August 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बीएसपी द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 का आयोजन शुरू

    • doing of business

    दुर्ग- भिलाई / शौर्यपथ / हर साल की तरह इस साल भी भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा,सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा, स्कूली बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रही है। इसके लिए 11 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है तथा कुछ खेलों के प्रशिक्षण भी प्रारंभ हो चुके हैं। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक उद्घाटन 15 मई के उपरांत किया जाएगा, जिसकी विधिवत् घोषणा की जायेगी। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 में शामिल 25 खेलों का प्रशिक्षण, विभिन्न खेल परिसरों, शालाओं के हॉल एवं क्रीड़ागणों में प्रदान किया जायेंगे।
    ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में शामिल 25 खेलों की सूची निम्न है- एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉल बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, शतरंज,क्रिकेट, फुटबॉल, हैंण्डबॉल, हॉकी, कराटे, जूडो, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी,टेनिस, टेबल टेनिस, वालीबॉल, योगा, सायकल पोलो, फेंसिंग, जिम्नास्टिक,खो-खो, नेटबॉल, भारोत्तोलन तथा कुश्ती। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेलों में खिलाडिय़ों को अनुभवी प्रशिक्षकों (कोच) द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 का समापन 10 जून, 2024 को सम्भावित है।
    ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 के लिये सभी संबंधित ग्राउंड्स/स्टेडियम में खिलाडिय़ों का पंजीयन 11 मई से 15 मई तक प्रात: 6 बजे से 07.30 बजे तक किया जायेगा। अब तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 के लिए, सेक्टर-1 क्रिकेट ग्राउंड में 65 लड़के और 10 लड़कियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। जिम्नास्टिक खेल परिसर सेक्टर-4 में 31 विद्यार्थियों को तथा भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 नेटबॉल ग्राउंड में 20 बालक और 10 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही पावरलिफ्टिंग के लिए पावर जिम सेक्टर-6, बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में भी प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है।
    ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 के 25 खेलों एवं शिविर हेतु विभिन्न खेल परिसरों की सूची निम्नलिखित है। एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जयंती स्टेडियम एवं आईटीआई-खुर्सीपार में, बैडमिन्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इन्डोर स्टेडियम, इंदिरा प्लेस में, बॉल बैडमिन्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बॉल बैडमिन्टन ग्राउंड, सेक्टर-4 में, बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बास्केटबॉल कोर्ट, पंत स्टेडियम,सेक्टर-1 में तथा बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-2 इस्पात
    क्लब, सेक्टर-8 इस्पात क्लब, इन्डोर स्टेडियम, सेक्टर-1 इस्पात क्लब।
    इसी प्रकार शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-5 के हॉल में, क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-1 इस्पात क्लब एवं बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, इंदिरा प्लेस में, फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पंत स्टेडियम एवं हॉस्पिटल सेक्टर में, हैंण्डबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ईएमएमएस, सेक्टर-10 एवं हैंडबॉल ग्राउण्ड,सेक्टर -4 में, हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जयंती स्टेडियम में, जूडो प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-4 जूडो हॉल में, पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर
    सेक्टर-6 पावर जिम में, कबड्डी प्रशिक्षण शिविर पंत स्टेडियम एवं खुर्सीपार में, टेनिस प्रशिक्षण शिविर पंत स्टेडियम तथा बीएसपी टेनिस कॉम्पलेक्स, सिविक सेंटर में, टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इन्डोर स्टेडियम, इंदिरा प्लेस, इस्पात क्लब-खुर्सीपार में किया जाएगा।
    वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर पंत स्टेडियम, इस्पात क्लब-खुर्सीपार, हुडको एवं सेक्टर-5 में, योगा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एसएसएस सेक्टर-10 में, सायकल पोलो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एसएसएस, सेक्टर-7 में, कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-5 इस्पात क्लब, इस्पात क्लब-मरोदा, सेक्टर-1 इस्पात क्लब, फेंसिंग प्रशिक्षण शिविर एसएसएस, सेक्टर-7 में,जिमनास्टिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल परिसर, सेक्टर-4 में, खो-खो प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-4 खेल परिसर एवं खुर्सीपार में, नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ईएमएमएस, सेक्टर-6 में, भारोत्तोलन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-6 इस्पात क्लब तथा कुश्ती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीएसपी अखाड़ा, सेक्टर-3 में किया जाएगा।

    Rate this item
    (0 votes)
    Last modified on Sunday, 12 May 2024 11:15

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision