August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 30 सितंबर 2020 के पूर्व किया जाना था। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के  संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, बैंक के वार्षिक साधारण आम सभा के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ से मांगा गया था। पंजीयक सहकारी संस्थाएं,  छत्तीसगढ़ द्वारा आम सभा की आयोजन तिथि में 3 माह वृद्धि के जाने के निर्देश दिए हैं । बैंक द्वारा सूचना जारी कर समस्त अंशधारी सदस्य समितियों के बैंक प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया है। माह दिसंबर 2020 में तिथि निर्धारित होने जाने  के पश्चात पृथक से सूचना दी जाएगी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड ने कोविड केअर के लिए जिला प्रशासन को 4 वेंटिलेटर दिए हैं। समूह के चेयरमैन नवीन केडिय़ा की ओर से यह सहयोग किया गया है। समूह के सीईओ श्री संजीव फतेहपुरिया आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से मिले। उन्होंने कहा कि समूह ने वेंटिलेटर उपलब्ध कराने का निश्चय किया। ऑक्सीजन की गंभीर जरूरत वाले मरीजों को इससे संजीवनी मिल सकेगी। कलेक्टर ने कहा कि इससे शासकीय कोविड केअर सेंटर को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक संगठन मेडिकल सुविधा अथवा अन्य तरह की सहायता के लिए पहल कर रही हैं। जनसरोकार को देखते हुए यह बहुत अच्छा काम है। इस क्षेत्र में प्रशासन को जितना सहयोग मिलेगा, कोविड के विरुद्ध अभियान उतना ही अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड ने वेंटिलेटर उपलब्ध कराया है, मेडिकल सुविधाओं की मजबूती की दिशा में की गई मदद बहुत कारगर होती है।
    कलेक्टर ने कहा कि बीते दिनों सभी सामाजिक संगठनों से अपील की गई थी। व्यापारिक संगठनों से भी चर्चा हुई थी। सभी कोविड के विरुद्ध लड़ाई में प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े होकर सहयोग दे रहे हैं। इस क्षेत्र में सामूहिक भागीदारिता से जितना काम होगा, उतनी बेहतर स्थिति होगी। श्री संजीव ने कहा कि छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड सोद्देश्य पूर्ण कार्यों में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहता है। आगे भी समूह द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / अभी जिले में पंद्रह सौ सैंपल रोज लिये जा रहे हैं। अब दो हजार सैंपल लिये जाएंगे। इसमें फोकस प्राइमरी कांटैक्ट और लक्षणों वाले मरीजों का होगा। फिफ्टी प्लस आयु वाले नागरिकों पर विशेष ध्यान होगा। कांटैक्ट ट्रेसिंग में हाई रिस्क केसेस के चिन्हांकन पर विशेष ध्यान होगा। इनका एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आए तो पुन: पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली। बैठक में भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सर्वे और श्री बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    ऑक्सीजन बेड भी बढ़ाएंगे- कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि टेस्टिंग को बढ़ाने के पीछे अहम बात यह है कि आरंभिक दौर में ही कोविड के पकड़ में आ जाने पर इस पर नियंत्रण आसान हो सकता है क्योंकि फेफड़ों में संक्रमण का दौर आता है तो कठिनाई बढ़ जाती है। डेथ रेट घटाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि पेशेंट की पहचान बिल्कुल प्रारंभिक स्टेज में कर ली जाए। इसके लिए चिन्हांकन के लिए सघन अभियान चलाना बेहद जरूरी है। हर दिन कम से कम 2 हजार टेस्ट किये जाएं। उन्होंने सभी बीएमओ से टेस्टिंग की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर टेस्टिंग थोड़ी कम हो रही है इसकी संख्या बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन बेड की संख्या भी बढ़ानी है ताकि ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों के लिए इसकी व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में निगेटिव और सांस की तकलीफ वाले मरीजों के लिए पचास बिस्तर आरंभ किये गए हैं। इसकी संख्या दस और भी बढ़ाई जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि रात में भी जिला अस्पताल में कैज्युअल्टी में टेस्टिंग की सुविधा होनी चाहिए। सिविल सर्जन ने बताया कि हर दिन रात के वक्त लगभग 15 टेस्टिंग हो रही है।
    बच्चों के लक्षण पर विशेष ध्यान दें हो सकते हैं सुपर स्प्रेडर- कलेक्टर ने कहा कि बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण कोविड का खतरा काफी रहता है। बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने की वजह से उन्हें कोविड का गंभीर खतरा कम रहता है लेकिन आशंका इस बात से होती है कि वे सुपर स्प्रेडर होते हैं अर्थात बहुत से लोगों तक कोविड को फैला सकते हैं अतएव संक्रमण के लक्षण वाले बच्चों का टेस्ट कर इनका उपचार आरंभ कर दें।
    100 अतिरिक्त ऑक्सिमीटर उपलब्ध कराए जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को- कंटनमेंट जोन में और ऐसे क्षेत्र में जहां पाजिटिव केस काफी संख्या में आए हैं। वहां व्यापक सर्वे किया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौ अतिरिक्त ऑक्सिमीटर उपलब्ध कराए जाएंगे। आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सूचकांक देखने मल्टीपैरा मॉनिटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। मरीज के लक्षणों की गंभीरता के अनुरूप कोविड केयर सेंटर भेजा जाना होगा तय- सबसे गंभीर मरीजों को शंकराचार्य हॉस्पिटल भेजा जाएगा। इसके बाद लक्षणों के अनुरूप कोविड केयर सेंटर का चुनाव किया जाएगा। जिन मरीजों को लक्षण नजर नहीं आ रहे, उन्हें होम आइसोलेशन की व्यवस्था की जा सकती है। पाजिटिव की जानकारी होते ही मेडिसीन का किट देना अनिवार्य होगा। ऐसे मरीजों के घरों में स्टिकर लगाना जरूरी होगा। होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम से फोन आते ही संबंधित हॉस्पिटल में मरीज को एडमिशन देना होगा।
    अतिरिक्त क्षमता भी - धमधा में पचास बेड का कोविड केयर सेंटर, आजाद हास्टल में जैन समाज के सहयोग से सौ बेड का कोविड केयर सेंटर चलाया जाएगा। कलेक्टर ने सभी कोविड केयर सेंटर में आवश्यक सुविधाओं के प्रबंध के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने प्राइवेट हॉस्पिटल से भी पूरे समन्वय के साथ सभी मरीजों को सबसे अच्छी उपचार सुविधा देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    -4 जोन में बांटा गया जिला, 40 स्टाफ नर्स संभाल रही जिम्मेदारी
    -कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका वर्मा, दिव्या वैष्णव भी समय समय पर कर कॉल कर व्यवस्था का कर रहे रिव्यु
    -फीडबैक मिलते ही दिक्कत आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से भेजी जा रही टीम

       दुर्ग / शौर्यपथ / होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। यहां 40 स्टाफ नर्स लगातार कॉल कर लोगों से स्वास्थ्य का हाल पूछ रही हैं। ऑक्सीमीटर की रीडिंग पूछ रही है और तापमान भी पूछ रही हैं। किसी तरह की दिक्कत होने पर सुझाव दे रही हैं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों से हेल्थ टीम भेजी जा रही है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या वैष्णव ने बताया कि यह टीम पाली में रात दिन काम कर रही है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में यह कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर भी इस संबंध में मरीजों से बात करते हैं। उद्देश्य यह है कि घर में रहकर भी मरीज अपना मनोबल बनाये रखें। जब फोन आता है तो वे आश्वस्त हो जाते हैं। हम छोटी छोटी बारीकियां भी पूछते हैं जैसे कि आज भोजन में क्या खाया। हम उन्हें रीच प्रोटीन डाइट की सलाह देते हैं। खूब दाल खाएं, पनीर खाएं। बीमारी को दूर करने में प्रोटीन की बड़ी भूमिका होती है। मौसमी फलों की सलाह देते हैं। कॉलेज की प्राचार्य ने बताया कि 6 मरीजों ने बताया कि ऑक्सीजन लेवल थोड़ा कम हुआ है। हमने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल रेफेर कर दिया।

          प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जब पहली बार मरीज को जब कॉल किया जाता है तो उन्हें कहा जाता है कि यह नंबर सेव कर लें। यह होम आइसोलेशन सेंटर का नंबर है। दिक्कत हो तो तुरंत फोन करें। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा लाभ लोगों के मनोबल बढ़ाने में होता है। फोन आता है तो वे मनोवैज्ञानिक रूप से निश्चिंत हो जाते हैं। स्टाफ नर्स उनकी स्थिति के बारे में उन्हें बताती हैं कि आप बिल्कुल रिकवरी की ट्रैक पर हैं। डिप्टी कलेक्टर दिव्या वैष्णव ने बताया कि वे भी रोज 10 वीडियो कॉल करती हैं और लोगों से पूछती है। आक्सीमीटर में हमारे सामने आंकड़े दिखाते हैं और हम लोग कहते हैं कि आप बहुत जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे, बस होम आइसोलेशन के कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करें। उन्होंने बताया कि हमने जनप्रतिनिधियों को भी अपने प्रयासों में शामिल किया है। उनके माध्यम से पड़ोसियों से अपील की है कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को ग्रोसरी की जरूरत हो तो उपलब्ध कराएं। किसी तरह की दवा की आवश्यकता होने पर हेल्थ की टीम वहां पहुंचकर इसकी व्यवस्था कर देती है। उल्लेखनीय है कि कालिंग के लिए और व्यवस्था देखने 4 जोन बनाये गए हैं। इनमें दुर्ग, भिलाई, भिलाई 3 और ग्रामीण क्षेत्र हैं। जिनके माध्यम से पूरे जिले को कवर किया जा रहा है। स्टाफ नर्स शकुंतला का कहना है कि यह अनुभव अद्भत है। रिकवर होते लोगों को सुनना बहुत अच्छा लगता है। हम उन्हें सलाह भी देते हैं। कॉल सेंटर की व्यवस्था बहुत उपयोगी साबित हुई है। होम आइसोलेशन में रह रहे केलाबाड़ी के आकाश ने बताया कि उनके पास प्रशासन की ओर से वीडियो कॉल आया। बहुत खुशी हुई कि इस तरह से हमारा ध्यान रखा जा रहा है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सोमवार से जिला अस्पताल में फीवर सेंटर में 3 काउंटर आरम्भ हो जाएंगे। इस संबंध में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पुनः जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां वे कैसुअल्टी वार्ड भी पहुंचे। यहां 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें 15 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था भी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
    उन्होंने अस्पताल आने वाले पेशेंट को आते ही स्टेबल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में दवा की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कोरोना वारियर के लिए आवश्यक पीपीई जैसे सुरक्षा उपकरणों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि जो गंभीर मरीज आते हैं और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षणों से गुजर रहे हों, उन्हें आपात कालीन कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक स्टेबल करे। इसके लिए पूर्व में प्रशिक्षण भी दिए गए हैं।
    कलेक्टर ने कहा कि फीवर क्लिनिक में व्यवस्था बेहद अहम है। सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। नए काउंटर आरम्भ होने के पश्चात समय काफी घट जाएगा, इससे सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने में आसानी होगी। कलेक्टर ने फीवर क्लिनिक में कार्य कर रहे हेल्थ स्टाफ से भी चर्चा की। उन्होंने सिविल सर्जन से लगातार इस दिशा में मॉनिटरिंग करने कहा ताकि जल्द से जल्द सैंपल लेने की प्रक्रिया पूरी की जा सके और लोगों को टेस्ट के लिए न्यूनतम समय लगे। कलेक्टर ने रात की पाली में जिला चिकित्सालय की व्यवस्था की जानकारी भी ली। सिविल सर्जन ने रात के समय डयूटी के लिए लगाए गए स्टाफ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी को दायित्वों की जानकारी दे दी गई है और वे इसका निर्वहन कर रहे हैं। आपात केस के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि रात के समय सैंपलिंग के लिए भी दल बनाया गया है।
    इस दौरान एसडीएम खेमलाल वर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को मौके पर किये गए निरीक्षण के अनुरूप दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। नए काउंटर की तैयारियां हो गई हैं। सोमवार से यह आरम्भ हो जाएंगी। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर के नियमित सैनिटाइजेशन तथा साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग संभागायुक्त टी0सी0 महावर एवं आईजी विवेक सिन्हा, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, एवं एस.पी. प्रशंात ठाकुर द्वारा आज संयुक्त रुप से कोविड हास्पीटल शंकराचार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होनें हास्पीटल में भर्ती मरीजों से फोन पर बात की एवं वहाॅ ईलाज और खाने-पीने की सुविधा की जानकारी उनसे ली। कोविड हास्पीटल शंकराचार्य मे नाश्ता, भोजन और ईलाज की सुविधा और व्यवस्था पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त करते हुये कहा कोविड हास्पीटल इंचार्ज इंद्रजीत बर्मन और स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को निर्देशित कर कहा और अच्छी सुविधा और व्यवस्था बनाकर रखें।
    उल्लेखनीय है कि दुर्ग और भिलाई क्षेत्र में कोरोना पाॅजिटिव मिल रहे मरीजों के लिए कोविड हास्पीटल शंकराचार्य में भर्ती कर उनका ईलाज किया जा रहा है। हास्पीटल की सुविधा और व्यवस्था का आज दुर्ग संभागायुक्त टी.सी. महावर ने अधिकारियों के साथ हास्पीटल पहुॅचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होनें कोरोना पाॅजिटिव मरीज त्रिलोचन दास 9770265611, सत्येन्द्र बहादुर तिवारी मो0. 9329009932, प्रशांत मनहरे मो0.9827179033, तथा हरेराम यादव, अनिल रत्नाकर से फोन में बात किये । भर्ती मरीजों ने संभागायुक्त को बताये कि हमें सुबह 8 बजे नाश्ता, 12 बजे खाना, शाम 5 बजे नाश्ता, और रात्रि 8 बजे खाना समय से दिया जा रहा है। खाद्य पदार्थ की क्वालिटी भी अच्छी और स्वादिष्ट हैं। इसके अलावा हास्पीटल में कार्यरत डाक्टरर्स नियमित रुप से तीन से चार बार निरीक्षण कर हमारी हाल-चाल और तबीयत की जानकारी लेते रहते हैं। संभागायुक्त ने हास्पीटल में सुविधा और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किये, उन्होनें इंचार्ज अधिकारी इंद्रजीत बर्मन और स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता का उत्साहवर्धन करते हुये हास्पीटल में निरंतर और अच्छी सुविधा व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर तरह का उपाय किया जा रहा हैं। गुरूवार को रिसाली निगम क्षेत्र में काढ़ा चूर्ण वितरण शिविर लगाया गया। पहले चरण में 500 पैकेट वितरण किया जाएगा। रिसाली निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के निर्देशन में काढ़ा वितरण शुरू किया गया। वार्ड 25 कृष्णा टाकिज रोड स्थित बस स्टाप में शिविर लगाया गया था। उल्लेखनीय है कि काढ़ा चूर्ण जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराया गया है। चूर्ण का काढ़ा बनाकर सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। चूर्ण का वितरण रिसाली निगम क्षेत्र में किया जाएगा। पहले दिन कार्यपानलन अभियंता आर के साहू, प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा व स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह परिहार की उपस्थिति में काढ़ा चूर्ण वितरण किया गया।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हास्पिटल और सामाजिक एवं सांस्कृतिक भवनों के साथ घरों को सेनेटाइज करने का अभियान चलाया जा रहा है। नेहरू नगर जोन क्रमांक 1 की टीम लगातार शास्त्री अस्पताल सुपेला में सैनिटाइजिंग का कार्य कर रही है! कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने क्षेत्र में कोरोनावायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण के निर्देश दिए हैं! जिसके तहत सैनिटाइजिंग का कार्य किया जा रहा है!
    वैशाली नगर जोन-2 की टीम ने ट्रैक्टर टैंकर से सीएम हास्पिटल, शासकीय अस्तपाल वैशाली नगर, रामनगर मुक्तिधाम, कब्रिस्तान, सड़क नंबर-2 और सड़क 23 शांति नगर क्षेत्र को सेनेटाइज किया। कर्मचारियों के दल ने वार्ड-10 चंद्र नगर, शांति नगर, वार्ड-11 सेंट जॉन स्कूल के पास, गांधी नगर, माला पंप, वार्ड-13 राजीव नगर, नहर किनारे, शहीद भगत सिंह मार्ग, माडर्न ब्रेड लाइन, वार्ड-15 वैशाली नगर, गोल मार्केट, एमआईजी और इडब्ल्यू कॉलोनी को सेनेटाइज किया! वार्ड-16 कुमुद बस्ती, भाठापारा, सुंदर विहार, कैलाश नगर, विश्व बैंक कॉलोनी, वार्ड-17 वृंदा नगर, अटल आवास, वार्ड कार्यालय, वार्ड-18 प्रेम नगर , मस्जिद रोड, सांई नगर, वार्ड-19 शक्ति नगर, सुभाष चौक, वार्ड-26 हाउसिंग बोर्ड चौक, करबला मैदान, जनता क्वाटर, अटल आवास, लाल पानी टंकी के पीछे, वार्ड-27 घासी नगर बांबे आवास और शीतला मंदिर एरिया की सफाई के साथ सेनेटाइज किया गया।
    वहीं जोन-3 मदर टेरेसा नगर की टीम ने 685 मीटर नाली की सफाई के साथ सार्वजनिक क्षेत्रों, मकानों को सेनेटाइज किया। वार्ड 24 शारदा पारा में कचरे से जाम हो गई नाली की सफाई की गई। लगभग 230 मीटर नाली की सफाई कर दवाई छिड़काव किया गया। 115 घरों को सैनिटाइज और 240 घरो में टेमीफास दवा का वितरण किया गया। 105 घरों के सेप्टिक टैंक की पाइप में जाली लगाई गई। वार्ड-25 संतोषी पारा जन जागरण दुर्गा मंच लाइन के समीप की नाली सहित कुल 200 मीटर नाली और 600 मीटर सड़क की सफाई के साथ ही सेनेटाइजिंग किया गया। नालियों में 10 किलो चूना और 2 किलोग्राम ब्लीचिंग पावडर का मिश्रण का छिड़काव किया गया।मदर टेरेसा नगर जय स्तम्भ के आसपास की 300 मीटर नाली की सफाई के साथ का दवा का छिड़काव किया गया। सड़क नंबर -18 के सर्विस रोड, एप्रोच रोड, दुर्गा मंदिर लाइन, अंडर ब्रिज के पास, सरदार मोहल्ला और अम्बेडकर नगर एरिया की सफाई की गई।
    कर्मचारियों की टीम ने किया डोर टू डोर दवा छिड़काव
    जोन-4 की टीम ने दो शिफ्ट में सड़क नालियों की सफाई के साथ सेनेटाइजिंग का कार्य किया। वार्ड 37 करूणा हास्पिटल पावर हाउस नंदनी रोड को ट्रैक्टर टैंकर से सेनेटाइज किया गया। वार्ड 29 बापू नगर, वार्ड-30 बालाजी नगर, वार्ड-31 उडिय़ा बस्ती, घासीदास नगर, वार्ड-35 बाबा बालकनाथ मंदिर, वार्ड-36 गौतम नगर, वार्ड-38 शहीद वीर नारायण सिंह नगर, वार्ड -38 होटल आशीष के पीछे, वार्ड-33 बीएसपी के बैक लाइन, कांति मार्केट, शिव मंदिर रोड, सड़क जीरो एपीए, एनपीए रोड में डोर टू डोर सेनेटाइज किया गया।

    भिलाईं / शौर्यपथ / निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बिना मास्क लगाए अनावश्यक घूमने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत नगर निगम के जोन 4 वीर शिवाजी नगर के राजस्व विभाग की टीम ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। बिना मास्क के पकड़े जाने पर आम नागरिक, दुकानदार और फल बेचने वाले फुटकर व्यापारी सहित कुल 11 लोगों से 100-100 रूपए जुर्माना वसूला गया। वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर 500 रुपए अर्थदंड और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू की टीम ने वार्ड 29 बापू नगर, घासीदास नगर, औद्योगिक क्षेत्र रोड, चार्ट लाइन के दुकानों का निरीक्षण किया। दुकान में बिना मास्क के व्यावसाय कर रहे व्यापारियों से 100-100 रुपए की चालानी कारवाई की गई। इसके अलावा वार्ड-29 बापू नगर निवासी संतोष गुप्ता, मो वसीम, मो. नसीम, नंदू किराना, गोवर्धन और खेदिया बाई को बिना मास्क के पकड़े जाने पर 100-100 रूपए अर्थदंड वसूला गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision