
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई, 25 जुलाई।
शिव की नगरी भिलाई एक बार फिर महादेव के जयकारों से गुंजायमान होने जा रही है। पुण्यभूमि भिलाई में 30 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिव कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी महाराज शिव महिमा का रसपान कराएंगे।
इस भव्य आयोजन की तैयारियों के क्रम में आयोजक एवं भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष तथा बोल बम समिति के संस्थापक श्री दया सिंह ने आज शुक्रवार को दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कथा का ससम्मान आमंत्रण पत्र भेंट किया। साथ ही उन्हें सपरिवार कथा में सम्मिलित होकर शिव कृपा प्राप्त करने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर श्री दया सिंह ने कहा—
“यह कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक जागरण का पर्व है। यह आयोजन भक्ति, अनुशासन और समाज में सद्भाव का संदेश देगा। हम संपूर्ण भिलाईवासियों से अनुरोध करते हैं कि सपरिवार इस दिव्य प्रसंग का भाग बनें और महादेव की कृपा का अनुभव करें।”
सुरक्षा और व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां जारी
प्रत्येक दिन अनुमानित हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था की पूर्व तैयारी की जा रही है। नगर निगम, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी से यह आयोजन सफल व व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया गया है।
कथा की मुख्य बातें:
? स्थान: जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर, भिलाई
? तिथि: 30 जुलाई से 5 अगस्त 2025
? समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
? कथावाचक: पं. श्री प्रदीप मिश्रा जी महाराज
दुर्ग/शौर्यपथ/नगर निगम शहर क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैl इसी क्रम मे नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार को निगम मेयर अलका बाघमार द्वारा औचक पहुंचकर न्यू आदर्श नगर क्षेत्र सहित अटल आवास बस्ती क्षेत्र मे की जा रही सफाई कार्य का निरीक्षण किया गयाl
इस दौरान निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयो द्वारा किये जाने वाले कार्य जिसमें झाड़ू लगाकार बिखरे कचरे को समेटने के साथ साथ आवासीय एवं व्यावसायिक इलाको मे निस्तारी हेतु बनाई गई नालियो की सफ़ाई समेत सफ़ाई कार्य के विषय मे मेयर श्रीमती बाघमार को निगम टीम द्वारा अवगत कराया गया!इस दौरान एमआईसी देवनारायण चंद्राकर,शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद सविता साहू, उपभियंता विनोद मंझी, विकास दमाहे सहित टीम अमला मौजूद रहे,
मेयर ने कहा की नालियों की सफाई के साथ साथ सड़क किनारे गाजर घासो की कटाई करने के निर्देश दिए,निरीक्षण के दौरान देखा गया की न्यू आदर्श नगर मे नाली के ऊपर सड़क तक लोहे की सीढ़ी व प्लॉप को हटवाने के नोटिस सभी को जारी करने के निर्देश वार्ड इंजीनियर विकास दमाहे को दिए!उन्होंने अटल आवास में स्थित शौचालय जाने वाले सड़क पर पड़े कचरे के ढेर को यथाशीघ्र हटाया जाए।और सुलभ शौचालय की प्रतिदिन साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
यहाँ बता दे की निगम मेयर श्रीमति अलका बाघमार द्वारा वार्ड क्रमांक 53 न्यू आदर्श नगर व अटल आवास मे सफाई कार्यों का निरीक्षण किये जाने के समय स्थानीय लोगो से चर्चा भी की गई.साथ ही सफाई कार्य में सहयोग एवं ऐसे सुझाव भी मांगे जिससे निगम प्रशाशन द्वारा सफ़ाई कार्य को और अधिक उत्कृष्ट किया जा सके
?महापौर व आयुक्त की व्यापारियों से अपील बायोप्लास्टिक को दें बढ़ावा, पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं:
दुर्ग। /शौर्यपथ /नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद बाजारों में बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक व बायो प्लास्टिक डिस्पोजल की मांग में वृद्धि देखी जा रही है। स्थानीय थोक व चिल्हर विक्रेताओं की दुकानों में अब पर्यावरण अनुकूल बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत भी आम जनता के लिए सुलभ है।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने दुकानदारों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे पारंपरिक प्लास्टिक के बजाय बायोप्लास्टिक बैग का उपयोग करें। ये बैग न केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि हानिकारक रसायनों से मुक्त होते हैं।
उन्होंने बताया कि बायोप्लास्टिक बैग मक्का स्टार्च या अन्य पौधों से बनाए जाते हैं, जो नवीकरणीय संसाधन हैं। ये प्राकृतिक रूप से विघटित होकर खाद योग्य हो जाते हैं, जिससे प्लास्टिक कचरे की समस्या में कमी आती है। साथ ही, ये बैग खाद्य पदार्थों के भंडारण के लिए भी सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं।
नागरिकों से अपील
महापौर एवं आयुक्त ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि यदि वे बायोप्लास्टिक बैग खरीदना चाहते हैं, तो इन्हें स्थानीय बाजार और किराना दुकानों से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा आपका एक छोटा कदम स्वच्छ दुर्ग की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। आज ही प्लास्टिक छोड़ें और बायोडिग्रेडेबल अपनाएं, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है।
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तीन हफ्तों से ठप, एमसीसी (मिशन क्लीन सिटी) कर्मचारियों के साथ भेदभाव चरम पर
दुर्ग / शौर्यपथ / शहरी सरकार में "सुशासन" के दावों के बीच दुर्ग नगर पालिक निगम में हो रही कार्यवाही ने आमजन से लेकर वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों तक को असहज कर दिया है। छोटे-छोटे कारणों का हवाला देकर एमसीसी (मिशन क्लीन सिटी) और प्लेसमेंट कर्मचारियों को एक के बाद एक निकाला जा रहा है। कई कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी आवेदन भी गायब कर दिए गए हैं, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
भेदभावपूर्ण रवैये से नाराजग़ी बढ़ी
मिशन क्लीन सिटी के तहत कार्यरत एमसीसी कर्मचारियों की तैनाती फील्ड के बजाय ऑफिस कार्यों में की जा रही है, जो न केवल मिशन के उद्देश्य को ठेस पहुँचाता है बल्कि चयन प्रक्रिया में भी भेदभाव को उजागर करता है। इस स्थिति से निगम के महापौर श्रीमती अलका बाघमार , स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेश मिश्रा, और स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल सभी अवगत हैं, फिर भी मौन साधे रहना प्रशासनिक निष्क्रियता का प्रतीक बनता जा रहा है।
अतिक्रमण पर चुप्पी और दोहरा रवैया
दुर्ग शहर के चौक-चौराहों पर अतिक्रमण ने बीते कुछ महीनों में विकराल रूप ले लिया है, परन्तु कार्रवाई में भेदभाव स्पष्ट दिख रहा है। राजनीतिक चश्मे से देखी जा रही व्यवस्थाओं ने आमजन में रोष पैदा कर दिया है। जनप्रतिनिधि, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के नाम पर चुनाव जीतकर आए, अब उन्हीं की योजनाओं को बेमानी कर रहे हैं और संगठन की अपेक्षाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।
जनसेवाएं ठप, जनता परेशान
तीन हफ्तों से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जनता को उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इस कार्य से संबंधित शाखा में एक एमसीसी कर्मचारी को ही जिम्मेदारी दे दी गई है, जो सीधे तौर पर विभागीय लापरवाही और शहरी सरकार की विफलता को दर्शाता है।
निष्कषर्: नगर निगम में जारी अनियमितताएं, मनमानी और भेदभाव न केवल कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ रहे हैं, बल्कि शासन-प्रशासन की पकड़ पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रचारित "सुशासन" की अवधारणा दुर्ग निगम में कागजों तक सिमटती प्रतीत हो रही है।
पाटन / शौर्यपथ / पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को पाटन में 'बोल बम कांवड़ यात्रा समितिÓ द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 28 जुलाई को पुराना बाजार पाटन से शुरू होकर टोलाघाट तक जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त भगवा वस्त्र धारण कर 'हर-हर महादेवÓ और 'बोल बमÓ के जयकारों के साथ शामिल होंगे। समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में इस यात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए गांव-गांव में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, एकता और शिवभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "यह यात्रा पाटन की पवित्र परंपरा बन चुकी है। मैं सभी शिवभक्तों से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आध्यात्मिक यात्रा को सफल बनाएं। हर हर महादेव की गूंज के साथ हम एक नई ऊर्जा, विश्वास और भक्ति का संचार करेंगे।"
आज ग्राम सेलूद, पतोरा, पाटन और टोलाघाट में बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें यात्रा की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। पिछले वर्षों की समीक्षा करते हुए इस बार यात्रा में नए उत्साह के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय वातावरण निर्माण पर विशेष बल दिया गया है। साथ ही, जल संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया गया। टोलाघाट में प्रसिद्ध सांस्कृतिक एवं भक्तिमय गायिका पायल साहू अपनी संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को शिवभक्ति में सराबोर करेंगी।
इन बैठकों में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, विनोद साहू, दिलीप साहू, खेमलाल साहू, केशव बंछोर, निशा सोनी, रवि सिन्हा, गिरधर वर्मा, सुरेश निषाद, दिव्या कलिहारी साहू, प्रवीण मढ़रिया, राकेश आडिल, भावना निषाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और अन्य सम्मानित शिव भक्त उपस्थित थे। सभी ने मिलकर यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।
रिसाली / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक ललित चंद्राकर के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक चंद्राकर की पहल पर नगर पालिक निगम रिसाली को नगरोत्थान योजना के अंतर्गत 19 करोड़ 41 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे तीन प्रमुख सड़कों का डामरीकरण, चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
संवर्धन हेतु चिन्हित मार्ग
विधायक चंद्राकर के द्वारा जिन मार्गों को दुरुस्त करने की अनुशंसा की गई है, वे सभी अत्यंत व्यस्त और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं:
मैत्रीकुंज से मधुरिमा फेस-3 तक
आज़ाद चौक से आत्मानंद स्कूल, कृष्णा टॉकीज रोड तक
श्रीराम चौक से बालाजी अपार्टमेंट तक
इन मार्गों का डामरीकरण, चौड़ीकरण और दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य प्रस्तावित है, जिससे नागरिकों को यातायात और सुविधा दोनों में राहत मिलेगी।
इस विकास कार्य से विशेष रूप से निम्नलिखित वार्डों के निवासियों को लाभ मिलेगा: वार्ड 05 – एचएससीएल कॉलोनी, रूआबांधा , वार्ड 23 – प्रगतिनगर रिसाली , वार्ड 24 – आज़ाद मार्केट रिसाली , वार्ड 25 – आशीष नगर पश्चिम रिसाली , वार्ड 27 – मैत्रीनगर रिसाली , वार्ड 28 – शक्तिविहार रिसाली
विद्युत पोल हटाने का कार्य पहले
नगर निगम के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि कई स्थानों पर बेतरतीब ढंग से लगे विद्युत पोलों को पहले व्यवस्थित किया जाएगा, उसके बाद डामरीकरण का कार्य आरंभ होगा।
डी.पी.एस. चौक मार्ग का भी होगा उन्नयन
विधायक चंद्राकर के प्रयासों से डी.पी.एस. चौक से कल्याणी मंदिर चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। इस हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) ने सहमति प्रदान कर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह मार्ग रिसाली की सीमा में प्रवेश का प्रमुख रास्ता है और इसके विकास से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
जनसरोकार और विधायक की सक्रियता
विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में रिसाली क्षेत्र में न केवल सड़कों का कायाकल्प हो रहा है, बल्कि विद्युतीकरण, नाली निर्माण, और भवन स्वीकृति जैसे बुनियादी कार्यों में भी निरंतर प्रगति हो रही है। यह दर्शाता है कि वे अपने क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए सदैव सक्रिय हैं।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर का निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन आयुक्त येशा लहरे के साथ पहुंचे। वार्ड क्रं. 36 महात्मा गांधी नगर में निर्माणाधीन 3000 किलो लीटर उच्च स्तरीय क्षमता वाले जलागार का कार्य प्रगति पर है। जिसके निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की स्थिति का अवलोकन करते हुए कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल से जानकारी प्राप्त किये। नया जलागार निर्माण से उस क्षेत्र के लगभग 1500 परिवारों को जल आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में किया जा सकेगा। वहीं सर्कुलर मार्केट में निर्मित सी.सी. रोड का निरीक्षण किया गया है, शेष आवश्यक एवं अन्य जर्जर मार्गो का प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने हेतु जोन आयुक्त को निर्देश दिया गया है।
शौचालय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जिसका निरीक्षण आयुक्त द्वारा किया गया है। शौचालय के निर्माण से स्थानीय नागरिको को बड़ी सुविधा मिलेगी। पानी टंकी के समीपस्थ बाल उद्यान का अवलोकन कर घाॅस कटिंग एवं वृक्षारोपण कराने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किए। निरीक्षण के दौरान पार्षद विनोद चेलक, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, स्वक्षता निरीक्षक चूड़ा मनी यादव, श्याम ठाकुर एवं समाज सेवी त्रिलोचन उपस्थित रहे।
महापौर ने फाइलें लटकाने वाले अधिकारीयो पर जताई नाराजगी कहा नियमित पानी सप्लाई के लिए निरंतर करे मॉनिटरिंग
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के सभी वार्डो में जल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने व तकनीकी संसाधनों में आ रही खराबी की जानकारी लेने महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज अपने चेंबर में जलगृह अधिकारियो की समीक्षा बैठक लेकर जल विभाग से संबंधित फाइलें पेंडिंग रखने वाले अफसरों की जमकर क्लास लेते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि पानी मनुष्य की पहली आवश्यकता है इसे ध्यान में रखकर इंटकवेल से लेकर फिल्टर प्लांट तक सभी मशीनरी सामग्री को नियमित चेक कर खराबी आने से पहले उनका वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखे तथा नियमित मॉनिटरिंग करते रहने निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के अलावा जल गृह प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन,नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चन्द्राकर,कार्यपालन अभियंता आर के जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में गर्मी के दिनों में हुए जल संकट के बाद अब बारिश के दिनों में भी अनेक वार्डो में बार बार हो रही जल संकट पर महापौर अलका बाघमार ने सख्त रुख अपनाते हुए कारणों को लेकर विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान जल विभाग प्रभारी लीना देवांगन की ओर से विभिन्न तकनीकी व मशीनरी सामग्री हेतु प्रशासनिक स्वीकृति के लिए गए फाइलें रुकने तथा समय पर उपकरणों की अनुपलब्धता से हो रही दिक्कतो से अवगत कराया गया जिस पर महापौर अलका बाघमार द्वारा फाइल दबाकर बैठने वाले अधिकारी को समय सीमा के अंदर फाइले निपटाने और इंटकवेल से लेकर फिल्टर प्लांट तक मोटर पम्प से लेकर सभी इलेक्ट्रिकल व उपकरण अपडेट रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राकृतिक कारणों को छोड़कर मानवीय दृष्टि से किसी भी हालत में पानी सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए अधिकारी व जिम्मेदार नियमित रूप से सभी उपकरणों का मॉनिटरिंग करे बैठक में महापौर ने 24 एमएलडी प्लांट से संबंधित टंकियों में पर्याप्त पानी नही भरने की मुख्य वजह प्लांट की मोटर पम्प कमजोर होना है इसे ध्यान में रखकर नया मोटर पंप खरीदने एमआईसी से स्वीकृति हो गई है जिसे अब राशि स्वीकृति के लिए शासन को तत्काल भेजने के निर्देश दिया साथ ही बिजली आपूर्ति भी सामान्य रखने फिल्टर प्लांट में अतिरिक्त सब स्टेशन के बचे कार्य पूर्ण करने कहा ताकि विद्युत व्यस्था भी वैक्लिप रूप से तैयार रहे उन्होंने अधिकारियो को बड़े लाइनों में हो रहे लिकेजो को भी जल्द सुधारने कहा इसके अलावा कुछ वार्डो में पुरानी व नई पाईप लाईन से सप्लाई की जा रही पानी को चिन्हांकित कर अमृत मिशन के तहत नई पाईप लाईन से पानी आपूर्ति करने कहा बैठक में जलगृह उप अभियंता मोहित विनोद मांझी मरकाम,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर भी मौजूद रहे।
नाली-सड़क और जलभराव की समस्या पर महापौर का संज्ञान, समाधान का दिया आश्वासन
विकास से वंचित साईं नगर में महापौर की दस्तक, मूलभूत सुविधाओं पर लिया जायजा
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आज वार्ड 56 साईं नगर बघेरा का निरीक्षण किया। यह क्षेत्र विगत वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव, जैसे कि सड़क, नाली और जलनिकासी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। अपने नियमित क्षेत्रीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत महापौर ने क्षेत्र के पार्षद व स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने सड़कों की खराब हालत, नाली निर्माण की कमी और वर्षा जलभराव जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महापौर ने इन समस्याओं को त्वरित प्राथमिकता में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जरूरत अनुसार डस्ट डलवाया जाए तथा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।
महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि जहां नालियों का अभाव है, वहाँ तत्काल नाली निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने क्षेत्र की गंदगी, गोबर भराव और खाली प्लॉटों में हो रहे जलभराव की भी समीक्षा की और सफाई अमले को मौके पर ही पानी निकासी व साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने कहा, "नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है, और इसके लिए हर वार्ड में समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है।"
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,शेखर चन्द्राकर,मनीष साहू, पार्षद ललित ढीमर,दिनेश देवांगन,डिप्टी कमिश्नर मोहेंद्र साहू,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,विनोद मांझी, विकास दमाहे,संजय मिश्रा,सिद्धार्थ शर्मा,सुरेश भारती एवं शेखर दुबे सहित निगम का संबंधित अमला उपस्थित रहे/
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
