
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी एवं एसडीएम दीपक निकुंज निर्देश में दुर्ग अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता बीती रात्रि दुर्ग शहर में स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास आकस्मिक निरीक्षण में पंहुचेंं। रात में निरीक्षण के दौरान छात्रावास भवन की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का मुवायना किया। तहसीलदार ने एक एक कर लगभग सभी छात्रों से बात कर उनका हालचाल जाना। बच्चों से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। अधीक्षक विकास चंद्राकर ने बताया की छात्रावास में बच्चों के नियमित हेल्थ चेकअप होता है। बच्चों के शिक्षा स्तर में वृद्धि हेतु कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है। समय-समय पर खेल स्पर्धा, योगा आदि गतिविधियां कराई जा रही है।
तहसीलदार ने सभी बच्चों की मोटिवेशनल क्लास लिया। हॉस्टल में बच्चों के साथ भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता परखा। तहसीलदार को अपने बीच पाकर आदिवासी बच्चे खुश दिखे। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक विकास चंद्राकर उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
