
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने सहोदरा माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने गत दिवस भंडारपुरी में सहोदरा माता झांकी दर्शन मेला में पहुंचकर माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने सतनामी समाज की मांग पर पूजा स्थल के जीर्णाेद्धार के लिए 05 लाख रूपये देने की घोषणा की।
भंडारपुरी में सहोदरा माता झांकी दर्शन मेला
मेले में मंत्री डॉ. डहरिया ने बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा स्वयं धारण किए हुए कंठी माला व चरण खड़ाऊ तथा माता सहोदरा द्वारा जलाया गया ज्योति कलश, गद्दी आसन का दर्शन कर पूजा- अर्चना की। इस मौके पर डॉ. डहरिया ने सहोदरा माता के वंशजगण ’देवान परिवार के सदस्यों’ तथा समाज के कार्यकर्ताओं को साल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि गुरू घासीदास जी की सुपुत्री सहोदरा माता के पावन धाम डुम्हा भंडारपुरी में दो दिवसीय झांकी दर्शन मेला का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।
दो दिवसीय झांकी दर्शन मेला
कार्यक्रम में गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के महासचिव डॉ. जे.आर. सोनी, सुंदरलाल जोगी, डी.एस. पात्रे, चेतन चंदेल, जी .आर. बाघमारे, पं. अंजोर दास बंजारे, आरंग जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, ग्राम की सरपंच कांति धु्रव, उप सरपंच लक्ष्मण देवान, आयोजन समिति की ओर से पवन कुर्रे, संजय कुर्रे, प्राणदास देवान, अमित देवान, दिनेश चेलक, सुखचंद सतनामी, जितेंद्र राय, दीवाकर भास्कर, मिथिलेश देवान, बिंदिया रानी कुर्रे, चंपा कुर्रे सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण व समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
कोरिया /शौर्यपथ/
हाल में बेहतर सेहत और शरीर को फिट रखने के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। जिससे लोगों ने ब्लैक टी, ग्रीन टी और लेमन टी की ओर रुख कर लिया है। इसी बीच कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया के प्रयास से जिले में अपराजिता के फूलों से बनी ब्लू टी तैयार की जा रही है।
कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. केशव चन्द्र राजहंस ने बताया कि जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में इसका शुरुआती प्रयोग सफल रहा है, आगे चाय को बाजार तक लाने के लिए आदिवासी किसानों को इससे जोड़कर पैकेजिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपराजिता का नीला फूल आमतौर पर अधिकांश घरों में दिख जाता है। यह फूल दिखने में जितना सुंदर है, उतने ही इसमें औषधीय गुण मौजूद है। इसके फूलों से ब्लू टी बनाने की कृषि विज्ञान केन्द्र, जिस तकनीक पर काम कर रहा है, उसमें अपराजिता के फूलों से सुखाकर इसकी पैकेजिंग की जाएगी। इसके साथ ही इसके फ्लेवर डाले जाएगें, इससे यह चाय टेस्टी और हेल्दी भी होगी। ये ब्लू टी जहां थकान और तनाव को झट से दूर भगाकर आपको स्वस्थ रखेगी। वहीं अपराजिता के फूलों से बनी चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी होगी, क्योंकि इसमें पाये जाने वाले तत्व ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं। इससे भोजन से प्राप्त होने वाले ग्लूकोज की मात्रा कंट्रोल होती है। साथ ही इसमें मिनरल्स और विटामिंस है, साथ ही भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जिससे त्वचा और बालों की रंगत निखरती है। इसका स्वाद ग्रीन टी से बेहतर होता है। कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया ने किसान उत्पाद संगठन के माध्यम से अभी तक 50 किलो ब्लू टी की बिक्री की है।
अम्बिकापुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुइया उइके 24 मार्च को रात्रि 11:58 बजे रेलवे स्टेशन उसलापुर से ट्रेन द्वारा प्रस्थान कर 25 मार्च को रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर पहुंचेंगी। उइके रेलवे स्टेशन से सर्किट हाउस अम्बिकापुर आने के पश्चात दोपहर 1:35 बजे कार द्वारा सूरजपुर जिले के पंडोनगर स्थित राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान करेंगी। वे पंडोनगर से संध्या 2:55 बजे सर्किट हाउस अम्बिकापुर लौटेंगी ।
राज्यपाल उइके 26 मार्च को सर्किट हाउस अम्बिकापुर से प्रातः 11:30 बजे कार द्वारा संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगी और विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगी। उइके अपरान्ह 3:10 बजे सर्किट हाउस अम्बिकापुर आने के पश्चात रात्रि 10:20 बजे कार द्वारा रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर पहुंचेंगी और ट्रेन द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों को निर्धारित अवधि में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले माह जिले के प्रवास पर रहेंगे । इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ग्रामीणों से उनकी समस्या, मांग, सुझाव के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। अतः संयुक्त कलेक्टर अग्रवाल ने जिले सभी के अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निवर्हन गंभीरता से करने के साथ ही अधीनस्थ मैदानी अमले को भी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु की जा रही टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिले में 12 से 14 साल के लगभग 40 हजार बच्चों को 23 मार्च को कोविड-19 रोधी कार्बिवैक्स वैक्सीन लगाया जाएगा। इस दौरान वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों को किसी भी प्रकार तकलीफ न हो इसका पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने प्राप्त वैक्सीन की डोज, वैक्सीनेटरों की संख्या, वैक्सीनेटर केन्द्र, बच्चों की संख्या और की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मण्डली का प्रमुख स्थान है। इस हेतु रामायण मण्डलियोें को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 24 मार्च को तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 मार्च को किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी रामायण मण्डलियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 08 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पौराणिक नगरी शिवरीनारायण में होगा। इस संबंध में उन्होंने संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने हितग्राहियों को जारी राशनकार्डों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राशनकार्ड हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण उपरांत संबंधितों को शीघ्र राशनकार्ड जारी करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन वितरण, राजीव युवा मितान क्लब का गठन, गोबर खरीदी एवं भुगतान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन, गौठानों में आयमूलक गतिविधियों का संचालन, ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति, हैंडपम्पों एवं नल जल योजना का सुचारू संचालन, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग में मैदानी अमलों की उपस्थिति एवं क्षेत्र भ्रमण, खाद एवं बीज की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने सभी सेवाओं के सुचारू संपादन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत, सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बलौदाबाजार /शौर्यपथ/
कलेक्टर डोमन सिंह ने आज विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में तेजी एवं गौठानो को अधिक सशक्त करनें के निर्देश दिए है। आने वाले समय मे संभावित मुख्यमंत्री प्रवास के तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने अपने फ्लैगशिप योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करैंगे। उन्होंने पौनी पसारी,श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर,सुराजी गांव योजना,गौधन न्याय योजना,राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं उनका विस्तार,मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महतारी दुलार योजना,वन अधिकार पत्र वितरण जैसे अन्य योजनाओं का विस्तृत समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि गौठानो को ग्रामीण आजीविका का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए है। हमें इस हिसाब से भविष्य की योजना बनाकर समय सीमा के भीतर क्रियान्वयन करना होगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की ने कलेक्टर को जानकारी देतें हुए बताया कि जिलें के 644 ग्राम पंचायतों में से 608 ग्राम पंचायतों में गौठानो की स्वीकृति मिल गयी है। माह के अंत तक शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों में गौठान स्वीकृत करनें का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक जनपद पंचायत बलौदाबाजार के 106 ग्राम पंचायतों में 102, पलारी के 103 में 89, बिलाईगढ़ 124 में 113, कसडोल 116 में 112,भाटापारा में 91 ग्राम पंचायतों में 88 एवं सिमगा के 104 ग्राम पंचायतों में 104 ग्राम पंचायतों में गौठान को स्वीकृति मिली है। जिसमें से 302 गौठानो में सतत रूप से गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदने का कार्य जारी है। उक्त बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी,मत्स्य,कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी एवं सभी जनपदों से ऑनलाइन माध्यम से सभी सीईओ जुड़े हुए थे। इस बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहें।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
पंजाब में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी अब बाकी राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुट गई है. आम आदमी पार्टी ने देश भर में अपना विस्तार करने के मकसद से संगठन में बड़े बदलाव किए हैं. आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर 9 राज्यों की एक सूची जारी की है. जहां पार्टी के नेता संगठन का विस्तार करेंगे. आम आदमी पार्टी ने अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. जल्दी ही आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार को लेकर नेताओं की जिम्मेदारी वाली लिस्ट जारी करेगी.
गुजरात
गुजरात में AAP के दिल्ली से विधायक गुलाब सिंह चुनाव इंचार्ज होंगे. वहीं राज्यसभा उम्मीदवार संदीप पाठक को गुजरात का इंचार्ज बनाया गया है.
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में मंत्री सत्येंद्र को चुनाव इंचार्ज बनाया गया हैं. जबकि दुर्गेश पाठक को प्रभारी नियुक्त किया गया है.
पंजाब
जरनेल सिंह इस राज्य में आप के प्रभारी होंगे जबकि संदीप पाठक सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.
असम
असम में आप पार्टी ने अपने पुराने नेता राजेश शर्मा को प्रभारी नियुक्ति किया है.
छत्तीसगढ़
इस राज्य में मंत्री गोपाल राय को चुनाव इंचार्ज बनाया गया है. दिल्ली के बुराड़ी से विधायक संजीव झा को प्रभारी बनाया गया है.
हरियाणा
सौरभ भारद्वाज को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. वहीं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है.
राजस्थान
यहां दिल्ली विधायक विनय मिश्रा को चुनाव प्रभारी बनाया गया है.
तेलंगाना
इस राज्य में दिल्ली विधायक सोमनाथ भारती को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
केरल
केरल में पार्टी ने प्रभारी की ज़िम्मेदारी ए राजा को सौंपी है.
कोण्डागांव /शौर्यपथ/
विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 06 से 12 मार्च 2022 तक जिले में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान एवं नेत्र शिविरों का आयोजन समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया था। इस दौरान 40 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 595 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर नेत्र दबाव का जांच किया गया था साथ ही जिला चिकित्सालय में 03 ग्लूकोमा के मरीज चिन्हाकित किए गए और 292 लोगों को निःशुल्क प्रेसबायोपिक चश्मों का वितरण किया गया था।
इसी के तहत् जिला चिकित्सालय कोण्डागांव में विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें पोस्टर के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु उत्कृष्ट पोस्टरों को कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय बसाक, डी एच ओ डॉ अमृत सागर, नोडल अधिकारी अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम डॉ0 हरेंद्र बघेल, नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 कल्पना मीणा, सहायक नोडल अधिकारी अंधत्व अनिल वैद्य एवं जिला चिकित्सालय के समस्त डॉक्टर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
धमतरी /शौर्यपथ/
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा स्क्रीन प्रिंटिंग, फोटो फ्रेंमिंग एवं लेमिनेशन का सात मार्च से आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पिछले दिनों हुआ। संस्थान की निदेशक अनिता टुडू ने बताया कि इसमें कुल 24 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया, जिन्हें विजिटिंग कार्ड, आमंत्रण कार्ड, पॉम्पलेट, लिफाफा प्रिंटिंग और पेजमेकर सॉफ्टवेयर एवं व्यवसाय प्रबंध की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लीड बैंक प्रबंधक श्री पी.के. रॉय ने बाजार की मांग के अनुरूप कार्य करने तथा प्रशिक्षण में सिखाए गए तकनीकी ज्ञान का उपयोग करते हुए भविष्य को संवारने की अपील की, साथ ही बेहतर ढंग से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक एवं संकाय द्वय रामकिशन सोनकर और भाग्यश्री गजेन्द्र सहित सभी प्रशिक्षु और आरसेटी स्टाफ उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत शत्-प्रतिशत किसानों का के.वाय.सी. पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिलों में किसानों के के.वाय.सी. पूर्ण कराने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान ऐसे सभी किसान जिनका बैंकों में के.वाय.सी. पूर्ण नहीं हुआ है, उसे पूर्ण करा लिया जाए।
सूरजपुर /शौर्यपथ/
विगत दिनों सड़क हादसे में नगर सूरजपुर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई जिनका रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतको में द न्यूज़ इंडिया एजेंसी के माध्यम से जनसंपर्क कार्यालय सूरजपुर में कार्यरत स्वर्गीय नवीन दुबे, उनकी मां देवरूपी दुबे एवं दादी मानमती दुबे जी का सड़क दुर्घटना से आकस्मिक निधन हो गया था। आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्वर्गीय नवीन दुबे, उनकी मां व दादी जी की आत्मा की शांति के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, एसडीएम रवि सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारियों ने 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
