
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
जागरूकता के लिए निकली रैलियां
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज सोमवार से प्रदेश में जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर पर पोषण अभियान के तहत चौथे पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। पखवाड़े के पहले दिन प्रदेशभर में पोषण जागरूकता के लिए सुपोषण रथ, पोषण साइकिल रैली, बाइक रैली जैसी कई रैलियां निकाली गई। यह पखवाड़ा 04 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन कर व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर पोषण सम्बन्धित व्यवहार परिवर्तन का प्रयास किया जाएगा।
इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का प्रमुख उद्देश्य स्वस्थ बच्चे की पहचान और स्वस्थ भारत के लिए पारम्परिक और आधुनिक संसाधनों के एकीकरण पर केन्द्रित गतिविधियां है। इसमें जनप्रतिनिधियों, सहयोगी विभागों, संगठनों, समूहों एवं जनसमुदाय का भी सहयोग लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 21 से 27 मार्च के मध्य स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया जाना था जिसे आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। इसके स्थान पर अब 21 मार्च से 04 अप्रैल के मध्य पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत समुदाय आधारित गतिविधि, लिंग संवेदनशील जल प्रबंधन, एनीमिया की रोकथाम और प्रबंधन, जनजातिय क्षेत्रों में स्वस्थ मां और बच्चे के लिए पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
रायपुर /शौर्यपथ/
रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, यह लोगों के जीवन में उल्लास के रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों के इस पर्व को लोग आपस में मिल-जुल कर मनाएं।
नारायणपुर /शौर्यपथ/
रायणपुर जिले में इस बार होली स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये हर्बल गुलाल से मनेगी या यह कहें कि इस बार समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गये हर्बल गुलाल से रंगेगा नारायणपुर। रसायनिक रंगों के दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल तैयार किया है, ताकि रसायनिक रंगों के उपयोग से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। समूह की महिलाओं ने बात करने पर उन्होंने बताया कि रायपुर में 11 से 14 मार्च तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय किसान मेला में 45 किलोग्राम गुलाल का विक्रय भी कर चुकी हैं। इस बार राजधानी रायपुर के लोग नारायणपुर के हर्बल गुलाल से होली खेलेंगे। वहीं नारायणपुर जिले में कलेक्ट्रेट के सामने दुकान लगाकर हर्बल गुलाल का विक्रय कर रही है। नगर वासियों की ओर से हर्बल गुलाल को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र में विक्रय हेतु हर्बल गुलाल उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक लगभग 2 क्विंटल गुलाल तैयार कर चुकी हैं। जिसका विक्रय वे कर रही है।
रासायनिक गुलाल से सजे रंगीन बाजार के बीच ग्राम पालकी नारायणपुर की राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की महिलाएं त्वचा के लिए हानि रहित वनस्पतियों एवं फल-फूल के प्राकृतिक रंगों से हर्बल गुलाल का निर्माण कर रहीं है। बीते वर्ष कृषि विज्ञान केंद्र से जनजातीय उपयोजना अंतर्गत प्रशिक्षित एवं वित्तीय सहायता प्राप्त स्व-सहायता समूह की महिलाएं इस वर्ष अपने बूते से आत्मनिर्भर होकर स्वयं आगामी होली की तैयारी को लेकर हर्बल गुलाल का निर्माण कर रही है और अतिरिक्त आय कमाकर अपने समुदाय में अपनी पहचान बना रही हैं एवं दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। पिछली होली में 10 दिवस में 45 से 50 हजार का मुनाफ़ा कमा चुकी।
कृषि विज्ञान केंद्र से हुई हैं प्रशिक्षित
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्राम पालकी की राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह का चयन कर उन्हें गुलाल निर्माण की शरू से अंत तक प्रक्रिया एवं निर्माण कार्य के दौरान उपयोग में लाइ जाने वाली सामग्रियों एवं मशीनों के परिचालन व गुलाल के पैकेजिंग से लेकर मार्केटिंग तक के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया। यह गुलाल पूर्णतः हानि रहित एवं सभी उम्र के लोगो के उपयोग हेतु सुरक्षित है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह रंगों, खुशियों और मेेल मिलाप का भी त्यौहार है। इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बाटने का है। कोरोना काफी कम हो चुका है, लेकिन बचाव में ही सुरक्षा है। कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं। उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार से संबंधित विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 987 करोड़ 36 लाख 13 हजार रूपए की अनुदान मांगे पारित हुई। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए 869 करोड़ 70 लाख 79 हजार रूपए और ग्रामोद्योग विभाग के लिए 117 करोड़ 81 लाख 34 हजार रूपए शामिल हैं। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अनुदान मांग चर्चा के दौरान सदन के सदस्यों के द्वारा की गई मांगों को परीक्षण कराकर जल्द ही पूर्ण करने की घोषणा की।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अनुदान मांगों पर चर्चा के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 74 हजार 982 बसाहटों में 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के अंतर्गत नरवा विकास योजना अत्यधिक सफल रही है। इसके कारण से भू-जल और सतह जल स्तर बढ़ा है। राज्य में बस्तर और सरगुजा जैसे-दूरांचलों में जहां बिजली की समस्या रही है, वहां पर बसाहटों में सोलर आधारित नलजल योजना से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि फ्लोराइड प्रभावित सुपेबेड़ा में सुपेबेड़ा समूह जल प्रदाय का प्रोजेक्ट तैयार है। इस योजना से तेल नदी पर आधारित 9 ग्रामों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार गिरौदपुरी धाम में प्रतिवर्ष देश-विदेश से आने वाले 20-22 लाख श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। गिरौदपुरी समूह जल प्रदाय योजना के लिए महानदी पर इंटकवेल बनाकर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इस समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत आसपास के 23 गांवों के लोगों को भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए 2074 घरेलू नल कनेक्शन की स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि 18 समूह जलप्रदाय योजना की निविदा का कार्य पूर्ण कर जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अनुदान मांग की चर्चा के दौरान बताया कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ग्रामोद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग से सम्बद्ध रेशम, हाथकरघा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा माटीकला बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में हितग्राही उत्थान मूलक योजना संचालित है। ग्रामोद्योग के सभी घटक के माध्यम से विगत तीन वर्षों में 4 लाख 50 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा, नीरज सिंह, निर्मल साहू, मनोज बाँधेकर, दिनेश यादव एवँ संघ के सदस्यगण भी उपस्थित थे।
रायगढ़ /शौर्यपथ/
कृषक परिवार से संबंध रखने एवं कृषि के माध्यम से अपने परिवार के आजीविका का पालन-पोषण करने वाली ग्राम पंचायत पोड़ीछाल निवासी बलेश्वरी सिदार आज महात्मा गांधी नरेगा में मेट के रूप में कार्य कर अपने परिवार की आय में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। सिदार एक मेहनती एवं साहसी महिला है इसका उदाहरण है कि उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौर भी रोजगारमूलक महात्मा गांधी नरेगा के कार्यो के संचालन में अपना अहम योगदान दिया। यही कारण है कि आज बलेश्वरी सिदार ग्राम पंचायत पोड़ीछाल की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गयी है। सिदार के प्रयासों के फलस्वरूप ग्राम की महिलाओं में योजनाओं के प्रति जागरूकता तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में विस्तार हो रहा हैं।
जनपद पंचायत धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत कई महत्वपूर्ण कार्य संपादित किये जा रहे है। सभी ग्राम पंचायतों में न केवल स्थायी परिसंपत्ति का निर्माण हो रहा है, साथ ही साथ लोगों की आजीविका में वृद्धि भी हो रही है एवं ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था में परिवर्तन ला रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत पोड़ीछाल में भी महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत कुल 336 पंजीकृत परिवार है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में ग्राम पंचायत पोड़ीछाल के कुल सक्रिय 135 परिवारों को 12 हजार 164 मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। ग्राम पंचायत पोड़ीछाल में लोगों के बीच महात्मा गांधी नरेगा के प्रति जागरूकता लाने का कार्य मेट के रूप में कार्यरत बलेश्वरी सिदार द्वारा प्रभावी एवं निष्ठापूर्वक किया जा रहा है। बलेश्वरी सिदार स्व-सहायता समूह सदस्य मेट के रूप में विगत 02 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही है।
बलेश्वरी सिदार द्वारा लोगों को महात्मा गांधी नरेगा योजना के लाभ तथा कार्य के प्रति जागरूक किया गया जा रहा है, जिससे महात्मा गांधी नरेगा कार्यों में लोगों की भागीदारी में वृद्धि किया जा सके। वित्तीय वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायत पोड़ीछाल में कुल 5116 सृजित मानव दिवस था, वही मेट बलेश्वरी सिदार के प्रयासों तथा मेहनत से वित्तीय वर्ष 2020-21 में सृजित मानव दिवस 12 हजार 164 हो गया है। जिसमें महिलाओं मजदूरी के द्वारा सृजित मानव दिवस 5885 है। आंकडों से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत मेट के रूप सिदार द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
उत्तर बस्तर /शौर्यपथ/
जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में कम उपजाऊ उच्चहन एवं कंकरीली जमीन पर किसानों द्वारा कोदो-कुटकी, रागी की फसल ली जाती है, ऐसे जमीन में अन्य फसलों का उत्पादन अच्छे से नहीं हो पाता है। कोदो-कुटकी, रागी में पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाये जाते हैं। इन्हीं गुणों को ध्यान में रखते हुए इन फसलों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में लघु धान्य (कोदो-कुटकी, रागी) प्रसंस्करण इकाई की स्थापना किया गया है, जिसका लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 27 जनवरी 2021 को किया गया। स्थापना के बाद से ही इस प्रसंस्करण इकाई में लगातार कोदो-कुटकी एवं रागी प्रसंस्करण किया जा रहा है, प्रसंस्करण इकाई की स्थापना से लेकर अब तक यहॉ 401 क्विंटल रागी तथा 440 क्विंटल कोदो का प्रोसेसिंग किया गया है। इसी प्रकार दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम गोटुलमुण्डा में स्थापित कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केन्द्र में 64 क्विंटल रागी और 68 क्विंटल कोदो का प्रसंस्करण किया गया है। जिससे कांकेर के महिला स्व सहायता समूह को लगभग 03 लाख 50 हजार रूपये और गोटुलमुण्डा की स्व सहायता समूह को लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त हुई है। कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बिरबल साहू ने बताया कि प्रसंस्कृत कोदो-कुटकी एवं रागी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ियों को प्रदाय किया जा चुका है, जिससे इस कार्य में जुड़े हुए स्व सहायता समूह को रोजगार प्राप्त हो रहा है, साथ ही कुपोषित बच्चे सुपोषित हो रहे है।
प्रसंस्करण इकाई के संचालन के लिए लघु धान्य फसलों का उत्पादन करने वाले 300 किसानों एवं महिलाओं का समूह बनाया गया है तथा समूह के माध्यम से कृषकों के उत्पाद को संग्रहण कर प्रसंस्करण इकाई में महिला समूह के माध्यम से प्रसंस्करण कर पैकेजिंग किया जा रहा है। इस उत्पाद को जिले के आंगनबाड़ियों के माध्यम से कुपोषित, रक्त अल्पतता से ग्रसित व गर्भवती महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को कोदो चांवल खिचड़ी के रूप में तथा रागी को हलवा के रूप में प्रदाय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से महिलाओं एवं बच्चों को जहां पौष्टिक एवं गरम भोजन मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर संग्रहण एवं प्रसंस्करण कार्य में संलग्न महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी प्राप्त हो रहा है।
कोरिया /शौर्यपथ/
कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुणाल दुदावत ने सोनहत स्थित कुशहा गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया और उनसे आजीविका, क्रियान्वयन और आमदनी की विस्तार से जानकारी ली। कुशहा गौठान में वर्मी खाद उत्पादन में संलग्न लक्ष्मी स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि समूह में 10 महिलाएं काम कर रही हैं। अब तक 583 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन समूह ने किया है और इसमें से 518 क्विंटल खाद का विक्रय किया जा चुका है। वर्मी खाद के विक्रय से समूह को 1.61 लाख की शुद्ध आय प्राप्त हुई है। अब समूह की महिलाएं वर्मी निर्माण के साथ ही मशरूम उत्पादन की आजीविका के प्रति आगे बढ़ रही हैं। पहले चरण में 250 बैग तैयार किए जा रहे हैं।
कलेक्टर ने कहा कि सोनहत को मशरूम उत्पादन क्लस्टर के रूप में तैयार किया जाना है। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को पूरे ब्लॉक में 5000 बैग मशरूम उत्पादन के तैयार करवाने निर्देशित किया।
महिला समूह कर रहा बकरी एवं मुर्गी पालन, मुर्गी पालन को बढ़ाने पशुधन विकास विभाग को 450 चूज़े समूह को देने के निर्देश
कलेक्टर शर्मा ने गौठान परिसर में मां वैष्णो समूह द्वारा बकरी एवं मुर्गी पालन की गतिविधि का भी जायजा लिया। गौठान में बकरी एवं मुर्गी पालन के लिए शेड बनाये गये हैं। कलेक्टर ने इस दौरान मुर्गी पालन को बढ़ाने पशुधन विकास विभाग को 450 चूज़े समूह को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने बिहान के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समूह की महिलाओं को आजीविका के संचालन, आमदनी और विस्तार की विस्तृत जानकारी जरूर दें जिससे उनमें काम के प्रति रुचि जगे। इस दौरान एसडीएम सोनहत एवं जिला व खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा, नीरज सिंह, निर्मल साहू, मनोज बाँधेकर, दिनेश यादव एवँ संघ के सदस्यगण भी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
