
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बिलासपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज अटल बिहारी विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर सेनानियों को सादर नमन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अरुण नाथ दिवाकर वाजपेयी, बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल और बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला सहित अन्य लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और शहीद स्मारक पर छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियो को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) के कुल उत्सव-2023 को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज एक सप्ताह के अंदर प्रदेश की न्यायधानी में दूसरी बार आप सभी के बीच में खुद को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
आज 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर मैं आप सभी को श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। प्रदेश में सुशासन लाने के लिए आप सभी सहयोगी होंगे। जितनी साक्षरता शैक्षणिकता बढ़ेगी उतना ही सुशासन आएगा। आज बताते हुए बहुत दुःख होता है कि शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया, इस व्यवस्था को सुधारने और छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।
मैं एक मुख्यमंत्री होने के नाते कह सकता हूं कि शैक्षणिक संस्थानों में जिस सेटअप या जिन चीजों की आवश्यता है उन्हें पूरा करने का हम प्रयास करेंगे। आज बहुत विशेष दिन है, आज पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हो रहे हैं, सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। आज हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान करने जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में जितने भी वादे किए थे, वह सब पूरा करने की गारंटी हमारी है। हम हर वादे को पूरा करेंगे। श्री साय ने कहा कि हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की कहावत को चरितार्थ करेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=GDO3qgeJM4I
बिलासपुर। शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही निगम मंडलों के आयोग के अध्यक्ष पदों से लोगों के इस्तीफा का सिलसिला जारी है इसी बीच राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष किरण मयी नायक ने संवैधानिक पद बताते हुए पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था और इस मामले में बिलासपुर के हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी जिस पर माननीय न्यायालय ने श्रीमति किरण मयी नायक के पक्ष में स्थगन आदेश दे दिया इसके बाद अब राज्य महिला आयोग के पद पर किरण मयी नायक बनी रहेगी ।
बिलासपुर जिले के तेंदुवा (कोटा) में आयोजित आमसभा में सीएम भूपेश बघेल ने साधा पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और भाजपा पर निशाना
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव २०२३
कोटा / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोटा के तेंदुवा में आयोजित आमसभा में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि साल 2018 में आरबीआई के रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के 40 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे थे मतलब देशभर में सबसे ज्यादा गरीब छत्तीसगढ़ में थे। सबसे ज्यादा कुपोषित छत्तीसगढ़ में, सबसे ज्यादा एनीमिया पीड़ित, सबसे ज्यादा मलेरिया पीड़ित छत्तीसगढ़ में थे।
मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान हर वर्ग को ठगने का काम किया। महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासियों समेत हर वर्ग को ठगा। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में डॉ रमन सिंह चुनाव हार रहे है, जनता ने उन्हें हराने के लिए वोट किया है। राजनांदगांव की जनता ने उनका बोरिया-बिस्तर बांध दिया है।
जो 2100 नहीं दे पाये वो 3100 क्या दे पाएंगे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के मोदी के गारंटी में 3100 रुपये में धान खरीदी की घोषणा पर कटाक्ष किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2013 में भाजपा ने 2100 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का वादा किया था लेकिन अपने वादे से वो मुकर गए, जो 2100 रुपये नहीं दे पाये वो 3100 रुपये क्या दे पाएंगे।
हमने ओल्ड पेंशन लागू की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भाषण में कहा कि हमने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं, कोटवारों,पुलिसकर्मियों के मानदेय और वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी की है। हमने सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन लागू की है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा गलती से भी सरकार में आती है तो ओल्ड पेंशन बंद कर देगी।
भाजपा राज में हुई जमकर कमीशनखोरी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए भाजपा को कमीशनखोरी के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में राशन घोटाला, धान घोटाला समेत कई घोटाले किए। भाजपा ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाने वाली चरण पादुका में कमीशनखोरी की। उन्होंने कहा कि पैसा आपका लेकिन कमीशन डॉ रमन सिंह ने खाया।
बिलासपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में चुनावी सियासत तेज हो गई है. इस वक्त कि एक बड़ी खबर बिलासपुर से सामने आ रही है. बता दे चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता पिनाल उपवेजा समेत 500 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा लिया है.
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने सभी को भाजपा का गमछा पहनकर सभी का बीजेपी में स्वागत किया। ये कार्यकर्ता ज्यादातर बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं. जिससे बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा में आने वाले सभी का बिलासपुर के भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने गर्मजोशी से स्वागत कर भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस में बिखराव देखने को मिला।
कांग्रेस में कार्य कर रहे पिनाल उपवेजा ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर व भाजपा की नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के समक्ष भाजपा में प्रवेश कर लिया। वही पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मंच से लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते लोग भाजपा पर पूरा भरोसा कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही सभी गरीब परिवार को आवास देने का काम उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
इसके साथ ही भाजपा में प्रवेश करने वाले सभी लोगो का उन्होंने दिली आभार जताया। पिनाल उपवेजा के चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है पिनाल उपवेजा बिलासपुर और बेलतरा में सक्रिय रहे हैं जिसका फायदा अब भाजपा को मिलेगा। पिनाल के भाजपा प्रवेश करने से कांग्रेस नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि बिलासपुर और बेलतरा के लिए पिनाल का भाजपा प्रवेश करना कितना कारगर साबित होता है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 सितम्बर को बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा (संकरी) के फायर एवं एस.डी.आर.एफ मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर से कार द्वारा 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा (संकरी) के फायर एवं एस.डी.आर.एफ मैदान पहुंचेगें। श्री बघेल ’आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.35 बजे बिलासपुर से कार द्वारा शाम 5.35 बजे रायपुर लौट आएंगें।
बिलासपुर/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज शाम बरसते पानी मे धमतरी के जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों, पार्किंग, गार्डन, अधिवक्ताओं व पक्षकारों हेतु उठने-बैठने की व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री.के.एल चरयाणी उपस्थित थे।
न्यायालय की अधोसंरचना पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण में गार्डन, न्यायालय की अधोसरंचना, साक्षी कक्ष, किलकारी और दुग्धपान कक्ष का उचित रख-रखाव पाने पर तारीफ की और उचित रख रखाव हेतु निरन्तर प्रयास करने कहा। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से भी चर्चा की व उनकी समस्याएं सुनी। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने बताया कि अतिरिक्त अधिवक्ता कक्ष की निर्माण की मांग से सम्बंधित प्रस्ताव उच्च न्यायालय से स्वीकृत होकर आवश्यक कार्यवाही हेतु राज्य शासन को भेजा जा चुका है। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने अधिवक्ताओं से कहा कि पक्षकारों को शीघ्र न्याय प्राप्त हो इस सम्बंध में सभी लोगो का पूरा प्रयास रहना चाहिए। जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एल चरयाणी से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। पुराने प्रकरणों को भी प्राथमिकता के साथ निराकृत करने हेतु निर्देशित किया। मुख्य न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि पुराने लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का प्रयास किया जाए। औचक निरीक्षण में उनके साथ रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.टी. एल एन सुब्रहमन्यम, जिला प्रशासन की ओर से एडीएम श्री जी आर मरकाम, एसएसपी श्री मधुलिका सिंह भी उपस्थित रहे।
युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम
बिलासपुर । शौर्यपथ । शक्ति के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि कालेज स्टूडेंट हूं, सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है, तब दर्शनी ने मुख्यमंत्री से उनके कॉलेज जीवन से जुड़ा किस्सा पूछा -
मुख्यमंत्री ने बताया कि हम लोग साइंस कॉलेज में मैथ्स लेकर पढ़े, एक बार हॉस्टल में पंखा नहीं था, हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया, अजीत जोगी जी उस समय कलेक्टर थे, वो आए और हमारी बात सुनी और इस तरह 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई।
बिलासपुर / शौर्यपथ / माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल क्रमांक-1 में 31 जुलाई 2023 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। गौरतलब है कि माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गयी है। माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी।
बिलासपुर /शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय श्री रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर स्थित केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान जेल स्थित पुरूष बंदीगृह तथा महिला बंदीगृह दोनों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बंदियों से बातचीत करते हुए मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्था जैसे कि स्वास्थ्य, इलाज, दवाईयाँ आदि की जानकारी ली। बंदियों से उनको दिये जाने वाले भोजन तथा साफ-सफाई का जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने विचाराधीन बंदियों से जानकारी ली कि वह किन-किन अपराधों में बंद है। महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां की साफ-सफाई की प्रशंसा की। बच्चों के साथ जेल में रहने वाली महिला बंदियों की एक सूची बनाने के निर्देश दिये। सीआरपीसी की धारा-432 के संबंध में कार्यवाही हेतु बंदियों की जानकारी भी ली गई। बच्चों के साथ जेल में रहने वाली महिला बंदियों से उनके बच्चों हेतु शिक्षा, खेलकूद व स्वास्थ्य संबंधी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और उनमें आवश्यक सुधार करने हेतु निर्देशित किया।
मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने जेल अधीक्षक से जेल की क्षमता तथा बंदियों की संख्या की जानकारी ली. उन्होनें बताया कि केन्द्रीय जेल बिलासपुर की क्षमता 2290 बदियों की है। वर्तमान में जेल में बंदियों की कुल संख्या 3153 है जिसमें से पुरुष बंदियों की संख्या 2946 तथा महिला बंदियों की संख्या 207 है। इस पर माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा छोटे अपराधों में बंद विचाराधीन बंदियों की एक सूची त्वरित बनाये जाने हेतु जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, बिलासपुर को निर्देशित किया गया। मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा द्वारा केन्द्रीय जेल, बिलासपुर में कैदियों को मिलने वाली विधिक सेवा की जानकारी ली तथा उन्होंने निर्देशित किया कि बंदियों को विधि का वास्तविक ज्ञान सरल भाषा में दिया जाये ताकि भविष्य में उनके जीवन में सुधार आये तथा वे अपराध की ओर अग्रसर नहीं हों।
गौरतलब है कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति द्वारा यह औचक निरीक्षण का लगातार तीसरा दिन था औचक निरीक्षण में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर श्री अशोक कुमार साहू, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह एवं न्यायाधिपति महोदय के एडिशनल रजिस्ट्रार कम प्रिंसिपल प्राईवेट सेकेटरी एन. सुब्रहमन्यम भी शामिल थे। ज्ञात हो कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आये हुए मात्र 03 माह ही व्यतीत हुए हैं, उक्त 03 माह के कार्यकाल में ही जिला न्यायालय रायपुर बिलासपुर, कॉकेर, जगदलपुर दंतेवाड़ा, कोरबा, कटघोरा, मुंगेली व जांजगीर-चांपा का निरीक्षण कर मुलभूत सभी कार्य को शीघ्रातिशीघ्र दुरूस्त करने का निर्देश दे चुके हैं ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
