
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के उतई टेम्पो स्टैंड के पास एक बुजुर्ग विधवा महिला भगवती दुबे के घर सुबह शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गयी घर से धीमे धीमे उठाते धुंए को देख कर वार्ड पार्षद पुष्प गुलाब वर्मा जो वार्ड की साफ़ सफाई के निरिक्षण में निकली थी कुछ शंका हुई क्योकि महिला बुजुर्ग है व अकेली रहती है ऐसे में सुबह सुबह तकरीबन ६ बजे इस तरह घर से धुंए को निकलते देख निगम कर्मचारियों एवं गुलाब वर्मा की मदद से घर के अंदर पहुँच जहा आग कुछ हिस्से में फ़ैल गयी थी .
गुलाब वर्मा और वार्ड में कार्य कर रहे निगम कर्मचारियों ने महिला को बाहर निकला व उनके घर के सामन को भी बाहर निकला कुछ सामन जल गए किन्तु महिला पूरी तरह स्वस्थ व कुशल से है .
वार्ड पार्षद व निगम कर्मचारियों की सक्रियता से आज एक बुजुर्ग विधवा महिला की जान बच गयी तथा एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी . शौर्यपथ समाचार वार्ड पार्षद पुष्प गुलाब वर्मा और वार्ड में कार्यरत निगम कर्मचारियों के जज्बे को सलाम करता है
दुर्ग / शौर्यपथ / लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष के एस बेदी, दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष संजय चौबे ने बताया कि लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें अखिल भारतीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति के नेतृत्व में हाल ही में एक दल जिसमे लघु उद्योग भारती दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र नागपाल, ओमप्रकाश गुप्ता व दिनेश मकोल भी शामिल थे, ने भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात एवं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में लघु उद्यमियों को हो रही समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की है।
इसी तारतमय में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उद्योगों द्वारा वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के संबंध में एनजीटी द्वारा जारी निर्देशों को निश्चित समय सीमा में लागू करने से लघु उद्यमियों को बहुत सी व्यवहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्षों से कोयले व डीजल जैसे पारंपरिक इंधनो के स्थान पर वैकल्पिक इंधनो के उपयोग के दिशा-निर्देशों से उत्पन्न इन व्यवहारिक कठिनाइयों से सरकार को अवगत कराने हेतु लघु उद्योग भारती ने पहल की। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं गेल व आईजीएल के उच्चाधिकारियों से मिल कर उन्हें कठिनाइयों से अवगत कराया। तत्पश्चात इंडियन ऑयल के दिल्ली स्थित मार्केटिंग टीम से मिलकर भी इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन बैठको में यह सहमति बनी कि सभी मिलकर एमएसएमई क्षेत्र के लाभ के लिए मिलकर काम करेंगे।
लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल एवं लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि बैठक के दौरान उठाए गए कुछ विषय जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र में लघु उधमियों को हो रही विभिन्न समस्याओं एवं पेट्रोलियम ईंधनों का मूल्य निर्धारण तंत्र, पीएनजी की उपलब्धता और दिल्ली में औद्योगिक उपयोग के लिए अन्य सम्भव विकल्प। साथ ही वैकल्पिक ईंधन के उपयोग से सम्बंधित उपकरण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण। एवं विभिन्न औद्योगिक उपयोगों के लिए लागत का विश्लेषण। तथा पर्यावरणीय सुरक्षा भी बातचीत में शामिल रहे है।
बैठक में यह भी तय हुआ कि छतीसगढ़ लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज एवं इंडियन ऑयल के अधिकारियों के साथ मिलकर उद्यमियों को हो रही समस्याओं के निवारणार्थ शीघ्र बैठक कर समस्या का निवारण हेतु पहल की जानकारी मंत्री महोदय को आगामी बैठक में दी जाएगी अन्य विषयों के लिए मिलकर लघु उद्योग भारती विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल निगम व अमृत मिशन अधिकारियों के साथ सोमवारी को सुबह 11 बजे अग्रसेन चैाक पहुॅचें। अग्रसेन चौक में शंकर नगर पानी टंकी व शक्ति नगर पानी टंकी पाइप लाईन से गिरधारी नगर पानी टंकी के लिए इंटरकनेक्शन किया जा रहा है। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, उपअभियंता भीमराव, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, एवं अमृत मिशन के अधिकारी मौजूद थे ।
इंटर कनेक्शन कार्य का निरिक्षण करने पहुंचे शहर विधायक अरुण वोरा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अमृत मिशन योजना का क्रियान्वयन शहर की जनता को भविष्य में लम्बे समय तक पानी की सुविधा प्रदान करने किया जा रहा है । इस कार्य को प्राथमिकता से करायें। कार्य के दौरान किसी भी प्रकार से अव्यवस्था न हो इसका ध्यान अवश्य रखें। उन्होनें कहा कार्य के दौरान नुकसान कर कार्य की समस्या न बढ़ायें, सुरक्षित रुप से निर्धारित समय पर कार्य को अवश्य पूरा करें । अमृत मिशन के द्वारा अग्रसेन चैक में इंटरकनेक्शन कार्य के लिए लगभग 5 फिट पाइप लाईन को काटकर निकाला गया उस स्थान पर टी पाइप लगाकर इंटरकनेक्शन किया जा रहा है। इंटरकनेक्शन कार्य के कारण शक्ति नगर और शंकर नगर क्षेत्र में आने वाले नगर और बस्तियों में शाम के समय जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। शेष क्षेत्रों में निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई होगी। सुबह के समय यदि पेयजल सप्लाई में समस्या होने पर मांग अनुसार टैंकरों के माध्यम से पानी प्रदाय की जा सकेगी ।
दुर्ग / शौर्यपथ / मध्यप्रदेश के दौर से ही दुर्ग जिला प्रदेश की राजनीति के लिए विशेष महत्व रखता है लेकिन लंबे समय से शनिचरी बाजार स्थित कांग्रेस भवन जर्जर अवस्था मे पहुंच गया था। समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान विधायक अरुण वोरा द्वारा मरम्मत, संधारण एवं रंगाई पुताई का कार्य करवा व्यवस्थित करने का प्रयास किया जाता रहा था। अब प्रदेश में 15 वर्ष बाद कांग्रेस की सरकार आने के बाद सभी जिलों में राजधानी रायपुर की तर्ज पर राजीव भवन के नाम से कांग्रेस कार्यालय के निर्माण का भूमिपूजन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी द्वारा करवाया गया था। जिसके बाद आज सोमवार को विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, शहर अध्यक्ष गया पटेल, आर एन वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं कांग्रेस जनों की उपस्थिति में कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर विधायक वोरा ने सभी कांग्रेस जनों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के मंशा अनुरूप यथा शीघ्र भव्य कांग्रेस भवन का निर्माण पूर्ण करवाया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी सभी कांग्रेस जनों को बधाई दी एवं जल्द गुणवत्ता पूर्ण कार्य करवाने की बात कही।
दुर्ग / शौर्यपथ / अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन दुर्ग जिला द्वारा निर्मला रानी विद्यालय खुर्सीपार। में रक्तदान व वृहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की बीमारी का जांच अलग-अलग विभाग के डॉक्टरों के द्वारा किया गया। इसके साथ ही अधिक संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल ने अधिक संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के युवाओं की जागरूकता और समाज सेवा की भावना देखकर हर्षित होकर उहोंने कहा कि आज के समय में यदि युवा ऐसी सोच रखते हैं तो समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।
स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष एम चंद्रशेखर रेड्डी ने दिया । उन्होंने समाजसेवियों से अपील कि वे समाज के साथ जुड़कर कार्य करें। डॉक्टर गिरीश केसरवानी ने बताया उनकी समिति कोसों दूर दराज तक जाकर जरूरतमंद तक पहुंच कर उनकी सेवा कर रहा है एवं उनका प्रयास है कि आगे भी ऐसे काम करते रहेंगे। राजनांदगांव से मानवाधिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, लोकनाथ नायक जांजगीर, एसटी एससी सेल चेयरमैन सुनील रामटेके ने में मानवाधिकार के विषय में जानकारी दी। इस रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया साथ ही साथ लगभग 250 लोगों का चिकित्सा जांच कर लाभ उठाएं इसके पूर्व भूतपूर्व सैनिकों का समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया साथ ही 5 समाजसेवियों को सम्मान किया गया 18 वर्ष की आयु वाले कुछ युवाओं को जिन्होंने पहली बार रक्तदान कार्य किया उन्हें भी संघ ने सम्मान किया।
कार्यक्रम मै अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार हुमन राइट एसोशिएशन ने कार्यक्रम के मुख्यअतिथि को स्मृति चिंह शाल एवं मूवमेंट देकर सम्मानित किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना काल में लंबे समय से बंद लोकल ट्रेने बंद हो जाने के कारण लोगों सहित रेलवे के कर्मचारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, इसके अलावा रेलवे को भी आर्थिक नुकसान उठाना तो पड़ ही रहा है। लोकल ्रट्रेन के बंद होने के कारण हजारों श्रमिक भी बेरोजगार हो गये है। लोगों की समस्याओं और रेलवे कर्मियों को लोकल ट्रेन नही चलने से हो रही दिक्कतों को ध्यान में रख प्रगतिशील रेल कल्याण समिति द्वारा गत दिवस यहां प्रवास पर आये बिलासपुर रेलवे जोन के जीएम को लोकल ट्रेन चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनको इसके परिचालन बंद होने के कारण हो रही समस्याओं से भी अवगत कराया। इसके कारण लोकल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू करने की कवायद दिल्ली स्तर पर होने लगी है।
इसके लिए रायपुर रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजकर मंजूरी मांगी है। रेलवे बोर्ड से हरी झण्डी मिलते ही बिलासपुर से डोंगरगढ़ रूट पर लोकल ट्रेनें फिर से दौडऩे लगेगी। कोविड को देखते हुए राज्य सरकार की सहमति भी इसके लिए जरुरी होगी।
लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से सबसे अधिक दिक्कत का सामना भिलाई-दुर्ग के हजारों दैनिक रेल यात्रियों को करना पड़ रहा है। कारोबारी तथा नौकरी पेशा लोगों को लोकल ट्रेनों के अभाव में बस अथवा निजी परिवहन के साधन का उपयोग करना पड़ रहा है। इसमें खर्च भी अधिक लगने से घर का आर्थिक बजट गड़बडा सा गया है। दरअसल दुर्ग भिलाई से रायपुर के लिए लोकल ट्रेनों में किराया महज 10 रुपए लगता है। जबकि निजी बसों के सफर में इसके लिए 40 से 45 रुपए खर्च करना पड़ रहा है।
रेलवे द्वारा लॉकडाउन खत्म होने के बाद चरणबद्ध तरीके से लंबी दूरी के एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। चुनिंदा स्पेशल ट्रेनों को ही भिलाई पावर हाउस स्टेशन में स्टापेज दिया गया है। जबकि ज्यादातर दुर्ग से छूटने के बाद सीधे रायपुर जाकर रुकती है। ऐसे में बीच के छोटे स्टेशन वाले शहर व कस्बों में रहने वालों को लंबी दूरी की ट्रेन पकडऩे के लिए लोकल ट्रेनों के अभाव में निजी साधन से दुर्ग अथवा रायपुर जाना पड़ रहा है।
गौरतलब रहे कि भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के खुर्सीपार, जामुल, भिलाई-3, चरोदा व कुम्हारी जैसे शहर व नगरों में विभिन्न प्रांत के निवासियों की बहुलता है। ऐसे लोग गृहग्राम जाने के दौरान भिलाई पाावर हाउस या फिर दुर्ग रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते रहे हैं। ऐसे लोग पहले अपने नजदीकी स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़कर पावर हाउस या फिर दुर्ग स्टेशन जाकर अपनी ट्रेन पकड़ते थे। कोरोना काल में चल रही स्पेशल ट्रेनों को रायपुर या दुर्ग जाकर पकडऩे के लिए लोकल ट्रेनों की सुविधा नहीं मिलने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि भिलाई-3 चरोदा क्षेत्र में रेलवे का विस्तृत यार्ड व अन्य इकाईयां है। इसमें भिलाई मार्शलिंग यार्ड, एक्सचेंज यार्ड, इलेक्ट्रिक लोको शेड, कैरिज एंड वैगन रिपेयरिंग शॉप, पीपी यार्ड, लोको पायलट व गार्ड लॉबी विशेष रूप से शामिल है। इन इकाईयों में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों के लिए भिलाई-3 व चरोदा के छोटे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों से आने जाने में सहुलियत होती थी।
लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से निजी परिवहन के साधन से कार्यस्थल आने जाने से इन कर्मचारियों का बजट गड़बड़ा सा गया है। ऐसी ही दिक्कत का सामना निजी व पारिवारिक काम से छोटे स्टेशनों के बीच आना जाना करने वालों को भी सामना करना पड़ रहा है।
नियम विरूद्ध वाहन का चालन कर रहे वाहन चालकों को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दी हिदायत कहा वाहन के नियमों का पालन करें-नियमों के विरूद्ध वाहन चालन का कार्य करते हुए पाये गये हैं उन्हें बंधपत्र भरवाया जाकर चेतावनी दी गई
दुर्ग / शौर्यपथ /
जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज 3 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद चौक दुर्ग में जागरूकता अभियान प्रारंभ की गई । आज प्रथम दिन दो पहिया वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में लोकेश पटले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग ने उपस्थित होकर जनमानस को मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत जानकारी प्रदान की । जिसमें उन्होंने बताया की सीट बेल्ट यो हेलमेट नहीं पहनने पर 1000 रूपये का अर्थदण्ड, शराब पीकर गाडी चलाने पर 10,000 रूपये, दो पहिये पर 2 से अधिक सवारी बैठाये जाने पर 2000 रूपये और 03 महिने के लिए गाडी जप्त, लिमिट स्पीड से तेज गाडी चलाने पर 5000 रूपये, बिना लायसेंस के वाहन के गाडी चलाने पर 5000 रूपये एवं एम्बुलेंस का रास्ता रोका तो 10,000 रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया जावेगा ।
जो वाहन चालक मोटर यान अधिनियम के तहत नियमों के विरूद्ध वाहन चालन का कार्य करते हुए पाये गये हैं उन्हें बंधपत्र भरवाया जाकर चेतावनी दी गई कि वह वाहन का चालन नियमों के विरूद्ध न करें अन्यथा वे कानून की परिधि में दण्डनीय अपराध माना जायेगा । लोगों को वाहन चलाने के संबंध में नियमों की जानकारी नहीं होना तथा बढ़ती दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तथा मोटरयान के नए नियमों की जानकारी जनमानस को दिए जाने के लिए यहां विशेष जागरूकता अभियान हैं। वाहन चालकों को नए संशोधित नियमों की जानकारी तथा मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंस बीमा हेलमेट नहीं होने पर लगने वाले अर्थदंड के संबंध में जानकारी देने तथा जो वाहन चालक मोटर यान अधिनियम के तहत गलत पाए जाने वाले वाहन चालकों से बंद पत्र भरवाया जा रहा है दुर्ग में वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं जिसके कारण दुर्घटनाओं में ज्यादा बढ़ोतरी होती जा रही है लोगों में वह अंचल के नियमों की जानकारी नहीं होने से जुर्माना अदा करना पड़ता है नाबालिक वाहन चालन करते हैं और अपने साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के जान को जोखिम में डालते हैं लोगों में वाहन के बीमा करवाए जाने में आर्थिक क्षति तो दिखती है किंतु किसी दुर्घटना होने पर जब ज्ञात होता है कि बीमा नहीं कराए जाने से क्या परेशानी हुई तब बीमा कराने के महत्व को समझते हैं युवा वर्ग के वाहन चालक तीन सवारी वाहन का चलन करते हैं और अपने वाहन को तेज गति से चलाते हैं चलाते हैं मानव जीवन को जोखिम में डालते हैं।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में यातायात विभाग एवं पुलिस विभाग का विशेष सहयोग लिया गया है । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा उक्त अभियान में पैरालीगल वालिन्टियर्स की भी सेवाएं ली जा रही है जो वाहन चालकों को वाहन चालन के नियमों से अवगत कराने के साथ ही जो नियमों का उल्लंघन करने वालों को बंधपत्र भी भरवाकर समझाईश देकर नियमों की प्रति जागरूक रहने के लिए व्यक्तिगत तौर पर स्वत: जागरूक रहने हेतु समझा रहे हैं । आगामी दिवस पर चार पहिया वाहनों पर भी इसी प्रकार की जागरूकता अभियान चलाया जाकर उन्हें मोटर यान अधिनियमों की जानकारी दी जावेगी । उक्त जागरूकता अभियान दिनांक 10 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगी ।
पत्रकार यदुनंदन मिश्रा के घर और दुकान में किये जमकर तोडफोड, दूसरे पत्रकार राधामोहन की बाईक भी किये क्षतिग्रस्त
युकां राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद मिले पीडि़त परिवार से, कहा घटना को राजनीति रूप देना गलत
भिलाई / शौर्यपथ /
स्मृ़ति नगर थानांतर्गत सूर्या आईटी मॉल चौक के पास स्थित जनता किराना स्टोर्स में कल शाम दर्जन भर से अधिक युवकों ने ऐसा तांडव मचाया कि परिवार वालों को अपने घर के भीतर घुसकर ताला बंद कर अपनी जान बचानी पड़ी। उक्त विवाद 31 दिसंबर व न्यू ईयर के मध्य से ही चल रहा था, पुलिस सिर्फ इस मामले में आवेदन लेकर ही मामले को ठंढे बस्ते में डाल दी। बीते शाम दो पक्षों की ओर से एफआईआर होने के बाद आरोपी युवक तिलमिला गये, और अपने कई समर्थकों के साथ पहुंचकर जनता किराना स्टोर्स के दुकान एवं घर में जमकर तोडफ़ोड़ किये। इस तोडफ़ोड़ में आटा चक्की के मशीन सहित अन्य कीमती सामानों और घरों के खिड़की की कांच और घर में रखे कार एवं कई मोटरसाईकिलों को तहस नहस कर दिये।
यहां ये बताना लॉजिमी होगा कि जनता किराना स्टोर्स के इस निवास में दो भाई निवास करते हैं, इसमें एक प्रभुनंदन मिश्रा जो कि जनता किराना स्टोर्स का संचालन करते हैं, वहीं दूसरा भाई पत्रकार यदुनंदन मिश्रा पत्रकारिता के साथ ही आटा चक्की के संचालन का कार्य करते हैं। वहीं उनसे मिलने आये वरिष्ठ पत्रकार राधामोहन मिश्रा की मोटर साइकिल को भी इन युवकों ने अपना निशाना बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्मृति नगर, सुपेला और वैशाली नगर पुलिस दल बल के साथ जरूर पहुंची लेकिन तोडफ़ोड़ करने वाले युवक वहां से भाग खड़े हुए, चूंकि 31 दिसंबर को स्मृति नगर चौकी प्रभारी एच एन सिंह का रिटायरमेंट की तिथि थी। चौकी का प्रभार एएसआई साहू संभाल रहे थे, शनिवार 2 जनवरी की दोपहर तीन बजे के लगभग नये चौकी प्रभारी जे एल शांडिल्य ने चार्ज लिया। उन्होनें बताया कि मेरे चार्ज लेने के पहले ही दोनो तरफ से काउंटर मामला दर्ज हो चुका था, और सभी लोग संतुष्ट होकर जा चुके थे, फिर अचानक शाम को इस तरह की घटना हो जाना समझ से परे हैं।
बहरहाल पुलिस इस मामले में पीडि़त परिवार के तरफ से अपराध दर्ज कर अपनी विवेचना शुरू कर दी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है, इन युवकों ने खाली अपना तांडव मिश्रा पर ही नही बरसाया बल्कि पड़ोस में रहने वाले रॉकेट राय जो दादा बिरयानी का संचालन करते हैं, उनकी दुकान को भी क्षतिग्रस्त किये है। सारा मामला सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो चुका है, पुलिस सीसीटीव्ही कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है, वहीं कार क्रमांक सीजी 07 बीएस 4262,एक हिरोहोण्डा बाईक सीजी 07 एलएल 8813 एवं एक अन्य बाईक सीजी 07 बीएल 2178 को भी इन युवकों ने अपना निशाना बनाया। दादा बिरयानी से दीनदयाल आवास में पार्टी कर रहे हिमाचल देशमुख ने चार प्लेट बिरयानी का आर्डर दिया था, जिसे लेकर बिरयानी संचालक उक्त स्थान पर पहुंचा था, वहां पर दादा बिरयानी के संचालक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद की जानकारी बिरयानी सेंटर के संचालक ने मिश्रा परिवार के नवयुवकों को दी। नवयुवक भी इस मामले में उनसे पूछे कि क्या बात हो गई? संभवत: इसी बात से नाराज आरोपी युवकों ने अविनाश कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294,427, 506,34 के तहत विवेक साहू, नितिन साहू, स्वामी रेड्डी एवं अन्य साथियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष हिमाचल देशमुख की रिपोर्ट पर रवि मिश्रा, विशाल मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, राकेश मिश्रा एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
यहां ये बताना लाजिमी होगा कि दोनो वरिष्ठ पत्रकार प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल बाईनेम और बाईफेस जानते पहचानते हैं। बड़ा सवाल ये है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ स्वयं और उसके परिवार जब सुरक्षित नही है तो आम जनता की क्या स्थिति है, इसी घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। पीडि़त पक्ष के यदुनंदन मिश्रा न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई के कार्यकारिणी सदस्य भी है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब के महासचिव आनंद नारायण ओझा अपने समर्थकों के साथ घटना स्थल पहुंच कर उच्च स्तरीय जांच की मांग गृहमंत्री सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। उन्होंने इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में आरोपी कितने भी बड़े रसूखदार क्यों न हो पुलिस इस मामले में पूरी निष्पक्षता और तन्मयता से आरोपियों को जल्द पकड़े। आवश्यकता पड़ेगी तो एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से भी मिलकर मामले की हस्तक्षेप करने की मांग करेगी।
वहीं इस घटना पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद ने पीडि़त मिश्रा परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि ये कोई भी राजनीतिक मामला नही है, इसे राजनीतिक रूप देकर कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। मिश्रा परिवार के सभी बच्चों से हमारा अपना बहुत पुराना आत्मीय संबध व पारिवारिक रिश्ता है। घटना दुखद है। जिन्होंने भी किया है, मैं खुद मांग करता हूं कि ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए। स्मृति नगर में इन दिनों जहां एक ओर यंगस्टर्स का बड़ा क्राउड है, वहीं हुक्का बार सहित फास्ट फुड की दुकानों का संचालन भी बड़े पैमाने पर इस इलाके में हो रहा है, दुकान संचालक व युवाओं का इस कदर कहर है कि यहां पर होटल, ढाबे, देर रात तक खुले हुए देखे जा सकते हैं। तेज तर्रार व अपने कड़्क मिजाज के लिए जाने पहचाने जाने वाले नये चौकी प्रभारी श्री शांडिल्य जल्द ही इन सब पर भी नकेल कसेंगे कि समय पर होटल ढाबा क्षेत्र में बंद हो। वहीं सीएसपी राकेश जोशी ने भी चुस्त दुरूस्त पेट्रोलिंग व्यवस्था करने की बात अपने मातहत अफसरों से कही है।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला अस्पताल की जीवनदीप समिति द्वारा प्रकाशित कराए गए कैलेंडर का विमोचन कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया। कैलेंडर में जिला अस्पताल की गतिविधियों और नवाचार को दर्शाया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. भुरे को विस्तार से कैलेंडर की सामग्री के संबंध में जानकारी जीवनदीप समिति के सदस्यों ने दी।
सदस्यों ने बताया कि जिला अस्पताल द्वारा बीते साल अनेक सकारात्मक पहल मरीजों की बेहतरी को लेकर की गई है। इसका प्रचार प्रसार अधिकाधिक लोगों तक हो इसके लिए यह कैलेंडर भी उपयोगी माध्यम साबित हो सकता है। कलेक्टर ने सामग्री की प्रशंसा की और सदस्यों से कहा कि जिला अस्पताल में किये गए नवाचार का लाभ बड़ी संख्या में नागरिकों को मिलता है। इसी तरह से निरंतर पहल की जानी चाहिए। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ गंभीर सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ पी बालकिशोर, जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य दिलीप ठाकुर, सीनियर रेडियोलॉजिस्ट दुष्यंत देवांगन, दिलेश्वर साहू उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
