वर्ण उदय) राइजिंग स्टार में मंच संचालन जेसी अनिल बल्लेवार जी ने किया, व बतलाया कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है इस सेवाभाव से जेसी आस्था का उद्देश्य भी पूर्ण होता है.
जेसीवीक डायरेक्टर जेसी सागर रिया सकसेरिया जी ने बताया कि बच्चों के स्कूल में इस प्रकार का आयोजन मे सभी जेसी साथियों ने तन मन धन से मानवता की सेवा की.
जेसीआई दुर्ग- भिलाई सेक्रेटरी जेसी संतोष रानु कुमार जी ने आज के इस आयोजन के लिए सभी जेसी पूर्व अध्यक्ष व जेसी साथियों व स्कूल के प्रिंसिपल इन सभी को धन्यवाद व शुभकामनाएं दी.
जेसीआई (स्वर्ण उदय)द्वारा आयोजित "राइजिंग स्टार" के इस प्रोग्राम में पूर्व अध्यक्ष जेसी विकास बाफना, जेसी राजेश रिचा सांखला, जेसी प्रतीक अग्रवाल, जेसी अंशुल जैन, जेसी सी पी गजवानी, आईपीपी जेसी मोनीष अंबालिका अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष व नेशनल ट्रेनर जेसी प्रणय राखी माहेश्वरी , नेशनल ट्रेनर नितेश केडिया, जेसी आदित्य छाया राठी, जेसी योगेश राठी, जेसी आशीष तुरकिया, जेसी चंद्रेश राठी ,जेसी रामदेव टावर,जेसी अनिल अंजू अरोरा उपस्थित थे.
दुर्ग। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम महिला समृद्धि सम्मेलन का आगाज हो चुका है महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी भिलाई के जयंती स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुकी है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं।
महिला समृद्धि सम्मेलन की झलकियां को देखने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला समृद्धि सम्मेलन के लिए फेसबुक एवं यूट्यूब लिंक दिया गया है।
Facebook link
https://fb.watch/nbHPDRr0ho/?mibextid=Nif5oz
You tube link
https://www.youtube.com/live/LE3PNzhfG4s?si=lgZ3vdrVqDtpPxJR
दुर्ग / शौर्यपथ / आप पार्टी के नेता मेहरबान सिंह ने आयोजित पत्रवार्र्ता में गत दिवस खुर्सीपार में घटित मलकीत सिंह हत्याकांड के मामले को लेकर दोनो ही भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 15 साल की भाजपा सरकार व 5 साल की कांग्रेस सरकार में नशा, सट्टा, जुआ, लूटपाट, चैनस्नेचिंग की घटनाओं में अत्यधिक इजाफा हुआ है। पहले ही अपराध वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के केम्प के 18 नंबर रोड में पनपते थे, अब ये सारे अपराध खुर्सीपार क्षेत्र में पनप रह है। अपराधों व अपराधियों का खुर्सीपार गढ बन गया है, लूटपाट के साथ ही चाकू व तलवारबाजी होना यहां आमबात हो गई है। खुर्सीपार के लोग अब डर के साये में जीने लगे है। कम उम्र के युवाओं को नशे के आगोश में दोनो राजनैतिक दलों ने ढकेल दिया है। इसके लिए दोनो ही राजनीतिदलों के नेता जिम्मेदार है।
उन्होंने आगे कहा कि गत दिवस स्मृतिनगर में रहने वाले भाजपा के नेता व शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर दीप चटर्जी के साथ भी भाजपा के ही लोगों ने मारपीट की थी जिसकी एफआईआर आज तक नही हुई। राज्य सरकार की पुलिस ने आज तक एफआईआर तक दर्ज नही होने दी। डॉ. चटर्जी को न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। ऐसे में दोनो ही दलों के राजनेता कहां थे। उन्होंने 9 लाख रूपये के धोखाधड़ी के एक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि बीएसपी के महिला ठेका श्रमिक के साथ ठेकदार द्वारा एटीएम रखकर 9 लाख की धोखाधड़ी की गई लेकिन दुर्ग पुलिस ने आज तक इस मामले में कोई कार्यवाही नही की।
इसकी शिकायत हमने सीएम भूपेश बघेल से भी की थी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। पुलिस जनता को बेवकूफ समझती है। दोनो ही राजनैतिक दलों के राजनेता समाज को किस ओर ले जा रहे है, यह बडा ही सेाचनीय विषय है। दोनेा ही राजनैतिक दलों के लोगों ने अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए अपराधिक गतिविधियों की ओर युवाओं को धकेल रहे है, आज खुर्सीपार क्षेत्र में नशे का हर सामान मिल रहा है, ये सबको पता है लेकिन पुलिस को पता नही है। पत्रकारवार्ता को वदूद आलम, डॉ. एस के अग्रवाल, के ज्योति ने भी संबोधित किया।
पत्रकारवार्ता में वदूद आलम, आप पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित हिरवानी, डॉ. एस के अग्रवाल, संजीत विश्वकर्मा, के ज्योति, जसप्रीत सिंह, हरचरण सिंह सहित आप के अन्य सदस्य मौजूद थे।
सरकार की उल्टी गिनती शुरू- गौरीशंकर श्रीवास
परिवर्तन यात्रा से प्रदेश सरकार की विदाई की तैयारी तय-जिला महामंत्री ललित चंद्राकर
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा आगामी 21 सितंबर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में पहुंचेगी। द जिसकी तैयारी के लिए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के सभी तीन मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक उतई में संपन्न हुई । इस बैठक में स्वागत और जनसभा की तैयारी सहित विभिन्न प्रकार के कामों को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गई। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा परिवर्तन यात्रा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने का आव्हान किया गया। आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री ललित चंद्राकार दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास, भाजपा जिला मंत्री रोहित साहू महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, मंडल भाजपा अध्यक्ष शैलेंद्र शैंडे, गिरेश साहू, फते लाल वर्मा,उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास ने कहा कि पार्टी ने जैसी अपेक्षा दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं से की है उस पर खरा उतरने के लिए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ऊर्जावान और जोश से परिपूर्ण है। प्रदेश की राजनीति के दृष्टिकोण से सबसे महत्वपूर्ण और वीआईपी जिला दुर्ग ही है और ऐसे क्षेत्र में हमारे कार्यकर्ता अपनी निष्ठा, ईमानदारी तन मन धन लगाकर पार्टी का काम कर रहे हैं। परिवर्तन यात्रा का स्वागत पूरे प्रदेश में सबसे बेहतर और अच्छा हमारे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में होगा।
बैठक में दुर्ग जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि परिवर्तन यात्रा की शुरुआत से कांग्रेस पार्टी में बौखलाहट आ चुकी है और उनकी बौखलाहट उनके नेताओं के द्वारा लगातार दी जा रही बयानबाजी से स्पष्ट जाहिर होती है। परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। परिवर्तन यात्रा कांग्रेस की विदाई का मुख्य आधार बनेगी। हम सभी को दुर्ग ग्रामीण में पहुंच रही परिवर्तन यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत करते हुए आमसभा एवं स्वागत सभा को सफल बनाना है। भारतीय जनता पार्टी को अपने प्रत्येक कार्यकर्त्ता पर पूर्ण रूप से विश्वास है, इसी विश्वास के साथ परिवर्तन यात्रा के माध्यम से हम प्रदेश सरकार को उखाड़ने के लिए निकल चुके है। परिवर्तन यात्रा में उमड़ने वाली भीड़ से स्पष्ट होता है कि भाजपा की सरकार बननी तय है।
इस अवसर पर बैठक में रूप नारायण शर्मा, दिनेश देशमुख ,महामंत्री सोनू राजपूत, पुकेश चंद्राकर,शिव निषाद, राजू जंघेल, दशरथ साहू ,सोनू रामसिंग, पुरेन साहू,रितुराज पिपरिया, सतीश चंद्राकार,भीमसेन सिंन्हा, चंदू देवांगन, नरेंद साहू,पूनम चंद सपहा,रूपेश पारख उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / लोगों को नेत्रदान हेतु प्रेरित करने वाले नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य शिक्षा विभाग के मुख्य लिपिक सत्येंद्र राजपूत ने अपने पिता श्री बंशी सिंह राजपूत(८० वर्ष) के निधन के बाद उनके नेत्रदान कर समाज को सकारात्मक राह दिखाई एवं दो परिवारों को नई ज्योति प्रदान की .पचरीपारा निवासी श्री बंशी सिंह राजपूत के निधन के पश्चात राजपूत परिवार की ओर से श्री बंशी सिंह की पत्नी श्रीमती द्रौपती देवी ,पुत्र सत्येंद्र ,नीरज,संजय राजपूत,पुत्री हेमलता केसरिया ने स्वतः नेत्रदान का निर्णय लिया व नवदृष्टि फाउंडेशन के अपने साथियों को सूचित किया .श्री बंशी सिंह के निधन का समाचार मिलते ही संस्था के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,रितेश जैन,प्रभु दयाल उजाला,जितेंद्र हासवानी,हरमन दुलाई,जीतेन्द्र कारिया,राजेश पारख ,मुकेश राठी राजपूत के निवास पहुंचे व नेत्रदान हेतु व्यवस्था संभाली.
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र सिंह लहरे व नेत्र प्रभारी विवेक कसार श्री राजपूत के पचरीपारा निवास से कॉर्निया कलेक्ट किए,डॉ पुष्पेंद्र सिंह लहरे ने राजपूत परिवार को नेत्रदान हेतु साधुवाद दिया
सत्येंद्र राजपूत ने कहा संस्था से जुड़े होने के कारण हम रोज लोगों की परेशानी देखते हैं व अंधत्व का दुःख महसूस करते हैं अतः हमारे परिवार ने वही किया जिसके लिए हम दूसरों को प्रेरणा देते हैं पिता के जाने के बाद हमारे पिता के नेत्रों से दो परिवारों को नई ज्योति मिलेगी .यह हमारे खानदान की ओर से पहला नेत्रदान है और पिता से प्रेरणा ले अब हम इसे अपने परिवार की परम्परा बनाएंगे
संजय राजपूत ने कहा हमारे पूरे परिवार ने नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से नेत्रदान का संकल्प लिया था और आज पिता का नेत्रदान कर उनकी इच्छा का सम्मान किया व् समाज के प्रति अपना कर्तव्य पूर्ण किया . फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया ने कहा सत्येंद्र राजपूत जी हमारी संस्था के वरिष्ठ सदस्य हैं और समय समय पर समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हैं और आज पिता के नेत्रदान कर उन्होंने साबित किया कि किसी कार्य में जब हम दूसरों को प्रेरित करते हैं तो शुरुवात अपने परिवार से करनी होगी और समाज को उन्होंने राह दिखाई .नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्री बंशी सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी व राजपूत परिवार को साधुवाद दिया।
खुर्सीपार में भिलाई बीपीओ सेंटर का होगा लोकार्पण, 7 करोड़ रूपए की लागत से बना है सेंटर
खुर्सीपार में 03 करोड़ रूपए की लागत से खुर्सीपार में निर्मित इंडोर मिनी स्टेडियम भवन, 2.10 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित पंडित जवाहर लाल नेहरू प्लेनेटोरियम का भी लोकार्पण
नेहरू नगर में 57 लाख रूपए की लागत से शहीद स्मृति स्थल सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण
16.91 करोड़ की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय जलागार, क्लीयर वाटर राईजिंग मेन एवं वितरण पाईप लाईन बिछाने के कार्य का होगा भूमिपूजन
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 19 सितम्बर को नगर निगम भिलाई 68 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत के 49 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। श्री बघेल इन कार्यों में 25 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण और 43 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत के 29 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेन्द्र यादव, नगर निगम भिलाई महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, अंत्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के सदस्य विजय साहू, नगर निगम भिलाई जोन-04 के अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, एमआईसी सदस्य श्रीमती मीरा बंजारे विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।
मुख्यमंत्री जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 7 करोड़ रूपए की लागत से जोन-04 शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत निर्मित भिलाई बीपीओ सेन्टर, लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 करोड़ रूपए की लागत से भिलाई खुर्सीपार में इंडोर (मिनी) स्टेडियम भवन, 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से नेहरू नगर में निर्मित पंडित जवाहर लाल नेहरू प्लेनेटोरियम शामिल है। इंडोरस्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, 2 नग वुडन फ्लोरिंग, टेबल टेनिस के 3 कोर्ट, कैरम रूम, 3 शतरंज बोर्ड और एक हाल बनाए गए हैं।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री बघेल 01 करोड़ 66 लाख रूपए की लागत से भिलाई नगर निगम के जोन-05 सेक्टर-06 के वार्ड क्रमांक-57, 62, 64 एवं 66 में निर्मित स्मार्ट सड़क, अतिरिक्त कक्ष, उद्यान विकास, सेन्ट्रल एवेन्यु, पाथवे एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, 01 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से जोन-05 के वार्ड-70 हुडको में निर्मित वाचनालय, डामरीकरण एवं नवीनीकरण, पेवर ब्लॉक एवं बोर खनन, बैडमिंटन कोर्ट, आंगनबाड़ी भवन, 01 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से जोन-04 शिवाजी नगर वार्ड-46 एवं 50 में नवीन कॉलेज ग्राउण्ड में प्रकाश व्यवस्था, दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार, बाबा बालक नाथ तालाब का सौन्दर्यींकरण कार्य, शिवाजी नगर वार्ड-45 में बीएसपी कन्या शाला के पीछे मैदान में प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल कम्प्यूटर लाईब्रेरी, उदयमंडल में भवन निर्माण एवं जिम में सामग्री प्रदाय सहित विभिन्न जोन के वार्डों में मार्ग सीमेंटीकरण, नाली निर्माण, सिवरेज लाईन, मार्ग डामरीकरण, मार्ग उन्नयन, पुलिया निर्माण, तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल 43 करोड़ 24 लाख रूपए के जिन 29 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 16 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय जलागार, क्लीयर वॉटर राईजिंग मेन एवं वितरण पाईप लाईन बिछाने का कार्य, जोन-04 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन-02 वार्ड-45 एवं 50 में 04 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से, खुर्सीपार जोन-01 वार्ड-48, 49 एवं 42 में 02 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से, जोन-03 वार्ड-48, 49 में 02 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से सिवरलाईन बिछाने एवं चेम्बर बनाने का कार्य शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भिलाई नगर निगम के विभिन्न वार्डों में मार्ग सीमेंटीकरण, नाली निर्माण, सीवरेज लाईन, भवन नवीनीकरण, पाईपलाईन विस्तार, सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण, उद्यान विकास, वाटर एटीएम, प्रकाश व्यवस्था आदि कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
नगर को स्वच्छ रखना हम सब का कतर्व्य, स्वच्छता रैली महाअभियान 2.0 का आगाज
दुर्ग/शौर्यपथ / इंडियन स्वच्छता लीग सीजन 2 के अंतर्गत झंडी दिखाकर का शुभारंभ किया जिसमे महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव के अलावा स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सफाई दरोगा सुरेश भारती, मनोहर शिंदे, स्वच्छता दीदी ,ब्रांड एंबेसेडर, शहर के दूत,महिला समूहों एवं ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया सहित लोगों की व्यापक भागीदारी के साथ पुराना बस स्टैंड से रैली प्रारंभ होकर इंदिरा मार्केट मोती काम्प्लेक्स क्षेत्र में झाड़ू लगाकर उसके बाद इंदिरा मार्केट से होते हुए,ब्राम्हण पारा एवं तमेर से पांच कंडील, चंडी मंदिर रोड आदि स्थानों का भ्रमण किया। इस मौके पर शहर विधायक वोरा भी मौजूद थे . जगह-जगह विधायक व महापौर ने अनेक लोगों को इंडियन स्वच्छता लीग की कैप पहनाकर स्वच्छता के लिए जागरूक किए। रैली में विधायक व महापौर दुकानदरों,फल ठेलों, खोमचो ,होटलों में पहुंचकर लोगों से संपर्क कर स्वच्छता के प्रति सहयोग का हाथ बढ़ाने अपील की। ब्रांड एंबेसेडर डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही,दुर्ग के दूत से शिवाकांत तिवारी, प्रगति महोबे,ममता देवांगन,योगेश कुमार साहू,छत्रपाल साहू,पूजा सावजी और स्वच्छता दीदियों ने रैली के दौरान स्वच्छता के प्रति नारे लगाते हुए लोगों की ऊर्जा उत्साह बढ़ाते रहे।इस दौरान लोगो ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए स्वच्छ भारत और स्वच्छ दुर्ग शहर का संदेश दिया।
रैली के माध्यम से शहर शहरवासियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हमे स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की विशेष आवश्यकता है,स्वच्छ वातावरण में ही मानव का चहुंमुखी विकास संभव है।विधायक,महापौर व आयुक्त ने थामी झाडू, सड़कों की सफाई कर दिया स्वच्छता संदेश,नगर को स्वच्छ रखना हम सब का कतर्व्य, स्वच्छता रैली महाअभियान 2.0 का आगाज।स्वच्छता ही सेवा और इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत नगर निगम में आज से शुरू किया गया है अपने 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का आगाज अभियान के तहत 16 सितंबर आज से रैली निकालकर सफाई अभियान चलाया गया।16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा और इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया है।जिसका मुख्य थीम गार्बेज फ्री इंडिया है।जिसमे अलग अलग दिन स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जायेंगे।रैली समापन अवसर पर विधायक ने मौजूद सभी लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
