August 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अखिल भारतीय अंतर साई और अंतर खेलो इंडिया एकेडमी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    • doing of business

    // हॉकी और झांकी के साथ अब राजनांदगांव बास्केटबॉल खेल के लिए भी देश-विदेश में प्रसिद्ध - कलेक्टर //

       राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर संजय अग्रवाल भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव द्वारा दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय अंतर साई और अंतर खेलो इंडिया एकेडमी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी लुमेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
        उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से खिलाड़ी आपस में मिलते हैं और खेल आपस में खिलाडिय़ों में दोस्ती करवाता है। साथ ही युवा खिलाडिय़ों के बीच नव ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होता है। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न खेलों के माध्यम से रोजगार के अवसर भी मिल रहे हंै। कलेक्टर ने बताया कि संस्कारधानी राजनांदगांव देश में खेल नगरी के रूप में जाना जाता है। साथ ही राजनांदगांव को हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचाना जाता है। लेकिन अब राजनांदगांव को बास्केटबॉल की नर्सरी के रूप में भी पहचानते हंै। राजनांदगांव की पहचान हॉकी, झांकी और बास्केटबॉल के रूप में हो रही है। कलेक्टर ने खिलाडिय़ों से परिचय भी प्राप्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं भी दी।
       साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव के केंद्र प्रभारी केसी त्रिपाठी ने बताया कि अखिल भारतीय अंतर साई और अंतर खेलो इंडिया एकेडमी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 12 जुलाई 2024 तक लीग कम नॉकआउट पद्धति से खेली जायेगी। इस प्रतियोगिता में साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव की दो टीम, साई ट्रेनिंग सेंटर जबलपुर, साई ट्रेनिंग सेंटर सेलम, साई ट्रेनिंग सेंटर धारवाड़, साई ट्रेनिंग सेंटर वाराणसी, युगांतर खेलो इंडिया एकेडमी एवं साई ट्रेनिंग सेंटर जम्मू की टीमें भाग ले रही हैं।
      इस अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम के मेनेजर रणविजय प्रताप सिंह, साई एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव, विभिन्न टीमों के कोच मेनेजर कार्तिकेयन, सचिन डोंगढ, पंकज पांडे, प्रियंका कालवा राधा राव, दिव्या धारावत, सागादेवन, हरप्रीत कौर, अशोक यादव, अमित कुमार, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी गोविंद सेन, जतिन मिश्रा, संतोष शुक्ला, अरविंद रजक, मनिष धोबी, तिरथ गोस्वामी, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से गगनदीप सिंह बरार सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
    शुभारंभ अवसर पर खेले गए मैचों के परिणाम -
      साई ट्रेनिंग सेंटर जबलपुर ने साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव की बी टीम को 55.44 अंकों से एवं साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव की ए टीम ने साई ट्रेनिंग सेंटर जम्मू को 60.25 अंकों से तथा युगांतर खेलों इंडिया बास्केटबॉल एकेडमी राजनांदगांव ने साई ट्रेनिंग सेंटर धारवाड़ को 57.18 अंकों से परास्त किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision