
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय हस्त निर्मित उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शन केन्द्र (बिहान बाजार) कचहरी चौक पर लगाया जा रहा है। धनतेरस से दीपावली तक यहां पर स्व सहायता समूह की ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के द्वारा मिट्टी, गोबर आदि से बनाए गए दीपक, सुगन्धित अगरबत्ती, धूपबत्ती, कोसा के कपड़े, फिनायल आदि सामग्री एक ही स्थान पर आमजन के लिए उपलब्ध कराएंगी। कलेक्टर यशवंत कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे स्थानीय स्व सहायता समूहों के द्वारा विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक कचहरी चौक एवं अन्य बिहान समूहों से खरीदारी करें। इसको लेकर बुधवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने स्थल निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समूह के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने कहा।
कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में स्थानीय लोगों को बढ़ावा देने के लिए धनतेरस से दीपावली पर्व तक स्व सहायता समूह के द्वारा विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों को एक मंच प्रदान करने के लिए तीन दिवसीय विक्रय एवं प्रदर्शन केन्द्र (बिहान बाजार) का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे हमारे परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे और उनकी आमदनी भी होगी। शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत निर्मल जांजगीर स्व सहायता समूह की महिलाएं द्वारा मिट्टी, गोबर से बनाए गए आकर्षक सुंदर दीये, मूर्तियां, पूजन सामग्री का स्टॉल लगाया जाएगा। समूह द्वारा मिट्टी, गोबर से पिछले कई दिनों से मेहनत करते हुए रंगबिरंगे दिए तैयार किए गए है, जिन्हें बाजार में नागरिकों के लिए विक्रय के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा जय मॉ मौली दाई स्व सहायता समूह नवापारा, सरस्वती स्व सहायता समूह पेंड्री द्वारा जिले की शान कोसा के कपड़ों का स्टॉल लगाया जाएगा। जिसमें समूह के द्वारा तैयार की गई साड़ी, ठंड से बचने के लिए शॉल, लेडीस सूट एवं अन्य कपड़ों को नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। तो वहीं जनपद पंचायत नवागढ़ के प्रगतिशील स्व सहायता समूह पेंड्री एवं छग मछुवारा स्व सहायता समूह गोद के द्वारा घरों के फर्श को साफ-स्वच्छ एवं बीमारियों से बचाने के लिए तैयार बिहान फिनायल का विक्रय किया जाएगा।
इसके अलावा अन्य समूहों द्वारा भी गांव-गांव में समूहों के द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को भी स्थानीय स्तर पर नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने भी अपील करते हुए कहा कि-दीदी बहिनी मन हर आए छत्तीसगढ़ के दुलारी, समूह के समान बिसाके मनावव सुघ्घर दीवाली।
डीजीपी अवस्थी ने 12वीं के 88 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
मेधावी विद्यार्थियों को 3 हजार रूपए प्रतिमाह मिलेगी स्कॉलरशिप
रायपुर / शौर्यपथ / डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने आज मैरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत् कक्षा बारहवी के 88 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रायपुर एवं आसपास के जिलों के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए एवं शेष बच्चों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया।
डीजीपी अवस्थी ने इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाकात करते हुए कहा कि अच्छे अंकों के साथ ही अच्छा इंसान भी बनें, इससे ही जीवन में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 90 मेधवी छात्र-छात्राओं की तुलना में इस वर्ष करीब 200 छात्र-छात्राओं ने 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि आज कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए छात्र-छात्राएं कभी भी आकर मुझसे मार्गदर्शन ले सकते हैं। जो बच्चे मेरिट स्कॉलरशिप में शामिल हुए हैं उन्हें 3 हजार रूपये प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा।
डीजीपी अवस्थी ने बच्चों से कहा कि आप अपने आसपास और अपने भाई बहन को अपने जैसा और प्रतिभावान बनायें। जो बच्चे कुछ नम्बरों से पीछे रह गये हैं वे हार ना मानें। आज का दिन अविस्मरणीय है। अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में कोई पीछे ना रहे इसके लिए यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में एक मेधावी छात्र की मां ने कहा कि बच्चों की वजह से ही हमारा सम्मान हुआ है।
कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों ने बताया कि उनका चयन उच्च शिक्षण संस्थानों में हो चुका है। छात्रा करीना भास्कर ने बताया कि उनका चयन एनआईटी रायपुर, अंजली जगने का एनआईटी भोपाल, विकाश टिकरिहा का एनडीए, श्रुति वासनिक का एग्रीकल्चर साइंटिस्ट एवं लीसा उईके का क्लैट जैसे संस्थानों में चयन हुआ है। कार्यक्रम में एडीजी हिमांशु गुप्ता, डीआईजी विनीत खन्ना एवं एआईजी राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
खेल /शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन खत्म हो चुका है। मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2020 के समाप्त होने के बाद अब अगले साल होने वाले सीजन की तैयारियां शुरू होने लगी है। आईपीएल 2021 के लिए इस साल दिसंबर में ऑक्शन भी होना है, जहां टीमों में काफी फेरबदल देखने को मिल सकता है। इसी बीच, बीसीसीआई आईपीएल 2021 में 9वीं टीम को जोड़ने की तैयारी में है।
आईपीएल का ऑक्शन आमतौर पर दिसंबर में होता है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना वायरल के चलते ऑक्शन में इस बार थोड़ी देरी हो सकती है। बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली इस बात को पहले ही कह चुके हैं कि आईपीएल 2021 का सीजन मार्च और अप्रैल में खेला जाएगा और इसको देखते हुए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। द हिंदू की खबर के मुताबिक, आईपीएल ऑक्शन को साल 2021 की शुरुआत में करवाया जाएगा और आईपीएल का 14वां सीजन भारत में खेला जाएगा। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का यह सीजन यूएई में खेला गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई अगले साल होने वाले आईपीएल में एक नई टीम को शामिल करने वाली है, यही वजह है कि बीसीसीआई एक पूर्ण ऑक्शन करवाना चाहती है। अभी तक आईपीएल में कुल 8 टीमें खेलती हैं और अगर टूर्नामेंट में एक नई टीम को जगह मिलती है, तो इस फटाफट लीग में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं और टूर्नामेंट में मैचों की संख्या भी बढ़ सकती है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया, पिछले साल टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता था।
मनोरंजन / शौर्यपथ / डायरेक्टर बोनी कपूर बुधवार को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी संग इन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। बोनी कपूर के लिए श्रीदेवी को पाना आसान नहीं रहा, लेकिन आखिर में दोनों ने शादी की और अब इनके दो बच्चे हैं, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। जन्मदिन के अवसर पर बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी पर रोशनी डालते हैं। किस तरह बोनी कपूर ने ‘चांदनी’ एक्ट्रेस को अपना बनाया था, जानते हैं।
जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को फिल्म ‘सोलवा सावन’ में देखा था तो उन्होंने तय कर लिया था कि वह उन्हें फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में कास्ट करेंगे। फिर चाहे इसके लिए उन्होंने कुछ भी करना पड़े। उस समय श्रीदेवी की मां उनकी मीटिंग्स और करियर से जुड़ी चीजें संभालती थीं। तो बोना कपूर को श्रीदेवी को फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में कास्ट करने के लिए पहले मां को इंप्रेस करना था। उन्होंने सुना था कि श्रीदेवी एक फिल्म के आठ से साढ़े आठ लाख रुपये चार्ज करती हैं। ऐसे में वह श्रीदेवी को फिल्म में कास्ट करने के लिए 11 लाख तक देने के लिए तैयार थे।
इंडिया टुडे समिट, 2013 में बोनी कपूर ने कहा था, “नहीं, मैं उन्हें 11 लाख रुपये दूंगा। पहले श्रीदेवी की मां को लगा कि मैं पागल प्रोड्यूसर हूं जो जितनी रकम मांगी है उससे भी ज्यादा देने के लिए तैयार है। इस तरह मैं श्रीदेवी की मां के करीब आया।”
फिल्म की शूटिंग के दौरान भी बोनी कपूर निश्चित करते थे कि उनके लिए वह सारी चीजें तैयार करके रखें। मेकअप रूम से लेकर सबसे शानदार कपड़ों तक का वह इंतजाम रखें। बोनी कपूर उस समय मोना कपूर के साथ थे, लेकिन श्रीदेवी से प्यार करने लगे थे, जिसके लिए वह खुद को रोक नहीं पा रहे थे। बोनी कपूर ने खुद एक्स वाइफ मोना कपूर को श्रीदेवी के बारे में बताया और कहा कि वह श्रीदेवी से प्यार करते हैं। खुद को ऐसा करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
बता दें कि बोना कपूर के श्रीदेवी से दो बेटियां हैं, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। वहीं, मोना कपूर से भी दो बच्चे हैं, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हो गया था।
मुख्यमंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद उद्यान का लोकार्पण और एसडीएम कार्यालय का भूमिपूजन
दुर्ग / शौर्यपथ / किसानों की बेहतरी के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किश्त ऐसे समय में दिये गए जब खेती किसानी के काम के लिए किसानों को राशि की जरूरत होती है। इससे किसानों का संबल बढा है। हमारे किसान बडे दिलवाले हैं कोरोना के समय उन्होंने मुक्त हस्त से दान किया। किसान हमेशा हर मोर्चे पर आगे रहते हैं। शासन को लगातार उन्हें सशक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए। यह संबोधन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बस स्टैंड परिसर में एक करोड रुपए की लागत से व्यावसायिक परिसर के निर्माण की, पांच करोड़ रुपए की लागत से स्कूलों के मरम्मत की और सात करोड रुपए की लागत से आंगनबाडियों के जीर्णोद्धार की घोषणा भी की। सात ही उन्होंने पाटन में खेलप्रेमियों की सुविधा बढाने 25 लाख रुपए की लागत से ओपन बैडमिंटन कोर्टए क्रिकेट पिच और वालीबाल कोर्ट भी बनाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि जनपद कार्यालय में कक्ष भी विस्तारित किये जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने एसडीएम कार्यालय के नये भवन का भूमिपूजन भी किया। एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का रिनोवेशन भी होगा।
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद उद्यान का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि पाटन में नागरिक सुविधाओं को ब?ावा देने के लिए बहुत से अच्छे कार्य किये जा रहे हैं। तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उद्यानों को बेहतर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सिंचाई सुविधाओं को बढावा देने के लिए सरकार विशेष रूप से फोकस कर रही है। सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसानों के लिए विपणन की व्यवस्था कराई जाए तो किसानों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों सीएसपीडीसीएल की बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि नदियों और नालों के किनारे बिजली तार विस्तारित करें। इससे किसान लिफ्ट इरीगेशन का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि विडंबना यह होती है कि नदियों और नालों के किनारे के किसान ही सिंचाई के लिए पानी की तंगी का ज्यादा सामना करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अनेक निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने आज दुर्ग सब्जी मंडी के व्यवसायियों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा रेहड़ी-पटरी पर व्यवसाय करने वाले गरीब जरूरतमंद व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लायी गयी प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के बारे में जानकारी दिया। इस योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी पर फल, सब्जी का व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों को मोदी सरकार द्वारा 10,000रुपए तक का लोन दिया जाएगा, जिसके लिए व्यापारी को किसी प्रकार की कोई गारंटी देने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा लोन पर देने जाने वाला साल भर का ब्याज़ दर भी बहुत ही कम होगा, साथ ही प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत जो व्यापारी समय से पहले लोन की रकम चुकाता है उसे 07 फ़ीसदी का वार्षिक ब्याज़ सब्सिडी के रूप में उसके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
सांसद सरोज पाण्डेय ने सब्जी मंडी के व्यवसायी भाई-बहनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश के जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये जा रहे ऐतिहासिक कार्यों व योजनाओं के बारे में अवगत कराया, उन्होंने कहा कि मैं स्वयं इस योजना का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने के लिए प्रयत्न करूंगी, साथ ही मेरी कोशिश होगी कि हर जरूरतमंद भाई-बहन हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा लाएं गए इस जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानें और इसका लाभ ले कर आत्मनिर्भर बनें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
