August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 19 कुरूद में पदस्थ पटवारी मंजू तिवारी को कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, निलंबन अवधि के दौरान उनका कार्यालय अनुविभागीय कार्यालय दुर्ग रहेगा।
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुरूद की पटवारी मंजू तिवारी की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थी कि नामांतरण, बटांकन जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों का निराकरण समय पर नहीं किया जा रहा था, इसके अलावा पटवारी मंजू तिवारी द्वारा तहसीलदार के आदेश की अवहेलना कर उनके आदेश के बाद भी पटवारी ने रिकार्ड दुरुस्त नही किया था। जिसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी, कलेक्टर ने शिकायत की जांच के लिए अपर कलेक्टर अरुण वर्मा के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया, जांच में यह बात सामने आई कि पटवारी मंजू तिवारी अपने कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके बाद कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

        दुर्ग / शौर्यपथ / पांच लाख रूपये कीमती दो सौ पचास क्विंटल पीडीएस के चावल को किराये के ट्रक में ले जाकर बिक्री करने वाले को सीएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस ने पकउ़ा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि 9 जनवरी को ट्रांस्पोर्ट नगर से निकले एक ट्रक में पीडीएस का चावल लोड है,इसकी जानकारी मिलते ही सीएसपी विवेक शुक्ला ने नाकेबंदी कर उसे रोका और पूछताछ की।
      पूछताछ के दौरान ड्रायवर ने बताया कि चह चावल नीरज अग्रवाल के गोदाम से भरकर समोदा ले जाने का काम करता है। पुलिस ने नीरज ट्रेडर्स के नाम से धमधा रोड में गोदाम चलाने वाले व्यक्ति पर पुलिस ने शिकंजा कसा। अवैध परिवहन में उपयेाग होने वाले ट्रक सीजी 07 एसी 0769 को भी जब्त कर लिया। जब आरोपी से चावल के दस्तावेज के बारे में जानकारी मांगी गई तो वह दस्तावेज नही दे सका। उसके बाद उसपर कार्यवाही की गई।

    छोटो बच्चों सहित अन्य लोगों ने दी मनमोहक सांस्कृति प्रस्तुतियां


    भिलाई / शौर्यपथ / आज दोपहर में आसमान में सितारों की तरह चमकते हुए उड़ते रंग बिरंगी पतंग को देखकर भिलाईवासी झूम उठे।सेक्टर सात बीएसपी स्कूल ग्राउंड में सकल गुजराती समाज दुर्ग-भिलाई द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारेाह में गुजरात संस्कृति की एक झलक दिखाई दी। गुजराती समाज सहित अन्य समाज के लोगों खासकर छोटे छोटे बचें ने पतंगोत्सव एवं मकर संक्रांति पर आधारित गीत-संगीत तथा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दिये।
    यहां करीब 22 स्टाल लगाया गया था जिसमें फुड प्लाजा, आर्गेनिक अनाज, मठा के अतिक्ति बच्चों के मनोरंजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा वहां गुजरात एंव छत्तीसगढ़ के व्यंजनों, कपडों सहित एक से एक आकर्षक सामानों का स्टाल लगाया गया था। इस अवसर पर उपस्थित सांसद विजय बघेल के अतिरिक्त दुर्ग विधायक अरूण वोरा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मेन्द्र यादव, दुर्ग निगम सभापति राजेश यादव, वरिष्ठ साहित्यकार मुकुंद कौशल एवं सकल गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर इन सभी अतिथियों ने पतंगोत्सव के आयोजन के रजनी भाई दवे सहित समिति के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।
    प्रारंभ में आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए सकल गुजरात समाज के जिलाध्यक्ष एवं पतंगोत्सव के आयोजनकर्ता रजनी भाई दवे, ने बताया कि यह आयोजन गुजरात एंव छत्तीसगढ की संस्कृति का मिला जुला स्वरूप हैं। जिस तरह नवरात्रि, गणेशोत्सव एवं विवाहोत्सव आदि में गुजराती डांडिया को छत्तीसगढ़वासियों ने अपना लिया है, आशा है कि पतंगोत्सव को भी अपनी संस्कृति में शमिल कर लेंगे।
    धमतरी से आये प्रीतेश गांधी ने पतंगोत्सव को गुजरात का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बताया। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक इस कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। आयेाजन समिति के पदाधिकारियों ने उत्कृष्ट स्टाल संचालकों को पुरस्कृत भी किया। गिरीश भाई सांवरिया ने समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

    भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जवाहर मार्केट में सडक पर सामान बढाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। जोन 03 की आयुक्त प्रीति सिंह के निर्देश पर जोन के राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में दुकान के सड़क के सामने कॉफी दूर तक सामान व स्टैण्डी होर्डिंग्स रखने की वजह से आवागमन में परेशानी होने के साथ ही पार्किंग की समस्या बढ गई थी, जिसके चलते कार्यवाही करते हुए होर्डिंग्स और दुकान के सामने सडक पर सामान फैलाकर व्यवसाय करने वालों को हटवाने की कार्यवाही करते हुए सडक बाधा करने वाले 12 दुकानदारों से 10500 रूपए अर्थदंड वसूला गया। जोन के कर्मचारियों द्वारा शाम को की गई कार्यवाही में दुकान के सामने लगे टेबल कुर्सी हटवाई गई। जोन 03 मदर टेरेसा नगर के पॉवर हाउस के जवाहर मार्केट में दुकानदारों के द्वारा सामान फैलाकर व्यवसाय करने की वजह से शाम को जाम की स्थिति बन जाती है। इसके चलते मार्केट में आने वाले लोगों को समस्या होती है।
    निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम क्षेत्र के सभी बाजार में दुकान के अतिरिक्त सामान फैलाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिसके परिपालन में जोन 03 आयुक्त की टीम सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर के साथ शाम को जवाहर मार्केट पहुंची और सड़क बाधा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही किए। उन्होंने बताया कि बहुत से व्यापारियों द्वारा दुकान के सामने बोर्ड एवं स्टेण्डी होर्डिंग्स लगाने तथा दुकान के सामने काफी दूर तक सामान रखने से स?क में आवागमन बाधित होता है, इन लोगों के सामान को हटवाया गया तथा दोबारा ऐसा न करने की समझाइश दी गई अन्यथा कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
    इसके अलावा सडक किनारे फास्ट फूड का व्यवसाय, ठेला लगाने वालों एक किनारे व्यवसाय करने की हिदायत दी गई! कार्यवाही में सडक बाधा करने वाले अपना बाजार से 2000 रूपए, वीआईपी बैग हाउस से 500 रूपए, आर्मी स्टोर से 2000 रूपए, शिव बेकरी से 500 रूपए, अरिहंत बैग से 500 रूपए, सांई कलेक्शन से 2000 रूपए, केजीएन ज्वेलर्स से 500 रूपए, राजा ड्राईफू्रटस से 500 रूपए, श्री जैन से 500 रूपए, केसी मंडल से 500 रूपए, योगेश अग्रवाल से 500 रूपए और मुकेश जनरल स्टोर्स से 500 रूपए अर्थदंड वसूलते हुए 12 दुकानदारों से 10500 अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही की गई।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज निगम के समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर प्रत्येक वार्डो में चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजना के शिविर की समीक्षा किये। जन कल्याणकारी शिविरों में हो रही अव्यवस्था के लिए उन्होनें अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि आप सभी को यह बात समझ आनी चाहिए कि नगर निगम दुर्ग द्वारा वार्डो में जनकल्याण शिविर लगाया जा रहा है इसमें थोड़ा सा भी लापरवाही से नगर निगम की बदनामी हो रही है । इससे शहर वासियों में अच्छा सूचना नहीं जा रहा है । आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि जन कल्याणकारी वार्ड शिविर को बेहतर ढंग से करें और वहॉ पूरी व्यवस्था बनाएॅ । प्रत्येक वार्ड जनप्रतिनिधियों को एक दिन पूर्व सूचना देवें, साथ ही वार्ड में एक दिन पहले सूचना घुमाएॅ । महापौर बाकलीवाल ने शहर के समस्त आम नागरिकों से अपील कर कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं के साथ शासन की जन कल्याणकारी योजना का लाभ देने उनके वार्डो में शिविर लगाया जा रहा है उसका लाभ अवश्य उठायें । बैठक में सभापति राजेश यादव, वित्त प्रभारी दीपक साहू, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
    महापौर ने बैठक में शहर में अन्य विकास और निर्माण कार्यो पर भी चर्चा की । उन्होनें कहा सभी वार्ड इंजीनियर इस बात का ध्यान रखें कि प्रत्येक वार्डो में अमृत मिशन का कार्य जारी है जहॉ भी गड्डा और पाइप लीकेज दिखाई दे तो अमृत मिशन के नोडल अधिकारी को तत्काल इसकी सूचना देवें ताकि उसे सुधारा जा सके । आप सभी अपने-अपने वार्ड के एैसे मूलभूत कार्यो पर तत्पर रहें । उन्होनें जन कल्याण शिविर में पंडाल, कुर्सी, टेबल की नियमित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। बैठक में प्रभारी आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, जगदीश केशरवानी, उपअभियंता राजकिशोर पालिया, विश्वनाथ मिश्रा, गिरीश दीवान, ए0आर0 रहंगडाले, कर्मशाला अधीक्षक बीरेन्द्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे

    दुर्ग / शौर्यपथ / साफ सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में कमी की लगातार मिल रही शिकायत के बाद विधायक अरुण वोरा महापौर बाकलीवाल के साथ शहर के वार्डों के औचक निरीक्षण में पहुंचे। वार्ड क्रमांक 1 नयापारा, वार्ड 2 राजीव नगर, बघेरा एवं वार्ड 33, 34 कंडरा पारा में बस्तियों में दौरा कर लोगों से उनकी समस्याओं एवं वार्ड में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। नयापारा एवं कंडरा पारा में पेयजल एवं साफ सफाई की शिकायत मिलने पर विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को तलब किया श्री वोरा ने कहा कि अमृत मिशन योजना कागजों पर 80 प्रतिशत पूर्ण बताया जा रहा है किंतु जमीनी स्थिति संतोषप्रद नहीं है पेयजल की समस्या किसी भी वार्ड के किसी भी घर मे नहीं होनी चाहिए।
    पीने के पानी की शिकायत आने पर रैपिड एक्शन टीम बनाई जाए व त्वरित निराकरण किया जाए। किसी भी मूलभूत नागरिक सुविधाओं की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। विधायक व महापौर ने वार्ड 34-35 सरस्वती नगर में बन रहे 35 करोड़ के प्रधानमंत्री आवासों का भी निरीक्षण किया जहां चौपाल लगाकर वार्ड वासियों की समस्याएं सुनी इस दौरान निगम अमला वोरा के निर्देश पर जनशिकायतों को नोट करता रहा। महापौर के आकस्मिक दौरे के जानकारी मिलते ही शहर अध्यक्ष गया पटेल, सभापति राजेश यादव ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भी एकत्रित होते रहे एवं लोगों से मेल मुलाकात की। महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वास्थ्य अधिकारी से साफ सफाई में और अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया व अमृत मिशन के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। इस दौरान पूर्व पार्षद कन्या ढीमर, मनीष यादव, राजकुमार वर्मा एल्डरमेन अंशुल पांडेय, अजय गुप्ता, देव सिन्हा, जगमोहन ढीमर, आनंद कपूर ताम्रकार एवं नगर निगम के कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी, राजेश पांडेय उप अभियंता जगदीश केशरवानी, जितेंद्र समैय्या, प्रकाश थवाने उप अभियंता भीम राव सहित वार्ड वासी मौजूद थे।

    भिलाई / शौर्यपथ / टाउनशिप में डोर टू डोर गार्वेज कलेक्शन के अंतर्गत जिन 21 श्रमिक आंदोलनरत है, उन्हें नगर प्रशासन विभाग ने एक अन्य विभागीय ठेकेदार के यहां काम करने का निर्देश दिया था। इन लोगों ने केवल ए दिन ही काम किया फिर हड़ताल पर चले गये। सफाई कार्य प्रभावित नही हो इसके लिए अन्य सफाईकर्मियों को काम पर रखना पड़ा है।
    हड़ताली श्रमिकों की एक मात्र प्रमुख मांग पुराने ठेकेदार केलिए वर्तमान ठेकेदार को काम छोडऩे कहा जा रहा है, जबकि पूर्व ठेकेदार के विरूद्ध गंभीर शिकायतें थी, जिसके कारण प्रबंधन ने टेण्डर से ही बाहर कर दिया था। अब करीब छ: माह से गार्वेंज कलेक्शन का काम जारी है। कोविड-19 काल में साफ सफाई की ओर नियमित रूप से ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन पूर्व ठेकेदार द्वारा लगातार शिकायत एवं उसके दबाव में आकर मुख्य सफाईकर्मी हड़ताल में बैठ गये हैं जिसे प्रबंधन ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इन हड़ताली कर्मियों ने भारी अपशब्दों के साथ नगर प्रशासन जन स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक से न केवल गाली गलौच और दुव्र्यवहार किया था बल्कि घेराव भी कर दिये थे, जिसे नगर प्रशासन ने गंभीरता से लिया था। वसतु स्थिति से श्रमिक संगठन भी अपरिचित है। श्रमिक संघ के नेताओं से भी अनुरोध है कि वास्तविक तथ्यों की जानकारी लेकर हड़ताली कर्मियों को समझाएं तथा नगर प्रशासन ने जिस ठेकेदारके यहां काम करने कहा गया था, वहां जाकर काम करें। यदि दो तीन सप्ताह से नये सफाई कर्मी जो काम कर रहे हैं, उन्हें हटाया गया तो वे भी आंदोलन कर सकते हैं।

    दुर्ग / शौर्यपथ / चंडी शीतला मंडल भाजपा के द्वारा लगातार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 56,1,2 के लिए एवं वार्ड क्रमांक 9,10 ,11,12 के लिए पुलिस चौकी खोलने की मांग की गई थी जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दे दिया गया अब इस आंदोलन को वृहद स्वरूप देते हुए मंडल भाजपा के द्वारा निर्णय लिया गया कि इन वादों में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को वार्ड वासियों के द्वारा चिट्ठी लिखकर पुलिस चौकी स्वीकृति प्रदान करने की मांग की जाएगी
    चंडी शीतला मंडल के मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर में जारी किए गए अपने बयान में कहा कि वार्ड क्रमांक 56 बघेरा, वार्ड क्रमांक 1 नयापारा, पंचशील नगर, वार्ड क्रमांक 2 राजीव नगर क्षेत्र के लिए तथा वार्ड क्रमांक 9,10,11 ,12 के लिए पुलिस चौकी की मांग लगातार वार्ड वासियों के द्वारा की जा रही है तथा इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी की जा रही चौकी क्षेत्र का मध्य और केंद्र बिंदु शंकर नगर दुर्गा चौक के पास अगर पुलिस चौकी खोली जाती हैं तो अपराधिक गतिविधियों में बहुतपन अंकुश लगेगा इसके लिए एक चंडी शीतला मंडल के द्वारा पूर्व में वर्तमान पुलिस अधीक्षक महोदय को भी ज्ञापन दिया गया था और पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भरोसा दिलाया गया था की जल्द ही उस क्षेत्र के थाना इंचार्ज से बात कर पुलिस चौकी खुलवाए जाएगी पर अभी तक नहीं हुआ उल्टा शंकर नगर क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व एक युवक की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई अगर उस क्षेत्र में पुलिस चौकी होती तो ऐसी घटना परिणित नहीं हो पाती आज स्थिति पूरी तरह से वहां पर फिर अपराधिक माहौल तैयार हो चुका है नशाखोरी मारपीट और लूटपाट की घटना बढ़ते चले जा रही है यही स्थिति बघेरा नयापारा राजीव नगर क्षेत्र में भी है
    मंडल में निवासरत भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने कहा कि लगातार पुलिस प्रशासन से मांग किए जाने के बावजूद उन क्षेत्रों में पुलिस चौकी ना खोला जाने से अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों का हौसला बुलंद होते चले जा रहा है जिससे आम जनमानस के मन में भय का वातावरण निर्मित होता जा रहा है कहीं ना कहीं अगर इन क्षेत्रों में पुलिस चौकी खोले जाती तो इन क्षेत्रों में नशाखोरी मारपीट और लूटपाट की घटना में अंकुश लगेगा पर पुलिस प्रशासन द्वारा चौकी नहीं खोले जाने के विरोध स्वरूप अब चंडी शीतला मंडल के द्वारा एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने जन आंदोलन में बृहदता लाते हुए वार्ड वासियों के हस्ताक्षर युक्त पत्र प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लिए लिखवाया जाएगा और गृहमंत्री से पुलिस चौकी खुलवाने की मांग की जाएगी

    दुर्ग / शौर्यपथ / 10 जनवरी 2021 को ग्राम पीपरछेड़ी में क्रिश्चन धर्म मे परिवर्तन का कार्य पिछले 3 वर्ष से बेख़ौफ़ किया जा रहा था,जिस पर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक मयंक उमरे के पास अचानक फोन में जानकारी मिली जिसमे बजरंग दल के जिला अधिकारी ग्राम पीपरछेड़ी के रवानगी हुए,जैसे ही जानाकरी मिली धर्म परिवर्तन करने वालो को की बजरंगी आ रहे सभी पलायन करने लगे,जिस पर बजरंगयो ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे ऐसा ना हो उसके लिए सचेत किया,अगर भविष्य में ऐसा कुछ हुआ तो फिर बजरंग दल उग्र प्रदर्शन कर सभी धर्म परिवर्तन करने वालो को अपने हिसाब से सजा देगी,
    करवर्ट का कार्य पूर्णिमा ठाकुर कर रही थी जो बहुत समय इस काम मे लिप्त थी,सिर्फ कुछ पैसों की वजह से,इन सभी का धर्म परिवर्तन कर रही जी जिसमे प्रमुख नाम है,सुनीता रामटेक,दिव्या ठाकुर,रेशमी ठाकुर,राजू रामटेके,रानी ठाकुर, छोटी ठाकुर,भोला ठाकुर,राजेन्द्र विश्कर्मा,पुरषोत्तम विश्कर्मा,परस विश्कर्मा,देवेंद्र सागर,सिर्फ कुछ पेसो के लिए अपने ईमान को बेच रहे हैं,
    मयंक उमरे ने बताया अगर आगे ऐसी कुछ घटना हो तो बजरंगदल ने बजरंगियों की 1 टोली पीपरछेड़ी में रखी है जो सदैव निगरानी करते रहेंगे, बजरंग दल दुर्ग जिले के सभी धर्म परिवर्तन करने वाले लोगो को आगाह कर रहा अगर अभी भी धर्म को बेचने का कार्य बंद नही किये तो घर घुस कर मारेगी, अभी भी समय है सुधर जाओ वरना हम सुधारा देंगे

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision