August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    नेहरू नगर चौक में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में हुए मंत्री साहू शामिल

    भिलाई / शौर्यपथ / नेहरू नगर ओव्हरब्रिज के नीचे सेन सवा समिति द्वारा आयोजित संत शिरोमणि सेन जी महाराज के मूर्ति स्थापना और भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं समाज के प्रमुखों के बीच आज भूमिपूजन कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। नेहरू नगर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मूर्ति स्थापना के साथ ही यहां जनसेवा के लिए लोगों को पानी पिलाने के लिए प्याऊ घर खोला जायेगा। इसके अलावा संजय नगर तालाब में भी सेन जी महाराज की मूर्ति लगाई जायेगी।
    इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज सेन समाज के संत और उनके पुरोधा है, लोगों को सेन जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। कुछ वर्ष पहले लिटिया में मेरे द्वारा इनकी मूर्ति लगवाई गई थी, किसी भी व्यक्ति को राजनीति के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहिए।राजनीति में व्यक्ति यदि अच्छा कार्य करता है तो लोग उसे अच्छा और गलत कहने वाले को यदि सुनना है तो मुक्तिधाम जाकर चुपचाप बैठ जाईये और सुनते रहिये कि कौन क्या कह रहा है, और कैसा है तथा कैसा था? श्री साहू ने आगे कहा कि मैं वर्ष 1990 से साहू समाज और अन्य समाज के लोगों को साथ लेकर चल रहा हूं, राजनीति के साथ साथ समाजिक क्षेत्र में काम करना मुझे काफी अच्छा लगता है, मैं चार बार विधायक, और सांसद रहा तथा आज मैं मंत्री हूं लेकिन पद में रहो तो सबलोग जिंदाबाद कहते हैं, वही जब पद से हट जाओं तो यदि आपने आदमी और व्यवहार कमाया है तो जो आपके पीठ पीछे जो आपकी तारीफ करे, तो समझों कि आने अच्छा काम किया है।
    उन्होंने आगे कहा कि समाज में हमें ज्यादा काम करना चाहिए। सभी सामाजिक संगठनों के लिए उनके समाज प्रमुखों से अपील करता हूं कि वे उसे मजबूत करें। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे महापौर और विधायक देवेन्द्र यादव की भी जमकर तारीफकी। कहा कि देवेन्द्र अपने निगम को तो भरपूर चमका रहा हैं, लेकिन मेरे रिसाली निगम को भी देवेन्द्र विकास कार्य कराये, वह अक्सर ये कहता हैं कि आपके पुत्र जितेन्द्र साहू को साथ लेकर क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्य कराऊंगा। देवेन्द्र जब तक मेरे रिसाली निगम को आगे नही बढायेंगे तब तक मैं उसे छेलूंगा।
    कार्यक्रम के अंत में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए खुड़मुड़ा में गत रविवार सोमवार की दरम्यिानी रात हुआ घटना बेहद ही दुखदायक है, चार लोगों की जो मौत हुई है। इस मामले की जांच पुलिस तेजी से कर रही है, भले ही समय लग रहा है, लेकिन अपराधी कोई भी हो शीघ्र ही पुलिस की पकड़में होगी। किसी भी बिल्डर्स या किसी भी व्यक्ति को पुलिस बचाने का कार्य नही कर रही है। विपक्ष द्वारा विधानसभा में उठाये गये प्रश्र कि छग में तेजी से अपराध बढ रहा है का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के शासन काल के पन्द्रह सालों में तेजी से अपराध बढे है, हम उसे रि-कवर करने का कार्य कर रहे हैं। छग में अपराध में बढोत्तरी नही बल्कि कमी आई है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में रिकेश सेन, लक्की सेन, विद्यासेन, भूपेन्द्र सेन, डॉ. प्रतीक उमरे, संजीव सेन, आशा उमरे, अनिल सेन, मदन सेन, घनश्याम, राजा श्रीवास, अरूण श्रीवास केअलावा महेश जायसवाल, राजेश शर्मा, अतुलचंद साहू, जितेन्द्र साहू, सुभद्रा सिंह, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

    51 लाख की लागत से पुलिया,नाली निर्माण सहित लगेगा पेवर ब्लॉक
    भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के सेक्टर एक के दोनो वार्ड 47 और 48 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए आज महापौर एवं विधायक भिलाई नगर देवेन्द्र यादव ने वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। सेक्टर 01 के दोनो वार्ड में 07 अलग-अलग स्थानों पर पुलिया निर्माण, नाली निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य किए जाएंगे। वार्ड में वृहद स्तर पर विकास कार्यों की सौगात मिलने से वार्ड के नागरिकों ने महापौर यादव का आत्मीय स्वागत किया और वार्ड की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए लगाए जाने वाले पेवर के लिए आभार व्यक्त किए।
    महापौर यादव द्वारा वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने मांग किए थे, जिसे महापौर के प्रयास के बाद पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई और आज भूमि पूजन कर विकास कार्य की सौगात दिए। महापौर ने कहा कि सेक्टर सहित निगम के अन्य क्षेत्र के निरंतर विकास कार्य के लिए वह सतत प्रयासरत है!
    भिलाई निगम क्षेत्र के जोन 03 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत वार्ड 47 एवं वार्ड 48 सेक्टर 01 में लगभग 51.88 लाख की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत करने महापौर देवेन्द्र यादव ने सेक्टर 01 के पंत स्टेडियम के सामने क्रास स्ट्रीट और सेक्टर 01 मिलेनियम चौक के पास वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया और वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों नारियल तोड़कर विकास कार्य की सौगात दिए। शासन एवं निगम प्रशासन द्वारा जनहित के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दिए। श्री यादव ने कहा कि स्वच्छता संबंधी कार्य हो या और कोई कार्य हमेशा आप लोगों ने सहयोग किया है। स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं खेल को लेकर निगम के सभी वार्डों में कार्य किए जा रहे है। सेक्टर 01 के दोनो वार्ड में मूलभूत सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के लिए और भी विकास किए जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों के साथ महापौर ने खेल व सड़क संबंधी विषयों पर चर्चा भी किए। महापौर की उपस्थिति में हुए भूमिपूजन के तहत वार्ड के विभिन्न सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक लगाए जाने से बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलने तथा वार्ड की सुंदरता और स्वच्छता भी बढ़ेगी। वार्ड 47 एवं वार्ड 48 में दो अलग अलग स्थानों पर आज हुए भूमिपूजन के तहत होने वाले कार्यों में सेक्टर 01 एवेन्यू सी के किनारे पेवर ब्लॉक 18.89 लाख की लागत से किया जाएगा, इसी प्रकार वार्ड 48 के सड़क 24 के किनारे पेवर ब्लॉक 4.75 लाख से, सेक्टर 01 नेशनल चौक से मुर्गा चौक तक रोड किनारे पेवर ब्लॉक 2.85 लाख से, सेक्टर 01 सड़क 34 में नाली निर्माण 3.80 लाख से, क्रास स्ट्रीट के पीछे लाइन में नाली एवं पुलिया निर्माण 9.32 लाख से, सड़क 26 से सड़क 35 एवं 36 तक रोड किनारे पेवर ब्लॉक 7.50 लाख से एवं सेक्टर 01 के सड़क 35 एवं 36 से नेशनल चौक तक रोड किनारे पेवर ब्लॉक 3.76 लाख की लागत से लगाया जाएगा।
    भूमिपूजन कार्यक्रम में अंताव्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, अशीष यादव, प्रमोद प्रभाकर, इमरान खान, राजा गील, फिरोज, रीजवी, रोशन, हरिश सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

    रिसाली / शौर्यपथ / मौसम के करवट बदलते ही सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढऩे लगे है। अस्पतालों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लोगों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत घरों तक पहुंच रहे मेडिकल मोबाइल यूनिट पहली प्राथमिकता बन चुकी है। आज सोमवार को इस सुविधा का लाभ 69 लोगों ने लिया है। इसमें से 2 मरीज को जिला हास्पिटल रेफर किया गया है। निर्धारित समय पर मेडिकल मोबाइल यूनिट पहुंच रहा है कि नहीं इसकी जानकारी लेने अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे रिसाली भाठा मस्जिद के पीछे आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे। आयुक्त निर्धारित समय के पहले स्पॉट में उपस्थित हो गए थे और वे आम लोगों की तरह मोबाइल यूनिट का इंतजार करने लगे।
    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना निचली बस्तियों के लिए बना वरदान
    शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत मुहल्ले व घरों तक पहुंच रही इस यूनिट का लाभ निचली बस्ती के लोग ले रहे है। स्वास्थ्य शिविर में जांच के दौरान शुगर से लेकर एच बी व अन्य बीमारियों की जांच की जा रही है। गंभीर बीमारी होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। खास बात यह है कि ब्लडपे्रसर व शुगर की दवा लेने वाले मरीज भी मेडिकल मोबाइल वेन तक पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के झुग्गी इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों का नि:शुल्क में घर के पास ही आसानी से इलाज हो रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश के नगरीय निकायों के स्लम क्षेत्रों में निवासरत लोगों मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभाव होने के कारण कई प्रकार की मौसमी एवं अन्य बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। इन बस्तियों में निवासरत लोगों और उनके आश्रित वृद्धजनों, बच्चों को अस्पताल लेजाने एवं इलाज कराने में कई बार अस्पताल में लंबी लाईन होने के कारण, मजदूर उस दिन कार्य पर नही जा पाते है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी होता है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को सुबह-शाम घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा सहजता से उपलब्ध हो रही है। आज नेवई भाठा के दुर्गा मंच में और और कल 30 दिंसबर को नेवई बस्ती के शा. स्कूल में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा।

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन ने कई बड़ी कारवाई की है, और बहुतो के विरूद्ध इस प्रकार के मामले में कानूनी कारवाई के लिये एफआईआर दर्ज कराने पत्र भी प्रेषित किया गया है। इसके अलावा जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर भी निगम प्रशासन ने शिकंजा कसा है। अवैध प्लाटिंग पर जुनवानी, कुरूद, कोहका क्षेत्र में सबसे अधिक कारवाई की गई है। 25 से अधिक स्थानों से मार्ग संरचना को इस वर्ष ध्वस्त कर जमीन को मूल स्वरूप में तब्दील करने का कार्य किया गया है। कई ऐसे प्लाटों के बिक्री नकल पर रोक लगाने निगम ने पंजीयक, तहसीलदार, संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश से पत्राचार किया है। कई ऐसे भूमि जो अवैध प्लाटिंग से संबंधित थे, उनके खसरा नं. रकबा एवं खातेदार का नाम एवं पता जुटाने का कार्य किया गया है।
    अवैध प्लाटिंग के कारवाई में मार्ग संरचना ध्वस्त करने के अलावा कुछ स्थानों से सीमेंट पोल हटाने, मुरूम जप्ती, सामग्री जप्ती, डीपीसी लेवल तोड़ने, फैंसिंग ध्वस्त करने तथा काॅलम हटाने का कार्य भी सम्मिलित है। अवैध रूप से प्लाटिंग कर विक्रय करने के लिये प्रचार करने वालों को भी निगम ने नहीं बक्शा है। हाॅल ही में बीबीसी के खिलाफ बड़ी कारवाई की गई है। दुकान को सील करने के साथ ही एफआईआर भी कराया गया। अवैध प्लाटिंग पर इस वर्ष कई बड़ी कारवाई को अंजाम दिया गया है। सूचना एवं शिकायत पर भी निगम द्वारा त्वरित कारवाई की जा रही है। निगम के इस प्रकार की कार्यवाही से अवैध प्लाटिंग कर्ताओ पर अंकुश लग रहा है। उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर इस वर्ष निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जमकर कार्रवाई हुई है! नेहरू नगर एवं वैशाली नगर जोन क्षेत्र में सबसे ज्यादा कार्यवाही हुई है!
    छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 37 के विभिन्न अधिनियमों के प्रावधानों के तहत एवं छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 308 के तहत कई सारी कार्यवाहियां निगम क्षेत्र में की गई है। भूखंड क्रय विक्रय करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल करना आवश्यक है। अन्यथा अवैध भूखंड का क्रय विक्रय करने पर अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीजर बाकलीवाल के निर्देश पर शहर में अमृत मिशन के कार्यो में तेजी लाया गया है। इसके अंतर्गत योजना के तहत् आज शनीचरी बाजार स्थित पानी टंकी के पाइप लाईन से इंटरकनेक्शन का कार्य किया जा रहा है। जिससे शाम के समय और कल 29 दिसंबर को शहर के आधा दर्जन वार्डो में जलप्रदाय प्रभावित रहेगी । नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है ।
    इस संबंध में अमृत मिशन के अधिकारी ने बताया कि महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार अमृत मिशन के कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है इस कड़ी में चण्डीमंदिर वार्ड 33 और शिवपारा वार्ड 34 के पाइप लाईन में अमृत मिशन के पाइप लाईन का इंटरकनेक्शन आज शनीचरी बाजार के पास किया जा रहा है। इसके लिए निगम के 11 और 24 एमएलडी टंकी को खाली किया गया। पाइप के अंदर एकत्र पानी को भी खाली कर देर शाम तक इंटरकनेक्शन कार्य पूरा किया जा सकेगा । कार्य के कारण वार्ड 30 से 37 करीब आधा दर्जन वार्डो में जलप्रदाय प्रभावित रहेगी ।

    दुर्ग । शौर्यपथ । सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंघ के साहिबज़ादों की शहीदी को समर्पित रक्तदान शिविर में 78 यूनिट रक्तदान किया गया,शिविर में स्त्री पुरुष एवं समाज के सभी वर्गों ने बराबरी से योगदान दे रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी,श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग,स्त्री सत्संग सभा,हम चाकर गोबिंद के एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में कार्यक्रम सफल रहा,श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग के प्रधान तरसेम सिंघ ढिल्लों ने कहा श्री गुरु गोबिंद सिंघ के साहिबज़ादे अजित सिंघ-18 साल,जुझार सिंघ-14 साल,जोरावर सिंघ-9 साल व फ़तेह सिंघ-7 साल की उम्र में धर्म की रक्षा हेतु शहीद हो गए आज उन महान बच्चों की याद में रक्तदान कर समाज को सन्देश देने का कार्य युवाओं द्वारा कियाउनकी शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर युवाओं का प्रयास प्रशंसनीय है, दुर्ग नगर निगम के युवा पार्षद व शिक्षा,खेलकूद एवं युवा कल्याण के एम आई सी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने ब्लड बैंक पहुंच रक्तदान किया व नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की, श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग के प्रधान तरसेम सिंघ ढिल्लन,महा सचिव अरविंदर सिंघ खुराना,अवतार सिंघ रंधावा,राजेन्द्रपाल सिंघ अरोरा,सम्पूर्ण सिंघ सैनी,राजू भाटिया,मोनिंदर सिंघ(शालू), सतनाम कौर विरदी ने सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पात्र दे कर सम्मानित किया, नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिय,हरमन दुलाई,राज आढ़तिया,मुकेश राठी,सुरेश जैन ,खुर्शीद अहमद ,विकास जायसवाल,सत्येंद्र राजपूत,सूरज साहू  पुरे समय ब्लड बैंक में उपस्थित रहे व रक्तदान प्रक्रीया में सहयोग किया,कुलवंत भाटिया ने बताया मोनिंदर सिंह,आशीष साहनी,जतिंदर सिंह (पप्पू भैय्या) अजमेर सिंह,कमलजीत सिंह (जीडी ) ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने सहयोग किया जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के डॉ अनिल अग्रवाल,लतिका,महेंद्र चंद्राकर,चेतन, कौशल, कीर्तन आशा साहू,मधुसूदन,गार्गी,तरन्नुम,नेमा चंद्राकर ने शिविर को सुचारु रूप से सम्पन्न करने में भूमिका निभाई

    दुर्ग / शौर्यपथ / सतगुरु सतनाम सेवा समिति गुरु घासीदास नगर विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई 3 मैं संरक्षक राजमहल गुलशन ढिंंडे के नेतृत्व में गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु रूद्र कुमार जी थे अध्यक्षता राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉक्टर भूषण लाल जांगड़े ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेल एसटी,एससी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
    सुनील रामटेके, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सीता प्रेम लाल साहू, निगम के सभापति विजय जैन, एम आई सी सदस्य एवं पार्षद श्रीमती अपर्णा दास गुप्ता, पार्षद तुलसी मरकाम, एल्डरमैन संजय साहू,दिलीप ध्रुव, श्रीमती रानी वर्मा, रविदास समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बालाराम कोलते उपस्थित थे।
    परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 264 वी जयंती के उपलक्ष में मुख्य अतिथि परम श्रद्धए गुरु रूद्र कुमार ने जयंती की बधाई देते हुए सभी समाज को बाबाजी के संदेशों को आत्मसात करने एवं मानव मानव में कोई भेद ना हो एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का आव्हान किया है तथा साथ ही साथ सतनाम भवन के लिए अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए जिम के सामान देने कहा। गुरु घासीदास नगर विश्व बैंक कॉलोनी में 30 सालों से रहने वाले लोगों को आज भी पट्टा रजिस्ट्री या एलॉटमेंट नहीं होने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है यह कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर भूषण लाल जांगड़े ने कहा कि बाबा जी ने समाज में हो रहे कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर सत मार्ग में चलने का संदेश दिया है,उसे हम सबको पूरा करना चाहिए और समाज को संगठित होकर इस क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। इसके अलावा सभी विशेष अतिथियों ने भी अपने अपने विचार प्रगट किए।
    इस कार्यक्रम में सतनामी समाज के साथ-साथ सर्व समाज ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसमें बौद्ध समाज के महिला मंडल भिलाई 3 चरोदा कुम्हारी के भी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज महंत गुलशन ढूंढे, शालिक राम, रात्रि समिति के अध्यक्ष ननकी भारती, ममता रात्रे, लक्ष्मी कोसले, रजनी घोड़ेश्वर,करुणा मेश्राम, आशा रामटेके, योगेश रावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    भिलाई / शौर्यपथ / अटल स्मृति उद्यान चटाई क्वटर वार्ड 23 केम्प 2 भिलाई में छत्तीसगढ़ राज्य बनाने वाले भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष कवि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर सांसद विजय बघेल ने अटल बिहारी वाजपेई जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में अटल बिहारी वाजपेई जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
    विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई महामंत्री शंकर लाल देवांगन, डॉ दीप चटजी, प्रभुनाथ मिश्रा, पार्षद छोटेलाल चौधरी, अध्यक्षता नासिर भाई, अतुल चक्रवर्ती, प्रदीप गुप्ता गोविंद सोनी ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत चंदन यादव, अरविंद वर्मा, अमर सोनकर, त्रिलोचन सिंह, मुन्ना आर्या ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन का स्वागत मनोज मुखर्जी, प्रदीप मल्ल, विनोद बावन, कसे गनपत यादव रमेश यदु ने किया। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह का स्वागत प्रदीप सेन गुप्ता, गोविंद सोनी ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ दीप चटर्जी का स्वागत मुन्ना आर्या, त्रिलोचन सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रभुनाथ मिश्रा का स्वागत राम कृष्ण सोनी, गनपत यादव, गणेश राम साहू आदि सैकड़ों लोगों ने स्वागत अभिनन्दन किया गया। कोरोना योद्धा गुरुनाम सिंह, करमजीत सिंह का स्वागत भगवा रंग शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अरविंद वर्मा डॉ दीप चटर्जी आदी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया

    भिलाई / शौर्यपथ / जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम खुड़मुड़ा में गत दिवस हुए सामूहिक हत्याकांड के आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर से है। हत्याकांड के अज्ञात आरोपियों को पकडने अब तक पुलिस द्वारा उठाये गये कदम की जानकारी लेकर इस हत्या कांड के पुलिस जांच की समीक्षा आज दोहपर अमलेश्वर थाना में छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने की। इसके लिए श्री अवस्थी ने अमलेश्वर थाने में आईजी एसपी समेत दर्जन भर अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक के विवेचना से अवगत होने के बाद पुलिस के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
    इस दौरान दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी प्रशांत ठाकुर, एएसपी शहर रोहित झा, एएसपी ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरपुंजे सहित निरीक्षक स्तर के आधा दर्जन अधिकारी उपस्थित थे। श्री अवस्थी ने इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए बनी अलग-अलग टीम के नेतृत्वकर्ता अधिकारी से भी अब तक के विवेचना की जानकारी ली। उन्होंने आईजी और एसपी को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।
    ज्ञातव्य हो कि बीते 20-21 दिसंबर की दरम्यानी रात अमेश्वर थाना इलाके के खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड के आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। इस वारदात की जानकारी लिमते ही पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी विधानसभा सत्र शुरू रहने के बावजूद खुड़मुड़ा पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किये थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision