August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के अनुसार  उचित मूल्य दुकानो में विहित गुणवत्ता का खाद्यान्न भंडारण करने तथा  परिवहनकर्ताओं के माध्यम से उचित मूल्य दुकानो में भंडारित खाद्यान्न के सीलबंद नमूने दिए जाने का प्रावधान है। इस संबंध कार्यवाही संपादित किया जाये। जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानो में प्रति माह निर्धारित गुणवत्ता का खाद्यान्न शक्कर, चना, नमक आदि का भंडारण कराए। प्रतिमाह उचित मूल्य दुकानो में भंडारित किए जा रहे खाद्यान्न, शक्कर, चना, नमक सीलबंद सैंपल परिवहनकर्ताओं के माध्यम से उचित मूल्य दुकान संचालनकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए तथा क्षेत्रीय सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानो में संग्रहित खाने का प्रदर्शन कराए। जिले के नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केन्द्रों, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के गोदामों, शासकीय उचित मूल्य दुकानों में भंडारित राशन सामग्री का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण करें। राजस्व, खाद्य, सहकारिता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य मैदानी अमलो द्वारा किया गया जाए। खाद्यान्न एवं अन्य राशन का रेंडमली सैंपल प्राप्त कर नागरिक आपूर्ति निगम के गुणवत्ता निरीक्षकों से परीक्षण कराए। समस्त सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक अपने प्रभाव क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानो में भंडारित खाद्यान्न, शक्कर, चना, नमक के समुचित रख-रखाव एवं खाद्यान्न की सुरक्षा कराए।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण से रक्षा के लिए सबसे अहम जरूरत है लक्षण दिखते ही टेस्टिंग कराना। लक्षण के उभरने के शुरुआती दिन महत्वपूर्ण होते हैं। इन दिनों में टेस्टिंग के निर्णय में विलंब हो जाने से कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है और मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नागरिकों से अपील की है कि प्राइमरी कांटेक्ट होने पर, लक्षण उभरने पर टेस्ट जरूर कराएं। सभी फीवर क्लिनिक में टेस्ट के निर्देश दिए गए हैं।
    कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में कितनी जगह खाली है इस संबंध में जिले की लिंक में सारी जानकारी उपलब्ध है। कोरोना के उपचार के लिए निजी अस्पताल भी चिन्हांकित किए गए हैं जो नागरिक शासकीय कोविड केअर सेंटर में इलाज के इच्छुक नहीं हैं, वे यहां भी इलाज करा सकते हैं। शासन द्वारा चलाए जा रहे कोविड केयर सेंटर में सभी नागरिकों को निशुल्क इलाज प्रदान किया जा रहा है इन कोविड केयर सेंटर में सभी श्रेणियों के मरीजों की इलाज की सुविधा है। मरीजों की ऑक्सीजन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाती है तथा गंभीर बीमारियों के मरीजों को हायर सेंटर में रेफर करने की कार्रवाई की जाती है। सभी अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी मरीज जो अस्पताल आए उसे भर्ती करने में किसी तरह से कोताही नहीं होनी चाहिए, जो मरीज गंभीर रूप से अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं अथवा जो पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। उनके इलाज के लिए अस्पताल में पूरी सुविधा रखी गई है। निजी अस्पतालों के मैनेजमेंट पर भी जिला प्रशासन द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। यहां से आ रही शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है सभी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि किसी भी सूरत में इलाज में लापरवाही नहीं बरती जाए।
    इसके साथ ही इन अस्पतालों में किये जा रहे इलाज की व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी जिला प्रशासन द्वारा गठित दल की ओर से की जा रही है । यह दल नियमित रूप से अस्पतालों का निरीक्षण कर यह देखता है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक संक्रमण से सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं। सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा है या नहीं। फीवर क्लीनिक अलग संचालित किए जा रहे हैं या नहीं। जिला अस्पताल में भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों को कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रशिक्षण दिया गया है।
    जिला अस्पताल एवं 6 अस्पतालों में रात को भी सैंपलिंग के लिए दल लगाए गए हैं। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों से बचें कोविड के लक्षण महसूस होते ही तुरंत टेस्ट कराएं, कोविड केयर सेंटर में सभी प्रकार के मरीजों के लिए इलाज की सुविधा है। इनके भोजन और दवाइयों की पूरी व्यवस्था केंद्र में मौजूद है। यहां रिकवरी रेट बहुत ही अच्छा है कोविड के मामले में सजगता सबसे ज्यादा जरूरी है। लक्षण प्रकट होते ही इसे नियंत्रित करने की दिशा में प्रयास करने से आसानी से इस विपदा से निपटा जा सकता है। कलेक्टर ने आम जनों से सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पूरी तौर पर पालन करने आग्रह किया है। लोगों को भीड़ भाड़ वाली जगह से बचने की सलाह दी है तथा अफवाहों से बचने की सलाह दी है। किसी भी तरह की आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबर 0788-2210773 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

    भिलाई / शौर्यपथ / कोरोना पॉजिटिव सुनते ही न केवल समाज दूरी बना लेता है, बल्कि अपने भी वायरस की चपेट से बचने भय खाते है। सबसे भयावह स्थिति तब हो जाती है जब कोरोना से किसी व्यक्ति की मौत हो जाए। एहतियात के तौर पर पीडि़त परिवार को शव के नजदीक नहीं आने दिया जाता। ऐसे समय पर नगर पालिक निगम के कोरोना योद्धा संक्रमित मृतक का अंतिम संस्कार करने में पीछे नहीं हटते।
    नगर पालिक निगम रिसाली के स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार के नेतृत्व में गठित टीम मेघनाथ कुर्रे, मंगल सिंह सेन, जागेश्वर प्रसाद देशमुख, रैन सिंह व गौतरिहा पटेल इन दिनों ऐसे शव का अंतिम संस्कार कर रहे है, जिनकी मृत्यु कोरोना से हुई है। सुपरवाइजर मेघनाथ कुर्रे का कहना है कि मृत्यु की सूचना मिलते ही वे बिना समय देखे सीधे शव लेकर मुक्तिधाम पहुंच जाते है। जहां मृतक के अपनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार करते है। इस नेक कार्य करने वाले टीम के सदस्यों का कहना है कि शुरूआत में वे काफी डरे हुए थे, लेकिन अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने हौसला बढ़ाते हुए सुरक्षा के उपायों को बताया। तब से मनोबल बढ़ा और इस कार्य को कर्तव्य समझने लगे। सफाई मित्र का कहना है कि कईबार विषम परिस्थिति निर्मित हो जाती है। परिजन मृतक का चेहरा देखने विवाद करने लगते है। ऐसे समय में परिजनों को समझाना मुश्किल हो जाता है। फिर भी वे सयंम से काम करते है।
    सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान
    स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार ने बताया कि टीम में शामिल सुपरवाइजर व स्वास्थ्य मित्र की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं। अंतिम संस्कार प्रक्रिया के बाद सुरक्षा मित्रों के पहने हुए पीपीई कीट को तत्काल मुक्तिधाम में नष्ट किया जाता है। वहीं पहने हुए कपड़ों को तत्काल गर्म पानी में डुबाने के बाद सेनेटाइज किया जाता है। इसके बाद साफ सुथरा कपड़ा पहनकर कार्यालय के लिए रवाना होते है। इसके अलावा निगम के अन्य कर्मचारी पूरे मुक्तिधाम को सेनेटाइज करते है।
    आयुक्त कर चुके हैं सम्मानित
    कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे सफाई मित्रों का सम्मान 15 अगस्त को निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे कर चुके है। कोरोना योद्धाओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित करते उनका मनोबल बढ़ाया।
    अब तक सात मृतकों का अंतिम संस्कार
    रिसाली निगम क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की सूची लंबी हो चुकी है। वहीं रूआबांधा, डुंडेरा, मैत्रीकुंज, आम्रपाली, प्रगतिनगर व स्टेशन मरोदा क्षेत्र के 7 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। जिनका अंतिम संस्कार कोरोना योद्धाओं ने रिसाली बस्ती के मुक्तिधाम में किया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महिला बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना डगनिया में आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाता है। इच्छुक महिलाएं 30 सितंबर तक परियोजना कार्यालय धमधा, जिला-दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु में शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 वीं है अथवा 10$1 पद्धति के अनुसार 11 वीं बोर्ड उतीर्ण, आयु 18 से 44 वर्ष (1 वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाली सहायिका को आयु सीमा में 3 वर्ष की छुट दी जाएगी)। इसके अलावा आवेदिका को उसी वार्ड की स्थाई निवासी होना अनिवार्य होगा जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। साथ ही आवेदिका का नाम संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। जिसकी प्रति आवेदन पत्र के साथ लगानी होगी और वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र जिसमें स्थाई निवास और पते का स्पष्ट उल्लेख हो प्रस्तुत करना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाएगा। 

    भिलाई /शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के जोन-3 मदर टेरेसा नगर और छावनी थाना की सयुंक्त टीम ने अभियान चलाकर गौरव पथ के किनारे के कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की। बैकुंठधाम आम्रपाली कॉलोनी के सामने सड़क किनारे की जमीन पर बनाई गई झोपड़ी में तोडफ़ोड़ कर कब्जा खाली कराया गया! आम्रपाली कॉलोनी के सामने एक व्यक्ति ने कब्जा करते हुए अवैध रूप से झोपड़ी बना लिया था। लगभग 500 फीट क्षेत्रफल एरिया में पेवर ब्लाक लगाकर बिरयानी सेंटर चला रहा था। जिसे जेसीबी मशीन चलाकर उखाड़ दिया गया। बांस बल्ली को जब्त किया गया। इसके अलावा ओम शांति ओम चौक के आसपास पसरा लगाने वालों को सड़क से 5-6 मीटर की दूरी पर बैठने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान जोन-3 आयुक्त प्रीति सिंह, छावनी थाना प्रभारी विनय सिंह, निगम के एआरओ परमेश्वर चन्द्राकर, टिकेंद्र वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।     

    भिलाई / शौर्यपथ / बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आज 9 सितंबर को एसोसिएशन कार्यालय बीईडब्ल्यू में बैठक हुई। जिसमें एसोसिएशन के चुनाव कराए जाने पर पदाधिकारियों में आम सहमति बनी। चुनाव संपन्न कराने के लिए कुछ नियम बनाए गए जिसके तहत मेंबरशिप की पात्रता के लिए एक हजार रूपये की राशि तय की गई। यह राशि 10 अक्टूबर तक एसोसिएशन के एसबीआई एकाउंट में जमा करना होगा।
    बैठक में चुनाव कराए जाने को लेकर कुछ अन्य नियम व शर्तें भी बनाई गई, जिसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, महासचिव व्यास प्रसाद शुक्ला, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल एवं राम कुमार बंसल, सचिवद्वय देशराज यादव एवं टी रामास्वामी, संरक्षकद्वय चमन लाल बंसल एवं के के जैन सहित अन्य उपस्थित थे।
    पदाधिकारियों ने बताया कि चुनाव को लेकर जो नियम बनाए गए उसमें प्रमुख है एसोसिएशन की मेंबरशिप लेना। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बीएसपी द्वारा घोषित एंसीलरी के संचालक ही मेंबरशिप के पात्र होंगे। मेंबरशिप के लिए एक हजार रू। की राशि तय की गई जो अकाउंटपेई चेक के द्वारा एसबीआई बैंक में एसोसिएशन के एकाउंट में जमा की जानी है। यह राशि कैश, एनइएफटी, आरटीजीएस,ऑनलाइन।मोबाइल ट्रांसफर या किस अन्य माध्यम द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी। एसबीआई बैंक द्वारा 10 अक्टूबर को जारी लिस्ट के आधार पर जिसकी राशि एकाउंट में आ गई होगी उसी आधार पर सदस्यता सूची बनाई जाएगी। पदाधिकारियों ने बताया कि पात्र मेंबरशिप की सूची 15 अक्टूबर तक जारी कर दी जाएगी। साथ ही मेंबरशिप की यह सूची 20 अक्टूबर को चुनाव अधिकारी को सौंप दी जाएगी। चुनाव कार्यक्रम में अब किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर दुर्ग डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में पॉजिटिव मरीजों की सतत कॉउंसलिंग तथा नागरिकों की सुविधा के लिए एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन सामान्य नागरिकों ,कोविड हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों, होम आइसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव मरीजों तथा सम्बन्धित मरीजों के परिजनों से बात की जा रही है, स्वास्थ्य सम्बन्धित हालचाल पूछा जा रहा है तथा सभी लोगों को आवश्यक समस्त जानकारी दी जा रही है। टेलीकॉलिंग की इस प्रक्रिया में कुल 40 नर्स होम आइसोलेशन के मरीजों की एवं शिक्षा विभाग के कुल 40 स्टाफ सम्बन्धित मरीजों के परिजनों तथा सामान्य नागरिकों की कॉउंसलिंग कर रहे हैं। कॉउंसलिंग के दौरान सम्बन्धित नागरिकों से कंट्रोल रूम की जानकारी, फीवर क्लीनिक की जानकारी, मेडिकल किट की उपलब्धतता, ऑक्सिजन का स्तर, ब्लड प्रेशर का स्तर , कोविड हॉस्पिटल व्यवस्था की स्थिति , भोजन की उपलब्धतता एवं गुणवत्ता , सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति, घर तथा परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था, आयुर्वेद काढा की जानकारी तथा मनोवैज्ञानिक अभिप्रेरण से सम्बंधित निरन्तर बातचीत की जा रही है। कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से कॉउंसलिंग की इस प्रक्रिया में अपना सहयोग देने तथा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं छुपाने की अपील की है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर परिषद के एमआईसी प्रभारियों ने आज संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर नेताप्रतिपक्ष अजय वर्मा के आरोपों का जवाब देते हुये कहा कि पूर्व शहरी सरकार की अनुभव हीनता और अयोग्यता का ही खामियाजा वर्तमान शहरी सरकार भुगत रही है। उनके द्वारा किये भ्रष्ट कार्य और अनयिमितता के कारण शहर की जनता आज परेशान और त्राहि-त्राहि हो रही है। एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, हमीद खोखर, संजय कोहले ने नेताप्रतिपक्ष और भाजपा पार्षद दल द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल के ऊपर लगाये आरोप को भाजपा पार्षद की कुंठित मानसिकता की राजनीति बताया।
    एमआईसी प्रभारियों ने कहा जब कोरोना संक्रमण शहर में निरंतर बढ़ रहा है एैसे समय में वास्तविकता यह है कि नेताप्रतिपक्ष अजय वर्मा, तथा भाजपा के पार्षद, सांसद एवं भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दुबक कर बैठे हुये हैं। उन्हें यह नहीं पता कि शहर में लगातार मौतें हो रही है एैसे समय में हमारे महापौर जो स्वयं कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो चुके थे वे ठीक होकर पुन: शहर की स्वच्छता और विकास कार्यो में जुट गये हैं । भाजपाई केवल राजनीति कर रहे हैं।
    एमआईसी प्रभारी दीपक साहू ने कहा कि महापौर धीरज बाकलीवाल लगातार शहर का भ्रमण कर आम जनता को कोरोना संक्रमण से बचने और उससे सावधानी रखने तथा उसका उपाय करने की सलाह दे रहें हैं, इसके लिए उनके मार्गदर्शन में निगम के समस्त 60 वार्डो में दो-दो सीकर के माध्यम से पार्षदों के सहयोग से वार्डो को सेनेटाईजिंग की जा रही है। 300-300 लीटर की सेनेटाईजर मशीन से वार्डो में सेनेटाईजर किया जा रहा है। आज प्रत्येक वार्ड में संक्रमण मिल रहे हैं बावजूद निगम का अमला उन क्षेत्रों में दवाई का छिड़काव कर बचाव के उपाय बता रहे हैं। उन्होनें नेताप्रतिप़क्ष के आरोपों को निराधार बताते हुये एमआईसी प्रभारी ने कहा कि भाजपा शासन काल के समय निर्मित पुष्पवाटिका निर्माण में भारी भ्रष्टाचार किया गया था जिसके बाद उसका संधारण तक करने पूर्व शहरी सरकार भूल गया है स्थिति यह हो गई कि आज शहर की जनता को मनोरंजक वातवरण से वंचित हो गये।
    प्रभारी ने कहा कि वर्तमान में निगम के मार्गो में डबल ईसीएलई लाईट को संधारित किया जा रहा है। यह भाजपा का ही देन है जिसने अपने कार्यकाल में एक निजी कंपनी को ठेका देकर उसका भुगतान रायपुर से निर्धारित कराये थे। इसका ही परिणाम है कि आज उस कंपनी के कर्मचारी धरने पर बैठे हुये हैं। उन्होनें कहा दुर्ग निगम में दोनों पार्टी के वार्ड पार्षदों के सहयोग और सहमति से सर्वे कराया गया है। जिसके कारण भाजपा का ठेकेदार आज काम बंद कर दिया है।
    जल प्रभारी ने भी भाजपा पार्षद दल के आरोप को बेबुनियाद बताते हुये कहा कि नगर निगम भाजपा की सरकार थी उस समय से भाजपा की शहरी सरकार को पीएचई द्वारा फेस 2 के तहत् बिछाये गये पाइप लाईन में खामिया क्यों नजर नहीं आया। उस समय भारी अनियमितता कर शहर में पाइप लाईन बिछा कर छोड़ दिया गया। उस समय क्यों विरोध नहीं किया गया। 24 एमएलडी प्लांट का निर्माण भाजपा सरकार के समय ही किया गया था घटिया स्तर का निर्माण कर आज शहर की जनता को परेशानी में डाल दिया गया है और आज वर्तमान शहरी सरकार व महापौर पर आरोप लगा रहे हैं । वर्तमान शहरी सरकार उनके बिगाड़े गये कार्यो को सुधार रहा है इसलिए अब उनके पेट में दर्द हो रहा है।
    निगम के अधिकारी कर्मचारी इस संक्रमण काल में भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुये शहर हित में कार्य कर रहे हैं। 20 साल तक भाजपा सत्ता में रही इनके कार्यकाल में ही फिल्टर प्लांट बने तो फिर पेयजल सप्लाई की खराब स्थिति के लिए नई परिषद कैसे जिम्मेदार हो सकता है। एमआईसी प्रभारियों ने बिना नाम लिये कहा कि भाजपा के तीन महापौरों में एक डाक्टर थे एक गृहणी थी और एक अनुभवहीन राजनीति कर महापौर बने थे। इन बातों को भी ध्यान रखकर राजनीति किया जाना चाहिए। अर्नगल बातें और आरोप नहीं लगाना चाहिए।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज महिला समृद्धि बाजार में सब्जी व्यवसायियों और आम नागरिकों को इम्यूनिटी बढ़ाने आयुष मंत्रालय से प्राप्त आयुष क्वाथ का वितरण किया गया । इस दौरान निगम एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, ऋषभ जैन, संजय कोहले, भोला महोबिया, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी, एवं आयुष मंत्रालय विभाग की डाक्टर टिकेश्वरी व अन्य उपस्थित थे।
    इस संबंध में महापौर ने बताया कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण निरंतर बढ़ते जा रहा है इसे देखते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में आयुष मंत्रालय के माध्यम से प्रदेश के आम जनों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने नि:शुल्क आयुष क्वाथ काढ़ा उपलब्ध कराया जा रहा है। महापौर ने कहा शहर की आम जनता को अपनी सेवा प्रदान करने वाले सब्जी दुकानदारों जो कोरोना काल में भी सेवा दे रहे हैं उन्हें आयुष क्वाथ का वितरण किया गया । उन्होनें बताया जो संक्रमित है या नहीं है सभी को यह क्वाथ केवल आधा चम्मच सुबह-शाम खाली पेट लेना है। इससे काढ़ा पीने वाले व्यक्ति की इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग रहेगा, वह व्यक्ति संक्रमण के प्रभाव में नहीं आयेगा। उन्होनें बताया आयुष क्वाथ को आधा चम्मच लेकर एक गिलास पानी में उबाल लें, पानी एक कप बच जाए तो उसे छान कर पीये। काढ़ा में गुड़, मुन्नका, और नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं। काढ़ा पीने वाला हर व्यक्ति का इम्यूनिटी सिस्टम अधिक होगा और वह संक्रमण से बचेगा। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के समस्त वार्डो में भी इस आयुष क्वाथ को वितरण करने की व्यवस्था की जाएगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision