
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
पाटन में 101 आंगनबाड़ी केंद्रों का रेनोवेशन वेदांता समूह की मदद से हुआ, लोकार्पण के पश्चात बच्चों से प्रश्न पूछे मुख्यमंत्री ने
दुर्ग / शौर्यपथ / बच्चे सबसे अच्छे, मुख्यमंत्री ने जब आर जामगांव में आंगनबाड़ी के बच्चों की क्लास ली तो ब्लैकबोर्ड में यह लिख दिया। बच्चों के साथ उनके यह बेहद आत्मीय क्षण थे मौका था पाटन विधानसभा में 101 आंगनबाड़ी केंद्रों के रेनोवेशन पश्चात लोकार्पण का। यह वेदांता समूह के सहयोग से हुआ। मुख्यमंत्री ने इस केंद्र की बड़ी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस ऑडियो विजुअल की सुविधा वाले केंद्र में बच्चों को कल्पनाशीलता विकसित करने में खेल खेल में सीखने में खासी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों से प्रश्न भी पूछे।
आंगनबाड़ी की दीवारों पशु पक्षियों के सुंदर तस्वीरों से सजी थी। मुख्यमंत्री एक एक कर इनके बारे में पूछते रहे और बच्चे उत्साह से जवाब देते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी पहली ऐसी जगह होती है जहां घर से परे बच्चे पहली बार देर तक रुकते हैं। यह सुंदर हो, सुविधापूर्ण हो, मनोरंजक हो तो बच्चों को बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को गिफ्ट भी दिये। उल्लेखनीय है कि लोकार्पित होने वाले केंद्रों में ऑडियो विजुअल क्लास के लिए टीवी सेट आदि की व्यवस्था की गई है। हाइजिनिक किचन बनाया गया है। वाटर फ़िल्टर की सुविधा है। एक मॉडल आंगनबाड़ी के अनुकूल बड़ा सुंदर माहौल यहां बनाया गया है।
यहां मौजूद जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि यहां की कार्यकर्ता श्रीमती मोहिनी म्हस्के और सहायिका श्रीमती देवेंद्री श्रीवास ने सुपोषण को लेकर बहुत अच्छा काम किया है तथा अपने केंद्र को कुपोषण से मुक्त किया है। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों का सम्मान किया। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / शहरी सरकार के गठन के १० माह बाद आखिरकार सामान्य सभा की बैठक सोमवार दिनांक 9 नवम्बर को आयोजित समान्य सभा की पहली बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने व जनहित के तमाम मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा बजट पर व्यापक चर्चा कि अंतिम तैयारी को लेकर आज भाजपा पार्षदों कि महत्वपूर्ण बैठक पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर की मौजूदगी में हुई जिसमें उपस्थित सभी 16 पार्षदों ने अपनी भूमिका को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया.
नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन भी उपस्थित थे बैठक में एजेंडे से लेकर बजट में दिए सभी विभागों प्रस्तावित आंकड़ों व योजनाओं पर विस्तावर अध्ययन करते हुए प्रत्येक विषयों पर अपनी बात बेबाकी से रखने का निर्णय लिया गया ।
इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने भाजपा पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विगत 10 माह के कांग्रेस शासनकाल में विकास कार्य ठप्प हो गए है सफाई व्यवस्था चरमरा गई है भरी दीपावली के त्योहार में सफाई कर्मियों को अपनी छोटी छोटी मांगो के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है पूर्व के परिषद में प्लेसमेंट कर्मियों के बढ़ाए गए वेतन भी लागू नहीं कर पा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अमृत मिशन योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दिए 147 करोड़ कि राशि से पेयजल आपूर्ति हेतु बिछाई जा रही पाईप लाईन बिछाने का कार्य अनियोजित ढंग से किए जाने व भरी त्योहार में जगह जगह गड्ढे से जनता परेशान है बजट में जो प्रस्ताव दिए गए है उन सभी खामियों को प्रमुखता से नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में उठाते हुए एकजुटता प्रदर्शित करे व सदन में नियम व मर्यादा में रहकर अपनी बात प्रखरता से उठाए ताकि जनता के प्रति भाजपा कि विपक्ष बड़ी जिम्मेदारी प्रदर्शित हो सके .
बैठक में सभी पार्षदों ने सत्ता पक्ष को जनहित के मुद्दे में घेरने दमदारी से बात रखने कि अपील किया।इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष ने सभी पार्षदों को एजेंडा वार जानकारी कल बैठक के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान किया बैठक में पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने भी मार्गदर्शन किया।
बैठक में वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गायत्री साहू, चन्द्रशेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर,कांशीराम कोसरे,नरेंद्र बंजारे,नरेश तेजवानी,चमेली साहू,लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू,अजित वैद्य,ओमप्रकाश सेन,पुष्पा गुलाब वर्मा,शशी द्वारिका साहू,हेमा शर्मा,कुमारी राकेश साहू आदि उपस्थित थे।
श्रमदान विशेष अभियान के तहत महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र पहुंचे तालाब परिसर, तालाब को सवारने सभी समाजसेवियों ने मिलकर किया सहयोग
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के प्रमुख स्थल पर स्थित श्री गुरु नानक देव सरोवर जिसका पूर्व नाम भेलवा तालाब था, अब इसकी जिम्मेदारी गुरुद्वारा नानकसर कमेटी एवं समूह ने संभाल ली है, आज सफाई श्रमदान के आह्वान के तहत सभी ने मिलकर इस कार्य में अपना योगदान दिया! सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 551 पावन प्रकाश पर्व 30 नवम्बर के तारतम्य मे गुरुद्वारा परिसर से लगे भेलवा तालाब को महापौर एवं भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव कि परिषद ने एमआईसी मे प्रस्तावित कर "श्री गुरु नानक देव सरोवर" का नया स्वरूप दिया है! अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा नानक सर नेहरू नगर पुरे छ.ग. मे अपने सेवा भाव धर्मार्थ अस्पताल के लिए जाना जाता है आने वाले समय मे सरोवर की स्वच्छता, सौंदर्य व गरिमा के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन निरंतर सबके सहयोग से सरोवर को विकसित करेगा, इसके कार्य योजना तैयार करने एवं आगे की रणनीति तैयार करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया! आज के श्रम सेवा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कि आसंदी से देवेंद्र यादव ने महिलाओं के शौचालय की समस्या को देखते हुए विधायक निधि से परिसर मे शौचालय निर्माण की घोषणा की! इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंद्रजीत सिंग छोटू, समाजसेवी नेत राम, अग्रवाल, दीपक भाटिया एवं गिरीश बंसल उपस्थित रहे! इसके अतिरिक्त श्रम सेवा कार्यक्रम में नेहरू नगर रेजिडेंशियल संघ, पंचशील पंजाबी परिवार, भिलाई स्टील व्यापारी संघ, स्त्री सत संगत की महिलाओं, नेहरू नगर व्यापारी संघ, राधा कृष्ण मंदिर, शपथ फाउंडेशन के सभी लोगों का अमूल्य सहयोग रहा! विशेष रूप से गुरुद्वारा नेहरू नगर के पूर्व प्रधान अर्जुन दास पोप तानी, सुरजीत सिंग होरा, हरजीत सिंग, वर्तमान प्रधान तेजपाल सिंग, हरमिंदर सिंग, सुखबीर सिंग ब्रोका, एच एस रेखी, अमरीक सिंग दोसांज , पी.एस.बिंद्रा, सुखवंत सिंग, परताप सिंग, जगजोत सिंग, बलदेव सिंग, मनबीर सिंग, छ ग सिक्ख पंचायत के प्रधान जसबीर सिंग चहल, महासचिव गुरनाम सिंग कुका, हर मीत सिंग, बलदेव सिंग, सतीश अग्रवाल, बसंत चौबे, एल्डर मैन शमशेर बहादुर सिंह (काँचा), वार्ड पार्षद जे पी यादव, छाया पार्षद अतुल श्रीवास्तव उपस्थित थे! कार्यक्रम में अमरीक सिंग दोसांझ, मीत प्रधान गुरुद्वारा नेहरू नगर एवं बलदेव सिंह बोपाराय का विशेष सहयोग रहा! कार्यक्रम का सफल संचालन आभार प्रदर्शन सुखबीर सिंग ब्रोका कोसाध्यक्ष छ.ग. सिक्ख पंचायत ने किया! नगर पालिक निगम भिलाई से जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि एवं सहायक अभियंता सुनील दुबे मौजूद रहे!
खेल / शौर्यपथ / अमेरिका में लंबे समय के इंतजार के बाद राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को इस चुनाव में हरा दिया है और बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। बाइडेन की इस जीत के बाद ट्विटर पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। क्रिकेट जगत में भी इस चुनाव को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है। इसी बीच, जो बाइडेन की जीत के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का एक छह साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, साल 2014 में जोफ्रा आर्चर द्वारा किए गए इस ट्वीट में आर्चर ने एक शब्द लिखा था, 'जो' लोग आर्चर के इस ट्वीट को जो बाइडेन की जीत के साथ जोड़कर देख रहे हैं और आर्चर की 6 साल पहले की गई भविष्षवाणी को सही मान रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आर्चर के इस ट्वीट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन इस सीजन आईपीएल में काफी दमदार रहा था, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरह से खेले 14 मैचों में 20 विकेट अपने नाम की थी। इस दौरान आर्चर काफी किफायती भी रहे थे और उनका इकॉनमी महज 6.55 का रहा था। हालांकि, आर्चर के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भी राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। राजस्थान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा, कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शुरुआती मैचों के बाद खामोश ही दिखाई दिया। बेन स्टोक्स ने आखिरी के मैचों में कुछ अच्छी पारियां जरूर खेली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मनोरंजन / शौर्यपथ /करोड़ों लोगों के दिल में बसने वाले अभिनेता शहीर शेख जल्द शादी करने वाले हैं। जी हां, खबरों के मुताबिक, शहीर शेख रूमर्ड गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग इस महीने के आखिर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में शहीर ने रुचिका कपूर संग फोटो शेयर कर रिलेशनशिप कन्फर्म किया।
रुचिका कपूर, एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शहीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया है। एक एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल के मुताबिक, दोनों नवंबर के अंत तक शादी कर सकते हैं। इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों एक छोटा-सा सेलिब्रेशन घर पर रखेंगे।
सूत्र के मुताबिक ईटाइम्स के हवाले से पता चला है कि शहीर शेख काफी प्राइवेट इंसान हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। पहले भी उन्होंने कभी नहीं किया है। दो साल पहले शहीर की मुलाकात रुचिका से एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। उस समय रुचिका फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के काम में व्यस्त थीं। दोनों अच्छे दोस्त बने और डेढ़ साल पहले ही डेट करना शुरू किया। अब दोनों ही इस रिलेशनशिप को आगे लेकर जाना चाहते हैं।
बता दें कि शहीर शेख ‘महाभारत’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘झांसी की रानी’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ समेत कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
