August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

    पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में भगवंत मान आज शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में रखा गया है. शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. वहीं भगवंत मान ने पंजाब के सभी लोगों को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है और कहा है कि उनके साथ राज्य के 3 करोड़ लोग शपथ लेंगे. साथ ही उन्होंने पुरुषों से 'बसंती'रंग की पगड़ी और महिलाओं से बसंती 'दुपट्टा' पहनने का आग्रह भी किया है.
    अधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम में 3 लाख से अधिक उपस्थित हो सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन के लिए महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों सहित करीब 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इतना ही नहीं शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा की है.

    वहीं आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के इतिहास का बहुत बड़ा दिन है, लेकिन भारतीय राजनीति के इतिहास के लिए यह उससे भी बड़ा दिन है. उन्‍होंने कहा कि अकेले भगवंत मान पंजाब के मुख्‍यमंत्री नहीं बनेंगे बल्कि 3 करोड़ पंजाबी मुख्‍यमंत्री बनेंगे.

    राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी आजाद भारत के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है. AAP अभी 10 साल की भी नहीं हुई है और हमारे पास दो राज्‍य हैं. लोग परंपरागत सियासत को खत्‍म करने के लिए राजनीतिक विकल्‍प तलाशते हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली और पंजाब में वह जगह भरी है.
    राघव चड्ढा ने राष्‍ट्रीय राजनीति के संदर्भ में कहा कि आने वाले समय में विपक्ष की जगह को लेकर जो वैक्‍यूम आ गया है. उसे अरविंद केजरीवाल भरेंगे और आने वाले वक्‍त में भाजपा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनेंगे

    उन्‍होंने कहा कि आज भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. आने वाले समय में कैबिनेट का विस्तार भी जरूर करेंगे. उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री पहली बार एसी कमरे में शपथ नहीं ले रहा है बल्कि शहीदे आजम भगत सिंह की भूमि खटकड़ कलां में शपथ ले रहा है.

    साथ ही पंजाब में अपनी भूमिका के सवाल पर राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में मेरी भूमिका चुनाव लड़ाने की थी और मुझे लगता है कि मैंने वह भूमिका अच्छे से निभाई है. उन्‍होंने कहा कि इस एग्‍जाम में पप्पू पास हो गया है.

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।

    प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2016 बैच के डिप्टी कलेक्टरों को संयुक्त कलेक्टर के पद पर क्रमोन्नत करने के केबिनेट के निर्णय के लिए भी मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार जताया।
    प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के कोषाध्यक्ष हरवंश मिरी डिप्टी कलेक्टर ,सदस्य गण सर्वश्री सौमिल चौबे अपर कलेक्टर, विनय अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर ,राजेश पात्रे संयुक्त कलेक्टर ,आशीष टिकरिहा संयुक्त कलेक्टर, प्रकाश टंडन डिप्टी कलेक्टर,  शम्मी नाहीदी डिप्टी कलेक्टर, सर्वश्री सूरज कश्यप डिप्टी कलेक्टर, वाय के मेश्राम डिप्टी कलेक्टर, नभ एल स्माईल डिप्टी कलेक्टर और उमेश पटेल डिप्टी कलेक्टर भी उपस्थित रहे

    गौरेला पेंड्रा मरवाही /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ के 28 वें जिले के रूप में नव गठित जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही केे लोगों को गौरेला-केंवची-बिलासपुर मार्ग पर गौरेला के पास रेल्वे ओेवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण होने से रेल्वे क्रासिंग पर बाधा रहित आवागमन की सुविधा मिल रही है। राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा ब्रिज का कार्य 25 फरवरी 2019 को पूर्ण कर लिया गया था, जबकि रेल्वे द्वारा ब्रिज का निर्माण 5 जून 2020 को पूर्ण किया गया। लोक निर्माण विभाग और रेल्वे को मिलाकर ब्रिज निर्माण की कुल लागत 76 करोड़ 81 लाख रूपए है। आरओबी की कुल लम्बाई लगभग 2.4 किलोमीटर और चौड़ाई 12.90 मीटर है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को 20 मार्च को बलौदाबाजार में आयोजित ब्राह्मण समाज के सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमंत्रण के लिए प्रातिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधि मंडल में राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री श्याम शुक्ला, वर्तमान अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, कोषाध्यक्ष योगेश शुक्ला एवं सदस्य छवि श्याम दुबे शामिल थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्य ग्रीन काउंसिल के अध्यक्ष भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नीदरलैंड व अमेरिका से आए हुए प्रवासी भारतीय विशेषज्ञों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं छत्तीसगढ़ ग्रीन काउंसिल के उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा भी मौजूद थे। बैठक में वैश्विक परिवार को जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से बचते हुए सतत विकास जारी रखने और इस परिप्रेक्ष में नए उद्योगों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री  बघेल ने विशेषज्ञों को छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं द्वारा गोबर से बनाया गया गुलाल भेंट किया। बैठक में, सीईओ एसईडी फंड  विकास मेेहता (अमेरिका), डिप्टी डायरेक्टर एसईडी फंड डॉ कार्तिकेय सिंह (नीदरलैंड) एवं सीईओ स्वानिती इनिसिएटिव की रित्विका भट्टाचार्य मौजूद थी।

    मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश में लागू की गई सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना, गोबर से वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन, गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने की पहल और इन योजनाओं से छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के साथ-साथ किसानों द्वारा इसके स्वस्फूर्त बढ़ते उपयोग के चलते छत्तीसगढ़ जैविक खेती की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गोबर से बिजली उत्पादन और पेंट बनाने की शुरुआत भी की जा रही है। गौठनों में संचालित आर्थिक गतिविधियों से ग्रामीणों और महिलाओं को रोजगार और आय के नए अवसर मिले हैं।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज प्रगति शिक्षा केन्द्र में दिवंगत पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्व. गोविंद लाल वोरा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    प्रगति एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि पत्रकारिता जगत के पुरोधा स्व. गोविन्द लाल वोरा को निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने अमूल्य योगदान दिया है।  उइके ने बताया कि देश के विकास और लोककल्याण में लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के युवा पत्रकारों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धांतो से समझौता किये बिना भी पत्रकारिता की जा सकती है। जन-जन की आवाज बनें और सदा पीड़ित-शोषित लोगों के अधिकारों के लिए कार्य करें।

    मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के इस अवसर पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा, महापौर दुर्ग धीरज वाकलीवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास, वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार रमेश नैयर, गिरीश वोरा प्रगति एजुकेशन समूह के सदस्य, विद्यार्थी एवं पालक गण उपस्थित थे।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/ 

     मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने महान समाज सेविका एवं छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनीमाता जी का वंचित, शोषित एवं महिलाओं के उत्थान में अतुलनीय योगदान था।

    रायपुर /शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास ता सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया रविवार को मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुये। डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से भी बात की और करीब 18 लाख रुपये के सामग्री का वितरण भी किया।

    प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत, वन विभाग, आदिवासी विकास, उद्यानिकी, कृषि, रेेशम, मत्स्य, ग्रामोद्योग, कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर निगम एवं अंत्यावसायी विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।

    नव दम्पतियों को दिया आशीर्वाद- प्रभारी मंत्री डॉ डहरिया ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे 111 नव दम्पतियों को आशीर्वाद दिया। मैनपाट महोत्सव के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था।

    इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक रामानुजगंज  बृहस्पत सिंह, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के सदस्य  अटल बिहारी यादव, कलेक्टर  संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक  अमित तुकाराम कांबले, मुख्य वन संरक्षक  अनुराग श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार लंगेह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    बलौदाबाजार /शौर्यपथ/

    राज्य शासन के निर्देश पर संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन की सहयोग से रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन तीन चरणों मे होगा। पहले चरण के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय 15 एवं 16 मार्च को निर्धारित की गयी है। दूसरे चरण में विकासखण्ड स्तरीय का आयोजन जिले के समस्त विकासखण्ड मुख्यालय में 23 से लेकर 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह तीसरे चरण में 4 एवं 5 अप्रैल को जिला मुख्यालय में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले में उत्कृष्ट आने वाले मंडली को राज्यस्तरीय हेतु शिवरीनारायण भेजा जाएगा जिसकी संभावित तिथि बाद में घोषित की जाएगी। कार्यक्रम के संबंध में आज कलेक्टर डोमन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के समस्त ग्राम व ग्राम पंचायतों में मानस गान के माध्यम से छत्तीसगढ़ श्री रामचंद्र जी की ननिहाल की जानकारी देना है। मानस गान प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के ग्रामीणों को जिले के राम वन गमन पथ की जानकारी देना व कौशिल्या मंदिर,की जानकारी प्रदान कर छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति से परिचित कराना। श्री रामचंद्र जी के आदर्श की बात मानस प्रतियोगिता द्वारा बताकर समाज में व्याप्त बुराई को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता के तहत प्रथम चरण में सम्पूर्ण जिला में *ग्राम पंचायत स्तरीय* रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन में उक्त पंचायत के समस्त ग्राम के मंडली को प्रतियोगिता में शामिल किया जावें। व्यवस्थित मंच हो। केवल रामायण विषय पर केन्द्रित संदेश देने वाले कार्यक्रम की प्रस्तुति हों। समय प्रातः 10.30 बजे से समस्त मानस मंडली के कार्यक्रम समापन तक आयोजित होगी।

    *विकासखण्ड स्तरीय* यह प्रतियोगिता विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित होगी ।विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्रथम स्थान में चयनित टीमें भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले सुविधाजनक स्थल में आयोजित किया जावें। विकासखण्ड स्तरीय उक्त प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन उपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को पुरस्कृत किया जायेगा।

    *जिला स्तरीय* यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय में आयोजित होगी।जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में प्रत्येक विकासखण्ड से प्रथम स्थान में चयनित टीमें भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आयोजित किया जाएगा।उक्त प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन उपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में

    *निर्णायक मंडल -* प्रत्येक स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए कुल 05 सदस्यों का निर्णायक मंडल होगा, जिसमें एक संबंधित क्षेत्र का वरिष्ठ कलाकार एक जनप्रतिनिधि,एक प्रधान पाठक या शिक्षक,ग्राम के वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। प्रतियोगिता के नियमों के संबंध में जानकारी देतें हुए बताया की एक टीम में न्यूनतम कलाकार 05 सदस्य होने चाहिए। प्रतियोगिता में वाद्य यंत्रो का प्रयोग होगा तथा वाद्य यंत्र मंडली को स्वयं लाना होगा। आयोजन मंडल की ओर से वाद्य यंत्र नही दिया जावेगा। चयन में विषय केन्द्रित गीत के तालमेल पर ध्यान दिया जायेगा। विषय से अनिवार्यतः संबंधित गीत जो स्वरचित या स्थानीय हो, का चयन किया जाए। लोकगीत स्थानीय परिवेश/बोली पर केन्द्रित हो सकता है। प्रदर्शन में स्थानीय वेशभूषा का चयन किया जाए।प्रदर्शन के लिए प्रत्येक टीम को 30 मिनट का समय दिया जाएगा। जिसमें से 05 मिनट मंच पर आगमन एवं वाद्य यंत्रों का संयोजन तथा 05 मिनट वाद्य को निकालना व मंच से प्रस्थान, कुल 20 मिनट प्रस्तुति के लिए दिया जावेगा। अन्य नियम के तहत समस्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ही अगले दौर/चरण के प्रतियोगिता के लिए चुना जायेगा। निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य रहेगा।

     

    *नियंत्रण हेतु टीम* आज कलेक्ट डोमन सिंह के अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम को लेकर बैठक रखी गयी। कलेक्टर ने अधिकारियों को इससम्बंध में तैयारियों के निर्देश दिए है। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की समन्वय की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की को कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सँयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे

    सहायक नोडल अधिकारी डीएमसी आर सोमेश्वर राव एवं समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक आशा शुक्ला को दी है। इसी तरह ग्राम पंचायतों में जनपद पंचायत सीईओ एवं सचिव को, विकासखंड स्तरीय में एसडीएम,सीईओ एवं अन्य विभागों विकासखंड अधिकारियों को एवं जिला स्तरीय पर जिला पंचायत सीईओ,नोडल,सहायक नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी सौपी गयी है।

    अम्बिकापुर /शौर्यपथ/

    तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का समापन 13 मार्च को नामचीन कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। पद्मश्री अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गीतों से दर्शकों को बांधे रखा वहीं बॉलीवुड सिंगर विनोद राठौर और अंकित तिवारी ने भी खूब रंग जमाया।
    समापन अवसर पर उत्कृष्ट शैला दल, बबीता विश्वास एवं साथी, मनप्रीत सिंह एवं साथी, संजय सुरीला, स्तुति जायसवाल, शिव झांकी की प्रस्तुति, शॉल सेकर्स डांस एण्ड स्पार्क डांस ग्रुप तथा नासिर निन्दर एंड ग्रुप के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।

    मैनपाट महोत्सव में इस बार पर्यटकों ने पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता देखने का भी आनंद लिया। इसके साथ ही तीन दिन तक एडवेंचर स्पोर्ट्स, बोटिंग, पैरासेलिंग और मेला का खूब लुत्फ उठाया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision