August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    सीएम ने किया 5 साल के विकास कार्य की पुस्तिका का विमोचन

    भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई के युवा महापौर देवेंद्र यादव ने अपने 5 साल के इस कार्यकाल में भिलाई की भलाई के लिए, जनता के हित और विकास के लिए क्या-क्या काम किए। इसकी पूरा हिसाब उन्होंने एक पुस्तिका के माध्यम से दिया है। मेयर देवेंद्र यादव ने भिलाई की भलाई नामक एक पुस्तिका प्रकाशित की है। इस पुस्तिका में महापौर देवेंद्र यादव द्वारा महापौर पद ग्रहण करने के बाद जिनते भी बड़े-बड़े विकास कार्य कराएं है। उसकी पूरी जानकारी इस पुस्तिका में प्रकाशित की गई है। भिलाई निगम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी मेयर ने अपने 5 साल के कार्यकाल किए विकास कार्य की जानकारी दिए है।
    गौरतलब है कि मंगलवार को भिलाई में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करोड़ाें के विकास कार्य के लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,प्रभारी मंत्री मो. अकबर, नगरीय निकाय मंत्री शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह बघेल, विधायक अरूण वोरा ने इस पुस्तिका का विमोचन किया गया है। पुस्तिका में महापौर देवेंद्र यादव के 5 साल में किए गए सभी बड़े विकास कार्यों की पूरी जानकारी है। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने पुस्तिका का विमोचन करते हुए पुस्तिका देखी और कुछ अंश पढ़ कर काफी तारीफ की। सीएम ने कहा कि मेयर देवेंद्र यादव ने अपने जनता से जो वादा किए थे, उसे पूरा करने का भरसक प्रयास किए है और उनकी मेहनत, कर्मठता व इमानदारी इस पुस्तिका में साफ दिखाई देती है। इस अवसर पर उपस्थित सभी मंत्रियों ने पुस्तक विमोचन कर काफी तारीख की। पुस्तिका के विमोचन में तीन लोगों की बड़ी मेहनत और सहयोग रहा है। पुस्तिका में पूरा कंटेंट मेयर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के निज सचिव देवेश पाणिग्रही ने दिया है। पुस्तिका का संपादन वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद सिन्हा ने किया और ड्राइंग डिजाइनिंग डिलेश्वर चंद्राकर और हिमांशु सोनवानी ने की है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रांतीय संगठन के आवाहन पर रोजगार सहायक 30 दिसंबर 2020 से सचिव संघ के साथ संयुक्त अनिश्चितकालीन हड़ताल हड़ताल पर है ज्ञात हो कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में बिना मांग पत्र के श्रमिकों काम नहीं दिए जाने का प्रावधान है रोजगार सहायक द्वारा जनपद पंचायत में मांग पत्र जमा करने के बाद ही मस्टरोल निकाला जाता है रोजगार सहायक द्वारा व्हाट्सएप द्वारा मांग पत्र भेजा जाता है उसको जनपद पंचायत के अधिकारियों के द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता वर्तमान समय में रोजगार सहायक के हड़ताल पर चले जाने से बिना मांग पत्र के मस्टर रोल जनपद पंचायत द्वारा निकाला जा रहा है यदि विधि के अनुसार सही है तो फिर रोजगार सहायकों को मांग पत्र के नाम पर परेशान क्यों किया जाता है . इसके विरोध में रोजगार सहायकों के द्वारा जिला स्तर पर एक दिवसी रैली एवं धरना का आयोजन किया गया है .
    बता दे कि रोजगार सहायक पिछले कई दिनों से राज्य शासन से अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरने पर बैठे है . रोजगार सहायको के बिना ग्रामीण इलाको में विकास के कई कार्य उनकी अनुपस्थिति में प्रभावित हो रहे है . नियमितीकरण व अन्य कई मांगो के लिए व विधि में अतिक्रमण के विरोध में ये धरना प्रदर्शन लगातार ज़ारी है जिसमे जिले के सभी रोजगार सहायक हिस्सा ले रहे है . दुर्ग में रविशंकर स्टेडियम के सामने रोजगार सहायको का धरना प्रदर्शन ज़ारी है . आज होने वाली रैली में रोजगार सहायक मुख्यमंत्री , नरेगा आयुक्त और विभागीय मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे . यह जानकारी जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार साहू ने दी

    भिलाई /शौर्यपथ / नगर निगम की आर्थिक स्थिति विगत 02 वर्षों में पूरी तरह से चरमरा गई है। आज नगर निगम अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वेतन से काटे गये भविष्य निधि की राशि उनके खाते में जमा नहीं कर पा रहा है और साथ ही 02 वर्षों से निगम पर करोड़ों रुपये बिजली बिल बकाया है। ठेकेदार अपने करोड़ों रुपये के पुराने भुगतान के लिये सड़क पर 03 माह से आंदोलनरत हैं। मूलभूत सुविधा के अन्तर्गत दैनन्दनी कार्य भी प्रभावित हो गये हैं। निगम की ऐसी दयनीय स्थिति साडा से लेकर 2018 तक कभी नहीं थी।
    नगर निगम की स्वयं की भूमि में से 1248 रिक्त भूखण्ड जिस पर सन् 1978 से भिलाई नगर निगम का कब्जा चला आ रहा है। महापौर ने निगम की सामान्य सभा की अनुमति/ सूचना के बिना ही, आयुक्त से राज्य शासन को पत्र लिखवाकर उक्त रिक्त भूखण्डों को विक्रय करने की अनुमति शासन से ले ली। जिसका बाजार मूल्य आज लगभग 300 करोड़ रुपये है। राज्य शासन द्वारा नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों को ताक पर रखते हुए पूर्णत: अवैधानिक रुप से आयुक्त को निर्देषित किया गया कि उक्त रिक्त भूखण्डों के आन्तरण से प्राप्त राजस्व अनुपातिक रुप से राजस्व मद एवं नगर पालिक निगम मद में जमा कराई जाए। इससे नगर निगम की सामान्य सभा के अधिकार का हनन करते हुए उक्त रिक्त भूखण्डों के आन्तरण हेतु कलेक्टर जिला दुर्ग को अधिकृत किया गया ंसाथ ही कलेक्टर को ही नगर पालिक निगम भिलाई रिक्त भूखण्डों के आबंटन की कार्यवाही हेतु क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया।
    अर्जित आय का अनुपातिक हिस्सा जायेगा शासन को
    नगर निगम भिलाई के महापौर जिनका कार्यकाल मात्र 09 दिन शेष है तथा वे विधायक भी हैं, ने जाते-जाते निगम के रिक्त भूखण्डों को बेचने की नियम विरुद्ध स्वीकृति दे दी। भूखण्डों के विक्रय से प्राप्त लगभग 300 करोड़ की राशि का बड़ा हिस्सा शासन को चला जायेगा तथा निगम की स्थिति अपनी भूमि को बेचने के बाद भी दयनीय रहेगी। रिक्त भूखण्डों के विक्रय से प्राप्त आय पर निगम का हक, उससे नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य हों। उक्त रिक्त भूखण्ड निगम की सम्पत्ति है, भूमि आबंटन के आन्तरण की पूरी राषि पर निगम का अधिकार है। निगम उसी राषि से निगम में रहने वाले आम नागरिकों, करदाताओं के लिये निगम क्षेत्र में विकास कार्य करता। इसलिये शासन द्वारा नगर निगम की आय को अवैधानिक रुप से बिना किसी की अनुमति एवं सूचना के हड़पने का प्रयास किया जा रहा है, और महापौर ने इस सम्बन्ध में चुप्पी साध ली है, जो कि निगम के क्षेत्र में रहने वाले रहवासियों के जनहित के विरुद्ध है, इसलिये मैंने माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में भिलाई की जनता के लिये जनहित याचिका दायर की है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले में नवनिर्मित रिसाली नगर पालिक निगम के निगम कार्यालय का मंगलवार को लोकार्पण किया। साथ ही सामुदायिक भवन में 30 बेड का अस्पताल तत्काल शुरू करने का आदेश दिया इस 30 बीएड अस्पताल को जल्द से जल्द 100 बेड तक विस्तारित किया जाएगा। निगम कार्यालय बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) के पुराने मिडिल स्कूल जो रिसाली के बीएसपी मिडिल स्कूल क्रमांक 35 में संचालित होगा। वहीं आउटडोर स्टेडियम भी बनाने की घोषणा की है। सीएम बघेल ने कहा, नागरिक सुविधाओं के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12.74 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और 1.59 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमि पूजन किया।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12.74 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और 1.59 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमि पूजन किया। नव निर्मित निगम के परिसर में करीब एक घंटे चले कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र को 14 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी। इसके तहत 12.74 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और 1.59 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना और मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार भी सौंपे।

    हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार भी सौंपे

    मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी आश्रय योजना और मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार भी सौंपे।

    विकास कार्यों में कमी नहीं आने देंगे, पुलिस भर्ती भी जल्द
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, विकास कार्यों में कमी नहीं आने देंगे। जहां राशि कम पड़ेगी, वहां उससे ज्यादा फंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आउट डोर स्टेडियम जल्द बनेगा। इसके लिए गृह मंत्री को काम करना है। पीडब्ल्यूडी विभाग प्रस्ताव बनाकर भेजे। 50 लाख रुपयों की लागत से तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा , उद्यान संवारे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि जल्द ही पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
    कार्यक्रम के बाद पुड़ी-सब्जी का पैकेट दिया गया। पैकेट को कर्मचारियों ने फेंककर बांटा। इसके चलते भगदड़ मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया।

    गृहमंत्री ने मांगा रिसाली के लिए 100 करोड़ का पैकेज

    इससे पहले गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली निगम क्षेत्र के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का पैकेज मांगा। उन्होंने 100 बेड का अस्पताल, कॉलेज, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, सब्जी मंडी, स्टेडियम, ढ्ढञ्जढ्ढ समेत अन्य मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखी। साथ ही नेवई डेम को पर्यटन क्षेत्र घोषित कर डेवलप करने तालाब, खेल मैदान के सौंदर्यीकरण, रिसाली या धनोरा में खेल एकेडमी बनाने की मांग रखी।

    सीएम की चुटकी: ठेलहा घूम रहे हैं भाजपा सांसद

    दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही, राज्य सरकार नहीं, भाजपाई कल से छत्तीसगढ़ में धरना दे रहे हैं, देना है तो दिल्ली जाकर किसानों के साथ दें
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को दुर्ग के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जहां जिले को करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी, वहीं केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, (भारतीय जनता पार्टी) भाजपा के सांसद ठेलहा घूम रहे, उनके पास फंड नहीं है। केंद्र सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है, लेकिन राज्य सरकार के साथ ऐसा नहीं है। रिसाली के निगम परिसर में हो रहे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, केंद्र सरकार ने अभी तक राज्य के 6 हजार करोड़ रुपए नहीं दिए हैं। बल्कि कर्ज लेने के लिए बोल रही है। केंद्र सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सीएम ने कहा, हम किसानों को बोनस दे रहे हैं, तो उसमें दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा, मैं भाजपाइयों से पूछता हूं कि बोनस देने से केंद्र सरकार क्यों मना कर रही है।

    भाजपा सरकार से ज्यादा धान इस साल खरीदा

    सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। कहा, इस साल पहले से ज्यादा धान खरीदा है। कल से भाजपाई धरना दे रहे हैं। धरना देना ही है तो दिल्ली में दें। दिल्ली में किसान देश के लिए लड़ रहे हैं। बारदाने की दिक्कत को लेकर कहा कि इसकी कमी शुरू से थी। व्यवस्था कर रहे हैं। प्रदेश में साढ़े तीन लाख बारदाना की जरूरत थी। केंद्र से 1.45 लाख मांगे थे, लेकिन 1.05 लाख आया है।

    भूपेश बघेल ने जामुलवासियों को दी करोड़ों की सौगात, रूद्र गुरू की मांग पर अहिवारा को तहसील बनाने की घोषणा

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जामुल में 23.46 करोड़ रुपए की लागत से जल आवर्धन योजना का लोकार्पण किया । इसके साथ ही जामुल में 4.66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री के हाथों किया गया.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्रामीण सड़क नेटवर्क प्रबंधन ईकाई के भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री साहू, मंत्री मो. अकबर, मंत्री शिव डहरिया, मंत्री रूद्र गुरु, पालिका अध्यक्ष सरोजिनी चंद्राकर एवं अन्य लोग मौजूद रहेज् मंत्री रूद्र गुरु ने अहिवारा को तहसील बनाने मुख्यमंत्री से मांग की। भूपेश बघेल ने आज जामुल में जलप्रदाय आवर्धन योजना का शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र वासियों को बधाई दी। 23 करोड़ 46लाख 30 हजार की लागत से बनी इस योजना से क्षेत्र के 60 हजार 806 लोगों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा थी। उन्होंने कहा कि मै उम्मीद करता हूं कि क्षेत्र की माताएं एवं बहनें आज इस जलप्रदाय योजना की शुरूआत से काफी खुश होंगी, क्योंकि पानी से महिलाओं का सीधा जुड़ाव होता है सुबह से लेकर शाम तक चाहे वो घर की सफाई हो बर्तन की धुलाई, खाना बनाने और कपड़े धोने से लेकर हर काम महिलाएं करती हैं, अब हर घर में पानी की सुविधा हो जाने से महिलाओं को घर के काम करने में सहुलियत हो जाएगी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आज भाजपा भाजयुमो पदाधिकारियों द्वारा विवेकांनद सभागृह स्थित स्वामी जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश समर्थ,जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक नातू पार्षद हेमा शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे देश व दुनिया को एक नई दिशा दी उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है उन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाने का जो स्वपन्न देखा था उन्हें आज केंद्र कि नरेंद्र मोदी कि भाजपा सरकार पूरा करने कि दिशा में आगे बढ़ रही है उन्होंने आगे कहा कि स्वामी जी ने युवाओं को अपने लक्ष्य कि प्राप्ति तक चलते रहने का जो मूलमंत्र दिया है उसे युवा आज भी अनुसरण करते है। स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालो मे वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश गुप्ता,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित,संतोष तिवारी,गौतम आंनद,संतोष कोसरे,जग्गी शर्मा,मतीम शेख,अनूप तिवारी,राजेश महाडिक,बंटी चौहान,पीयूष मालवीय,अहिल्या यादव,बसंती गायकवाड़,निर्मल यादव,बिष्णु गायकवाड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस ने पुलगांव हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलगांव हत्याकांड को दो अपचारी बालकों ने अंजाम दिया था. पुलगांव हत्याकांड में दो अपचारी बालकों ने मिलकर एक बालक को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया था.
    पुलगांव हत्याकांड को लेकर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलगांव थाना के अंतर्गत आने वाले बस्ती से दोपहर को सूचना प्राप्त हुई कि शासकीय प्राथमिक शाला के तीसरी मंजिल में एक नाबालिग लड़के की लाश पड़ी हुई है. सूचना मिलने पर तत्काल दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग रोहित झा के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला एवं पुलगांव थाना प्रभारी उत्तर वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे.
    घटनास्थल पर पहुंचकर आला अफसरों ने देखा कि 14 वर्षीय वर्षीय युवक दानेश्वर साहू उर्फ पप्पू का शव प्राथमिक शाला पुलगांव के तीसरे मंजिल पर पड़ा हुआ है. इस दौरान मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वाड की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. अफसरों ने जब घटनास्थल का मुआयना किया तो वहां उन्होंने देखा कि तीसरी मंजिल पर जाने के लिए कोई भी सीढ़ी वहां पर नहीं है. ऐसे में तीसरी मंजिल चढऩे वाले युवकों की खोज की गई। पुलिस ने सभी से पूछताछ भी की.
    पुलिस ने मृतक के सभी दोस्तों से बारी-बारी से पूछताछ करना शुरू किया। एफएसएल टीम के प्रभारी डॉ मनोज पटेल ने बताया कि बालक की हत्या गले में किसी चीज को बांधकर की गई है और इस हत्या में संभवत 2 से 3 लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया. इस आधार पर भी आगे की पूछताछ की जाती रही.
    इस बीच ऐसे सभी युवक जो उस स्कूल की छत पर अक्सर चढ़ा करते थे उनसे लगातार पूछताछ की गई। इसी बीच एक अन्य सूचना मुखबिर के द्वारा प्राप्त हुई की मृतक आखिऱी समय में अपने कुछ दोस्तों के साथ देखा गया था। पुलिस ने मृतक के दोस्तों से अलग से बुलाकर पूछताछ की. कड़ाई से पूछताछ करने पर युवकों ने अपने साथी नाबालिक दोस्त की हत्या करना स्वीकार कर लिया. दोनों ही अपचारी बालकों की उम्र क्रमश: 17 वर्ष एवं 15 वर्ष है.
    नाबालिग की हत्याकांड के आरोपी दोनों अपचारी बालकों ने बताया कि दानेश्वर साहू उर्फ पप्पू को हम अक्सर चिढ़ाया करते थे और कल भी उसे चिढ़ा रहे थे. इस बात से गुस्सा होकर दानेश्वर उन्हें मां बहन की गाली देने लगा, जिससे उन लोगों को क्रोध आ गया। इसके बाद उन्होंने प्लान किया कि दानेश्वर को स्कूल की छत पर ले जाया जाए. छत में जाने के बाद दानेश्वर की दोनों अपचारी बालकों से बहस हुई. बहस के दौरान पुन: मृतक ने उन्हें गाली दी. दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने मृतक के गले को हुड वाले जैकेट से गले मे कसकर बांध कर खींच दिया. इस दौरान दूसरे अपचारी बालक ने मृतक के पैर को पकड़ कर रखा था. दोनों अपचारी बालक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लेस सामान घटनास्थल से बरामद कर लिया है. इस पूरी कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, थाना प्रभारी उत्तर वर्मा, एएसआई डोमार साहू, हेड कांस्टेबल शिव तिवारी, आरक्षक जावेद खान, धीरेंद्र यादव, सुरेंद्र साहू, मुकेश चंद्राकर, गजेंद्र यादव और अनिल सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

    दुर्ग / शौर्यपथ / श्री सकल गुजरती समाज द्वारा आयोजित पतंग उत्सव के मंच से आज नेत्रदान,रक्तदान,देहदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,हरमन दुलाई,यतीन्द्र चावड़ा,जितेंद्र हासवानी ,चन्दन मिश्रा को दुर्ग सांसद विजय बघेल,दुर्ग विधायक अरुण वोरा,दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल के हाथों शाल व श्रीफल दे सम्मानित किया गया, भिलाई सेक्टर ७ बीएसपी स्कूल ग्राउंड में श्री सकल गुजरती समाज द्वारा पतंग उत्सव मिलान समारोह का आयोजन किया गया जंहा पुरे छत्तीसगढ़ के गुजरती समाज व् अन्य समाज के लोगों ने मिलकर उत्सव मनाया
    मंच संचालन कर रहे श्री गिरीश भाई ने उपस्थित अथितियों को जानकारी दी कि हमारे अंचल में समाज सेवी संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन नेत्रदान,रक्तदान,देहदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है एवं कोरोना काल में संस्था के कार्यों व कोरोना पीड़ितों के लिए प्लाज़्मा डोनेशन करवा 149 परिवारों को कोरोना से लड़ने में मदद की एवं लॉक डाउन के दौरान संस्था के सदस्यों ने समय समय पर लोगों की मदद की,साथ ही संस्था के संस्थापक सदस्य को समाज का गौरव बताया व शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया
    राज आढ़तिया ने कहा अपने लोगों के हाथों सम्मानित होना आशीर्वाद के सामान है व हमें और बेहतर कार्य करने ऊर्जा प्रदान करता है
    नवदृष्टि फाउंडेशन  के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,गोपी रंजन दास,पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित, रवि कुकरेजा,किरण भंडारी, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, अनुराग तैलंग, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी , प्रफुल्ल जोशी,विवेक साहू , शैलेश कारिया, मनीष जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने श्री सकल गुजरती समाज का आभार वयक्त किया 

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने साहू समाज को एक और नई सौग़ात दिए है। खुर्सीपार में साहू समाज का नया भवन बनाया जाएगा। क्षेत्रीय साहू मित्र सभा खुर्सीपार में सामाजिक भवन का भूमि पूजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव विधायक एवं महापौर भिलाई नगर रहे। कार्यक्रम में मेयर देवेंद्र यादव ने सबसे पहले भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना की और प्रणाम कर सब के सुख शांति और हित की कामना की। मेयर देवेंद्र यादव ने कहा कि साहू समाज के आर्शीवाद और प्रेम हमेंशा मुझे मिलता रहा है। हम समाज के हमेशा आभारी रहेंगे। समाज के बिना हम कुछ भी नहीं है। समाज को जोड़ने और सशक्त बनाने के लिए, समाजिक कार्यक्रम आदि जब भी समाज ने हमें सेवा करने का अवसर प्रदान किया। तब-तब हमने अपने पूरी निष्ठा और इमानदारी से काम किया। आज यहां आप सभी प्रभुत्वजनों के हाथों से मंच और शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर निर्माण पूरा किया जाएगा।
    समाज के लोगों से मैं मिलते रहता हूं। कुछ समय पहले आप सब ने मुझे एक जिम्मेदारी दी थी जिसे पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं। इसके अलावा साहू समाज सेक्टर 5 भवन में चैन फैंसिंग, मंच आदि का कार्य पूरा किया गया है। सेक्टर 2, सेक्टर 6 में जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अलाव सेक्टर 6 साहू समाज के लिए अलग से मंच व शेड निर्माण किया जाएगा। जिसका रविवार को ही भूमिपूजन किया गया। मेयर देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है जो मैं समाज के कुछ काम आ सका।
    अध्यक्षता मुन्ना लाल साहू उपाध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई नगर कार्यक्रम का संचालन परदेशी राम साहू सचिव खुर्सीपार ने किया। मुन्ना लाल साहू ने वार्ड 35 में स्थित पार्क का जीर्णोधार कर पार्क का नाम मां कर्मा के नाम रखने की मांग किया गया। जिसका समाज के सभी पदाधिकारी एव स्वजाति बंधुओं ने ताली बजा कर समर्थन किया। कार्यक्रम में सत्यवती साहू प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमेटी छ.ग.श्रीमती मंजूषा साहू उपाध्यक्ष सा.मि.स.,अरुण साहू संयो.अधिकारी कर्मचारी प्रको वैशाख राम साहू प्रचार सचिव सा.मि. स. बलीराम साहू अध्यक्ष क्षे. सा. मि. स. खुर्सीपार श्रीमती तीजन साहू,हीरा राम साहू,विष्णु साहू, हरिश चंद साहू, देवधर साहू,देवधर साहू,राजेश साहू,सुमेर सिंह साहू, हीरा लाल साहू, संतोष साहू, बीसे साहू,कोदूराम साहू भूलेश्वर साहू छगन साहू,भरत साहू,सुरेंद्र साहू, बोधी राम साहू,श्रीमती देवकुंवर साहू श्रीमती सावित्री साहू,राम लाल साहू आदि उपस्थित रहे।

    वार्ड 39 और 40 वार्ड के नागरिको मिलेगा योजना का लाभ

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशन में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने जारी वार्ड जनकल्याण शिविर कल कचहरी वार्ड और सुराना कालेज वार्ड के गरीब निवासियों को लाभ देने शास्त्री चैक दुर्गा मंच डिपरा पारा में शिविर का आयोजन किया जावेगा। कचहरी वार्ड और सुराना कालेज वार्ड के गरीब निवासियों से अपील है कि वे अपना राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन कार्ड, मजदूर पंजीयन कार्ड, पट्टा नवीनीकरण, नया पट्टा से संबंधित कार्य, के अलावा जनता की मूलभूत आवश्यकता सड़क, नाली, पानी, बिजली की समस्या के आवेदन शिविर में लिया जाएगा।
    नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे वार्ड जनकल्याण शिविर का महापौर धीरज बाकलीवाल जी मील पारा और सुभाष स्कूल पहुॅच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    इस दौरान उन्होनें शिविर में उपस्थित होने वाले हितग्राहियों से मुलाकात उनकी समस्याओं को सुने । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वार्ड 37-38 के लिए कब्रिस्तान के पास और 25-26 के लिए सुभाष स्कूल में जनकल्याण वार्ड शिविर का आयोजन किया गया था । शिविर में राशनकार्ड, निराश्रित पेंशन कार्ड, पट्टा नवीनीकरण, नया पट्टा के लिए आवेदन लिया गया। इस दौरान पूर्व महापौर आर0एन0 वर्मा, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, मीलपारा मंे पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी, एल्डरमेन अजय गुप्ता, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, सहा0 राजस्व निरीक्षक राजू चंद्राकर, चंद्रकांत रगड़े सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision