
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / कहते हैं कि शासकीय अस्पताल में गरीबों का इलाज मुफ्त होता है किंतु दुर्ग जिला अस्पताल जो कि मुख्यमंत्री के गृह जिला है वही इस जिले में अन्य 4 मंत्री का भी निवासस्थान होने के बावजूद इस हाईप्रोफाइल जिले में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक द्वारा मरीजों से ऑपरेशन के नाम पर खुलेआम पैसों की मांग की जा रही है . मामला नगर निगम के कर्मचारियों से जुड़ा हुआ है करीबन 10 दिन पहले नगर निगम के कर्मचारी पूरन साहू कार्य के दौरान चोट ग्रस्त हो गए थे जिससे उनके दाएं पैर की हड्डी चोट ग्रस्त हो गई । पूरन साहू जिस वार्ड में भर्ती है उस वार्ड में अन्य मरीज भी भर्ती हैं .
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरन साहू से ऑपरेशन के नाम पर रूपये 10000 की मांग की गई जिसकी पड़ताल करने नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर पूरन साहू ने यह बताया कि उसे इलाज के नाम पर डॉ नायक ने रूपये 10000 की मांग की वही अन्य मरीजों से भी जब चर्चा की गई तो उनसे भी इलाज के नाम पर रकम मांगी गई कुछ मरीजों ने इस बात का विरोध भी किया . वही मरीजो ने इस बात की शिकायत जिला स्वास्थ्य अधिकारी के नाम पर शिकायत पत्र लिखकर पैसे की मांग करने वाले डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की।
बता दें कि दुर्ग जिला चिकित्सालय एक शासकीय चिकित्सालय है जहां पर मरीजों का मुफ्त इलाज होता है किंतु भगवान के रूप चिकित्सक यहां पर गरीब मरीजों से पैसे की मांग करते हुए उन्हें मानसिक रूप से लगातार प्रताडि़त करते आ रहे हैं जिसकी खबर गाहे-बगाहे मिलती रहती है किंतु आज जिस तरह तीन चार मरीजों ने खुलकर डॉक्टर नायक के खिलाफ पैसे मांगने का आरोप लगाया है उससे पूर्व की घटना और पैसे के लेनदेन की बात सच साबित होती नजर आ रही है वैसे तो मरीजों ने जिला चिकित्सा अधिकारी को शिकायत पत्र लिख दिया है .
अब देखना यह है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी इस मामले पर कितने गंभीर होते हैं और पैसे मांगने वाले डॉक्टर नायक पर प्रशासन किस तरह की कार्यवाही करता है ना जाने ऐसे कितने मरीज होंगे जिन्होंने अभी तक इलाज के नाम पर ऐसे लालची चिकित्सकों को पैसे दिए होंगे ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
