August 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मितान की टीम घर-घर जाकर बना रही बच्चों का आधार कार्ड

    • doing of business

    - मुख्यमंत्री मितान योजना से हितग्राही हो रहे लाभान्वित
    - राजनांदगांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने मितान बन किया आय, जाति, निवास, जन्म-विवाह प्रमाण पत्र एवं गोमास्ता लायसेंस का वितरण

         राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन की मितान योजना के तहत अब घर बैठे बच्चों का आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मिल रही है। इसके लिए 14545 पर फोन करने पर मितान की टीम घर आकर बच्चों का आधार कार्ड बना रही है। इस योजना के तहत 1 माह से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है। नगर निगम सीमा क्षेत्र में अब तक बच्चों के आधार इनरोलमेंट 400 से अधिक किया जा चुका है। इसके अलावा मितान योजनांतर्गत अब तक 2600 से अधिक आय, जाति, निवास, जन्म मृत्यु, विवाह एवं गोमास्ता लायसेंस मितान के माध्यम से हितग्राहियों के घर पहुंचाया जा चुका है। राजनांदगांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मितान बन हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजना के तहत 14545 में फोन करने पर मितान की टीम घर पहुंच रही है और अपने टैब व उपकरणों की मदद से फोटो, जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रही है। यह आधार कार्ड बनने के बाद एक पंजीकृत नंबर मिलेगा जबकि आधार डाक के माध्यम से घर पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक मितान के माध्यम से घर बैठे जन्म, मृत्यु, शादी प्रमाण पत्र के साथ ही जाति प्रमाण पत्र, आय, निवास प्रमाण पत्र, गुमास्ता लाइसेंस, भूमि उपयोग की सुविधाएं की जा रही थी। जिसके तहत राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र में अब तक 2600 से अधिक प्रमाण पत्र बनाकर मितान के माध्यम से हितग्राहियों के घर तक पहेुंचाया गया। गौरतलब है कि राजनांदगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी मितान बनकर आय, जाति, निवास, जन्म एवं विवाह प्रमाण पत्र के अलावा गोमास्ता लायसेंस का वितरण हितग्राहियों को किया। साथ ही कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने भी मितान बनकर लोगों के घर जाकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किए है। मितान योजना के तहत बच्चों के आधार कार्ड बनाने की योजना को भी शामिल की गयी है। जिसके तहत अब तक लगभग 400 बच्चों का आधार कार्ड बनाया गया है। उन्होंने नागरिकों से घर बैठे अपने छोटे बच्चे का आधार कार्ड बनवाकर योजना का लाभ लेने की अपील की है।  
    निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि मितान के माध्यम से बच्चों का आधार कार्ड बनाने की योजना 1 नवम्बर 2022 से शुरू हुई है। एक फोन कॉल करने पर मितान की टीम घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रही है। आधार कार्ड जनरेट होने के बाद डाक के माध्यम से आधार कार्ड हितग्राही के पास उसके घर पहुंच रहा है। इस योजना का लाभ उठाकर लोग घर बैठे बच्चों का आधार कार्ड बना रहे हंै। अब तक लगभग 400 बच्चों का आधार इनरोलमेंट किया जा चुका है एवं 60 से अधिक हितग्राहियों का मोबाईल नम्बर अपडेट किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्डो में भी बच्चों का आधार कार्ड बनाने शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गत दिनों वार्ड क्रमांक 42 राजीव नगर एवं वार्ड क्रमांक 34 कन्हारपुरी में शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें दोनों वार्डों में 50-50 से अधिक बच्चों का आधार कार्ड बनाया गया। अन्य वार्डों में शिविर लगाया जा रहा है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision