
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग शहर में नवनियुक्त विधायक गजेंद्र यादव शहर की यातायात व्यवस्था एवं बाजार व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पिछले दिनों ब्राह्मण का अधिकारियों से वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए नजर आए इसी कड़ी में दो विधायक गजेंद्र यादव ने बस स्टैंड पर हो रही यातायात असुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा निर्मित पुलिस सहायता केंद्र पर यातायात सहायता केंद्र का उद्घाटन कर यातायात की व्यवस्था को दूर करने में एक सार्थक पहल की परंतु यही आश्चर्य की बात है कि पिछले दिनों बाजार में भ्रमण के दौरान भी विधायक द्वारा व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही गई बावजूद इसके ऐसी चर्चा है कि निगम के बाजार अधिकारी द्वारा इंदिरा मार्केट दुर्ग में अवैध कब्जाधारी द्वारा कब्जा किए हुए पुलिस सहायता केंद्र के मकसद से बनाए गए छोटे से भवन की जानकारी विधायक को नहीं दी गई होगी ?
जिस तरह से विधायक गजेंद्र यादव व्यवस्था दूर करने की दिशा में पहल कर रहे हैं ऐसा ऐसी चर्चा है कि अगर विधायक गजेंद्र यादव को इस बात की जानकारी होती थी इंदिरा मार्केट दुर्ग में व्यवस्था के लिए बनाए गए पुलिस सहायता केंद्र पर अवैध कब्जाधारी का कब्जा है तो निश्चित ही नगर निगम प्रशासन को अवैध कब्जा हटाने का निर्देश जरूर देते वही बाजार क्षेत्र में चर्चा का विषय है कि नगर निगम द्वारा दुर्ग शहर के नवनियुक्त विधायक को भी अंधेरे में रखा जा रहा है।
बता दे की बाजार की अव्यवस्था ,शहर की अव्यवस्था, अतिक्रमण की अधिकता से दुर्ग की जनता परेशान होकर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी के विरुद्ध अपना मत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र यादव को दी थी कांग्रेस प्रत्याशी की हार का बड़ा कारण बाजार की अवस्था भी रही ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि कांग्रेस की सरकार जाने के बाद भी बाजार की अवस्था यह साफ इशारा कर रही है कि नगर निगम का बाजार विभाग सिर्फ राजनीति की आड़ में अपनी रोटी सेक रहा है और राजनेताओं को सामने लाकर अपनी निष्क्रियता पर लगातार चार चांद लगा रहा है ।
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र और दुर्गा नगर पालिक निगम दोनों समक्ष होने के कारण शहर की जनता अपने नए विधायक से काफी उम्मीद कर रही है इंदिरा मार्केट के डिवाइडर हटाने ,बाजार की व्यवस्था दुरुस्त होने, शहर में व्याप्त गंदगी से मुक्ति के लिए अब शहर की जनता अपने नए विधायक की तरफ बड़े आस के साथ देख रही है परंतु वही अब तक अपने कार्यों में कोई बड़ी उपलब्धि न दिखाते हुए शहर की दुर्दशा के जिम्मेदार बाजार विभाग और स्वास्थ्य विभाग पर जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह का कड़ा कदम ना उठाना कई तरह के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है हाल ही में कुछ महीने पहले देखा गया कि ऐसे ही एक राजनीतिक विवाद के चलते दुर्ग नगर निगम के बाजार विभाग द्वारा 24 घंटे के अंदर ही मारुति एडवरटाइजर्स को नोटिस देकर निलंबित कर दिया गया मामला कोर्ट तक भी पहुंचा इस मामले में नगर निगम की त्वरित कार्यवाही कहीं ना कहीं इशारा कर रही की अपने कलम को बचाने के लिए दुर्ग का बाजार विभाग असंभव कार्य को भी संभव कर सकता है जैसा की बाजार विभाग के अंतर्गत आने वाले लाइसेंस शाखा में एक ऐसी संस्था को लाइसेंस अनुज्ञप्ति लाइसेंस दे दिया गया जिनके पास स्वयं की दुकान ही ना थी, शहर में स्वच्छता श्रृंगार के अंतर्गत आने वाले शौचालय में भेदभाव और मनमर्जी का कार्य जगजाहिर है वही प्लेसमेंट के जरिए भर्ती संख्या भी विवाद का कारण बनती है । मिली जानकारी के अनुसार कई वार्ड में तीन से चार सुपरवाइजर तो कई वार्ड में एक सुपरवाइजर कार्यरत हैं ऐसी भी चर्चा है कि अपने लोगों की भर्ती के लिए सभी नियमों को तोड़कर यह कार्य किया जा रहा है अब देखना यह है कि दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव शहर में सुव्यवस्था लाने के लिए किस तरह का कदम उठाते हैं
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
