August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    साइंस कालेज दुर्ग में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत

    साइंस कालेज दुर्ग में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत  साइंस कालेज दुर्ग में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत
    • doing of business

      दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वच्छ भारत अभियान के शुभारंभ की दसवीं वर्षगांठ का उत्सव मनाने के लिए 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान (एसएचएस) 2024 का शुभारंभ किया गया है। एसएचएस 2024 की विषय वस्तु “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” है और इसके अंतर्गत देश भर में स्वच्छता के प्रयासों में नागरिको की भागीदारी और सामूहिक कार्यों की भावना को प्रज्वलित किया जाएगा। इसके अंतर्गत  महत्वपूर्ण स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा – श्रमदान गतिविधियां,  संपूर्ण स्वच्छता के लिए समयबद्ध परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करना, स्वच्छता में जन भागीदारी द्वारा नागरिकों को स्वच्छता प्रयासों में सम्मिलित करना आदि।
       इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ अनुपमा अस्थाना  ने विद्यार्थियों  को संबोधित करते हुए स्वच्छता का महत्व बताया एवं  विद्यार्थियों को स्वच्छता हेतु शपथ  दिलाया । हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अभिनेष सुराना ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया और उनसे व्यक्तिगत स्तर से लेकर ग्राम, मोहल्लों, एवं महाविद्यालय  स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस कार्यक्रम में वनस्पतिशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रंजना श्रीवास्तव, क्रीडाधिकारी डॉ लक्ष्मेंद्र कुलदीप ,राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक प्रो. जनेंद्र दीवान  ने भी  विद्यार्थियों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीना मान एवं प्रो. तरुण साहू, सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुदेश साहू एवं अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे। एनएसएस के स्वयंसेवक सतएक, ऋतिक, मिनेश, द्रविड़, दीपांकर , रागिनी , भावना, दामिनी आदि  ने महाविद्यालय के खेल परिसर में साफ - सफाई, एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण  और श्रमदान करके अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision