August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बेमेतरा विधायक छाबड़ा की गाड़ी है कोई सवाल नहीं पूछेगा कुछ ऐसा ही रसूख है अवैध खनन करने वालो का ... भ्रष्टाचार पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि विधायक अरुण वोरा, आशीष छाबड़ा एवं कार्यपालन अभियंता श्रीवास मौन Featured

    • doing of business

    25 किलोमीटर की सड़क 258 करोड रुपए का ठेका खुलकर हो रहा भ्रष्टाचार
    मुख्यमंत्री के गृह जिले में हो रहे कार्य पर कांग्रेसी भी खफ ा , निकालेंगे पैदल मार्च

        दुर्ग । शौर्यपथ ।

       दुर्ग जिला मुख्यालय में इन दिनों नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक ,पुलगांव चौक से अंजोरा चौक , पुलगांव चौक से अंडा चौक तक लगभग 25 किलोमीटर की सड़क का निर्माण हो रहा है जिसकी लागत 250 करोड़ के लगभग है . कहने को तो यह निर्माण अलग-अलग निर्माण एजेंसी द्वारा किया जा रहा है किंतु यह सारे ठेके बेमेतरा विधायक और प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के कट्टर समर्थक आशीष छाबड़ा परिवार के लोगो की कंपनी द्वारा किया जा रहा है ऐसा इसलिए कह सकते हैं क्योंकि कार्य करने वाले किसी भी कर्मचारी अधिकारियों से पूछे तो सभी का यही कहना है कि यह कार्य बेमेतरा विधायक का है . कार्य एजेंसी के कुछ अधिकारी जो कार्य की देख रेख करते है उनके द्वारा भी बेमेतरा विधायक का ही नाम लिया जाता है . क्या बेमेतरा विधायक होने का आशीष छाबड़ा खुल कर लाभ ले रहे हैं और प्रदेश सरकार की छवि के साथ साथ अपने राजनैतिक गुरु प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू को भी बदनाम करने की कोशिश कर रहे है . प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला दुर्ग होने के कारण यह जिला प्रदेश में हाई प्रोफाइल जिले के रूप में गिना जाता है किंतु इसी जिले में कांग्रेस के विधायक आशीष छाबड़ा के नाम का इस्तमाल कर कार्य कर रही ठेकेदार एजेंसी द्वारा खुलकर विधायक आशीष छाबड़ा के नाम का फायदा उठाया जा रहा है .
      इस 25 किलो मीटर के निर्माण कार्य में जगह जगह भ्रष्टाचार सामने आ रहा है पहले तो इस भ्रष्टाचार का विरोध विपक्षी पार्टी भाजपा करती आ रही थी किंतु अब कांग्रेस के सक्रीय कार्यकर्ता सहित जिला स्तर के पदाधिकारी भी कार्य का विरोध कर रहे हैं .इस कार्य में भ्रष्टाचार इतनी ज्यादा नजर आ रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि भी धूमिल होती जा रही है जिसके कारण अब जिले के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी इस कार्य के भ्रष्टाचार के आगे अपना विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि किसी भी सरकार के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ही अपनी सरकार के कार्यों का विरोध करते नजर आए किंतु दुर्ग में कांग्रेस सरकार के समय हो रहे कार्य का कांग्रेस के कार्यकर्ता ही अब विरोध करते नजर आ रहे हैं।
        वर्तमान में दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के महासचिव धर्मेश देशमुख द्वारा पुलगांव से अंडा मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य में अवैध खनन के मामले को प्रमुखता से उठाया जा रहा है धर्मेश देशमुख ने ठेकेदार पर खुला आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क चौड़ीकरण पर उपयोग होने वाले मुरूम मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है जिससे शासन को करोड़ों का नुकसान हो रहा है बता दें कि खनिज विभाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास है ऐसे में मुख्यमंत्री के विभाग के कर्मचारियों द्वारा ही ठेकेदार पर कार्यवाही ना कर मौन रहना सीधे-सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि को खराब कर रहा है . धर्मेश देशमुख ने कहा है कि पुलगांव से अंडा मार्ग पर हो रहे भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि दागदार हो रही है और ठेकेदार द्वारा अवैध उत्खनन कर खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिस पर कार्रवाई करने से खनिज विभाग के अधिकारी ,आरटीओ अधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारी बचते आ रहे हैं । धर्मेश देशमुख ने आरोप लगाया है कि दुर्ग के ग्रामीण इलाकों में एवं सटे हुए जिला राजनांदगांव के ग्रामीण इलाकों से ठेकेदार द्वारा कई एकड़ खेतों से बिना अनुमति के करोड़ों रुपए के मिट्टी और मुरम की खुदाई कर सड़क निर्माण में खपाया जा चुका है वही कई तालाबो को का स्वरुप बिगाड़ कर अवैध खनन किया जा चूका है जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है किंतु ना जाने अधिकारी किस दबाव के तहत ठेकेदार पर कार्रवाई करने से बचते आ रहे हैं यह जरूर है कि एक बार दिखावटी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने करोड़ों के खनन के एवज में मात्र सात लाख रूपये का जुर्माना लगाया जबकि नियमानुसार 10 गुना जुर्माना लगाया जाना था आश्चर्य की बात यह है कि विभाग द्वारा लगाया गया जुर्माने की रकम को भी ठेकेदार द्वारा जमा नहीं किया गया और इसे वसूलने में भी सम्बंधित विभाग कोई रूचि दिखता नजर नहीं आ रहा है . वहीं सड़क निर्माण में सुरक्षा के साधनों का उपयोग ना करने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है हाल ही में अंडा चौक के पास ऐसी ही एक दुर्घटना में भारतीय सेना के एक जवान की आकस्मिक मौत हो गई और ना जाने कितने लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं किंतु ठेकेदार द्वारा हो रही अनियमितता पर भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौन है .
      निर्माण में भारी अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के चलते आस पास के ग्रामीण काफी नाराज बताये जा रहे है और छत्तीसगढ़ सरकार को कोसते नजर आ रहे है वही इस कार्य में अनियमितता की वजह से बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा को तो कोई फर्क नहीं पड़ रहा क्योकि यह उनका विधान सभा क्षेत्र नहीं है किन्तु कांग्रेस सरकार के मुखिया का गृह जिला होने के कारण आम जनता और आंशिक 2 बड़े दुर्घटना के शिकार लोगो का सारा गुस्सा प्रदेश के मुखिया के प्रति बढ़ रहा है . जमीनी स्थिति को देखते हुए और सरकार व मुख्यमंत्री की छवि को खराब होते हुए देखने की वजह से दुर्ग जिला युवा कांग्रेस केसचिव धर्मेश देशमुख द्वारा इस कार्य में हो रही अनियमितता का लगातार विरोध किया जा रहा है और साथ ही पुरे सबूतों के साथ कई बार विभागों में शिकायत भी की जा चुकी है . हाल ही में धर्मेश देशमुख द्वारा जिला कलेक्टर को 7 फ रवरी को ज्ञापन देकर ठेकेदार द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष और त्वरित जाँच का आवेदन किया गया है और हफ्ते भर में अगर उचित कार्यवाही नहीं होती है तो ग्राम अंडा से भिलाई 03 मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च का एलान किया है .
      द्बस बारे में धर्मेश देशमुख का कहना है ठेकेदार की लापरवाही , भ्रष्टाचार , अनियमितता , अवैध खनन के कारण प्रदेश सरकार को राजस्व का नुक्सान तो हो रहा है साथ ही प्रदेश के मुखिया का गृह जिला होने के कारण परदेश के मुखिया भूपेश बघेल की छवि को भी आघात पहुँच रहा है जो कि असहनीय है . कांग्रेस सरकार जनहित के कार्यो के लिए जानी जाती है किन्तु पुलगांव से अंडा मार्ग पर सड़क चौडीकरण के नाम पर निर्माण से जुड़े हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ऐसे में अगर अधिकारियों द्वारा जल्द ही उचित और दंडात्मक कार्यवाही नहीं की गयी तो बड़ा आन्दोलन होगा किसी भी कीमत में प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि को खराब नहीं होने दिया जाएगा . अगर अधिकारी जल्द कार्यवाही नहीं करते तो अंडा से मुख्यमंत्री निवास भिलाई 03 तक विरोध रैली निकाली जाएगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को हो रहे कार्यो में हुए भ्रष्टाचार से अवगत कराया जाएगा .

    पुलगांव से अंडा मार्ग पर अनियमितता और अवैध खनन पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है किन्तु इस कार्य में खुल कर भ्रष्टाचार हो रहा है जिसके कारण प्रदेश के मुख्य्मंत्री की छवि भी क्षेत्र में धूमिल हो रही है अधिकारियों और ठेकेदारों के कार्योके कारन प्रदेश के मुखिया की छवि धूमिल हो ये बर्दास्त नहीं किया जाएगा . अगर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो अंडा से भिलाई ०३ मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च किया जायेगा और मामले की सम्पूर्ण जानकारी मय दस्तावेज मुख्यमंत्री जी को दिया जाएगा .
    धर्मेश देशमुख
    सचिव जिला युवा कांग्रेस दुर्ग   


    पुलगांव से नेहरू नगर ,अंजोरा एवं अंडा तक मार्ग के चौडीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य कर रही एजेंसी बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा के भाई और माता जी के नाम से है . सभी कार्यो के लिए एक ही कार्यालय को हेड ऑफिस बनाया गया है . आशीष छाबड़ा प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के कट्टर समर्थको में से एक है . ऐसे में उनके भाई और माता जी के नाम से संचालित फर्म द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के कारण पीडब्ल्यूडी मंत्री साहू की छवि भी धूमिल हो रही है .

    पुलगांव से अंजोरा मार्ग और अंडा मार्ग में हो रहे चौडीकरण का श्रेय लेने में दुर्ग विधायाक अरुण वोरा भी आगे रहते है किन्तु इस निर्माण में हो रही अनियमितता , भ्रष्टाचार और असावधानी के कारण हो रही दुर्घटना पर शहर विधायक अरुण वोरा द्वारा किसी भी प्रकार का कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा बस श्रेय लेने की राजनीती के चलते अब शहर की जनता भी विधायक पर निष्क्रिय और दुसरो के कार्य का श्रेय लेने की बात कर रही है . आखिर विधायक वोरा श्रेय की राजनीती से कब उबरेंगे क्योकि अब जनता तुलना कर रही और शहर की बदहाली की जिम्मेदार शहर विधायक को मान रही है .

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision