
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के भाजपा के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने "वन नेशन,वन इलेक्शन" की व्यवस्था के तहत देश में लोकसभा, विधानसभा व स्थानीय निकाय का चुनाव एक साथ कराने वाले प्रस्ताव को केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा दी गयी मंजूरी को स्वागत योग्य निर्णय करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में वन नेशन,वन इलेक्शन का वादा किया था।मोदी की एक और गारंटी पूरी होने की ओर बढ़ चली है।तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद एक ऐसी समस्या का समाधान किया जा रहा है,जिसकी दशकों से देश आस लगाए बैठा था।एक समृद्ध लोकतंत्र के लिए राजनीतिक स्थिरता अत्यंत महत्वपूर्ण है।देश में राजनीतिक स्थिरता,सतत विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में यह निर्णय ‘मील का पत्थर’ सिद्ध होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित को संरक्षित करते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है।वन नेशन,वन इलेक्शन से देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सशक्त व मजबूत होगी तथा चुनाव में आर्थिक खर्च कम होगा और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।यह स्वच्छ और वित्तीय रूप से कुशल चुनावों के माध्यम से हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने और संसाधनों के अधिक उत्पादक आवंटन के माध्यम से आर्थिक विकास में तेजी लाने की भाजपा की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
इस पहल से न केवल भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों को और अधिक मजबूती मिलेगी,बल्कि यह हमारी संसदीय प्रणाली में एक ऐतिहासिक सुधार भी साबित होगा।अलग-अलग राज्यों में बार-बार चुनाव से विकास कार्य प्रभावित होते हैं।लगातार चुनाव के कारण धन का दुरुपयोग होता है,समय की बर्बादी होती है और विकास रुकता है।डॉ.प्रतीक उमरे ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य में भी इस तरह के जनहितैषी फैसले लेते रहेंगे,जो देश के विकास और नागरिकों की भलाई के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
